लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था

सूची संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाज़ार है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। संराअमेरिका का संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद वर्ष २००९ के लिए अनुमानित १४,३०० अरब $ था जो विश्व में सर्वाधिक था और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान से लगभग ३ गुणा था। क्रय शक्ति के आधार पर भी संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था का आकार दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से दोगुना से अधिक था। केवल यही नहीं, संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था में प्रति व्यक्ति उत्पादन भी बहुत अधिक है। २००९ में, यह ४६,३८१$ अनुमानित था, जो विश्व में छठा सर्वाधिक था। एतिहासिक रूप से, संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था ने स्थिर सकल घरेलू उत्पाद विकास दर, कम बेरोज़गारी दर और ऊँचे स्तर पर अनुसंधान और पूँजी निवेश को बनाए रखा है, जो दोनों राष्ट्रीय और घटती बचत दर के कारण, विदेशी निवेशकों द्वारा वित्त-पोषित रही है। और अनुसंधान और पूंजी दोनों राष्ट्रीय और, बचत दर कम की वजह से विदेशी निवेशकों द्वारा तेजी से, धन निवेश का उच्च स्तर है। २००९ में, उपभोक्ता व्यय, सरकारी स्वास्थ्य सेवा व्यय मिलकर संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था का ७०% था। १९६० के दशक से संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था, शेष दुनिया की बचत को आत्मसात करना करती रही है। यह विषय अर्थशास्त्रियों के बीच विवादित है। अन्य विकसित देशों के समान ही, संराअमेरिका में वृद्ध होती कम युवा जनसंख्या एक समस्या बनती जा रही है; लेकिन जापान और यूरोप की तुलन में यहाँ की जनसंख्या अधिक युवा है। संयुक्त राज्य अमेरिका का सार्वजनिक ऋण १३ खरब डॉलर से अधिक है और ३.८३ अरब डॉलर प्रतिदिन की दर से बढ़ रहा है। कुल सार्वजनिक और निजि ऋण २०१० की प्रथम तिमाही में ५०.२ खरब $ या जीडीपी का ३.५ गुणा है। घरेलू वित्तीय परिसंपत्तियाँ १३१ खरब डॉलर और घरेलू वित्तीय देनदारी १०६ खरब डॉलर थी। अमेरिकी श्रम बाज़ार ने पूरी दुनिया से प्रवासियों को आकर्षित किया है और यहा प्रवास की दर विश्व में सर्वाधिक में से है। संराअमेरिका, २००८-२००९ के आर्थिक संकट के कारण, वैश्विक प्रतियोगिताम्कता में प्रथम से द्वितीय स्थान पर आ गया है। यह देश विश्व के सबसे बड़े और सर्वाधिक प्रभावशाली वित्तीय बाज़ारों में से एक है और प्रमुख शेयर बाज़ारों और कमोडिटी एक्सचेंजों का घर है, जैसे नॉस्डेक, एनवाईएसई, एमैक्स और सीएमई। यूएसए के सकल घरेलू उत्पाद का इतिहास .

3 संबंधों: चीनी शताब्दी, चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था, जापान की अर्थव्यवस्था

चीनी शताब्दी

चीनी शताब्दी (सरलीकृत चीनी: 中国世纪; पारम्परिक चीनी: 中國世紀) एक नवगढ़न्त शब्द है जिसका अर्थ है की २१वीं सदी पर चीन का प्रभुत्व रहेगा ठीक वैसे ही जैसे २०वीं सदी को प्रायः अमेरिकी शताब्दी और १९वीं सदी को ब्रिटिश शताब्दी कह दिया जाता है। यह मुख्य रूप से यह बतलाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है की चीन की अर्थव्यवस्था १८३० के पूर्व वाली स्थिति में आ जाएगी जब चीनी अर्थव्यस्था का विश्व अर्थव्यस्था पर प्रभुत्व था और अनुमानित है की चीनी अर्थव्यवस्था आने वाले कुछ दशकों में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पछाड़ कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और चीनी शताब्दी · और देखें »

चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था

चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था ४.९९ खरब डॉलर के संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद साथ संराअमेरिका और जापान के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह क्रय शक्ति के आधार पर यह ८.७७ खरब डॉलर के साथ संरअमेरिकी अर्थव्यवस्था के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन, विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसकी औसत विकास दर पिछले ३० वर्षों में १०% रही है। देश की प्रति व्यक्ति आय ३,६७७$(संज्ञात्मक, ९७वां) और ६,५६७$(क्रय शक्ति,९८वां) है। चीन विश्व का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक राष्ट्र और सबसे बड़ा निर्यातक और माल का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था श्रेणी:एशिया की अर्थव्यवस्थाएँ श्रेणी:देशानुसार अर्थव्यवस्थाएँ.

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था · और देखें »

जापान की अर्थव्यवस्था

जापान की अर्थव्यवस्था ५.०७ अरब डॉलर के साथ और संराअमेरिका के बाद संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद के आधार विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और क्रय शक्ति के आधार पर संराअमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। जापान के कर्मिक प्रति घंटे सकल घरेलू उत्पाद काम करने में २००६ में दुनिया में १८वें स्थान पर थे। .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और जापान की अर्थव्यवस्था · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »