लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सात फेरे

सूची सात फेरे

सात फेरे 2005 से 2009 तक ज़ी टीवी पर प्रसारित एक हिंदी टेलीविज़न धारावाहिक था। गिरते टीआरपी के कारण अंतिम प्रकरण 28 मई 2009 को प्रसारित किया गया। इसके अलावा निर्माताओं ने सोचा कि "जनरेशन लीप" कलाकारों के लिए कहानी लाइन को शून्य से शुरू करना बेमानी होगा और इसलिए इसे छोड़ दिया.

4 संबंधों: मालती जोशी, हिबा नवाब, ज़ी टीवी के कार्यकर्मों की सूची, आशका गोरडिया

मालती जोशी

मालती जोशी एक हिन्दी लेखिका हैं, जिन्हें २०१८ में साहित्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। मालती जोशी का जन्म ४ जून १९३४ को औरंगाबाद में हुआ था। आपने आगरा विश्वविद्यालय से वर्ष १९५६ में हिन्दी विषय से एम.ए. की शिक्षा ग्रहण की। अब तक अनगिनत कहानियां, बाल कथायें व उपन्यास प्रकाशित कर चुकी हैं। इनमें से अनेक रचनाओं का विभिन्न भारतीय व विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी किया जा चुका है। कई कहानियों का रंगमंचन रेडियो व दूर दर्शन पर नाट्य रूपान्तर भी प्रस्तुत किया जा चुका है। कुछ पर जया बच्चन द्वारा दूरदर्शन धारावाहिक सात फेरे का निर्माण किया गया है तथा कुछ कहानियां गुलज़ार के दूरदर्शन धारावाहिक किरदार में तथा भावना धारावाहिक में शामिल की जा चुकी हैं। इन्हें हिन्दी व मराठी की विभिन्न व साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया जा चुका है। मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा वर्ष १९९८ के भवभूति अलंकरण सम्मान से विभूषित किया जा चुका है। मालती जोशी जी कि कहानियां मन को छूने वाली होती हैं। अपनी कहानियों के बारे में, वे कहती हैं, ' जीवन की छोटी-छोटी अनुभूतियों को, स्मरणीय क्षणों को मैं अपनी कहानियों में पिरोती रही हूं। ये अनुभूतियां कभी मेरी अपनी होती हैं कभी मेरे अपनों की। और इन मेरे अपनों की संख्या और परिधि बहुत विस्तृत है। वैसे भी लेखक के लिए आप पर भाव तो रहता ही नहीं है। अपने आसपास बिखरे जगत का सुख-दु:ख उसी का सुख-दु:ख हो जाता है। और शायद इसीलिये मेरी अधिकांश कहानियां "मैं” के साथ शुरू होती हैं।' मालती जोशी का पता है स्नेहबंध, ५०-दीपक सोसाइटी, चूना भट्टी- कोलार रोड, भोपाल .

नई!!: सात फेरे और मालती जोशी · और देखें »

हिबा नवाब

हिबा नवाब एक भारतीय अभिनेत्री हैं। .

नई!!: सात फेरे और हिबा नवाब · और देखें »

ज़ी टीवी के कार्यकर्मों की सूची

यह ज़ी टीवी पर दिखाये गए, वर्तमान व आगामी कार्यकर्मों की सूची है। .

नई!!: सात फेरे और ज़ी टीवी के कार्यकर्मों की सूची · और देखें »

आशका गोरडिया

आशका गोरडिया (जन्म 27 नवम्बर 1985) अहमदाबाद,गुजरात,भारत) एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है। इनको कई फैशन सम्बन्धित आयोजनों में प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। इन्होंने कई हिंदी धारावाहिकों में कार्य किया है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरूआत कुसुम नामक धारावाहिक (2003-05) में कुमुद के किरदार से की। फिर इन्हें २०१२ में आए धारावाहिक लागी तुझसे लगन से सफलता मिली। फिर वे बिग बॉस के ६ठें संस्करण में नज़र आईं। .

नई!!: सात फेरे और आशका गोरडिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »