लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शीला दीक्षित

सूची शीला दीक्षित

श्रीमती शीला दीक्षित भारत के केरल राज्य की पूर्व राज्यपाल हैं। केरल के राज्‍यपाल श्री निखिल कुमार के त्‍यागपत्र देने के पश्चात् उनकी नियुक्ति इस पद पर की गई थी। इससे पूर्व वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली राज्य की मुख्य मंत्री रह चुकी हैं। वे देश की पहली ऐसी महिला मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभाला। इनको 17 दिसंबर,2008 में लगातार तीसरी बार दिल्ली विधान सभा के लिये चुना गया था। 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वे दिल्ली की दूसरी महिला मुख्य मंत्री थीं।2017 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांगेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद लिये उम्मीदवार घोषित की गई है। .

18 संबंधों: दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०१३, दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०१५, दिल्ली सरकारी स्कूल भगदड़ २००९, दिल्ली विधान सभा, दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची, निखिल कुमार, नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, दिल्ली, पी सतशिवम, सत्येन्द्र नारायण सिन्हा, सुषमा स्वराज, विजय माल्या, विजय जौली, आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन, आम आदमी पार्टी, केरल के राज्यपालों की सूची, अन्तर्राष्ट्रीय आम महोत्सव, दिल्ली, अरविंद केजरीवाल, १७ दिसम्बर

दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०१३

वर्ष 2013 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए 4 दिसम्बर को मतदान हुआ। जिसके परिणाम 8 दिसम्बर 2013 को घोषित किये गए। ये उन प्रथम पाँच चुनावों में से थे जिनमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प" उपलब्ध करवाया गया जिसके तहत चुनाव में उतरे सभी उम्मीदवारों को अस्वीकार करने का अधिकार भी पहली बार मतदाताओं को मिल गया। चुनाव के समय यहाँ की कुल जनसंख्या 16,787,941 थी जिसमें से 1,15,07113 मतदाता थे। .

नई!!: शीला दीक्षित और दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०१३ · और देखें »

दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०१५

दिल्ली विधान सभा चुनाव २०१५, ७ फ़रवरी २०१५ को आयोजित किया गया और परिणाम १० फ़रवरी २०१५ को घोषित किया गया। यह चुनाव दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर लड़ा गया। .

नई!!: शीला दीक्षित और दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०१५ · और देखें »

दिल्ली सरकारी स्कूल भगदड़ २००९

दिल्ली सरकारी स्कूल भगदड़ २००९ १० सितंबर, २००९ को दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले स्थित खजूरी खास के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे हुई घटना हैं। इसमें सात छात्राओं की मौत हो गई। स्कूल में छात्रों द्वारा धर-पकड़ और बदतमीजी से बचने के लिए छात्राओं में भगदड़ मची थी। .

नई!!: शीला दीक्षित और दिल्ली सरकारी स्कूल भगदड़ २००९ · और देखें »

दिल्ली विधान सभा

दिल्ली की विधानसभा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की एकसदनी विधायी निकाय है। इस विधान सभा में कुल 70 विधायक सदस्य हैं। दिल्ली विधानसभा की बैठक पुराना सचिवालय भवन में होती है। .

नई!!: शीला दीक्षित और दिल्ली विधान सभा · और देखें »

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची

दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार व मंत्री परिषद के प्रमुख और दिल्ली विधानसभा में बहुमत दल के नेता होते हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार की कार्यकारी शाखा का नेतृत्व करते हैं। .

नई!!: शीला दीक्षित और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

निखिल कुमार

निखिल कुमार भारत के केरल राज्य के पूर्व राज्यपाल हैं। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें नागालैंड के राज्यपाल के पद से स्थानांतरित करके केरल का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे औरंगाबाद, बिहार के रहने वाले है एवं वहाँ से सांसद रह चुके हैं। निखिल कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 1963 बैच के अधिकारी है। वे दिल्ली के पुलिस आयुक्त, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के निदेशक, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल में निदेशक रहने के अलावा भारत सरकार के गृह मंत्रालय में विशेष सचिव भी रहे हैं। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सलाहकार भी बनाया गया था। बाद में वे राजनीति में आये एवं औरंगाबाद से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने। .

नई!!: शीला दीक्षित और निखिल कुमार · और देखें »

नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, दिल्ली

नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। .

नई!!: शीला दीक्षित और नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, दिल्ली · और देखें »

पी सतशिवम

श्री पलानीसामी सतशिवम(जन्म: 27 अप्रैल 1949http://www.supremecourtofindia.nic.in/judges/sjud/psathasivam.htm) वर्तमान में केरल के राज्यपाल है तथा पूर्व भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।, .

नई!!: शीला दीक्षित और पी सतशिवम · और देखें »

सत्येन्द्र नारायण सिन्हा

सत्येन्द्र नारायण सिन्हा (12 जुलाई 1917 – 4 सितम्बर 2006) एक भारतीय राजनेता थे। वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। प्यार से लोग उन्हें छोटे साहब कहते थे। वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ,सांसद, शिक्षामंत्री, जेपी आंदोलन के स्तम्भ तथा बिहार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। .

नई!!: शीला दीक्षित और सत्येन्द्र नारायण सिन्हा · और देखें »

सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज (जन्म: १४ फरवरी १९५२) एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री हैं। वे वर्ष २००९ में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन २००९ के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के १९ सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं। अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज ने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गयीं। वर्ष २०१४ में उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जबकि इसके पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रह चुकी हैं। कैबिनेट में उन्हे शामिल करके उनके कद और काबिलियत को स्वीकारा। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है। .

नई!!: शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज · और देखें »

विजय माल्या

subhash singh (जन्म 18 दिसम्बर, 1955) एक भारतीय व्यापारी और राज्य सभा से सांसद भी हैं। वे यूबी समूह और किंगफिशर एयरलाइंस के अध्यक्ष व उद्योगपति विट्ठल माल्या के बेटे हैं। वर्ष 2008 में लगभग ₹72 अरब रुपये के संपत्ति के साथ यह विश्व के 962वें सबसे धनी लोगों में शामिल हुए। इसी समय इनका भारत में सबसे धनी लोगों में 42वां स्थान था। विजय माल्या ने देश की बैंको से करीब 9000 करोड़ रुपये धोखाधड़ी से चुराए। आजकल भारत सरकार ने विभिन्न भारतीय बैंको के 9000 करोड हड़पकर भाग जाने के कारण विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया है। भगोड़ा विजय माल्या पैसे न लौटाने औऱ कार्यवाही से भयभीत होकर ब्रिटेन में जा छुपा है। .

नई!!: शीला दीक्षित और विजय माल्या · और देखें »

विजय जौली

विजय जौली भारत की राजनीति में उत्तर भारत का एक परिचित नाम है, जो भारतीय जनता पार्टी से सम्बधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। भारत की राजधानी दिल्ली के साकेत विधान सभा क्षेत्र से 2003 से 2008 तक विधायक रह चुके हैं। सन् 2008 में दिल्ली की तत्कालीन पदासीन मुख्यमन्त्री श्रीमती शीला दीक्षित के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी हैं। .

नई!!: शीला दीक्षित और विजय जौली · और देखें »

आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन

आनंद विहार रेलवे स्टेशन, स्‍टेशन कोड ANVT, जो की बड़ा रेलवे स्टेशन है, भारत की राजधानी दिल्ली का जिला पूर्वी दिल्ली में स्थित है। यह दिल्ली प्रभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। और इसके पास में दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित आनंद विहार मेट्रो स्टेशन तथा 'विवेकानन्द बस टर्मिनल' भी है। यहाँ पर पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है।     इस स्‍टेशन का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी, और दिल्ली की पूर्व मुख्मंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने 19 दिसम्बर, 2009 को किया था। 42 हेक्‍टर में फैला यह टर्मिनल सबसे बड़े रेलवे स्‍टेशनों में से एक है। .

नई!!: शीला दीक्षित और आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन · और देखें »

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा २६ नवम्बर २०१२ को भारतीय संविधान अधिनियम की ६३ वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी। सन् २०११ में इंडिया अगेंस्ट करपशन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार दिसम्बर २०१३ में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी ने चुनाव में २८ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल ने २८ दिसम्बर २०१३ को दिल्ली के ७वें मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। ४९ दिनों के बाद १४ फ़रवरी २०१४ को विधान सभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। .

नई!!: शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी · और देखें »

केरल के राज्यपालों की सूची

केरल एक दक्षिण भारतीय राज्य है। अन्य राज्यों की तरह केरल के राज्यपाल भी संवैधानिक मुखिया और भारत के राष्ट्रपति का प्रतिनिधि होता है। यह राज्य स्तर पर उसी पद को निरुपित करता है जो केन्द्रिय स्तर पर राष्ट्रपति के रूप में प्रयुक्त होता है। राज्यपाल एक कार्यकारी मुखिया होता है जबकि वास्तविक अधिकार राज्य के मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री परिषद् के पास होते हैं। राज्यपाल की नियुक्ति पाँच वर्षों के लिए राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। केरल की वर्तमान राज्यपाल श्रीमती शीला दीक्षित हैं। .

नई!!: शीला दीक्षित और केरल के राज्यपालों की सूची · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय आम महोत्सव, दिल्ली

आम्र महोत्सव में लगभग ५०० से अधिक आम की किस्में दर्शाई जाती हैं। अन्तर्राष्ट्रीय आम महोत्सव, दिल्ली, भारत में आयोजित होने वाला एक वार्षिक द्विदिवसीय उत्सव होता है। इसमें आम की किस्मेंप्रदर्शित की जाती हैं, साथ ही आम से संबंधित लोग आते हैं, स्पर्धाएं आयोजित की जातीं हैं। इस महोत्सव का आयोजन १९८७ से आरंभ किया गया है। २००६ के महोत्सव का उद्घाटन दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने किया था। इसका आयोजन दिल्ली पर्यटन और यातायात विकास विभाग ने किया था। इसमें कृषि एवं संसाधित खाद्य पदार्थ निर्यात विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर बोर्ड तथा नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने भी सहयोग दिया था। विगत कई वर्षों की भांति इसका आयोजन दिल्ली के तालकटोरा उद्यान तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में ही किया गया था। .

नई!!: शीला दीक्षित और अन्तर्राष्ट्रीय आम महोत्सव, दिल्ली · और देखें »

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (जन्म: १६ अगस्त १९६८) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान वह २८ दिसम्बर २०१३ से १४ फ़रवरी २०१४ तक इस पद पर रहे। इससे पहले वो एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और सरकारी कामकाज़ में अधिक पारदर्शिता लाने के लिये संघर्ष किया। भारत में सूचना अधिकार अर्थात सूचना कानून (सूका) के आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु उन्हें वर्ष २००६ में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नये राजनीतिक दल की स्थापना की। .

नई!!: शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल · और देखें »

१७ दिसम्बर

17 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 351वॉ (लीप वर्ष मे 352 वॉ) दिन है। साल में अभी और 14 दिन बाकी है। .

नई!!: शीला दीक्षित और १७ दिसम्बर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »