लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्रीलंकाई गृहयुद्ध का इतिहास

सूची श्रीलंकाई गृहयुद्ध का इतिहास

श्रीलंकाई गृहयुद्ध श्रीलंका में बहुसंख्यक सिंहला और अल्पसंख्यक तमिलो के बीच २३ जुलाई, १९८३ से आरंभ हुआ गृहयुद्ध है। मुख्यतः यह श्रीलंकाई सरकार और अलगाववादी गुट लिट्टे के बीच लड़ा जाने वाला युद्ध है। ३० महीनों के सैन्य अभियान के बाद मई २००९ में श्रीलंकाई सरकार ने लिट्टे को परास्त कर दिया। लगभग २५ वर्षों तक चले इस गृहयुद्ध में दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग मारे गए और यह युद्ध द्वीपीय राष्ट्र की अर्थव्यस्था और पर्यावरण के लिए घातक सिद्ध हुआ। लिट्टे द्वारा अपनाई गई युद्ध-नीतियों के चलते ३२ देशों ने इसे आतंकवादी गुटो की श्रेणी में रखा जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ के बहुत से सदस्य राष्ट्र और अन्य कई देश हैं। एक-चौथाई सदी तक चले इस जातीय संघर्ष में सरकारी आँकड़ों के अनुसार ही लगभग ८०,००० लोग मारे गए हैं। .

3 संबंधों: मद्रास कैफ़े, रामास्वामी परमेश्वरन, राष्ट्रमण्डल शासनाध्यक्षों की बैठक 2013

मद्रास कैफ़े

मद्रास कैफ़े 2013 में प्रदर्शित भारतीय राजनैतिक रहस्यों पर आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। फ़िल्म में जॉन अब्राहम, नर्गिस फ़ख़री और राशी खन्ना मुख्य अभिनय भूमिका में हैं। फ़िल्म ८० के दशक और १९९० के पूर्वार्द्ध को प्रदर्शित कर रही है, जिस समय श्रीलंकाई में गृहयुद्ध चल रहा था और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकाण्ड को प्रदर्शित किया गया है लेकिन पात्रों का नाम परिवर्तन करके दिखाया गया है। .

नई!!: श्रीलंकाई गृहयुद्ध का इतिहास और मद्रास कैफ़े · और देखें »

रामास्वामी परमेश्वरन

मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, (13 सितंबर 1946, मुंबई - 25 नवंबर 1987, श्रीलंका) भारतीय सेना के एक अधिकारी थे जिन्होंने श्रीलंका सिविल वॉर के दौरान अपनी बहादुरी के लिए मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र प्राप्त किया। मेजर परमेश्वरन को 16 जनवरी 1972 को लघु सेवा आयोग द्वारा सेना की महार रेजिमेंट में सम्मिलित किया गया था। .

नई!!: श्रीलंकाई गृहयुद्ध का इतिहास और रामास्वामी परमेश्वरन · और देखें »

राष्ट्रमण्डल शासनाध्यक्षों की बैठक 2013

२३वीं राष्ट्रमण्डल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक अर्थात चोगम (23rd Commonwealth Heads of Government Meeting or CHOGM) 15 से 17 नवम्बर 2013 को श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में आयोजित किया गया। पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद और टोबैगो में २००९ को बैठक में सभी राष्ट्रमण्डल शासनाध्यक्षों ने यह निर्णय लिया गया था कि २०१३ की बैठक की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जायेगी। श्रीलंका ने २०११ की बैठक में मेजबानी की उम्मीद जताई थी लेकिन श्रीलंकाई गृहयुद्ध के दौरान कथित नृशंसता के लिए जाँच के दायरे में आने के कारण यह शिखर सम्मेलन पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया और कोलम्बो को २०१३ के शिखर सम्मेलन की मेजबानी मिली। .

नई!!: श्रीलंकाई गृहयुद्ध का इतिहास और राष्ट्रमण्डल शासनाध्यक्षों की बैठक 2013 · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

श्रीलंका गृह युद्ध

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »