लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

समोसा

सूची समोसा

समोसा एक तला हुआ या बेक किया हुआ भरवां अल्पाहार व्यंजन है। इसमें प्रायः मसालेदार भुने या पके हुए सूखे आलू, या इसके अलावा मटर, प्याज, दाल, कहीम कहीं मांसा भी भरा हो सकता है। इसका आकार प्रायः तिकोना होता है किन्तु आकार और नाप भिन्न-भिन्न स्थानों पर बदल सकता है। अधिकतर ये चटनी के संग परोसे जाते हैं। ये अल्पाहार या नाश्ते के रूप में भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण पश्चिम एशिया, अरब प्रायद्वीप, भूमध्य सागर क्षेत्र, अफ़्रीका का सींग, उत्तर अफ़्रीका एवं दक्षिण अफ़्रीका में प्रचलित हैं। .

10 संबंधों: दिबियापुर, भारतीय व्यंजनों की सूची, रतलाम सेव, लखनऊ, लखनऊ की संस्कृति, लक्ष्मी मिष्ठान भंडार होटल, स्नैक फूड (अल्पाहार), आलू, उत्तर प्रदेश का खाना, उत्तर भारतीय खाना

दिबियापुर

दिबियापुर भारत में सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में औरैया ज़िले का एक नगर और एक नगर पंचायत है। यह नगर राज्य राजमार्ग 21 पर स्थित है। यह हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन के कानपुर-दिल्ली खण्ड पर फफूँद रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है जो उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित है। नगर का प्रशासनिक मुख्यालय औरैया है। .

नई!!: समोसा और दिबियापुर · और देखें »

भारतीय व्यंजनों की सूची

यह भारतीय व्यंजनों की एक सूची है। भारतीय व्यंजनों में भारत के मूल निवासीय क्षेत्री व्यंजनों की एक विस्तृत विविधता शामिल हैं। भारतीय भोजन भी भारी धार्मिक और सांस्कृतिक विकल्प और परंपराओं से प्रभावित है। यह सूची अधूरी है और इनका विस्तार और अनुवाद किया जाना बाकी है। .

नई!!: समोसा और भारतीय व्यंजनों की सूची · और देखें »

रतलाम सेव

Add caption here मध्य प्रदेश के एक प्रमुख शहर रतलाम की प्रसिद्धि का एक प्रमुख कारण इस शहर के अलग अलग तरह के नमकीन जैसे समोसा, कचोरी, पोहे और फलाहारी नमकीन है। नमकीन की इन श्रेणियो में सेव का अपना प्रमुख स्थान है। मुख्य रूप से बेसन एवं मसालों से निर्मित इस नमकीन खाद्य की बिक्री सम्पूर्ण शहर एवम भारत के अलग अलग प्रदेशो में दूर दूर तक होती हे। सेव के प्रकारों में मुख्य रूप से लोंग, लहसून एवं काली मिर्च से बनी सेव बहुतायात से बिकती हे। सेव बनाने में मुख्य रूप से मूंगफली के तेल का उपयोग किया जाता हे। thumbnail.

नई!!: समोसा और रतलाम सेव · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: समोसा और लखनऊ · और देखें »

लखनऊ की संस्कृति

लखनऊ अपनी विरासत में मिली संस्कृति को आधुनिक जीवनशैली के संग बड़ी सुंदरता के साथ संजोये हुए है। भारत के उत्कृष्टतम शहरों में गिने जाने वाले लखनऊ की संस्कृति में भावनाओं की गर्माहट के साथ उच्च श्रेणी का सौजन्य एवं प्रेम भी है। लखनऊ के समाज में नवाबों के समय से ही पहले आप वाली शैली समायी हुई है। हालांकि स्वार्थी आधुनिक शैली की पदचाप सुनायी देती है, किंतु फिर भी शहर की जनसंख्या का एक भाग इस तहजीब को संभाले हुए है। यह तहजीब यहां दो विशाल धर्मों के लोगों को एक समान संस्कृति से बांधती है। ये संस्कृति यहां के नवाबों के समय से चली आ रही है। .

नई!!: समोसा और लखनऊ की संस्कृति · और देखें »

लक्ष्मी मिष्ठान भंडार होटल

लक्ष्मी मिष्ठान भंडार होटल, जो एल एम् बी के नाम से भी लोकप्रिय है, यह भारत के राजस्थान राज्य में जयपुर शहर का एक प्रसिद्ध होटल, रेस्तरां एवं मिठाई की दुकान है। 1954 में स्थापित यह होटल जौहरी जयपुर शहर के जौहरी बाजार स्थित है। यह होटल राज्य को पहले तीन सितारा होटल के रूप में जाना जाता है। आज, यह सबसे अधिक अपने रेस्तरां और मिठाई की दुकान के लिए जाना जाता है, जो एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण रहे हैं। यहाँ पर पारंपरिक मिठाई जैसे पनीर घेवर, मीठी लस्सी, के अलावा नाश्ते के लिए समोसा, चाट और आलू टिक्की परोसे जाते हैं। सिंघ, प. १७७बृयन, प. ४१५ आमतौर पर भारत के सभी प्रसिद्ध नास्ते के व्यंजन यहाँ पर उपलब्ध है। लक्ष्मी मिष्ठान भंडार होटल की सबसे बड़ी खासियत इसका अनूठा स्वाद है जो आपको और कही नहीं मिलेगा। .

नई!!: समोसा और लक्ष्मी मिष्ठान भंडार होटल · और देखें »

स्नैक फूड (अल्पाहार)

स्नैक (अल्पाहार) भोजन का वह भाग है जो अक्सर नियमित भोजन से कम होता है, आमतौर पर जिसे दो भोजनों के बीच में खाया जाता है। स्नैक्स कई किस्मों में आते हैं जिसमें शामिल हैं पैक किये हुए और संसाधित खाद्य पदार्थ और घर पर ताजा सामग्री से बनी चीज़ें.

नई!!: समोसा और स्नैक फूड (अल्पाहार) · और देखें »

आलू

तरह-तरह के आलू आलू का पौधा आलू एक सब्जी है। वनस्पति विज्ञान की दृष्टि से यह एक तना है। इसकी उद्गम स्थान दक्षिण अमेरिका का पेरू (संदर्भ) है। यह गेहूं, धान तथा मक्का के बाद सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल है। भारत में यह विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में उगाया जाता है। यह जमीन के नीचे पैदा होता है। आलू के उत्पादन में चीन और रूस के बाद भारत तीसरे स्थान पर है। .

नई!!: समोसा और आलू · और देखें »

उत्तर प्रदेश का खाना

श्रेणी:लखनऊ श्रेणी:भारतीय खाना श्रेणी:उत्तर प्रदेश की संस्कृति श्रेणी:उत्तर प्रदेश की पाकशैलियाँ.

नई!!: समोसा और उत्तर प्रदेश का खाना · और देखें »

उत्तर भारतीय खाना

70px70px70px 70px70px70px 70px70px70px 70px70px70px 70px70px70px 70px 70px70px 70px70px 70px70px 70px 70px 70px 70px70px70px 70px70px 70px70px70px70px 70px70px 70px 70px .

नई!!: समोसा और उत्तर भारतीय खाना · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »