लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

साउथपोर्ट दरवाज़े

सूची साउथपोर्ट दरवाज़े

साउथपोर्ट दरवाज़े (मूल नाम: साउथपोर्ट गेट्स) (Southport Gates) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में स्थित तीन शहरी दरवाज़े हैं। ये चार्ल्स पंचम दीवार में बने हुए हैं, जो 16वीं सदी की जिब्राल्टर की किलेबंदी का हिस्सा है। तीनों दरवाज़े एक समूह में मौजूद हैं, इनके पश्चिम में साउथ बैस्टियन तथा पूर्व में ट्रफ़ालगर कब्रिस्तान स्थित हैं। पहला तथा दूसरा साउथपोर्ट दरवाज़ा निवर्तमान समय की ट्रफ़ालगर सड़क पर क्रमशः 1552 और 1883 में निर्मित किए गए थे। तीसरा दरवाज़ा, जिसे रिफ्रेन्डम गेट के नाम से जाना जाता है, तीनों दरवाज़ों में सबसे चौड़ा है तथा इसे 1967 मुख्य सड़क (मेन स्ट्रीट) पर बनाया गया था, दोनों दरवाज़ों के एकदम पश्चिम में। साउथपोर्ट दरवाज़े जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में सूचीबद्ध हैं। .

1 संबंध: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान

ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान

ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान (Trafalgar Cemetery) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक कब्रिस्तान है। पहले इसका नाम साउथपोर्ट डिच कब्रिस्तान (Southport Ditch Cemetery) था। यह शहर की रक्षक दीवार के एकदम दक्षिण में भूमि के छोटे से टुकड़े पर बना हुआ है, जहाँ स्पेनी शासन के दौरान रक्षात्मक खाई थी। हालांकि इस कब्रिस्तान का नाम 21 अक्टूबर 1805 के दिन हुए ट्रफ़ैलगर के युद्ध पर रखा गया था परन्तु यहाँ युद्ध के केवल दो पीड़ितो को ही दफनाया गया है। बाकि की कब्रे मुख्यतः अन्य समुंद्री युद्धों में मारे गए सैनिकों और 1804 से 1814 के बीच जिब्राल्टर में महामारी का रूप ले चुके पीतज्वर में मरने वाले नागरिकों की हैं। इसके आलावा कई समाधि पत्थर सेंट जेगोस कब्रिस्तान और अलामिडा गार्डन्स से ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान में स्थान्तरित किए गए थे। कब्रिस्तान को अब किसी शव को दफनाने के लिए प्रयोग में नहीं लाया जाता है तथा इसे कई वर्षों तक परित्यक्त रखा गया था परन्तु 1980 के दशक में इसकी बहाली की गई। वर्ष 1992 में ट्रफ़ैलगर के युद्ध से सम्बंधित एक विशेष स्मारक को कब्रिस्तान में लगाया गया। कब्रिस्तान ट्रफ़ैलगर दिवस के दिन आयोजित होने वाले वार्षिक संस्मारक समारोह आ आयोजन स्थल है। यह दिवस ट्रफ़ैलगर युद्ध की सालगिरह के सबसे नजदीक के रविवार को मनाया जाता है। ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में सूचिबद्ध है। .

नई!!: साउथपोर्ट दरवाज़े और ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

साउथपोर्ट दरवाज़ें

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »