लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

समुद्री जीवविज्ञान

सूची समुद्री जीवविज्ञान

समुद्री जीवविज्ञान (Marine Biology) के अंतर्गत महासागरों, सागरों के अन्दर के एवं उनके तटों के पादप एवं प्राणियों की संरचना, जीवनवृत्त तथा उनकी प्रकृति का अध्ययन किया जाता है। ऐसे अध्ययन वैज्ञानिक तथा आर्थिक महत्व के होते हैं, जैसे खाद्य मछलियों के प्रवास (migration) का अध्ययन। समुद्री जीवविज्ञान के अध्ययन से समुद्री जीवों के जीवनवृत्त पर विभिन्न भौतिक एवं रासायनिक कारकों (जैसे ताप, दाब, प्रकाश, धारा, पादप पोषक, लवणता आदि) के विभिन्न प्रभावों को जानने में सहायता मिलती है। .

8 संबंधों: पॉल वॉकर, मत्स्योद्योग विज्ञान, मूँगा (जीव), लैरी सैंगर, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची, स्पंज, सील, उत्तर अण्डमान द्वीप

पॉल वॉकर

पॉल विलियम वॉकर IV (Paul William Walker IV; 12 सितम्बर, 1973 – 30 नवम्बर, 2013) एक अमेरिकी अभिनेता थे। इन्होंने 25 से ज्यादा फ़िल्मों में काम किया था। 1999 में हिट फ़िल्म वार्सिटी ब्लूज़ द्वारा इन्हें ख्याति प्राप्त हुई। इन्हें सबसे अधिक इनकी द फ़ास्ट एंड द फ़्यूरियस फ़िल्म शृंखला में ब्रायन ओ'कॉनर की निभाई गई भूमिका के लिए जाना जाता है। इन्होंने ऐट बिलो, इनटू द ब्ल्यू, सीज़ ऑल दैट और टेकर्स जैसी सफ़ल फ़िल्मों में भी काम किया था। वॉकर नैशनल ज्यॉग्रैफिक चैनल की शृंखला एक्सपीडिशन ग्रेट वाइट में भी नज़र आए थे। 30 नवम्बर, 2013, को 40 वर्ष की उम्र में एक कार दुर्घटना में वॉकर की मृत्यु हो गयी। .

नई!!: समुद्री जीवविज्ञान और पॉल वॉकर · और देखें »

मत्स्योद्योग विज्ञान

मत्स्योद्योग विज्ञान (Fisheries science) मत्स्योद्योग संचालन, मापन व प्रबंधन के शास्त्र को कहते हैं। यह एक बहुमुखीय क्षेत्र है जिसमें सरोविज्ञान, समुद्र विज्ञान, समुद्री जीवविज्ञान, जैव संरक्षण, पारिस्थितिकी, अर्थशास्त्र और प्रबन्धन से सीखे ली जाती हैं। वर्तमानकाल में मत्स्योद्योग विज्ञान के भीतर कुछ नई शाखाओं ने जन्म लिया है, मसलन मत्स्योद्योग क़ानून और जैव-अर्थशास्त्र। .

नई!!: समुद्री जीवविज्ञान और मत्स्योद्योग विज्ञान · और देखें »

मूँगा (जीव)

मूँगा (कोरल) शब्द के कई अर्थ हैं - अन्य अर्थों के लिए मूँगा का लेख देखें मूँगे के शरीर के अन्दर का दृश्य मूँगा, जिसे कोरल और मिरजान भी कहते हैं, एक प्रकार का नन्हा समुद्री जीव है जो लाखों-करोड़ों की संख्या में एक समूह में रहते हैं। मूँगे की बहुत सी क़िस्मों में, यह जीव अपने इर्द-गिर्द एक बहुत ही सख़्त शंख बना लेते है, जिसके अन्दर वह रहता है। जब ऐसे हजारों-लाखों नन्हे और बेहद सख़्त शंख एक दुसरे से चिपक कर समूह में बनते हैं, तो उस समूह की सख़्ती और स्पर्श लगभग पत्थर जैसा होता है। समुद्र में कई स्थानों पर मूंगे की बड़े क्षेत्र पर फैली हुई शृंखलाएं बन जाती हैं, जिन्हें रीफ़ कहा जाता है। किसी भी मूंगे के समूह में हर एक मूंगे और उसके शंख को वैज्ञानिक भाषा में "पॉलिप" कहते हैं। मूँगा गरम समुद्रों में ही उगता है और अलग-अलग रंगों में मिलता है। लाल और गुलाबी रंगों के मूँगे के क़ीमती पत्थर को पत्थर की ही तरह तराश और चमका कर ज़ेवरों में इस्तेमाल किया जाता है। इनके सब से लोकप्रिय रंग को भी मूँगा (रंग) कहा जाता है। मूँगे समुद्रतल में रहने वाले एक प्रकार के कृमि हैं जो खोलड़ी की तरह का घर बनाकर एक दूसरे से लगे हुए जमते चले जाते हैं। ये कृमि अचर (न चलने वाले) जीवों में हैं। ज्यों ज्यों इनकी वंशवृद्धि होती जाती है, त्यों त्यों इनका समूहपिंड थूहर के पेड़ के आकार में बढ़ता चला जाता है। सुमात्रा और जावा के आसपास प्रशांत महासागर में समुद्र के तल में ऐसे समूहपिंड हजारों मील तक खड़े मिलते हैं। इनकी वृद्धि बहुत जल्दी जल्दी होती है। इनके समूह एक दूसरे के ऊपर पटते चले जाते हैं जिससे समुद्र की सतह पर एक खासा टापू निकल आता है। ऐसे टापू प्रशांत महासागर में बहुत से हैं जो 'प्रवालद्वीप' कहलाते हैं। मूँगे की केवल गुरिया ही नहीं बनती; छड़ी, कुरसी आदि चीजें भी बनती हैं। आभूषण के रूप में मूँगे का व्यवहार भी मोती के समान बहुत दिनों से है। मोती और मूँगे का नाम प्रायः साथ साथ लिया जाता है। रत्नपरीक्षा की पुस्तकों में मूँगे का भी वर्णन रहता है। साधारणतः मूँगे का दाना जितना ही बड़ा होता है, उतना अधिक उसका मूल्य भी होता है। कवि लोग बहुत पुराने समय से ओठों की उपमा मूँगे से देते आए हैं। .

नई!!: समुद्री जीवविज्ञान और मूँगा (जीव) · और देखें »

लैरी सैंगर

लॉरेंस मार्क सैंगर (जन्म: 16 जुलाई 1968) अमेरिकी इंटरनेट प्रोजेक्ट डेवलपर और विकिपीडिया के सह-संस्थापक हैं। इन्हें दर्शन में कला में स्नातक की उपाधि रीड कॉलेज में 1991 को मिली। .

नई!!: समुद्री जीवविज्ञान और लैरी सैंगर · और देखें »

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची

शांति स्वरूप भटनागर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कार भारत में सर्वोच्च बहुआयामी विज्ञान पुरस्कारों में से एक है। इसकी स्थापना १९५८ में इसके संस्थापक निदेशक शान्ति स्वरूप भटनागर के सम्मान में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा की गई थी। .

नई!!: समुद्री जीवविज्ञान और शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची · और देखें »

स्पंज

गुलाबी रंग का स्पंज स्पंज एक अमेरूदण्डी, पोरीफेरा संघ का समुद्री जीव है। यह मीठे एवं खारे पानी में पाया जाता है। यह जन्तु निबह (कालोनी) बनाकर अपने आधार से चिपके रहते हैं। यह एक मात्र ऐसे जन्तु हैं जो चल फिर नहीं सकते हैं। ये लाल एवं हरे आदि कई रंगो के होते हैं। इनका शरीर पौधों की तरह शाखा-प्रशाखा युक्त होता है। इनके शरीर पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिससे होकर जल इनके शरीर में प्रवेश करता है, इसे ऑस्टिया कहते हैं। इनके अग्रभाग पर एक बड़ा छिद्र होता है, जिससे जल बाहर निकलता है, इसे उस्कुलम कहते हैं। .

नई!!: समुद्री जीवविज्ञान और स्पंज · और देखें »

सील

सील (Seal) या पिनिपेड (Pinniped) मांसाहारी समुद्री स्तनधारी प्राणियों का एक विविध क्लेड है। इसमें भिन्न प्रकार की सीलें, जलव्याघ्र (सी लायन), वाल्रस, इत्यादि शामिल हैं। वर्तमान विश्व में ३३ ज्ञात पिनिपेड जातियाँ अस्तित्व में हैं लेकिन जीवाश्मों से ५० विलुप्त जातियों की पहचान भी की गई है। पिनिपेड मांसाहारी (कार्निवोरा) जीववैज्ञानिक गण के सदस्य हैं और भालू, मस्टेलिडाए कुल के प्राणी (जैसे कि रासू, बिज्जू और ऊदबिलाव) इनके सब से क़रीबी अनुवांशिकी (जेनेटिक) सम्बन्धी हैं। क्रमविकास अध्ययन से पता चला है कि इन सभी प्राणियों के पूर्वज एक-दूसरे से आज से लगभग ५ करोड़ वर्ष पूर्व अलग हुए। .

नई!!: समुद्री जीवविज्ञान और सील · और देखें »

उत्तर अण्डमान द्वीप

उत्तर अण्डमान द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान उपभाग का उत्तरी द्वीप है। इसका मुख्य नगर दिगलीपुर है। पूरे अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सर्वोच्च बिन्दु सैडल पर्वत इसी द्वीप पर स्थित है। यह अपने समुद्री जीवजगत के लिये जाना जाता है। यहाँ के मुख्य उद्योग चावल की खेती और संतरे उगाना है। .

नई!!: समुद्री जीवविज्ञान और उत्तर अण्डमान द्वीप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

समुद्री जीव, समुद्री जीवजगत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »