लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सतिन्दर सरताज

सूची सतिन्दर सरताज

सतिंदर सरताज (पंजाबी: ਸਤਿੰਦਰ ਸਰਤਾਜ),आधिकारिक नाम सतिंदर पाल सिंह, एक भारतीय पंजाबी गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि है। (हिन्दी:डॉ सतिंदर सरताज दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को सूफीवाद दिया है। उन्होने अपने हिट गीत "साईं" से प्रसिद्धि प्राप्त की। तब से उनके शो पंजाबी प्रवासी भारतीयों के बीच दुनिया भर के कई देशों में आयोजित हुये हैं। 9 फरवरी, 2017 को उन्हें ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यालय के ब्लू हॉर्ट अभियान नामक मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान में शामिल किया गया। वे अभियान के तहत लोंगो के बीच संगीत के माध्यम से मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता लाएंगे तथा समाज पर इससे पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे। संगीत के माध्यम से मानव तस्करी पर लोगों में जागरूकता फैलाने एवं इसके विरूद्ध आवाज उठाने के लिए ‘म्यूजिक दू इंस्पायर’ नाम से एक एलबम 31 जनवरी, 2016 को ब्लू हार्ट द्वारा जारी किया गया था। यह एलबम आईट्यून्स अमेजन और गूगल प्ले पर आनलाइन उपलब्ध है। इस एलबम को प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान, गायक सोनू निगम सहित विश्व भर के 60 से अधिक कलाकारों ने मिलकर बनाया है। उल्लेखनीय है कि ब्लू हॉर्ट अभियान संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं क्राइम ऑफिस द्वारा संचालित किया जा रहा है। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »