लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सम्भल

सूची सम्भल

सम्भल, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मण्डल में स्थित एक जिला है। सतयुग में इस स्थान का नाम सत्यव्रत था, त्रेता में महदगिरि, द्वापर में पिंगल और कलयुग में सम्भल है। इसमे ६८ तीर्थ और १९ कूप हैं यहां एक अति विशाल प्राचीन मन्दिर है, इसके अतिरिक्त तीन मुख्य शिवलिंग है, पूर्व में चन्द्रशेखर, उत्तर में भुबनेश्वर और दक्षिण में सम्भलेश्वर हैं। प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल चतुर्थी और पंचमी को यहाँ मेला लगता है और यात्री इसकी परिक्रमा करते हैं। सम्भल में रेलवे स्टेशन पर मुग़ल सम्राट बाबर द्वारा बनवाई गई "बाबरी मस्जिद" भी है। यह कृषि उत्पादों का व्यावसायिक केंद्र भी है। टॉलमी द्वारा उल्लिखित संबकल को संभल से समीकृत किया जाता है। यहाँ ऐसी पौराणिक मान्यता है कि कलियुग में कल्कि अवतार शंबल नामक ग्राम में होगा। लोक मान्यता में सम्भल को ही शंबल माना जाता है। मध्यकाल में सम्भल का सामरिक महत्त्व बढ़ गया, क्योंकि यह आगरा व दिल्ली के निकट है। सम्भल की जागीर बाबर के आक्रमण के समय अफ़गान सरदारों के हाथ में थी। बाबर ने हुमायूँ को संभल की जागीर दी लेकिन वहाँ वह बीमार हो गया, अतः आगरा लाया गया। इस प्रकार बाबर के बाद हुमायूँ ने साम्राज्य को भाइयों में बाँट दिया और सम्भल अस्करी को मिला। शेरशाह सूरी ने हुमायूँ सूरी को खदेड़ दिया और अपने दामाद मुबारिज़ ख़ाँ को सम्भल की जागीर दी। अब्बास ख़ाँ शेरवानी के अनुसार बाबर के सेनापतियों ने यहाँ कई मन्दिरों को तोड़ा था और जैन मूर्तियों का खण्डन किया था। .

8 संबंधों: चन्दौसी, चन्दौसी रेलवे स्टेशन, नाहर ठेर,संभल (मुरादाबाद), भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ, भारत के शहरों की सूची, मुरादाबाद, सौंधन का किला, उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

चन्दौसी

चन्दौसी उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले का एक शहर (कस्बा) है। इसको पुराने समय में चाँदसी नगरी के नाम से जाना जाता है। चन्दौसी दिल्ली से लगभग १४० किमी पूर्व में तथा मुरादाबाद नगर से ४० किमी दक्षिण में स्थित प्रसिद्ध व्यापारिक मंडी है। अलीगढ़, खैर, मेरठ, बरेली, नैनीताल और सहारनपुर के बीच में स्थित होने के कारण इस मंडी का केंद्रीय महत्व है। सड़कों और रेलों का प्रसिद्ध जंकशन है। यहाँ भारत का प्रसिद्ध टेर्निंग काॅलेज हैं जो रेलवे स्टेशन के निकट स्थित है। गेहूँ, चावल, मक्का, सरसों, जौ ताथ नमक का व्यापार होता है। चंदौसी का घी शुद्धता के लिये उत्तरी भारत में प्रसिद्ध है। कपास से विनौला निकालने की मशीनें भी यहाँ हैं। यहाँ से कपास, सन, पटुआ, चीनी और पत्थर बाहर भेजा जाता है। इसके समीप जलविद्युत् केंद्र है।यहाँ गणेश चौथ का मेला लगता है और ये मुंबई के बाद यहाँ लगता है। भारत में चंदौसी के गणेश मेला का द्वितीय स्थान है। यहाँ की गजक और रेलवे स्टेशन के छोले भटूरे भारत भर में प्रसिद्ध है। इसका पिन कोड - 244412 .

नई!!: सम्भल और चन्दौसी · और देखें »

चन्दौसी रेलवे स्टेशन

चन्दौसी रेलवे स्टेशन;Chandausi railway station: चन्दौसी रेलवे स्टेशन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सम्भल जिले में स्थित है और चन्दौसी में कार्य करता है चन्दौसी रेलवे स्टेशन वरेली रेल मार्ग पर पड़ता है तथा उत्तर रेलवे द्वारा कार्य करता है। मुख्य रेल गाड़िया दादर - वरेली एक्सप्रेस, देहरादून - इलाहाबाद लिँक एक्सप्रेस और दिल्ली मुजफ्फरपुर सद्भाबना एक्सप्रेस आदि रेलगाड़ियाँ यह से गुजर कर जाती है। .

नई!!: सम्भल और चन्दौसी रेलवे स्टेशन · और देखें »

नाहर ठेर,संभल (मुरादाबाद)

भारत की जनगणना अनुसार यह गाँव, तहसील संभल, जिला सम्भल, उत्तर प्रदेश में स्थित है। ग्राम नाहरठेर कृषि में आलू,टमाटर,मक्का और धान उत्पादन में जनपद सम्भल में अग्रणी स्थान रखता है। वर्तमान में ग्रा नाहरठेर की ग्राम प्रधान श्रीमति शबाना बेगम हैं सम्बंधित जनगणना कोड: राज्य कोड:09 जिला कोड:135 तहसील कोड: 00721 .

नई!!: सम्भल और नाहर ठेर,संभल (मुरादाबाद) · और देखें »

भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ

भारत अनादि काल से संस्कृति, आस्था, आस्तिकता और धर्म का महादेश रहा है। इसके हर भाग और प्रान्त में विभिन्न देवी-देवताओं से सम्बद्ध कुछ ऐसे अनेकानेक प्राचीन और (अपेक्षाकृत नए) धार्मिक स्थान (तीर्थ) हैं, जिनकी यात्रा के प्रति एक आम भारतीय नागरिक पर्यटन और धर्म-अध्यात्म दोनों ही आकर्षणों से बंधा इन तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए सदैव से उत्सुक रहा है। .

नई!!: सम्भल और भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सम्भल और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

मुरादाबाद

मुरादाबाद भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक नगर है जो कि पीतल हस्तशिल्प के निर्यात के लिए प्रसिद्ध है। रामगंगा नदी के तट पर स्थित मुरादाबाद पीतल पर की गई हस्तशिल्प के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसका निर्यात केवल भारत में ही नहीं अपितु अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी और मध्य पूर्व एशिया आदि देशों में भी किया जाता है। अमरोहा, गजरौला और तिगरी आदि यहाँ के प्रमुख पयर्टन स्थलों में से हैं।http://moradabad.nic.in/ रामगंगा और गंगा यहाँ की दो प्रमुख नदियाँ हैं। मुरादाबाद विशेष रूप से प्राचीन समय की हस्तकला, पीतल के उत्पादों पर की रचनात्मकता और हॉर्न हैंडीक्राफ्ट के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह जिला बिजनौर जिला के उत्तर, बदायूँ जिला के दक्षिण, रामपुर जिला के पूर्व और ज्योतिबा फुले नगर जिला के पश्चिम से घिरा हुआ है। .

नई!!: सम्भल और मुरादाबाद · और देखें »

सौंधन का किला

सौंधन का किला एक प्राचीन व ऐतिहासिक इमारत है। जो पुरातत्व विभाग में गेट-वे ऑफ कारवां सराय के नाम से दर्ज है। माना जाता है इसे शाहजहाँ के शासनकाल में बनाया गया था यह स्थापत्य कला सम्भल को दी गई खूबसूरत और यादगार निशानियों में से एक है। किले का निर्माण लगभग 1645 ईस्वी में कराया गया। इसके निकट मस्जिद का निर्माण कराया गया। सौंधन गांव के बीचो बीच इलाके में बना यह किला अपनी नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है शाही इमारत होने के कारण इसका महत्व तो था ही साथ ही आक्रमण के समय सम्भल की बजाय इस किले में रूकने को काभी सुरक्षित माना जाता था। .

नई!!: सम्भल और सौंधन का किला · और देखें »

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

उत्तर प्रदेश एक भारतीय राज्य है, जिसकी सीमाऐं नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ मिलती हैं। राज्य के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में दक्कन का पठार स्थित है। इन दोनों के बीच में, गंगा, यमुना, घाघरा समेत कई नदियां पूरब की तरफ बहती हैं। उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199,581,477 है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों के अंतर्गत 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 2011 में 199,581,477 की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत मात्र है, लेकिन भारत की 16.49 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है। 2011 तक राज्य में 64 ऐसे नगर हैं, जिनकी जनसंख्या 100,000 से अधिक है। 1,640 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 4,542,184 की जनसंख्या के साथ कानपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। .

नई!!: सम्भल और उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »