लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

साधना सरगम

सूची साधना सरगम

साधना सरगम साधना सरगम (जन्म: 7 जुलाई 1962, असली नाम: साधना पुरुषोत्तम घाणेकर) भारतीय सिनेमा में काम करने वाली महिला पार्श्वगायिका हैं। साधना चार साल की आयु से गाने गा रही है। विश्वात्मा के "सात समुंदर पार" गाने से उन्हें ख्याति मिली। उनका जन्म महाराष्ट्र के दाभोल में संगीतकारों के परिवार में हुआ। "पहला नशा पहला खुमार", "दर्द करारा", "साईं राम साईं श्याम साईं भगवान", "बिन साजन झूला झूलूं", "धीरे धीरे आप मेरे", "चंदा रे चंदा रे", "हमको मालूम है", "माही वे", "क्या मौसम आया है", "सलाम-ए-इश्क", "अंगना में बाबा", "मेरी नींद मेरा चैन", "तेरा नाम लेने की", "तुझसे क्या चोरी है", "आइये आपका इंतजार था", "सुनो मियां सुनो", "ऐतबार नहीं करना" उनके मशहूर हिन्दी गीत है। उन्होंने लगभग हर भारतीय भाषा में गाने गाए हैं। .

80 संबंधों: एक लड़का एक लड़की, एक से बढ़कर एक (2004 फ़िल्म), एक ही रास्ता (1993 फ़िल्म), तिरंगा (फ़िल्म), तकदीरवाला, तुझे मेरी कसम (2003 फ़िल्म), त्रिदेव (फ़िल्म), दम लगा के हईशा, दामोदर राव, दिल (फ़िल्म), दिल तेरा आशिक, दिल विल प्यार व्यार (2002 फ़िल्म), दिल आशना है, दिल का क्या कसूर, दुलारा (1994 फ़िल्म), दीदार (1992 फ़िल्म), दीवाना (1992 फ़िल्म), दीवाना मुझ सा नहीं, धनवान (1993 फ़िल्म), पुलिस ऑफिसर (फ़िल्म), प्रेम दीवाने, प्रेम शक्ति, प्रेम क़ैदी, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार, फिर तेरी कहानी याद आई, फूल (1993 फ़िल्म), बरसात (1995 फ़िल्म), बंद दरवाज़ा (फ़िल्म), बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म), बोल राधा बोल, मुज़रिम (फ़िल्म), मृत्युदंड (फ़िल्म), मैदान-ए-जंग, मेला (2000 फ़िल्म), मेहंदी (1998 फ़िल्म), मोहरा, राजू बन गया जेंटलमैन, लगान (२००१ फ़िल्म), श्रेया घोषाल, श्रीमान आशिक, सपूत, सल्तनत (फ़िल्म), साधना (बहुविकल्पी), सुहाग (1994 फ़िल्म), सैनिक (फ़िल्म), हम तुम, हम हैं राही प्यार के, हलचल (2004 फ़िल्म), हंगामा (2003 फ़िल्म), हीरो नं॰ 1, ..., जान (फ़िल्म), जान तेरे नाम, जागृति (1993 फ़िल्म), जिगर (फ़िल्म), जवाब (1995 फ़िल्म), जो जीता वही सिकन्दर (1992 फ़िल्म), वर्दी (फ़िल्म), विनोद राठोड़, वीणा म्यूजिक, खून भरी माँग, खेल (1992 फ़िल्म), गुड्डू, गुंडा (१९९८ चलचित्र), आ गले लग जा (1994 फ़िल्म), आँसू बने अंगारे, आशिक आवारा, इश्क, करन अर्जुन, कल हो ना हो, किशन कन्हैया, कुली नं॰ 1, क्रान्तिवीर, कृष्णा (1996 फ़िल्म), केके के गाये गीतों की सूची, अनाड़ी (1993 फ़िल्म), अब इंसाफ़ होगा (1995 फ़िल्म), अर्थ (1998 फ़िल्म), अंदाज़ (1994 फ़िल्म), अंदाज़ अपना अपना, अंजाम सूचकांक विस्तार (30 अधिक) »

एक लड़का एक लड़की

एक लड़का एक लड़की 1992 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और नीलम मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: साधना सरगम और एक लड़का एक लड़की · और देखें »

एक से बढ़कर एक (2004 फ़िल्म)

एक से बढ़कर एक 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: साधना सरगम और एक से बढ़कर एक (2004 फ़िल्म) · और देखें »

एक ही रास्ता (1993 फ़िल्म)

एक ही रास्ता 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। यह फिल्म एक ही रास्ता (1977) की रीमेक है जिसमें रेखा मुख्य कलाकार थी। फिल्म में अजय देवगन, रवीना टंडन, रज़ा मुराद और सईद जाफ़री हैं। .

नई!!: साधना सरगम और एक ही रास्ता (1993 फ़िल्म) · और देखें »

तिरंगा (फ़िल्म)

तिरंगा 1993 की भारतीय हिन्दी फिल्म है। मुख्य भूमिकाओं में राज कुमार, नाना पाटेकर हैं। फिल्म के निर्देशक और निर्माता मेहुल कुमार है। .

नई!!: साधना सरगम और तिरंगा (फ़िल्म) · और देखें »

तकदीरवाला

तकदीरवाला 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसे डी रामानायडू द्वारा सुरेश प्रोडक्शंस बैनर के तहत बनाया गया है। इसका निर्देशन के.

नई!!: साधना सरगम और तकदीरवाला · और देखें »

तुझे मेरी कसम (2003 फ़िल्म)

तुझे मेरी कसम 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: साधना सरगम और तुझे मेरी कसम (2003 फ़िल्म) · और देखें »

त्रिदेव (फ़िल्म)

त्रिदेव 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। राजीव राय द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को गुलशन राय द्वारा निर्मित किया गया है। नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई। .

नई!!: साधना सरगम और त्रिदेव (फ़िल्म) · और देखें »

दम लगा के हईशा

दम लगा के हईशा एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर हैं। यह फ़िल्म 27 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। .

नई!!: साधना सरगम और दम लगा के हईशा · और देखें »

दामोदर राव

दामोदर  राव (जन्म २१ अगस्त १९७७)  एक भारतीय गायक, संगीतकार व अभिनेता हैं, इनके पिता का नाम रामधनी राव और माता का नाम लालपरी देवी है, इन्होंने गायकी और संगीत में लगभग ९५ भोजपुरी और हिंदी सिनेमा तथा ८०० वीडियो एल्बम किये है और इन्हें भोजपुरी के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में से जाना जाता है, इनका संगीत मधुर और कर्णप्रिय होता है।  .

नई!!: साधना सरगम और दामोदर राव · और देखें »

दिल (फ़िल्म)

दिल बॉलीवुड की एक फ़िल्म है जो 1990 में प्रदर्शित हुई थी। आमिर खान, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और सईद जाफ़री प्रमुख कलाकार हैं। इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में संगीत दिया है आनंद-मिलिंद ने। .

नई!!: साधना सरगम और दिल (फ़िल्म) · और देखें »

दिल तेरा आशिक

दिल तेरा आशिक लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनुपम खेर और कादर खान सहायक भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: साधना सरगम और दिल तेरा आशिक · और देखें »

दिल विल प्यार व्यार (2002 फ़िल्म)

दिल विल प्यार व्यार 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: साधना सरगम और दिल विल प्यार व्यार (2002 फ़िल्म) · और देखें »

दिल आशना है

दिल आशना है 1992 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण हेमामालिनी ने किया। इसमें शाहरुख खान और दिव्या भारती मुख्य भूमिका में और जीतेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह और सोनू वालिया सहायक भूमिकाओं में शामिल है। यह पहली फिल्म थी जिसे शाहरुख खान ने 1991 में साइन किया। लेकिन देरी के कारण दीवाना पहले रिलीज हुई और इस तरह उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। .

नई!!: साधना सरगम और दिल आशना है · और देखें »

दिल का क्या कसूर

दिल का क्या कसूर 1992 की लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। दिव्या भारती और पृथ्वी अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। नदीम-श्रवण द्वारा दिया गया फिल्म का संगीत, इसकी आकर्षक धुनों के कारण एक त्वरित हिट था। .

नई!!: साधना सरगम और दिल का क्या कसूर · और देखें »

दुलारा (1994 फ़िल्म)

दुलारा गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत और विमल कुमार द्वारा निर्देशित 1994 की हिन्दी भाषा की रहस्य फिल्म है। .

नई!!: साधना सरगम और दुलारा (1994 फ़िल्म) · और देखें »

दीदार (1992 फ़िल्म)

दीदार प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित 1992 की हिंदी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, अनुपम खेर और तनुजा मुख्य अभिनेता हैं। अन्य कलाकारों में लक्ष्मीकांत बेर्डे, सीमा देव, अजीत वाच्छानी, अंजना मुमताज़, राजेश पुरी और विजू खोटे शामिल हैं। यह फिल्म अक्षय कुमार की पहली फिल्म होने वाली थी, लेकिन सौगंध को इससे पहले रिलीज़ किया गया था। .

नई!!: साधना सरगम और दीदार (1992 फ़िल्म) · और देखें »

दीवाना (1992 फ़िल्म)

दीवाना 1992 की हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन राज कँवर ने किया। मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, दिव्या भारती और ऋषि कपूर है। यह शाहरुख की पहली फिल्म थी और वह फिल्म के दूसरे भाग में ही दिखाई देते हैं। दिल आशना है शाहरुख खान की पहली फिल्म होने वाली थी, लेकिन दीवाना को पहले जून 1992 को रिलीज़ किया गया। इसलिये यह उनकी पहली फिल्म हुई। .

नई!!: साधना सरगम और दीवाना (1992 फ़िल्म) · और देखें »

दीवाना मुझ सा नहीं

दीवाना मुझ सा नहीं 1990 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: साधना सरगम और दीवाना मुझ सा नहीं · और देखें »

धनवान (1993 फ़िल्म)

धनवान 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह कसीनथुनी विश्वनाथ द्वारा निर्देशित भारतीय रोमांस फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में अजय देवगन, करिश्मा कपूर और मनीषा कोइराला शामिल हैं। .

नई!!: साधना सरगम और धनवान (1993 फ़िल्म) · और देखें »

पुलिस ऑफिसर (फ़िल्म)

पुलिस ऑफिसर 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। जैकी श्रॉफ, करिश्मा कपूर, परेश रावल और सदाशिव अमरापुरकर मुख्य कलाकार हैं। अन्य कलाकारों में अरुणा ईरानी और सत्यजीत शामिल हैं। .

नई!!: साधना सरगम और पुलिस ऑफिसर (फ़िल्म) · और देखें »

प्रेम दीवाने

प्रेम दीवाने 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन अभिनेता सचिन ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में पूजा भट्ट, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और विवेक मुशरान है। .

नई!!: साधना सरगम और प्रेम दीवाने · और देखें »

प्रेम शक्ति

प्रेम शक्ति 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें करिश्मा कपूर, गोविंदा और कादर ख़ान मुख्य अभिनेता है। अन्य कलाकारों में शक्ति कपूर, रजा मुराद, पुनीत इस्सर और नितीश भारद्वाज शामिल हैं। फिल्म औसत रही थी। इसने करिश्मा और गोविंदा की शुरुआत सह-सितारों के रूप में की थी। आगे जाकर इनकी कई हिट फिल्में एक साथ आई। .

नई!!: साधना सरगम और प्रेम शक्ति · और देखें »

प्रेम क़ैदी

प्रेम क़ैदी डी रामानायडू द्वारा निर्मित 1991 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में करिश्मा कपूर, हरीश कुमार, परेश रावल, दलीप ताहिल, असरानी, शफ़ी ईनामदार और भारत भूषण हैं। फिल्म 1990 की तेलुगु फिल्म प्रेम कैदी की रीमेक थी। यह अभिनेत्री करिश्मा कपूर की पहली फीचर फिल्म थी। ऐसे वो कपूर परिवार की पहली महिला बनी जिन्होंने फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। .

नई!!: साधना सरगम और प्रेम क़ैदी · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी महिला पार्श्व गायिका को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: साधना सरगम और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार · और देखें »

फिर तेरी कहानी याद आई

फिर तेरी कहानी याद आई 1993 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य महिला भूमिका उनकी बेटी पूजा भट्ट ने निभाई है। राहुल रॉय द्वारा मुख्य पुरुष भूमिका निभाई गई थी। पूजा बेदी और अवतार गिल ने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई। .

नई!!: साधना सरगम और फिर तेरी कहानी याद आई · और देखें »

फूल (1993 फ़िल्म)

फूल 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें माधुरी दीक्षित और कुमार गौरव मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ में राजेन्द्र कुमार और सुनील दत्त भी हैं। यह फिल्म अभिनेता राजेंद्र कुमार द्वारा बनाई गई है जो वास्तविक जीवन और फिल्म दोनों में कुमार गौरव के पिता हैं। यह फिल्म राजेंद्र कुमार की अंतिम फिल्म रही। .

नई!!: साधना सरगम और फूल (1993 फ़िल्म) · और देखें »

बरसात (1995 फ़िल्म)

बरसात 1995 की हिन्दी भाषा में बनी प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह बॉबी देओल (अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे) और ट्विंकल खन्ना (दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की बेटी) की शुरुआती फिल्म थी। यह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित की गई थी। संयोग से, 10 वर्षों के बाद अभिनेता बॉबी देओल ने इसी फिल्म शीर्षक से बरसात में काम किया। .

नई!!: साधना सरगम और बरसात (1995 फ़िल्म) · और देखें »

बंद दरवाज़ा (फ़िल्म)

बंद दरवाज़ा (अंग्रेजी उच्चारण; Bandh Darwaza) वर्ष १९९० की भारतीय हाॅर्रर फ़िल्म है, जिसका निर्देशन एवं निर्माण रामसे बंधुओं ने किया है जो ८० के दशक के हाॅर्रर फ़िल्मों के प्रख्यात निर्देशक-निर्माता थे। इस फ़िल्म में कुनिका, मनजीत कुल्लर, अरुणा ईरानी, अनिरुद्ध अग्रवाल तथा अफग़ानी अदाकर हशमत ख़ान ने अभिनय किया था। फ़िल्म का संगीत निर्देशन आनंद-मिलिंद बंधुओं ने संजोया था। .

नई!!: साधना सरगम और बंद दरवाज़ा (फ़िल्म) · और देखें »

बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म)

बॉम्बे टॉकीज़, २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की प्रयोगधर्मी फ़िल्म है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स और फ्लाइंग यूनीकॉन एंटरटेनमेंट की फिल्म यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है। यह फ़िल्म चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्मित की गई है और प्रत्येक निर्देशक द्वारा परस्पर एक दूसरे से भिन्न भाग बनाये गये हैं। .

नई!!: साधना सरगम और बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म) · और देखें »

बोल राधा बोल

बोल राधा बोल 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन डेविड धवन द्वारा किया गया है और मुख्य भूमिकाओं में ऋषि कपूर और जूही चावला है। फिल्म जारी होने के बाद एक बड़ी हिट बनी थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। जूही चावला को फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार में नामांकन मिला। .

नई!!: साधना सरगम और बोल राधा बोल · और देखें »

मुज़रिम (फ़िल्म)

मुज़रिम 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन उमेश मेहरा ने किया है और मिथुन चक्रवर्ती, माधुरी दीक्षित और नूतन मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: साधना सरगम और मुज़रिम (फ़िल्म) · और देखें »

मृत्युदंड (फ़िल्म)

मृत्युदंड 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है और माधुरी दीक्षित, शबाना आज़मी, अयूब खान, शिल्पा शिरोडकर और ओम पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सामाजिक और लिंग अन्याय पर एक टिप्पणी है। .

नई!!: साधना सरगम और मृत्युदंड (फ़िल्म) · और देखें »

मैदान-ए-जंग

मैदान-ए-जंग 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे के सी बोकाड़िया.

नई!!: साधना सरगम और मैदान-ए-जंग · और देखें »

मेला (2000 फ़िल्म)

मेला 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: साधना सरगम और मेला (2000 फ़िल्म) · और देखें »

मेहंदी (1998 फ़िल्म)

मेहंदी 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: साधना सरगम और मेहंदी (1998 फ़िल्म) · और देखें »

मोहरा

मोहरा वर्ष 1994 की हिन्दी भाषा की राजीव राय द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, नसीरुद्दीन शाह, सुनील शेट्टी एवं रवीना टंडन के साथ सह-अभिनेताओं में सदाशिव अमरापुरकर, परेश रावल, रज़ा मुराद एवं गुलशन ग्रोवर आदि सम्मिलित हैं। फिल्म वर्ष 1994 की दूसरी सबसे ज्यादा व्यावसायिक रूप से सफलता अर्जित करने वाली फिल्म थी। अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की यह पहली फिल्म है। उनकी लोकप्रिय तिकड़ी को कई सफल फिल्मों में दोहराया गया। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के लिये पहले दिव्या भारती को अनुबंध किया जाना था लेकिन उनकी असमय मौत के पश्चात यह भूमिका रवीना टंडन को सौंपी गई और फिल्म के लोकप्रिय संगीत 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गीत के बाद वह 'मस्त-मस्त गर्ल' के उपनाम से मशहूर भी हुई। .

नई!!: साधना सरगम और मोहरा · और देखें »

राजू बन गया जेंटलमैन

राजू बन गया जेंटलमैन 1992 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। शाहरुख खान, जूही चावला, नाना पाटेकर और अमृता सिंह अभिनीत इस फिल्म के अधिकार शाहरुख की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के स्वामित्व में हैं। .

नई!!: साधना सरगम और राजू बन गया जेंटलमैन · और देखें »

लगान (२००१ फ़िल्म)

लगान २००१ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। लगान (उर्फ़ लगान: वन्स अपॊन अ टाइम इन इन्डीया) हिन्दी चलचित्र ई.स.२००१ में भारत में प्र्स्तुत की गई थी। यह फ़िल्म आशुतोष गौरीकर की मूल कथा पर आधारित है, जिसका उन्होनेही दिग्दर्शन किया है। आमीर ख़ान इसके सहनिर्माता होने के अलावा मुख्य अभिनेता भी है। साथ मे ग्रेसी सींह, रचेल शॅली और पॉल ब्लॅकथॉर्न ने पात्र निभाये है। फ़िल्म रानी विक्टोरिया के ब्रिटानी राज की एक सूखा पीडित गांव के किसानो पर कठोर ब्रीटानी लगान की कहानी है। जब किसान लगान कम करने की मांग कर्ते हैं, तब ब्रिटानी अफ़्सर एक प्रस्ताव देतें है। अगर क्रिकॅट के खेल में उन्को गांववासीओं ने परजित किया तो लगान मांफ़। चूनौती स्वीकारने के बाद गांवनिवासीऒं पर क्या बीतती है, यही इस फ़िल्म का चरीत्र है। इस फ़िल्म की समालोचनात्म्क सरहाना के अलावा इस को कई देसी और विदेशी पुरस्कार भी मिले है। ऑस्कर के "सर्वोत्तम अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म" पुरस्कार के लिये नियुक्त की गई यह तिसरी हिन्दी फ़िल्म है। इससे पह्ले "मधर इन्डीया" और "सलाम बॉम्बे" नियुक्त किये जा चुके हैं। ई.स.२००१ की यह बहुत लोकप्रिय फ़िल्म रही। ई.स.२००७ तक इस की डीवीडी की बिक्री सबसे अव्वल थी। जीतू मीना फुलवाड़ा फुलवाड़ा9057673720 .

नई!!: साधना सरगम और लगान (२००१ फ़िल्म) · और देखें »

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल (जन्म तारीख़: 12 मार्च 1984) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्होंने बॉलीवुड में, क्षेत्रीय फिल्मों बहुत सारे गाने गाए और कस्तूरी जैसे भारतीय धारावाहिकों के लिए भी गाया है। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। .

नई!!: साधना सरगम और श्रेया घोषाल · और देखें »

श्रीमान आशिक

श्रीमान आशिक 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन दीपक आनंद द्वारा और निर्माण शकील नूरानी द्वारा किया गया। फिल्म में ऋषि कपूर और उर्मिला मातोंडकर मुख्य सितारें हैं। .

नई!!: साधना सरगम और श्रीमान आशिक · और देखें »

सपूत

सपूत जगदीश.

नई!!: साधना सरगम और सपूत · और देखें »

सल्तनत (फ़िल्म)

सल्तनत मुकुल आनन्द द्वारा निर्देशित 1986 की हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल, श्रीदेवी, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर, टॉम आल्टर ने अभिनय किया है। यह फ़िल्म करण कपूर (शशि कपूर के बेटे) और जूही चावला की पहली फ़िल्म भी थी। यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही थी। .

नई!!: साधना सरगम और सल्तनत (फ़िल्म) · और देखें »

साधना (बहुविकल्पी)

साधना इनमें से कोइ भी हो सकते हैं:-.

नई!!: साधना सरगम और साधना (बहुविकल्पी) · और देखें »

सुहाग (1994 फ़िल्म)

सुहाग 1994 की भारतीय हिन्दी एक्शन थ्रिलर नाटक फिल्म। इसको कुकू कोहली ने निर्देशित किया और मुख्य कलाकार अजय देवगन, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा हैं। सुहाग 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थीं। .

नई!!: साधना सरगम और सुहाग (1994 फ़िल्म) · और देखें »

सैनिक (फ़िल्म)

सैनिक 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, अश्विनी भावे, रॉनित रॉय और फरहीन मुख्य भूमिका में है। .

नई!!: साधना सरगम और सैनिक (फ़िल्म) · और देखें »

हम तुम

हम तुम सन् 2004 की कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा द्वारा यश राज फ़िल्म्स बैनर के तहत इसे निर्मित किया गया। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं को सैफ अली खान और रानी मुखर्जी द्वारा निभाया गया है। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: साधना सरगम और हम तुम · और देखें »

हम हैं राही प्यार के

हम हैं राही प्यार के 1993 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित और ताहिर हुसैन द्वारा निर्मित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान और जूही चावला है। रिलीज होने पर, फिल्म ने जूही चावला के लिये फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार प्राप्त किया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार भी पाया। .

नई!!: साधना सरगम और हम हैं राही प्यार के · और देखें »

हलचल (2004 फ़िल्म)

हलचल 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: साधना सरगम और हलचल (2004 फ़िल्म) · और देखें »

हंगामा (2003 फ़िल्म)

हंगामा 2003 में बनी हिन्दी भाषा की कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया। .

नई!!: साधना सरगम और हंगामा (2003 फ़िल्म) · और देखें »

हीरो नं॰ 1

हीरो नं॰ 1उच्चारण: हीरो नम्बर वन 1997 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें गोविन्दा और करिश्मा कपूर प्रमुख भूमिकाओं में है। फिल्म अधिकांशतः ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म बावर्ची द्वारा प्रेरित है। इसे तेलुगू में नंदमुरी बालकृष्ण को लेकर गोपीपिन्ति अल्लाडु के रूप में पुनर्निर्मित किया गया था। .

नई!!: साधना सरगम और हीरो नं॰ 1 · और देखें »

जान (फ़िल्म)

जान 1996 की राज कँवर द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। अजय देवगन और ट्विंकल खन्ना अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। .

नई!!: साधना सरगम और जान (फ़िल्म) · और देखें »

जान तेरे नाम

जान तेरे नाम 1992 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जो दीपक बलराज विज द्वारा निर्देशित है और जिमी निरुला द्वारा निर्मित है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में रॉनित रॉय और फरहीन है। यह फिल्म रोनित रॉय और फरहीन की पहली फिल्म थी। फिल्म अपने गीतों के लिए व्यापक रूप से लोकप्रिय थी और नदीम-श्रवण के मधुर गीतों को अब भी याद किया जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। .

नई!!: साधना सरगम और जान तेरे नाम · और देखें »

जागृति (1993 फ़िल्म)

जागृति सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिका में सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। .

नई!!: साधना सरगम और जागृति (1993 फ़िल्म) · और देखें »

जिगर (फ़िल्म)

जिगर 1992 की हिन्दी भाषा की मार्शल आर्ट एक्शन फिल्म है जो फारुख सिद्दीकी द्वारा निर्देशित है। दिवाली सप्ताहांत के दौरान जिगर रिलीज हुई और सफल साबित हुई। यह फूल और काँटे के बाद अजय देवगन की दूसरी सफलता थी। .

नई!!: साधना सरगम और जिगर (फ़िल्म) · और देखें »

जवाब (1995 फ़िल्म)

जवाब 1995 में बनी अजय कश्यप द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिकओं में हरीश कुमार और करिश्मा कपूर है। प्रेम चोपड़ा, मुकेश खन्ना, अन्नू कपूर, फरीदा ज़लाल और राज कुमार सहायक कलाकार हैं। .

नई!!: साधना सरगम और जवाब (1995 फ़िल्म) · और देखें »

जो जीता वही सिकन्दर (1992 फ़िल्म)

जो जीता वही सिकन्दर 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: साधना सरगम और जो जीता वही सिकन्दर (1992 फ़िल्म) · और देखें »

वर्दी (फ़िल्म)

वर्दी 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में धर्मेन्द्र, सन्नी देओल, जैकी श्रॉफ, किमी काटकर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में है। इस फिल्म के अधिकार रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के पास है। .

नई!!: साधना सरगम और वर्दी (फ़िल्म) · और देखें »

विनोद राठोड़

विनोद राठौड़ भारतीय गायक है जो हिन्दी फ़िल्मों में अपने गायन के लिये प्रसिद्ध है। 1992 की फ़िल्म दीवाना से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। फिर उन्होंने कई फिल्मों में गीत गाये जो सफल रहे:- खलनायक, लाडला, द जैंटलमैन, दीवाना मस्ताना, चाहत, दुल्हे राजा, चल मेरे भाई, मुन्ना भाई एम बी बी एस, लगे रहो मुन्ना भाई, आदि। अल्का यागनिक और साधना सरगम उनकी ज्यादातर साथी रही। विनोद राठौड़ के दो भाई और फ़िल्मों में कार्य करते हैं। रूप कुमार राठौड़ जो गायक है और संगीतकार श्रवण राठौड़ जो नदीम श्रवण की जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध है। .

नई!!: साधना सरगम और विनोद राठोड़ · और देखें »

वीणा म्यूजिक

वीणा संगीत (ओरिएंटल ऑडियो विजुअल इलेक्ट्रॉनिक्स) राजस्थान, भारत में आधारित एक संगीत लेबल है। यह के.सी.

नई!!: साधना सरगम और वीणा म्यूजिक · और देखें »

खून भरी माँग

खून भरी माँग 1988 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित और निर्मित यह फिल्म एक आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता थी। .

नई!!: साधना सरगम और खून भरी माँग · और देखें »

खेल (1992 फ़िल्म)

खेल 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया है और कहानी के लेखक जावेद अख्तर है। अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, सोनू वालिया, अनुपम खेर और माला सिन्हा मुख्य भुमिकाओं में हैं। .

नई!!: साधना सरगम और खेल (1992 फ़िल्म) · और देखें »

गुड्डू

गुड्डू (अंग्रेजी: Guddu) 1995 बॉलीवुड की एक रोमांस फिल्म है, जो अबरार अल्वी द्वारा लिखी गई है और प्रेम लालवानी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला, दीप्ति नवल, मुकेश खन्ना और महमूद कलाकार हैं। इसका संगीत नौशाद द्वारा रचा गया था। जब फिल्म जारी की गई थी, शाहरुख 29 साल के और मनीषा 25 साल की थीं। .

नई!!: साधना सरगम और गुड्डू · और देखें »

गुंडा (१९९८ चलचित्र)

गुंडा १९९८ में बनी हिन्दी भाषा निर्देशक कांति शाह की अपराध-ड्रामा आधारित फिल्म हैं, फिल्म की मुख्य भुमिकाओं में मिथुन चक्रवर्ती, मुकेश ऋषि और शक्ति कपूर एवं कई सह-अभिनेता सम्मिलित हैं। फिल्म निर्माता में अनिल सिंह, पटकथा-लेखन में बशीर बब्बर एवं संगीत निर्देशक हैं आनंद राज आनंद। .

नई!!: साधना सरगम और गुंडा (१९९८ चलचित्र) · और देखें »

आ गले लग जा (1994 फ़िल्म)

आ गले लग जा 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्माण सलीम अख्तर ने किया और इसकी कहानी सलीम खान ने लिखी। इसके कलाकार जुगल हंसराज, उर्मिला मातोंडकर, परेश रावल, अशोक सर्राफ, रंजीत, रीमा लागू, रज़ा मुराद और गुलशन ग्रोवर हैं। इस फिल्म से जुगल हंसराज ने पहली बार प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने 1980 के दशक में कई फिल्मों में पहले बाल कलाकार के रूप में काम किया था। संयोग से, उन्हेंने उर्मिला मातोंडकर के साथ फिल्म मासूम (1983) में उनके भाई की भूमिका निभाई थी। .

नई!!: साधना सरगम और आ गले लग जा (1994 फ़िल्म) · और देखें »

आँसू बने अंगारे

आँसू बने अंगारे 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन मेहुल कुमार ने किया है और जितेन्द्र, माधुरी दीक्षित और दीपक तिजोरी मुख्य कलाकार हैं। .

नई!!: साधना सरगम और आँसू बने अंगारे · और देखें »

आशिक आवारा

आशिक आवारा 1993 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन उमेश मेहरा ने किया और मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी हैं। ये दोनों की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिये सैफ और ममता को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का पुरस्कार प्राप्त हुआ था, हालाँकि ये सैफ की दूसरी और ममता की तीसरी फिल्म थी। .

नई!!: साधना सरगम और आशिक आवारा · और देखें »

इश्क

इश्क 1997 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन इन्द्र कुमार द्वारा किया गया और प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल हैं। नाजायज़ (1995) के बाद जूही चावला और अजय देवगन की एक साथ यह दूसरी फिल्म थी। साथ ही काजोल और आमिर खान की एक साथ यह पहली फिल्म थी। बाद में वे फना (2006) में मिलकर काम किए। जूही चावला और काजोल की एक साथ यह एकमात्र फिल्म भी है। .

नई!!: साधना सरगम और इश्क · और देखें »

करन अर्जुन

करन अर्जुन 1995 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय एक्शन फ़िल्म है। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, राखी गुलज़ार, ममता कुलकर्णी, काजोल, अमरीश पुरी, आशिफ शेख और रंजीत मुख्य अभिनेता हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद यह 1995 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। .

नई!!: साधना सरगम और करन अर्जुन · और देखें »

कल हो ना हो

कल हो ना हो 2003 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फ़िल्म के द्वारा निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिका में हैं, जिसमें सुषमा सेठ, रीमा लागू, लिलेट दुबे और डेलनाज़ पॉल भूमिकाओं का समर्थन करते हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को यश जौहर एवं करण जौहर ने निर्माण किया। सगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया और गीत जावेद अख्तर ने लिखे। फिल्म को सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह व्यावसायिक रूप से साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इसने 2004 में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आठ फिल्मफेयर पुरस्कार, तेरह अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार और दो ज़ी सिने पुरस्कार जीते। .

नई!!: साधना सरगम और कल हो ना हो · और देखें »

किशन कन्हैया

किशन कन्हैया 1990 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया है और अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और शिल्पा शिरोडकर मुख्य भूमिकाओं मे हैं। फिल्म की कहानी दिलीप कुमार की राम और श्याम से मिलती है। .

नई!!: साधना सरगम और किशन कन्हैया · और देखें »

कुली नं॰ 1

कुली नं॰ 1उच्चारण: कुली नम्बर वन डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1995 में बनी हिन्दी भाषा की कॉमेडी फ़िल्म है। फिल्म में करिश्मा कपूर, गोविन्दा, शक्ति कपूर, कादर ख़ान और सदाशिव अमरापुरकर हैं। यह फिल्म करिश्मा कपूर की पहली सफल फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म 1993 की तमिल फिल्म चिन्ना मैपिलई की रीमेक है। .

नई!!: साधना सरगम और कुली नं॰ 1 · और देखें »

क्रान्तिवीर

क्रान्तिवीर 1994 में बनी हिन्दी भाषा की अपराधिक पृष्ठभूमि की एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन मेहुल कुमार ने किया और फिल्म में नाना पाटेकर, डिंपल कपाड़िया, अतुल अग्निहोत्री, ममता कुलकर्णी, डैनी डेन्जोंगपा और परेश रावल प्रमुख भूमिका निभाते हैं। यह वर्ष की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, इसके अलावा इसने तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। .

नई!!: साधना सरगम और क्रान्तिवीर · और देखें »

कृष्णा (1996 फ़िल्म)

कॄष्णा 1996 में बनी दीपक शिवदसानी द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर, ओम पुरी, शक्ति कपूर, टीनू आनंद और कुलभूषण खरबंदा मुख्य कलाकार हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मामूली सफलता थी। फिल्म का संगीत "झांझरिया" जैसे हिट गाने के साथ भी लोकप्रिय था। .

नई!!: साधना सरगम और कृष्णा (1996 फ़िल्म) · और देखें »

केके के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची केके द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: साधना सरगम और केके के गाये गीतों की सूची · और देखें »

अनाड़ी (1993 फ़िल्म)

अनाड़ी 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसे डी रामानायडू द्वारा सुरेश प्रोडक्शंस बैनर के तहत बनाया गया है। इसका निर्देशन के.

नई!!: साधना सरगम और अनाड़ी (1993 फ़िल्म) · और देखें »

अब इंसाफ़ होगा (1995 फ़िल्म)

अब इंसाफ़ होगा 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: साधना सरगम और अब इंसाफ़ होगा (1995 फ़िल्म) · और देखें »

अर्थ (1998 फ़िल्म)

अर्थ १९९८ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: साधना सरगम और अर्थ (1998 फ़िल्म) · और देखें »

अंदाज़ (1994 फ़िल्म)

अंदाज़ डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1994 में बनी भारतीय हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें अनिल कपूर, जूही चावला, करिश्मा कपूर और कादर ख़ान मुख्य अभिनेता हैं। अन्य कलाकारों में राज बब्बर, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक, और तेज सप्रू शामिल हैं। यह 1992 की तेलुगू फिल्म सुंदरकंद की रीमेक है जिसमें वेंकटेश अभिनेता है। यह स्वयं 1992 की तमिल फिल्म सुंदर कंदम की रीमेक थी, जिसमें के.

नई!!: साधना सरगम और अंदाज़ (1994 फ़िल्म) · और देखें »

अंदाज़ अपना अपना

अंदाज़ अपना अपना 1994 की हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल मुख्य कलाकार हैं। महमूद, गोविन्दा और जूही चावला ने अतिथि उपस्थिति दर्ज की है। फिल्म 4 नवंबर 1994 को रिलीज हुई थी। .

नई!!: साधना सरगम और अंदाज़ अपना अपना · और देखें »

अंजाम

अंजाम राहुल रवैल द्वारा 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फ़िल्म में माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, दीपक तिजोरी, हिमानी शिवपुरी, टिन्नू आनन्द, कल्पना अय्यर और किरण कुमार मुख्य कलाकार हैं। फिल्म का संगीत आनंद-मिलिंद द्वारा बनाया गया था, जिसमें समीर द्वारा लिखे गए गीत थे। फ़िल्म गलती के अंजाम पर केन्द्रित है। साथ ही यह महिलाओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों पर भी केन्द्रित है। इस फिल्म में यह पहली बार था कि माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की एक साथ जोड़ी बनाई गई थी। माधुरी दीक्षित ने अपनी भूमिका के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकन अर्जित किया था। लेकिन उन्हें पुरस्कार हम आपके हैं कौन में उनके प्रदर्शन के लिए मिला। शाह रुख खान ने नकारात्मक किरदार निभाया था जिसके लिये उन्हें भी फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस फिल्म के सर्वाधिकार रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के पास है। .

नई!!: साधना सरगम और अंजाम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »