लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सागरतह

सूची सागरतह

सागरतह (seabed) या सागर फ़र्श (seafloor) किसी सागर या महासागर के नीचे के फ़र्श को कहते हैं। यह तरह-तरह के क्षेत्रों व स्थलाकृतियों में विभाजित है, जिसमें महाद्वीपीय ताक, अतल मैदान और मध्य-महासागर पर्वतमालाएँ शामिल हैं। .

6 संबंधों: पेलैजिक क्षेत्र, महासागरीय द्रोणी, सागरघास, स्पारिडाए, करैंजिडाए, अतल मैदान

पेलैजिक क्षेत्र

पेलैजिक क्षेत्र (pelagic zone) किसी महासागर, सागर या झील के जल का वह भाग होता है जो न तो नीचे के फ़र्श के समीप हो और न ही उस जलसमूह के तट के समीप। इसे कभी-कभी खुला पानी (open water) भी कहा जाता है। पृथ्वी पर पेलैजिक क्षेत्र का कुल आयतन लगभग 13,300 लाख किमी3, औसत गहराई 3.68 किमी (2.29 मील) और अधिकतम गहराई 11 किमी (6.8 मील) है। पेलैजिक क्षेत्र में रहने वाली मछलियाँ पेलैजिक मछलियाँ कहलाती हैं। पृथ्वी के वायुमंडल की तरह पेलैजिक क्षेत्र को भी परतों में बाँटा जा सकता है। इस क्षेत्र के किसी भाग में एक काल्पनिक पानी का स्तम्भ के बारे में सोचा जाए तो जैसे-जैसे उसमें नीचे की ओर जाया जाए वैसे-वैसे दबाव बढ़ता, तापमान घटता और प्रकाश घटता जाता है। बढ़ती गहराई के साथ पेलैजिक जीवन भी घटता जाता है। .

नई!!: सागरतह और पेलैजिक क्षेत्र · और देखें »

महासागरीय द्रोणी

महासागरीय द्रोणी (oceanic basin) महासागरों के सागरतह पर स्थित बड़ी द्रोणियाँ होती हैं। यह भूवैज्ञानिक आकृतियाँ कई भागों की बनी होती हैं, जिनमें अतल मैदान शामिल होते हैं। भूवैज्ञानिक रूप से सक्रीय महासागरीय द्रोणियों में महासागरीय गर्त और निम्नस्खलन क्षेत्र भी सम्मिलित होते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि महाद्वीपीय ताक, मध्य-महासागर पर्वतमालाओं और महासागरीय गर्तों के बीच के क्षेत्रों में महासागरीय द्रोणियाँ फैली होती हैं। .

नई!!: सागरतह और महासागरीय द्रोणी · और देखें »

सागरघास

सागरघास (Seagrass) या समुद्री घास सपुष्पक पौधों के चार जीववैज्ञानिक कुलों की कुछ जातियों का समूह है जिसकी सदस्य जातियाँ सागरतह पर उगती हैं। यह चार कुल पोसाइडनिएसिए (Posidoniaceae), ज़ोस्टेरेसिए (Zosteraceae), हाइड्रोचैरिटेसिए (Hydrocharitaceae) और साएमोडोसिएसिए (Cymodoceaceae) हैं - ध्यान दें कि इन कुलों की सभी जतियाँ सागरघास नहीं हैं। यह सभी अलिस्मातालेस गण में सम्मिलित हैं। .

नई!!: सागरतह और सागरघास · और देखें »

स्पारिडाए

स्पारिडाए (Sparidae), जिन्हें समुद्री ब्रीम (sea bream) और पोर्गी (porgy) भी कहते हैं, हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इनके चौड़े, पिचके शरीर होते हैं, जिसमें एक छोटा मुँह और उस से कुछ दूर पर आँख स्थित होती है। पीठ पर एक पृष्ठीय फ़िन और बदन पर बड़े आकार के शल्क होते हैं। इस कुल की मछलियाँ कम गहराई वाले उपोष्णकटिबन्धीय और समशीतोष्णीय सागरों व महासागरों में सागरतह के पास मिलती हैं। यह अन्य मछलियाँ और क्रस्टेशियाई खाते हैं और इनकी अधिकतर जातियों के मुँह में खाना पीसने के लिए दाढ़-जैसे दाँत होते हैं। Eating the head is known to cause hallucinations, lasting many days.

नई!!: सागरतह और स्पारिडाए · और देखें »

करैंजिडाए

करैंजिडाए (Carangidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है जिसमें जैक मछलियाँ (Jacks) शामिल हैं। इस कुल में पोम्पानो, जैक मैकरल और स्कैड मछलियाँ भी सम्मिलित हैं। यह समुद्री मछलियाँ हैं जो अटलांटिक, प्रशांत और हिन्द महासागरों में पाई जाती हैं। करैंजिडाए कुल की मछलियाँ तेज़ तैरने वाली परभक्षी जातियाँ होती हैं जो रीफ़ों के ऊपर और खुले सागर में शिकार करती हैं और कुछ सागरतह में रेत में छुपे अकशेरुकों को खोदकर निकालती और खाती हैं। .

नई!!: सागरतह और करैंजिडाए · और देखें »

अतल मैदान

अतल मैदान (abyssal plain) महासागरों की गहराईयों में सागरतह का विस्तृत मैदानी क्षेत्र होता है, जिसकी गहराई आमतौर पर 3,000 मीटर (9,800 फ़ुट) और 6,000 मीटर (20,000 फ़ुट) के बीच होती है। यह महाद्वीपीय चढ़ाव और मध्य-महासागर पर्वतमाला के बीच का क्षेत्र होता है और ऐसे मैदान पृथ्वी के लगभग 50% क्षेत्र पर फैले हुए हैं। यह विश्व के सबसे चपटे और सबसे कम अध्ययन करे गए क्षेत्रों में से हैं। अतल मैदान महासागरीय द्रोणियों के महत्वपूर्ण भाग होते हैं और इन द्रोणियों में इन मैदानों के अलावा एक महासागरीय गर्त और निम्नस्खलन क्षेत्र भी होते है। .

नई!!: सागरतह और अतल मैदान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »