लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शेरलाक होम्स (2009 फ़िल्म)

सूची शेरलाक होम्स (2009 फ़िल्म)

शेरलाक होम्स (Sherlock Holmes) 2009 में बनी ब्रिटिश-अमरिकी फ़िल्म है जो सर आर्थर कोनान डॉयल द्वारा बनाए गए काल्पनिक पात्र शेरलाक होम्स पर आधारित है। .

4 संबंधों: मार्क स्ट्रांग, राशेल मैकऐड्म्स, रॉबर्ट डॉनी जुनियर, शेरलॉक होम्स

मार्क स्ट्रांग

मार्क स्ट्रांग (Mark Strong, जन्म २० अगस्त १९६३) एक अंग्रेज़ फ़िल्म अभिनेता है जिन्होंने फ़िल्म व टेलिविज़न दोनों पर कार्य किया है। उनकी फ़िल्मों में बॉडी ऑफ़ लाइज़, सिरियाना, द यंग विक्टोरिया, शेरलाक होम्स, रॉकएनरोला, स्टारडस्ट, किक-ऐस और ग्रीन लैंटर्ण शामिल है। वे अधिकतर नकारात्मक भूमिकाएं निभाते हैं जैसे शेरलोक होम्स में लोर्ड ब्लैकवुड, स्टारडस्ट में प्रिंस सेप्टीमस और रोबिन हूड में सर गोडफ्रे। हालही में वे २०१२ में बनी फ़िल्म जॉन कार्टर में दिखे जिसमें उन्हें मताई शांग की नकारात्मक भूमिका निभाई। .

नई!!: शेरलाक होम्स (2009 फ़िल्म) और मार्क स्ट्रांग · और देखें »

राशेल मैकऐड्म्स

रेचल एन्नी मेक'एडम्स (Rachel Anne McAdams, जन्म १७ नवम्बर १९७८) एक कनेडियाई अभिनेत्री है। २००१ में यॉर्क यूनिवर्सिटी से चार वर्ष के थिएटर प्रोग्राम में उपाधी पुरी करने के बाद मेक'एडम्स शुरुआत में कनेडियाई टेलिविज़न व फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे माई नेम इज़ तनिनो परफेक्ट पाई (जिसके लिए उन्हें जिनी पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ) और स्लिंग्स एंड एरोज़ (जिसके लिए उन्हें जेमिनी पुरस्कार प्राप्त हुआ) शामिल है। उनकी पहली हॉलीवुड फ़िल्म २००२ में बनी हास्य फ़िल्म द हॉट चिक थी। मेक'एडम्स को ख्याती २००४ में बनी मिन गर्ल्स व द नोटबुक में मुख्य भूमिकाओं के कारण मिली। २००५ में वे हास्य रोमांस फ़िल्म वेडिंग क्रैशर्स, थ्रिलर फ़िल्म रेड आय और पारिवारिक ड्रामा फ़िल्म द फैमिली स्टोन में नज़र आई। उन्हें मिडिया द्वारा "अगली जुलीया रॉबर्ट्स" कहा गया और सर्वश्रेष्ठ उभरते सितारे का बाफ़्टा पुरस्कार नामांकन मिला। .

नई!!: शेरलाक होम्स (2009 फ़िल्म) और राशेल मैकऐड्म्स · और देखें »

रॉबर्ट डॉनी जुनियर

रॉबर्ट जॉन डॉनी जुनियर (Robert John Downey, Jr., जन्म ४ अप्रैल १९६५) एक मुल अमरिकी अभिनेता व निर्माता है। डॉनी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात १९७० में पाँच वर्ष की आयु में अपने पिता की फ़िल्म पाउंड से की थी जिसके बाद वे लगातार फ़िल्मों व टेलिविज़न पर काम करते रहे। लेस दैन ज़ीरो (१९८७) में अपनी भूमिका के लिए पहली बार डॉनी के अभिनय पर समीक्षकों ने ध्यान दिया। ज़ीरो के बाद डॉनी को कई बड़ी फ़िल्मों में मुख्य भूमिका डी गई जिनमे एयर अमेरिका (१९९०), सोपडिश (१९९१) और नैचुरल बोर्न किलर (१९९४) शामिल है। उन्होंने १९९२ में बनी फ़िल्म चैप्लिन में चार्ली चैप्लिन की भूमिका साकरी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ। १९९६ से २००१ के बिच डॉनी कई बार नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार किए गए। कोलंबिया सब्स्टंस अब्यूज़ ट्रीटमेंट फैसेलिटी एंड स्टेट प्रिजन से २००० में रिहाई के बाद डॉनी ने हिट टेलिविज़न शृंखला ऐली मैक्बिल में कलिस्ता फ्लोक्फार्ट के प्रेमी का किरदार निभाया। उनके अभिनय को काफ़ी सराहा और सम्मानित किया गया परन्तु २०००-०१ में पुनः नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार होने के कारण उनके पात्र को बाद में हटा दिया गया। अदालत द्वारा दी गई लत छुडाने के कार्यक्रम के बाद डॉनी आखिरकार ठीक हो गए और उनका करियर वापस चल पड़ा। वे कई छोटी फ़िल्मों, जैसे द सिंगिंग डिटेक्टिव (२००३), किस किस बैंग बैंग (२००५) और अ स्कैनर डार्कली (२००६), में नज़र आए। उन्हें मुख्य धारा की फ़िल्मों में भी छोटे किरदार निभाए जिनमे गोथिका (२००३) और जोडिएक (२००७) शामिल है। २००४ में डॉनी ने अपने द फ्यूचरिस्ट अल्बम के साथ संगीत क्षेत्र में पदार्पण किया। २००८ में डॉनी को आयरन मैन फ़िल्म में शीर्ष किरदार के रूप में लिया गया। फ़िल्म एक बेहद सफल फ़िल्म बन गई; आयरन मैन के शुरूआती हफ्ते की कमाई अभी भी अबतक की २० सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्मों में से एक है। उन्होंने २०१० में बनी दूसरे भाग आयरन मैन २ में पुनः टोनी स्टार्क की भूमिका संभाली और अब जल्द ही २०१२ में रिलीज़ होने वाली द अवेंजर्स में पुनः इसी भूमिका में दिखेंगे। डॉनी की २००८ की अन्य फ़िल्मों में चार्ली बार्लेट और बेन स्टीलर निर्देशित ट्रॉपिक थंडर शामिल है। २००९ में डॉनी ने गाय रिची द्वारा निर्मित फ़िल्म शेरलाक होम्स में शीर्ष किरदार की भूमिका निभाई जिसे २००९ के क्रिसमस को रिलीज़ किया गया। इस पात्र के लिए डॉनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २०११ में उन्होंने पुनः शेर्लोक होम्स: अ गेम ऑफ शैडोज़ में अपनी भूमिका संभाली। .

नई!!: शेरलाक होम्स (2009 फ़िल्म) और रॉबर्ट डॉनी जुनियर · और देखें »

शेरलॉक होम्स

शेरलॉक होम्स उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्ध और बीसवीं सदी के पूर्वार्ध का एक काल्पनिक चरित्र है, जो पहली बार 1887 में प्रकाशन में उभरा। वह ब्रिटिश लेखक और चिकित्सक सर आर्थर कॉनन डॉयल की उपज है। लंदन का एक प्रतिभावान 'परामर्शदाता जासूस ", होम्स अपनी बौद्धिक कुशलता के लिए मशहूर है और मुश्किल मामलों को सुलझाने के लिए अपने चतुर अवलोकन, अनुमिति तर्क और निष्कर्ष के कुशल उपयोग के लिए प्रसिद्ध है। कोनन डॉयल ने चार उपन्यास और छप्पन लघु कथाएं लिखी हैं जिसमें होम्स को चित्रित किया गया है। पहली दो कथाएं (लघु उपन्यास) क्रमशः 1887 में बीटन्स क्रिसमस ऐनुअल में और 1890 में लिपिनकॉट्स मंथली मैग्जीन में आईं.

नई!!: शेरलाक होम्स (2009 फ़िल्म) और शेरलॉक होम्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »