लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सचिन तेंदुलकर के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शतकों की सूची

सूची सचिन तेंदुलकर के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शतकों की सूची

सचिन तेंदुलकर ने अन्य किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी से अधिक एकदिवसीय और टेस्ट शतक बनाये हैं। सचिन तेंदुलकर भारतीय सेवानिवृत क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान हैं। वो अपनी पीढी के क्रिकेट खिलाड़ियों में महानतम खिलाड़ियों के रूप में जाने जाते हैं और वो सबसे अधिक अन्तरराष्ट्रीय रन बनाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी भी हैं। तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आयोजित टेस्ट मैचों और एकदिवसीय मैचों में शतक (१०० या इससे अधिक रन) बनाये। उन्होंने अपना अन्तिम शतक मार्च २०१२ में बांग्लादेश के विरुद्ध बनाया। इस मैच में उन्होंने ११४ रन बनाकर अपने अन्तरराष्ट्रीय शतकों का शतक पूर्ण किया, ऐसा शतक बनाने वाले वो दुनिया के प्रथम और एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

1 संबंध: सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

सचिन रमेश तेंदुलकर (अंग्रेजी उच्चारण:, जन्म: २४ अप्रैल १९७३) क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् २००८ में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है। सन् १९८९ में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् वह बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में १४००० से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।    उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये १४ वर्ष की उम्र में खेला था। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत १९८९ में पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई। सचिन क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्व भर में उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से भिन्न-भिन्न नामों से पुकारते हैं जिनमें सबसे प्रचलित लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर है। क्रिकेट के अलावा वह अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। तत्काल में वह राज्य सभा के सदस्य हैं, सन् २०१२ में उन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ बनी। इस फ़िल्म का टीज़र भी बहुत रोमांचक हैं। टीजर में एक ऐसे इंसान को उसी की कहानी सुनाते हुए देखेंगे जो एक शरारती बच्चे से एक हीरो बनकर उभरता है। ख़ुद सचिन तेंदुलकर का भी ये मानना है कि क्रिकेट खेलने से अधिक चुनौतीपूर्ण अभिनय करना है।सचिन – ए बिलियन ड्रीम्स’ का निर्माण रवि भगचंदका ने किया है और इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने। .

नई!!: सचिन तेंदुलकर के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शतकों की सूची और सचिन तेंदुलकर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »