लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सबाल्टर्न अध्ययन

सूची सबाल्टर्न अध्ययन

सबाल्टर्न अध्ययन औपनिवेशिक कालखण्ड में आभिजात्य, आधिकारिक स्रोत से इतर जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का इतिहास विनिर्मित करने की प्रविधि है। .

9 संबंधों: डेविड हार्डिमन, डेविड अर्नाल्ड, पार्थ चटर्जी, रंजीत गुहा, सुदीप्त कविराज, ज्ञान प्रकाश, ज्ञानेन्द्र पाण्डे, गायत्री चक्रवर्ती स्पीवाक, अंतोनियो ग्राम्शी

डेविड हार्डिमन

डेविड हार्डिमन आधुनिक भारत के एक इतिहासकार और सबाल्टर्न अध्ययन समूह के एक संस्थापक सदस्य है। हार्डिमन का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में हुआ और शिक्षा-दीक्षा इंग्लैंड में हुई। वर्ष १९७० में लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से स्नातक किया और १९७५ में ससेक्स विश्वविद्यालय से दक्षिण एशियाई इतिहास में डी.फिल प्राप्त किया। वह वर्तमान में वारविक विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के एक प्राध्यापक है। .

नई!!: सबाल्टर्न अध्ययन और डेविड हार्डिमन · और देखें »

डेविड अर्नाल्ड

डेविड अर्नाल्ड एक इतिहासकार है और वर्ष २००६ के बाद से वारविक विश्वविद्यालय में एशियाई और विश्व के इतिहास के प्राध्यापक रहे है। इसके पहले लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएण्टल एंड अफ्रीकन स्टडीज़ में दक्षिण एशियाई इतिहास के प्राध्यापक थे। यहाँ अर्नाल्ड ने कई वर्षों तक महात्मा गांधी और गांधीवाद पर एक स्नातक पाठ्यक्रम पढ़ाया। १९७० के दशक में सबाल्टर्न अध्ययन समूह के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वर्ष १९९३ में रंजीत गुहा ने उन्हे "ऍन अस्सोर्टमेंट ऑफ़ मार्जिनलाइस्ड अकॅडेमिक्स " कहकर याद किया। वर्ष १९९४ में डेविड हार्डीमैन के साथ एक प्रकाशन के लिये कुल ७ लेखो का योगदान देते हुए आठवें विस्तार-क्षेत्र को सह संपादित किया। उपनिवेशी दवा के क्षेत्र में भी पूर्व योगदानकर्ताओं मे एक है। "कोलोनाइज़िग द बॉडी " इनकी एक प्रभावशाली रचना है। .

नई!!: सबाल्टर्न अध्ययन और डेविड अर्नाल्ड · और देखें »

पार्थ चटर्जी

पार्थ चटर्जी सबाल्टर्न अध्ययन और उत्तर औपनिवेशिक स्कूलों से संबंधित एक भारतीय विद्वान है। इनका जन्म १९४७ में कलकत्ता में हुआ। यह एक बहु-विषयक विद्वान है जिनका विशेष ज़ोर राजनीति विज्ञान, नृविज्ञान और इतिहास पर है। शिक्षा क्षेत्र मैं उनके योगदान के लिए वर्ष २००९ में फुकुओका एशियाई संस्कृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: सबाल्टर्न अध्ययन और पार्थ चटर्जी · और देखें »

रंजीत गुहा

रंजीत गुहा दक्षिण एशिया के एक इतिहासकार है। सबाल्टर्न अध्ययन समूह में प्रभावशाली होने के अलावा, ये इस समूह के कई प्रारंभिक संकलन के संपादक भी थे। वर्ष 1959 में, भारत से ब्रिटेन के लिए स्थानांतरण किया और ससेक्स विश्वविद्यालय में इतिहास के एक पाठक थे। ये वर्तमान में वियना, ऑस्ट्रिया में रहते हैं। उनकी किताब, "एलीमेंट्री आस्पेक्ट्स ऑफ़ पेअसंत इंसर्जेंसी इन कोलोनियल इंडिया" को व्यापक रूप से एक क्लासिक माना जाता है। .

नई!!: सबाल्टर्न अध्ययन और रंजीत गुहा · और देखें »

सुदीप्त कविराज

सुदीप्त कविराज दक्षिण एशियाई राजनीति व बौद्धिक इतिहास के एक विद्वान है जिनका नाम अक्सर पोस्टकोलोनियल और सबाल्टर्न अध्ययन के संबद्ध में लिया जाता है। ये वर्तमान में कोलम्बिया विश्वविद्यालय के मध्य पूर्वी, दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी अध्ययन विभाग में शिक्षण कर रहे हैं। .

नई!!: सबाल्टर्न अध्ययन और सुदीप्त कविराज · और देखें »

ज्ञान प्रकाश

ज्ञान प्रकाश आधुनिक भारत के एक इतिहासकार और प्रिंसटन विश्वविद्यालय में इतिहास के डेटन-स्टॉकटन प्राध्यापक है। प्रकाश सबाल्टर्न अध्ययन सामूहिक के एक सदस्य है। वर्ष १९७३ में दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में बी.ए. की डिग्री प्राप्त की, १९७५ में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इतिहास में एम.ए. की उपाधि और १९८४ में पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से इतिहास में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की। ज्ञान प्रकाश आधुनिक दक्षिण एशियाई इतिहास, तुलनात्मक उपनिवेशवाद और उत्तर औपनिवेशिक सिद्धांत, शहरी इतिहास, विश्व इतिहास, और विज्ञान के इतिहास पर लिखते है। .

नई!!: सबाल्टर्न अध्ययन और ज्ञान प्रकाश · और देखें »

ज्ञानेन्द्र पाण्डे

ज्ञानेन्द्र पाण्डे एक इतिहासकार और सबाल्टर्न अध्ययन के संस्थापक सदस्यों में से एक है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त की है। वर्श २००५ से एमोरी विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर है। इसके पहले रोड्स छात्रवृत्ति को हासिल कर चुके है, और दो ऑक्सफोर्ड कॉलेजों, वोल्फसन और लिंकन (१९७४-७८), के रिसर्च फैलो भी रह चुके है। लीड्स विश्वविद्यालय और हैदराबाद विश्वविद्यालय में कुछ समय तक लेक्चरर रहने के बाद, १९९० में कलकत्ता के सेंटर फॉर स्टडीज़ इन सोशल साइंसेज़ में अध्येतावृत्ति प्रारम्भ की। १९८५ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक प्राध्यापक बने और इसी समान पद को १९८६-९८ के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय में निभाया। एमोरी विश्वविद्यालय में नियुक्त होने से पहले उनकी आखिरी पदवी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय में थी। यहाँ ये नृविज्ञान और इतिहास के प्रोफेसर होने के साथ-साथ नृविज्ञान विभाग के अध्यक्ष भी थे। .

नई!!: सबाल्टर्न अध्ययन और ज्ञानेन्द्र पाण्डे · और देखें »

गायत्री चक्रवर्ती स्पीवाक

गायत्री चक्रवर्ती स्पीवाक (जन्म २४ फ़रवरी १९४२) एक भारतीय साहित्यिक विचारक, दार्शनिक और कोलंबिया विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्राध्यापिका है, जहां ये तुलनात्मक साहित्य और समाज संस्थान की एक संस्थापक सदस्य है। वर्ष २०१२ मे उन्हे कला और दर्शनशास्र में क्योटो पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २०१३ में उन्हें भारत गणराज्य के द्वारा दिए गए तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से नवाज़ा गया। स्पीवाक उनकी समकालीन सांस्कृतिक और "उपनिवेशवाद की विरासत" को चुनौती देने वाली आलोचनात्मक सिद्धांतों के लिए प्रसिद्ध है। ये पाठकों के साहित्य और संस्कृति के साथ संलग्न पर भी चिंतन करना चाहती है। ये ज्यादातर उन लोगों के सांस्कृतिक ग्रंथों पर अपना ध्यान केंद्रित करती है जो प्रमुख पश्चिमी संस्कृति द्वारा अधिकारहीन किये गए हो: श्रमिक वर्ग, औरत, नए आप्रवासी सबाल्टर्न के अन्य स्थान। .

नई!!: सबाल्टर्न अध्ययन और गायत्री चक्रवर्ती स्पीवाक · और देखें »

अंतोनियो ग्राम्शी

अंतोनियो ग्राम्शी (१८९१- १९३७) इटली की कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक, मार्क्सवाद के सिद्धांतकार तथा प्रचारक थे। बीसवीं सदी के आरंभिक चार दशकों के दौरान दक्षिणपंथी फ़ासीवादी विचारधारा से जूझने और साम्यवाद की पक्षधरता के लिए विख्यात हैं। .

नई!!: सबाल्टर्न अध्ययन और अंतोनियो ग्राम्शी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

निम्नवर्गीय प्रसंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »