लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संरक्षित जैवमंडल

सूची संरक्षित जैवमंडल

संरक्षित जैवमंडल (कई स्थानों पर आरक्षित जैवमंडल भी कहा जाता है) या बायोस्फेयर रिज़र्व, यूनेस्को द्वारा अपने कार्यक्रम मैन एंड द बाओस्फेयर (मानव और जैवमंडल) (MAB) के अंतर्गत दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय संरक्षण उपनाम है। संरक्षित जैवमंडलों का विश्व नेटवर्क, विश्व के 107 देशों के सभी 533 संरक्षित जैवमंडलों का एक संग्रह है (मई, 2009 तक)।संरक्षित जैवमंडल के रूप में मान्यता प्राप्त स्थल, किसी अंतरराष्ट्रीय समझौते का विषय नहीं है बस इनके लिए एक समान मानदंडों का पालन करना होता है। यह उस देश के संप्रभु अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं जहाँ पर यह स्थित हैं, हालांकि, यह विचारों और अनुभवों को क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित जैवमंडलों का विश्व नेटवर्क के अंतर्गत साझा करते हैं। संरक्षित जैवमंडलों का विश्व नेटवर्क के वैधानिक ढाँचे के अनुसार जैवमंडलों का निर्माण उद्देश्य “मानव और जैवमंडल के बीच एक संतुलित संबंध का प्रदर्शन करना और इसे बढ़ावा देना है”। अनुच्छेद 4 के अंतर्गत, किसी भी संरक्षित जैवमंडल के अंतर्गत सभी उपस्थित पारिस्थितिक तंत्रों का समावेश होना चाहिए यानि इसे तटीय, पार्थिव या समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों के संयोजन से मिलकर बना होना चाहिए। उपयुक्त अंचलों के निर्माण और प्रबंधन के माध्यम से, इन पारिस्थितिक तंत्रों के संरक्षण और उनमें जैव विविधता को बनाए रखा जा सकता है। संरक्षित जैवमंडल का डिजाइन के अनुसार किसी भी जैवमंडल को तीन क्षेत्रों मे विभाजित होना चाहिए जिनमे पहला है एक कानूनी रूप से सुरक्षित प्रमुख क्षेत्र, दूसरा एक बफर क्षेत्र जहां गैर संरक्षण गतिविधियाँ निषिद्ध हों और तीसरा एक संक्रमण क्षेत्र जहां स्वीकृत प्रथाओं की सीमित अनुमति दी गयी हो। यह स्थानीय समुदायों के लाभों को ध्यान मे रख कर किया जाता है ताकि यह समुदाय प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग स्थाई रूप से (एक लंबे समय तक) कर सकें। इस प्रयास के लिए प्रासंगिक अनुसंधान, निगरानी, शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। उपरोक्त सुझाई सभी बातों पर अमल कर जैव विविधता समझौते की कार्यसूची 21 (एजेंडा 21) को लागू किया जाता है। 2007 में संरक्षित जैवमंडलों का विश्व नेटवर्क को दर्शाता मानचित्र। .

7 संबंधों: चांगथंग, संरक्षित जैवमंडलों का विश्व नेटवर्क, संरक्षित क्षेत्र, स्कर्दू ज़िला, वालदेस प्रायद्वीप, गैलापागोस द्वीपसमूह, गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान

चांगथंग

चांगथंग (तिब्बती: བྱང་ཐང་།, चीनी: 羌塘, अंग्रेज़ी: Changtang या Changthang) पश्चिमी और उत्तरी तिब्बत में स्थित एक ऊँचा पठार है जो कुछ हद तक भारत के लद्दाख़ क्षेत्र के दक्षिणपूर्वी हिस्से में भी विस्तृत है।, Janet Rizvi, Oxford University Press, 2001, ISBN 9780195658170,...

नई!!: संरक्षित जैवमंडल और चांगथंग · और देखें »

संरक्षित जैवमंडलों का विश्व नेटवर्क

यूनेस्को के संरक्षित जैवमंडलों के विश्व नेटवर्क के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्दिष्ट वो संरक्षित क्षेत्र आते हैं जिन्हें संरक्षित जैवमंडल कहा जाता है और जिनका उद्देश्य मानव और प्रकृति के बीच एक संतुलित संबंध को प्रदर्शित करना है। .

नई!!: संरक्षित जैवमंडल और संरक्षित जैवमंडलों का विश्व नेटवर्क · और देखें »

संरक्षित क्षेत्र

पश्चिम बंगाल का जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान एक संरक्षित क्षेत्र है संरक्षित क्षेत्र या रक्षित क्षेत्र किसी ऐसे क्षेत्र को कहते हैं जिसकी उसके प्राकृतिक, पर्यावरणीय या सांस्कृतिक महत्व के कारण परिवर्तन या हानि से रक्षा की जा रही हो। रक्षित क्षेत्र भिन्न प्रकारों के होते हैं और उन्हें अलग-अलग स्तरों का संरक्षण दिया जाता है। कुछ समुद्री क्षेत्र भी अक्सर संरक्षित हुआ करते हैं। अक्टूबर २०१० में विश्व भर में १,६१,००० से अधिक रक्षित क्षेत्र थे जिनमें दुनिया की पूरी भूमि का १०-१५% था। इसके विपरीत समुद्र का केवल १.१७% रक्षित क्षेत्रों में सम्मिलित था जिसपर लगभग ६,८०० समुद्री रक्षित क्षेत्र विस्तृत थे। .

नई!!: संरक्षित जैवमंडल और संरक्षित क्षेत्र · और देखें »

स्कर्दू ज़िला

स्कर्दू ज़िला​ पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र का एक ज़िला है। इसकी राजधानी स्कर्दू नामक शहर ही है, जो बलतिस्तान के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। दक्षिण में इस ज़िले की सीमाएँ भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के करगिल ज़िले से लगती हैं। उत्तर में इसकी सरहद शक्सगाम वादी से लगती हैं जिसे भारत अपना भाग मानता है लेकिन जिसे पाकिस्तान ने चीन के नियंत्रण में दे दिया है - चीन इस शिनजियांग प्रान्त का भाग मानकर प्रशासित करता है। .

नई!!: संरक्षित जैवमंडल और स्कर्दू ज़िला · और देखें »

वालदेस प्रायद्वीप

वालदेस प्रायद्वीप (स्पेनी: Península Valdés, अंग्रेज़ी: Valdes Peninsula) दक्षिण अमेरिका के आरजेन्टीना देश का एक प्रायद्वीप है। यह अन्ध महासागर से घिरा हुआ है और ३,६२५ वर्ग किमी का क्षेत्रफल रखता है। वालदेस प्रायद्वीप एक प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र है और इसपर कई समुद्री स्तनधारियों का वास है, जैसे कि समुद्री सिंह, समुद्री ऊदबिलाव, इत्यादि। १९९९ में युनेस्को ने इसे एक विश्व धरोहर स्थल होने का दर्जा दे दिया था।, Erin McCloskey, Tim Burford, pp.

नई!!: संरक्षित जैवमंडल और वालदेस प्रायद्वीप · और देखें »

गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीप समूह (आधिकारिक नाम: Archipiélago de Colón; अन्य स्पेनिश नाम: Islas de Colón या Islas Galápagos) प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो महाद्वीपीय ईक्वाडोर के 972 किमी पश्चिम में स्थित है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है: वन्यजीवन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है। गैलापागोस द्वीप समूह ईक्वाडोर के गैलापागोस प्रांत का निर्माण करते हैं साथ ही यह देश की राष्ट्रीय उद्यान प्रणाली का हिस्सा हैं। इस द्वीप की प्रमुख भाषा स्पेनिश है। इस द्वीपों की जनसंख्या 40000 के आसपास है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में 40 गुना वृद्धि हुई है। भौगोलिक रूप से यह द्वीपसमूह नये हैं और स्थानीय प्रजातियों की अपनी विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है, जिनका चार्ल्स डार्विन ने अपने बीगल के खोजी अभियान के दौरान अध्ययन किया था। उनकी टिप्पणियों और संग्रह ने डार्विन के प्राकृतिक चयन द्वारा क्रम-विकास के सिद्धांत के प्रतिपादन में योगदान दिया। विश्व के नये सात आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा गैलापागोस द्वीपसमूह को प्रकृति के सात नए आश्चर्यों में से एक के लिए एक उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फ़रवरी 2009 तक द्वीप की श्रेणी, समूह बी में द्वीपसमूह की वरीयता प्रथम थी। .

नई!!: संरक्षित जैवमंडल और गैलापागोस द्वीपसमूह · और देखें »

गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान

१९५९ में स्थापित गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान, ईक्वाडोर का पहला राष्ट्रीय उद्यान है। ईक्वाडोर की सरकार ने गैलापागोस के भूमि क्षेत्र का ९७% हिस्सा देश के इस पहले राष्ट्रीय उद्यान के लिए नामित किया है जबकि, शेष ३% सांताक्रूज़, सैन क्रिस्टोबाल, फ्लोरियाना और ईसाबेला के वासित क्षेत्रों के बीच वितरित किया है। गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान सेवा ने १९७१ में उद्यान के पहले अधीक्षक, २ अधिकारियों और ६ उद्यान रेंजरों को सांताक्रूज़ द्वीप पर नियुक्त किया था। १९७४ में गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान सेवा ने, १९७३ में जारी जैविक संरचना के अनुसार अपनी पहली प्रबंधन योजना शुरु की जिसके अंतर्गत उद्यान के लिए एक अधीक्षक, २ संरक्षण अधिकारी और ४० उद्यान रेंजरों को प्रबंधन के उद्देश्यों के लिए नियुक्त किया गया। १९७९ में यूनेस्को ने गैलापागोस द्वीपसमूह को मानवता हेतु प्राकृतिक धरोहर घोषित किया और उद्यान सेवा को इसके अधीक्षक के माध्यम से स्थायी उद्यान संरक्षण और द्वीपों की रखवाली का उत्तरदायित्व दिया। गैलापागोस समुद्री संरक्षित क्षेत्र की स्थापना १९८६ में की गयी। इसी वर्ष गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान को इसकी अनूठी वैज्ञानिक और शैक्षिक विशेषताओं के कारण, संरक्षित जैवमंडलों की सूची में शामिल किया गया। २००७ में, यूनेस्को ने गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान को खतरे में पड़ी विश्व धरोहरों की सूची में शामिल किया। .

नई!!: संरक्षित जैवमंडल और गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बिओस्फेर रेसेर्वे, बिओस्फेरे रेसेर्वे, आरक्षित जैवमंडल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »