लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संक्रमण धातु

सूची संक्रमण धातु

परमाणु संख्या २१ से ३०, ३९ से ४८, ५७ से ८० और ८९ से ११२ वाले रासायनिक तत्त्व संक्रमण तत्व (transition elements/ट्राँज़िशन एलिमेंट्स) कहलाते हैं। चूँकि ये सभी तत्त्व धातुएँ हैं, इसलिये इनको संक्रमण धातु भी कहते हैं। इनका यह नाम आवर्त सारणी में उनके स्थान के कारण पड़ा है क्योंकि प्रत्येक पिरियड में इन तत्त्वों के d ऑर्बिटल में इलेक्ट्रान भरते हैं और 'संक्रमण' होता है। आईयूपीएसी (IUPAC) ने इनकी परिभाषा यह दी है- वे तत्त्व जिनका d उपकक्षा अंशतः भरी हो। इस परिभाषा के अनुसार, जस्ता समूह के तत्त्व संक्रमण तत्त्व नहीं हैं क्योंकि उनकी संरचना d10 है। .

15 संबंधों: टाइटेनियम, निकल, मैंगनीज़, रासायनिक तत्वों की सूची, समूह १० तत्व, समूह ६ तत्व, समूह ७ तत्व, समूह ८ तत्व, समूह ९ तत्व, संक्रमणोपरांत धातु, जस्ता, वनेडियम, इट्रियम, क्रोमियम, कोबाल्ट

टाइटेनियम

टाइटेनियम तत्व का सबसे पहले सन् 1791 में ग्रेटर ने पता लगाया तथा सन् 1795 में क्लापराथ ने इसका नाम टाइटेनियम रखा। इसके मुख्य खनिज इलमिनाइट तथा रुटाइल हैं। दूसरे खनिज स्थुडोब्रुकाइट, (Fe4 (TiO4) 3), एरीजोनाइट, (Fe2 (TiO3)3), गाइकीलाइट (MgTiO3) तथा पायरोफेनाइट, (MnTiO3) इत्यादि हैं धातु के क्लोराइड के वाष्प को द्रवित सोडियम के ऊपर से पारित करने पर, अथवा पोटासियम के साथ अवकरण से, अथवा धातु के हेलोजन लवण या ऑक्साइड के कैल्सियम, मैग्नीशियम या ऐल्यूमिनियम द्वारा अवकरण से यह धातु प्राप्त होती है। बुसे (सन् 1853) ने पोटासियम टाइटेनेट, सोडियम सल्फेट और सल्फयूरिक अम्ल के विद्युद्विच्छेदन द्वारा सफेद टाइटेनियम प्राप्त किया था। .

नई!!: संक्रमण धातु और टाइटेनियम · और देखें »

निकल

निकल एक रासायनिक तत्व है जो रासायनिक रूप से संक्रमण धातु समूह का सदस्य है। यह एक श्वेत-चाँदी रंग की धातु है जिसमें ज़रा-सी सुनहरी आभा भी दिखती है। यह सख़्त और तन्य होता है। हालाँकि निकल के बड़े टुकड़ों पर ओक्साइड की परत बन जाती है जिस से अंदर की धातु सुरक्षित रहती है, निकल वैसे ओक्सीजन से तेज़ी से रासायनिक अभिक्रिया (रियेक्शन) कर लेता है। इस कारणवश पृथ्वी की सतह पर निकल शुद्ध रूप में नहीं मिलता और अगर मिलता है तो इसका स्रोत अंतरिक्ष से गिरे लौह उल्का होते हैं। वैज्ञानिक यह मानते हैं कि पृथ्वी का क्रोड निकल-लौह के मिश्रित धातु का बना हुआ है। .

नई!!: संक्रमण धातु और निकल · और देखें »

मैंगनीज़

मैंगनीज़ एक रासायनिक तत्व है जो रासायनिक नज़रिये से संक्रमण धातु समूह का सदस्य है। प्रकृति में यह शुद्ध रूप में नहीं मिलता बल्कि अन्य तत्वों के साथ बने यौगिकों में मिलता है, जिनमें अक्सर लोहे के यौगिक शामिल होते हैं। शुद्ध करने के बाद इसका रंग सलेटी होता है और अगर इसे इस्पात में मिलाया जाये तो इस्पात ज़ंग नहीं खाता है। ओक्सीजन के साथ मिलकर इसके जो आयन होते हैं वह परमैंगनेट (permanganate, MnO4−) कहलाते हैं, और जब यह पोटैशियम जैसी क्षार धातुओं या क्षारीय पार्थिव धातुओं के साथ यौगिक बनाते हैं तो वह बहुत ही ओक्सीकारक (oxidizing) होते हैं (मसलन पोटैशियम परमैंगनेट)। मनुष्यों व अन्य जीवों को थोड़ी मात्रा में मैंगनीज़ अपने आहार में ज़रूरी होता है लेकिन उस से अधिक मात्रा में यह विषैला साबित होता है। .

नई!!: संक्रमण धातु और मैंगनीज़ · और देखें »

रासायनिक तत्वों की सूची

नीचे परमाणु क्रमांक के बढते हुए क्रम में रासायनिक तत्वों की सूची दी गयी है। अलग-अलग प्रकार के तत्वों को अलग-अलग रंगों से चिन्हित किया गया है। इस सूची में प्रत्येक तत्व का नाम, उसका रासायनिक प्रतीक, आवर्त सारणी में उसका समूह एवं पिरियड, रासायनिक श्रेणी, तथा परमाणु द्रब्यमान (सबसे स्थायी समस्थानिक का) दिये गये हैं। .

नई!!: संक्रमण धातु और रासायनिक तत्वों की सूची · और देखें »

समूह १० तत्व

समूह १० तत्व (Group 10 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में निकल (Ni), पलाडियम (Pd), प्लैटिनम (Pt) और डार्म्स्टेडशियम (Ds) तत्व शामिल हैं। यह सभी संक्रमण धातु हैं। पहले तीन तो प्रकृति में मिलते हैं लेकिन डार्म्स्टेडशियम केवल प्रयोगशाला में बनाया गया एक कृत्रिम तत्व है .

नई!!: संक्रमण धातु और समूह १० तत्व · और देखें »

समूह ६ तत्व

समूह ६ तत्व (Group 6 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। इस समूह में क्रोमियम (Cr), मोलिब्डेनम (Mo), टंग्स्टन (W) और सीबोर्गियम (Sg) तत्व शामिल हैं। यह सभी संक्रमण धातु हैं और इनमें से तीन - क्रोमियम, मोलिब्डेनम और टंग्स्टन - उच्चतापसह धातु हैं। .

नई!!: संक्रमण धातु और समूह ६ तत्व · और देखें »

समूह ७ तत्व

समूह ७ तत्व (Group 7 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। इस समूह में मैंगनीज़ (Mn), टेक्निशियम (Tc), रीनियम (Re), and बोरियम (Bh) तत्व शामिल हैं। यह सभी संक्रमण धातु हैं। .

नई!!: संक्रमण धातु और समूह ७ तत्व · और देखें »

समूह ८ तत्व

समूह ८ तत्व (Group 8 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। इस समूह में लोहा (Fe), रुथेनियम (Ru), ओस्मियम (Os) और हैसियम (Hs) तत्व शामिल हैं। यह सभी संक्रमण धातु हैं। पहले तीन तो प्रकृति में मिलते हैं लेकिन हैसियम प्रयोगशाला में बनाया गया एक कृत्रिम तत्व है .

नई!!: संक्रमण धातु और समूह ८ तत्व · और देखें »

समूह ९ तत्व

समूह ९ तत्व (Group 9 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में कोबाल्ट (Co), रोडियम (Rh), इरीडियम (Ir) और मेइट्नेरियम (Mt) तत्व शामिल हैं। यह सभी संक्रमण धातु हैं। पहले तीन तो प्रकृति में मिलते हैं लेकिन मेइट्नेरियम प्रयोगशाला में बनाया गया एक कृत्रिम तत्व है .

नई!!: संक्रमण धातु और समूह ९ तत्व · और देखें »

संक्रमणोपरांत धातु

संक्रमणोपरांत धातु (Post-transition metals) वे धातु तत्व होते हैं जो आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) में बाएँ में संक्रमण धातुओं और दाएँ में उपधातुओं के बीच में स्थित होते हैं। .

नई!!: संक्रमण धातु और संक्रमणोपरांत धातु · और देखें »

जस्ता

जस्ता या ज़िन्क एक रासायनिक तत्व है जो संक्रमण धातु समूह का एक सदस्य है। रासायनिक दृष्टि से इसके गुण मैगनीसियम से मिलते-जुलते हैं। मनुष्य जस्ते का प्रयोग प्राचीनकाल से करते आये हैं। कांसा, जो ताम्बे व जस्ते की मिश्र धातु है, १०वीं सदी ईसापूर्व से इस्तेमाल होने के चिन्ह छोड़ गया है। ९वीं शताब्दी ईपू से राजस्थान में शुद्ध जस्ता बनाये जाने के चिन्ह मिलते हैं और ६ठीं शताब्दी ईपू की एक जस्ते की खान भी राजस्थान में मिली है। लोहे पर जस्ता चढ़ाने से लोहा ज़ंग खाने से बचा रहता है और जस्ते का प्रयोग बैट्रियों में भी बहुत होता है। .

नई!!: संक्रमण धातु और जस्ता · और देखें »

वनेडियम

वनेडियम एक रासायनिक तत्व है। यह एक सख़्त, श्वेत-चाँदी रंग की, तन्य व आघातवर्धक धातु है। प्रकृति में वनेडियम केवल अन्य तत्वों के साथ बने यौगिकों के रूप में ही मिलता है लेकिन, अगर इसे शुद्ध किया जाए तो इसके ऊपर एक पतली ओक्साइड की परत बन जाती है जिस से अंदर की धातु सुरक्षित रहती है। रासायनिक रूप से यह संक्रमण धातु समूह का सदस्य है। विश्व का ९७% वनेडियम तीन देशों - चीन, रूस और दक्षिण अफ़्रीका - में खनिजों से निकाला जाता है और इसका दुनिया-भर का वार्षिक उत्पादन लगभग ८०,००० टन है। इसे इस्पात में मिलाने से इस्पात अधिक कठोर बन जाता है, जिस कारणवश इसे औज़ार बनाने के लिये बहुत प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: संक्रमण धातु और वनेडियम · और देखें »

इट्रियम

इट्रियम एक रासायनिक तत्व है। यह एक चाँदी-जैसे रंग की संक्रमण धातु है जिसके गुण लैन्थनाइड समूह से मिलते-जुलते होने के कारण इसे भी कभी-कभी उसी दुर्लभ मृदा तत्व (rare earth element) समूह का भाग माना जाता है। प्रकृति में भी इट्रियम हमेशा उन्हीं के साथ खनिजों में पाया जाता है। यह प्रकृति में कभी भी शुद्ध रूप में नहीं मिलता। इट्रियम को फ़ोस्फ़र (phosphor) बनाने के काम में लाया जाता है, विशेषकर कैथोड किरण नलिका (सी आर टी) और प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एल ई डी) में डलने वाले लाल फ़ोस्फ़र के लिये। इट्रियम के यौगिक मानव-शरीर के लिये हानिकारक होते हैं और उनसे शारीरिक सम्पर्क से श्वसन तंत्र के रोग हो जाते हैं। .

नई!!: संक्रमण धातु और इट्रियम · और देखें »

क्रोमियम

क्रोमियम एक रासायनिक तत्व है जो रासायनिक नज़रिये से संक्रमण धातु समूह का सदस्य है। यह एक चमकीला, सलेटी-भूरे रंग का, सख़्त लेकिन आसानी से टूट जाने वाला धातु है। इसे पालिश करने पर यह अत्याधिक चमकीला बन जाता है और यह आसानी से नहीं धुंधलाता। इसका पिघलाव तापमान १९०७ °सेंटीग्रेड है जो कि काफ़ी ऊँचा है। अगर इसे इस्पात में मिलाया जाये तो इस्पात पर ज़ंग और धब्बे नहीं लगते, जिस कारण से इसे 'स्टेनलेस स्टील' (ज़ंगरोधी इस्पात) बनाने में काम लाया जाता है। मानव शरीर को बहुत ही हल्की मात्रा में क्रोमियम आहार में आवश्यक होता है लेकिन अधिक मात्रा में यह विष की तरह काम करता है। .

नई!!: संक्रमण धातु और क्रोमियम · और देखें »

कोबाल्ट

कोबाल्ट एक रासायनिक तत्व है और संक्रमण धातु के समूह का सदस्य है। अपने शुद्ध रूप में यह धातु सख़्त, चमकीली और सलेटी-चाँदी रंग की है, लेकिन यह पृथ्वी पर केवल अन्य रासायनिक तत्वों के साथ बने यौगिकों के रूप में ही मिलती है। कुछ मात्रा में यह निकल की तरह पृथ्वी पर उल्काओं में गिरती है और वहीं शुद्ध रूप में देखी जा सकती है। .

नई!!: संक्रमण धातु और कोबाल्ट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संक्रमण तत्त्व, संक्रमण धातुएँ, संक्रमण धातुओं

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »