लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शुरहोजेलि लियोजित्सु

सूची शुरहोजेलि लियोजित्सु

डॉ॰ शुरहोजेलि लियोजित्सु भारत के उत्तर-पूर्व में अवस्थित राज्य नागालैण्ड से एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं नागालैण्ड पीपल्स फ्रंट के अध्यक्ष हैं। वे नागालैण्ड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 19 फरवरी, 2017 को स्थानीय निकाय चुनावों में महिला आरक्षण की मांग पर जारी आंदोलन के बीच टी॰ आर॰ जेलियांग ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके पश्चात 22 फरवरी, 2017 को नागालैण्ड पीपल्स फ्रंट के अध्यक्ष शुरहोजेलि ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। एक बार फिर उन्होंने 19 जुलाई 2017 को अपना मुख्यमन्त्री पद से त्यागपत्र दे दिया तथा टी॰ आर॰ जेलियांग पुनः मुख्यमन्त्री बने। .

3 संबंधों: टी॰ आर॰ जेलियांग, नागा पीपल्स फ्रंट, नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची

टी॰ आर॰ जेलियांग

टी॰ आर॰ जेलियांग (जन्म 21 फ़रवरी 1952) भारतीय राज्य नागालैण्ड के दसवें मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने मई 2014 से फरवरी 2017 के मध्य पहले कार्यकाल में तथा जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक दूसरे कार्यकाल में मुख्यमन्त्री पद संभाला। जेलियांग मई 2014 में मुख्यमंत्री नेफियू रियो के सोलहवीं लोक सभा में नागालैंड से सांसद चुने जाने के बाद इस पद पर आसीन हुए हैं। जेलियांग इससे पूर्व राज्य सभा में नागालैंड का प्रतिनिधित्व करते थे। जेलियांग डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैंड III सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। .

नई!!: शुरहोजेलि लियोजित्सु और टी॰ आर॰ जेलियांग · और देखें »

नागा पीपल्स फ्रंट

नागा पीपुल्स फ्रंट (Naga People's Front) भारत का एक क्षेत्रीय दल है, जो भारतीय राज्य नागालैण्ड और मणिपुर में सक्रिय है। यह दल डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैण्ड का हिस्सा रहते हुए नागालैण्ड में 2003 से भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रहा है। शुरहोजेलि लियोजित्सु इस दल के अध्यक्ष हैं। दल के मुख्य नेता नेफियू रियो जो नागालैण्ड की एक मात्र निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 22 मार्च 2004 को नागालैण्ड डेमोक्रेटिक पार्टी का इस दल में विलय हो गया। लोक सभा में इस दल का एक सांसद है। .

नई!!: शुरहोजेलि लियोजित्सु और नागा पीपल्स फ्रंट · और देखें »

नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची

नागालैण्ड का मुख्यमंत्री भारतीय राज्य नागालैण्ड का प्रमुख होता है। यहाँ पर नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची दी गई है। 1963 से, अब तक आठ विभिन्न पार्टियों के ग्यारह व्यक्ति मुख्यमंत्री इस पद पर विराजमान हो चुके हैं। राज्य के पहले मुख्यमंत्री नागा नेशनलिस्ट ऑर्गनाइजेशन के पी॰ शीलू एओ थे। वर्तमान मुख्यमंत्री नेफियू रियो नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी नामक दल से हैं और इस पद पर 8 मार्च 2018 से विराजमान हैं। .

नई!!: शुरहोजेलि लियोजित्सु और नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »