लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सत्याग्रह (2013 फ़िल्म)

सूची सत्याग्रह (2013 फ़िल्म)

सत्याग्रह प्रकाश झा द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, अमृता राव और विपिन शर्मा हैं। ब्रिटेन के कॉस्मोपॉलिटन ने सत्याग्रह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक फिल्म दर्जा दिया है और इसे 5 में 4 सितारे दिए हैं। .

7 संबंधों: नताशा स्तांकोविक, प्रकाश झा, मुग्धा गोडसे, मीत ब्रदर्स, रोनी स्क्रूवाला, अमृता राव, अजय देवगन द्वारा अभिनीत फ़िल्में

नताशा स्तांकोविक

नताशा स्तांकोविक भारतीय फ़िल्म उद्योग, बॉलीवुड में एक मॉडल, नर्तकी व अभिनेत्री हैं। इनका जन्म ४ मार्च, १९७७ को नोवि सैड, सर्बिया में हुआ था। यहाँ इन्होंने १७ वर्ष तक नृत्य विद्यालय में बैले नृत्य सीखा और फिर सर्बिया में मॉडलिंग शुरु की। रोमानिया में २००१ में इन्होंने कला व छायांकन में स्नातक तक की शिक्षा पूरी की। कला में ही परास्नातक की शिक्षा कला विश्वविद्यालय, बेलग्रेड, सर्बिया से पूरी की। २०१२ में मुंबई आने के पश्चात इन्होंने विज्ञापनों के लिये काम करना शुरु किया। जॉनसन & जॉनसन, ड्युरेक्स जैसे विभिन्न उत्पादों के विज्ञापनों में नजर आने के बाद इन्होंने फ़िल्मों का रूख किया। २१ सितम्बर, २०१४ को बिग बॉस में प्रतिभागी बनी। २०१४ की फ़िल्म हॉलीडे में अक्षय कुमार के साथ एक छोटे रोल, सत्याग्रह में एक नृत्य और बिगबॉस के आठवें श्रृंखला में अभिनय कर के इन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। हिन्दी फ़िल्मों में टिके रहने और बिगबॉस के नियमों के लिये इन्होंने हिंदी भाषा सीखनी शुरु कर दी। .

नई!!: सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) और नताशा स्तांकोविक · और देखें »

प्रकाश झा

प्रकाश झा (जन्म: २७ फ़रवरी १९५२, चंपारण बिहार, भारत) एक हिन्दी फ़िल्मकार है। फ़िल्में: बन्दिश, मृत्युदंड, राजनीति, अपहरण, दामूल, गंगाजल, टर्निंग 30 आदि (सभी हिन्दी) एक भारतीय हिंदी फिल्म के निर्माता निर्देशक, चलचित्र के कथा लिखनेवाला, प्रकाश झा ऐसे फिल्मकार हैं, जो फिल्मों के माध्यम से सामाजिक-राजनीतिक बदलाव की उम्मीदें लेकर हर बार बॉक्स ऑफिस पर हाजिर होते हैं। उनके साहस और प्रयासों की इस मायने में प्रशंसा की जाना चाहिए कि सिनेमा की ताकत का वे सही इस्तेमाल करते हैं अपनी ‍पहली फिल्म ‘दामुल’ के जरिये गाँव की पंचायत, जमींदारी, स्वर्ण तथा दलित संघर्ष की नब्ज को उन्होंने छुआ है। इसके बाद सामाजिक सरोकार की फिल्में बनाईं। बाद में मृत्युदण्ड, गंगाजल, अपहरण और अब राजनीति (२०१० चलचित्र) लेकर मैदान में उतरे हैं। अपने बलबूते पर उन्होंने आम चुनाव में उम्मीदवार बनकर हिस्सा लिया है। ये बात और है कि वे हर बार हार गए। भ्रष्ट व्यवस्था तथा राजनीति की सड़ांध का वे अपने स्तर पर विरोध करते हैं। यही विरोध उनकी फिल्मों में जीता-जागता सामने आता है। मृत्युदंड से लेकर अपहरण तक उनकी फिल्मों को दर्शकों ने दिलचस्पी के साथ देखा और सराहा है। .

नई!!: सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) और प्रकाश झा · और देखें »

मुग्धा गोडसे

मुग्धा गोडसे (जन्म 26 जुलाई 1986) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय करती हैं। .

नई!!: सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) और मुग्धा गोडसे · और देखें »

मीत ब्रदर्स

मीत ब्रदर्स एक हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक जोड़ी है। इन्होने मिलकर कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत दिया है। इस जोड़ी में मनमीत सिंह और हरमीत सिंह शामिल हैं। पहले इसमें अंजान भट्टाचार्य भी शामिल थे और वे मीत ब्रदर्स अंजन कहलाते थे पर २०१५ में भट्टाचार्य तिकड़ी से प्रथक हो गए और उन्होंने अपना खुद का संगीत व्यवसाय शुरू किया। तीनों ने मिलकर कई फिल्मों में हिट संगीत दिया है। २०१४ में उनके द्वारा रचित सन्नी लियोन पर फिल्माया गया था, काफी मशहूर और हिट हुआ। इन्होने कई हिट फिल्मों के लिए जैसे ज़ंजीर, ओ माय गॉड,सत्याग्रह, रागिनी एमएमएस २, किक, सिंघम रिटर्न्स, रॉय, एक पहेली लीला, हीरो, मस्तीज़ादे के लिए संगीत बनाया है। .

नई!!: सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) और मीत ब्रदर्स · और देखें »

रोनी स्क्रूवाला

रोहिंटन सोली "रोनी" स्क्रूवाला यूटीवी मीडिया समूह (यूटीवी सॉफ़्टवेयर कमन्युकेशन, ब्लूमबर्ग यूटीवी और यूटीवी मोशन पिक्चर्स) के संस्थापक और सीईओ हैं जो १९९० में स्थापित हुआ। उन्हें एस्क्वायर की सितम्बर २००८ में प्रकाशित २१वीं सदी के ७५ सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया। (टाइम पत्रिका से संकलित)। .

नई!!: सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) और रोनी स्क्रूवाला · और देखें »

अमृता राव

अमृता राव (जन्म 17 जून 1981 भारत) एक माडल तथा बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। "अमृता" संस्कृत भाषा का शब्द है। जिसका तात्पर्य अमरत्व है। (वास्तव में यह अमृत शब्द का स्त्रीलिंग है।) .

नई!!: सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) और अमृता राव · और देखें »

अजय देवगन द्वारा अभिनीत फ़िल्में

अजय देवगन एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म अभिनेता है, इनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल है। इन्होंने भारतीय सिनेमा जगत दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया है। अजय देवगन ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत सन १९९१ में बनी फूल और काँटे फ़िल्म से की थी। इन्होंने सबसे ज्यादा १९९२ के साल में फिल्मों में अभिनय किया था उस साल इन्होंने ८ सुपरहिट फिल्मों में कार्य किया था। २०१७ में इनकी फिल्म बादशाहो प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) और अजय देवगन द्वारा अभिनीत फ़िल्में · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »