लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सलीम-सुलेमान

सूची सलीम-सुलेमान

सलीम और सुलेमान हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और गायक हैं। यह एक दो भाइयों की जोड़ी है जिसमे, सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट शामिल हैं। सलीम और सुलेमान पिछले एक दशक से अधिक से फिल्मों के लिए संगीत रचना कर रहे हैं, इनकी प्रसिद्ध फिल्मों मे शामिल हैं, चक दे! इंडिया, भूत, मुझसे शादी करोगी, मातृभूमि और फैशन। एक प्रदर्शन में सलीम-सुलेमान इस जोड़ी ने कई भारतीय पॉप बैंड के लिए भी संगीत तैयार किया है जिनमें वीवा, आसमां, श्वेता शेट्टी, जैस्मीन और स्टाइल भाई आदि शामिल हैं। इन्होने कई टीवी विज्ञापनों का निर्माण और संगीत निर्देशन किया है जिसमे इनका सहयोग उस्ताद जाकिर हुसैन और उस्ताद सुल्तान खान जैसे कलाकारों ने किया है। इन्हें इनका पहला मौका करण जौहर ने अपनी फिल्म काल की संगीत रचना करने के लिए दिया था। उसके बाद, इन्होने कई बड़े निर्माताओं और निर्देशक जैसे यश चोपड़ा, सुभाष घई और राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्में की हैं। गीत संगीत रचना से पहले, वे फिल्मों मे पार्श्व संगीत रचना करते रहे हैं। कुछ डरावनी फिल्मों में उनका पार्श्व संगीत बहुत पसंद किया गया।.

20 संबंधों: ऊषा उत्थुप, चक दे! इंडिया, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, फ़ैशन, बैंग बैंग, भूत (2003 फ़िल्म), रब ने बना दी जोड़ी, रेस (२००८ फ़िल्म), रेस 2, सत्याग्रह (2013 फ़िल्म), स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर, हीरोइन (२०१२ फ़िल्म), कमबख़्त इश्क़, कृष ३, केके के गाये गीतों की सूची, अनजाना अनजानी, अमिताभ भट्टाचार्य, अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची, अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी, ८x१० तस्वीर

ऊषा उत्थुप

ऊषा उत्थुप (पूर्व में अय्यर) (உஷா உதுப், ঊষা উথুপ) (जन्म - 8 नवम्बर 1947) भारत की एक लोकप्रिय पॉप गायिका हैं। उन्हें 1960 के दशक के उतर्राध, 1970 और 1980 के दशक में अपने लोकप्रिय हिट के लिए जाना जाता है। उन्होंने करीब 16 भाषाओं में गाने गाएं हैं जिसमें बंगाली, हिंदी, पंजाबी, असमी, उड़िया, गुजराती, मराठी, कोंकणी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तुलु और तेलुगु शामिल हैं। वे कई विदेशी भाषाओं में भी गाना गा सकती हैं जिसमें अंग्रेजी, डच, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, सिंहली, स्वाहिली, रूसी, नेपाली, अरबी, क्रियोल, ज़ुलु और स्पेनिश शामिल हैं। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और ऊषा उत्थुप · और देखें »

चक दे! इंडिया

चक दे! इंडिया 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और चक दे! इंडिया · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

फ़ैशन

फ़ैशन 2008 की भारतीय ड्रामा फ़िल्म है। इसके सह-निर्माता और सह-लेखक मधुर भंडारकर हैं तथा इसमें मुख्य भूमिका में प्रियंका चोपड़ा और कंगना राणावत, मुग्धा गोडसे, अर्जन बाजवा और अरबाज़ ख़ान सहायक भूमिका में हैं। इसके साथ-साथ कई असल जीवन की फ़ैशन मॉडल ने अपने आपको फ़िल्म में किरदार के तौर पर निभाया है। फ़िल्म की कहानी एक छोटे शहर की महत्वाकांक्षी मॉडल मेघना माथुर (चोपड़ा) के इर्दगिर्द घूमती है। फ़िल्म दर्शाती है कि कैसे माथुर एक सुपरमॉडल बनती है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसे जीवन में कितनी कठिनाईयां झेलनी पड़ती हैं। फ़ैशन में भारतीय फ़ैशन उद्योग और कई मॉडल के कैरियर के उतार-चढ़ाव को भी दिखाया गया है। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और फ़ैशन · और देखें »

बैंग बैंग

बैंग बैंग! 2014 की सिद्धार्थ आनन्द द्वारा निर्देशित हिन्दी एक्शन रूमानी फ़िल्म है। फिल्म हॉलीवुड फिल्म नाइट एंड डे की आधिकारिक रीमेक है और मूल में क्रमश: टॉम क्रूज़ और कैमरुन डिएज़ द्वारा निभाए गये किरदार इसमें ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ने अदा करे हैं। फ़िल्म दुनिया भर में लगभग 5100 स्क्रीन में 2 अक्टूबर, 2014 को जारी की गई जो एक बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी रिलीज है। फ़िल्म को मिली-जुली से नकारात्मक समीक्षा मिली। फ़िल्म ने पहले चार दिन में दुनियाभर से 175 करोड़ कमाये। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और बैंग बैंग · और देखें »

भूत (2003 फ़िल्म)

भूत 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और भूत (2003 फ़िल्म) · और देखें »

रब ने बना दी जोड़ी

रब ने बना दी जोड़ी वर्ष २००८ में बनी एक हिन्दी फ़िल्म है। फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा हैं। यह नवोदित तारिका अनुष्का शर्मा की पहली फ़िल्म है। फ़िल्म में अमृतसर के एक दफ्तर के बाबू को दिखाया गया है, जिसकी शादी से पहले किसी भी लड़की से कोई पहचान तक नहीं होती। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और रब ने बना दी जोड़ी · और देखें »

रेस (२००८ फ़िल्म)

रेस अब्बास-मस्तान निर्देशित और टिप्स फ़िल्म्स बैनर तले बनी २००८ की बॉलीवुड रहस्य से भरपूर फ़िल्म है। यह फ़िल्म २१ मार्च २००८ को जारी की गयी जिसमें मुख्य कलाकार सैफ़ अली ख़ान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी हैं। फ़िल्म में दिलीप ताहिल और जॉनी लीवर भी रहस्यमयी और हास्य कलाकरों की भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म मुख्यतः डरबन और दुबई में फ़िल्माई गयी है, रेस एक हास्य, रहस्य और एक्शन से भरपूर फ़िल्म है जिसमें भाई की प्रतिद्वंद्विता, विश्वासघात और जुनून के विषयों की को बखूबी दिखाया गया है। यह १९९८ की हॉलीवुड फ़िल्म गुडबाय लवरपर शिथिल आधारित है। यह बॉलीवुड की २००८ की १० उच्चतम कमाई वाली फ़िल्मों में शामील है। रेस को तमिल में पंथायम और तेलुगू में रेस तेलुगू के रूप में डब (अनूदित) किया गया। २०१३ में फ़िल्म की उत्तरकृत्ति रेस 2 जारी की गयी। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और रेस (२००८ फ़िल्म) · और देखें »

रेस 2

रेस 2 टिप्स म्यूज़िक के बैनर तले बनी, अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। यह २००८ की फ़िल्म रेस की उत्तरकृत्ति है जिसमें अभिनय कलाकारों में अल्प बदलाव भी किया गया है जिसमें अनिल कपूर और सैफ़ अली ख़ान क्रमशः अपने रोबर्ट डीकोस्टा और रणवीर सिंह की अभिनय भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडीस और अमीषा पटेल अतिरिक्त कलाकारों के रूप में जुड़े हैं। बिपाशा बसु ने अपना सोनिया मार्टिन का अभिनय अतिथि भूमिका के रूप में निभाया है। इसका कुल बजट था, रेस 2 25 जनवरी 2013 को जारी की गई और समालोचकों से मिली जुली समीक्षा प्राप्त की और टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए घरेलू सिनेमाघरों में कमाए। यह २०१३ में प्रदर्शित फ़िल्मों में प्रथम फ़िल्म है जो १०० करोड़ क्लब में शामील हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फ़िल्म घरेलू सिनेमा में अर्ध-सफल रही और विश्वस्तर पर सफल फ़िल्म रही। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और रेस 2 · और देखें »

सत्याग्रह (2013 फ़िल्म)

सत्याग्रह प्रकाश झा द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, अमृता राव और विपिन शर्मा हैं। ब्रिटेन के कॉस्मोपॉलिटन ने सत्याग्रह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक फिल्म दर्जा दिया है और इसे 5 में 4 सितारे दिए हैं। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) · और देखें »

स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर

स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर एक भारतीय रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया है और निर्माण हीरू यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर · और देखें »

हीरोइन (२०१२ फ़िल्म)

हीरोइन २०१२ में प्रदर्शित मधुर भंडारकर द्वारा लिखित, निर्देशित फ़िल्म है। मधुर भंडारकर इसके सह-निर्माता भी हैं। फ़िल्म एक सुपरस्टार माही अरोड़ा की कहानी है। इस फ़िल्म में एक फ़िल्म अभिनेत्री की कहानी को दर्शाया गया है। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और हीरोइन (२०१२ फ़िल्म) · और देखें »

कमबख़्त इश्क़

कमबख़्त इश्क़ सब्बीर खान द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित बॉलीवुड रोमांटिक हास्य फ़िल्म है। यह फ़िल्म २००२ की तमिल फ़िल्म पम्मल के सम्बंदाम पर आधारित है। फ़िल्म में मुख्य अभिनय कलाकार अक्षय कुमार और करीना कपूर हैं एवं सहायक भूमिका में आफ़ताब शिवदेसानी और अमृता अरोड़ा हैं। हॉलीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन, डेनिस रिचर्ड्स, ब्रैंडन रूथ और होल्ली वैलेंस केमियो भूमिका में स्वयं के रूप में हैं। फ़िल्म दिसम्बर 2008 में जारी करना तय हुआ था, कार्य में विस्तार के कारण फ़िल्म को जारी करना स्थगित किया गया और फ़िल्म 3 जुलाई 2009 को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और कमबख़्त इश्क़ · और देखें »

कृष ३

कृष ३ २०१३ की बॉलीवुड की सुपरहीरो कृष्णा की विज्ञान कल्पना फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक राकेश रोशन हैं। फ़िल्म ''कोई मिल गया'' (2003) के नायक रोहित एवं ''कृष'' (2006) के सुपर नायक कृष्णा की कहानी को आगे बढ़ती है। इसकी दोनों पूर्व फ़िल्मों ने अच्छी सफलता प्राप्त की थी। फ़िल्म को पहले ३डी (त्रिविम) प्रारूप में जारी करना तय किया था। हालांकि, समय की कमी के कारण इसे ३डी में रुपान्तरित किये बिना, राकेश रोशन ने बाद में पुष्टि की कि फ़िल्म को केवल २डी (द्विविम) में ही जारी किया जायेगा। फ़िल्म विश्वभर में 1 नवम्बर 2013 को जारी की गई। कृष ३ को समालोचकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिली हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने ट्रिपल रोल अदा किया था और फिल्म ने 240.50 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और कृष ३ · और देखें »

केके के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची केके द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: सलीम-सुलेमान और केके के गाये गीतों की सूची · और देखें »

अनजाना अनजानी

अनजाना अनजानी 2010 की रुमानी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द ने किया है। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और ज़ायेद खान अभिनीत इस फ़िल्म का निर्माण नाडियाडवाल ग्रांडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसका संगीत विशाल-शेखर ने दिया है जिन्होंने सिद्धार्थ की पिछली तीन फ़िल्मों में भी संगीत दिया था। सिनेमेटोग्राफी रवि के॰ चन्द्रन की है। अनजाना अनजानी २४ सितम्बर २०१० को जारी होनी थी लेकिन बाद में १ अक्टूबर २०१० को जारी की गई। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और अनजाना अनजानी · और देखें »

अमिताभ भट्टाचार्य

अमिताभ भट्टाचार्य बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्यरत एक भारतीय गीतकार और पार्श्व गायक हैं। उनके गीतों को "फ्रिलफ्री" और "स्मार्टली वर्डेड" के रूप में वर्णित किये गए हैं। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और अमिताभ भट्टाचार्य · और देखें »

अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: सलीम-सुलेमान और अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची · और देखें »

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी 2009 में प्रदर्शित भारतीय हिन्दी हास्य-प्रेम फ़िल्म है। इसमें प्रमुख भूमिका में अभिनय रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ ने किया है। सलमान खान और निर्देशक राजकुमार संतोषी केमियो भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का प्रदर्शन सिनेमाघरों में 6 नवम्बर 2009 को किया गया था। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी · और देखें »

८x१० तस्वीर

8 x 10 तस्वीर, 2009 की एक बॉलीवुड हत्या के रहस्य वाली मनोवैज्ञानिक रहस्यमय फ़िल्म है जिसमें अक्षय कुमार और आयशा टाकिया सितारे हैं। यह नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित है और परसेप्ट पिक्चर कंपनी द्वारा निर्मित है। फ़िल्म में सहायक कलाकारों के रूप में शर्मिला टैगोर, जावेद जाफ़री, अनंत महादेवन, गिरीश कर्नाड, बेंजामिन गिलानी, रुशद राणा, आंद्रे तुल्ले और पिया शाह हैं। मार्च 2008 में, फ़िल्म के सभी सदस्य फ़िल्माने के लिए कैलगरी, कनाडा चले गये। इसका पहले तस्वीर नाम निर्धारित किया गया था लेकिन बाद में निर्देशक के के सुझाव पर की शीर्षक मनहूसमय है इसका नाम परिवर्तित किया गया। फ़िल्म का संगीत में शीर्षक गीत बोहेमिया द्वारा और अन्य सलीम-सुलेमान द्वारा तैयार किया गया है। .

नई!!: सलीम-सुलेमान और ८x१० तस्वीर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »