लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शीर्ष-स्तर डोमेन

सूची शीर्ष-स्तर डोमेन

उच्चतम डोमेन (Top-level domain) या टी॰ऍल॰डी॰ (TLD) इन्टरनेट की डोमेन नाम प्रणाली में सबसे ऊँचे स्तर की डोमेन को कहा जाता है, जो इन्टरनेट पतों में आम तौर से अंत में लगती है, जैसे कि '.com' या '.edu'।, Request for Comments, Jon Postel, Network Working Group, Accessed 2011-02-07,...

5 संबंधों: डोमेन नाम प्रणाली, देशीय कोड उच्चतम डोमेन, भारत, .भारत, .com

डोमेन नाम प्रणाली

डोमेन नाम प्रणाली (DNS) कंप्यूटर, सेवाओं, या किसी इंटरनेट या एक निजी नेटवर्क से जुड़े संसाधन के लिए एक क्रमिक नामकरण प्रणाली है। यह प्रतिभागी को दिए गये डोमेन नाम के साथ विभिन्न जानकारी एकत्रित करती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मनुष्यों के लिए अर्थपूर्ण डोमेन नामों को पूरी दुनिया में इन उपकरणों को पहचानने तथा संबोधित करने के प्रयोजन से नेटवर्किंग उपकरणों के साथ जुड़ी संख्यात्मक (बाईनरी) पहचान में बदल देती है। डोमेन नाम प्रणाली के बारे में अक्सर प्रयुक्त होने वाली कहावत यह है कि यह इंटरनेट के लिए "फ़ोन बुक" के रूप में मनुष्यों के अनुकूल कंप्यूटर होस्टनाम का आईपी एड्रेस के रूप में अनुवाद करती है। उदाहरण के लिए, www.example.com अनुवाद के बाद 208.77.188.166 हो जाता है। डोमेन नाम प्रणाली इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के समूह के लिए एक अर्थपूर्ण ढंग से डोमेन नाम निर्दिष्ट करना संभव बनाती है चाहे उपयोगकर्ता किसी भी स्थान पर हो। इस वजह से वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) के हाईपरलिंक्स की और इंटरनेट संपर्क की जानकारी निरंतर तथा तटस्थ बनी रहती है चाहे वर्तमान इंटरनेट रूटिंग व्यवस्था में परिवर्तन हो जाए या उपयोगकर्ता मोबाइल उपकरण का प्रयोग करे.

नई!!: शीर्ष-स्तर डोमेन और डोमेन नाम प्रणाली · और देखें »

देशीय कोड उच्चतम डोमेन

देशीय कोड उच्चतम डोमेन (Country code top-level domain) या सी॰सी॰टी॰ऍल॰डी॰ (ccTLD) किसी देश, राष्ट्र या अधीन क्षेत्र के लिए प्रयोग होने वाली या आरक्षित इंटरनेट उच्चतम डोमेन (Top-level domain) को कहते हैं। सभी आस्की (कम्प्यूटर में अंग्रेज़ी की रोमन लिपि) पर आधारित सीसीटीऍलडी दो अक्षरों के होते हैं, मसलन नेपाल का सीसीटीऍलडी '.np' और श्रीलंका का सीसीटीऍलडी '.lk' है।, Request for Comments, Jon Postel, Network Working Group, Accessed 2011-02-07,...

नई!!: शीर्ष-स्तर डोमेन और देशीय कोड उच्चतम डोमेन · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: शीर्ष-स्तर डोमेन और भारत · और देखें »

.भारत

.in (वर्तमान में.भारत भी) भारत का इंटरनेट का शीर्ष-स्तर डोमेन (सी॰सी॰टी॰ऍल॰डी॰) देश कोड है। डोमेन का संचालन आईएनरजिस्ट्री द्वारा नेशनल इंटरनेट एक्साचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) के प्राधिकरण के अन्तर्गत होता है। आइएनरजिस्ट्री को भारत सरकार द्वारा नियत किया गया। वर्ष २००५ तक,.in डोमेन की उदारीकृत नीति के तहत,.in के द्वितीय स्तर के असीमित पंजीकरण किये जा सकते हैं। पहले से निर्धारित एवं उपलब्ध क्षेत्रों में भी असीमित पंजीकरण अनुमत हैं.

नई!!: शीर्ष-स्तर डोमेन और .भारत · और देखें »

.com

इंटरनेट या अंतरजाल की डोमेन नाम प्रणाली में com (कॉम) एक शीर्ष-स्तर डोमेन (TLD) है। मूलत: यह अंग्रेजी शब्द commercial कमर्शियल यानि वाणिज्यिक का संक्षिप्तीकरण है और इसका मूल उद्देश्य वाणिज्यिक संगठनों द्वारा पंजीकृत डोमेनों के लिए प्रयुक्त किया जाना था, हालांकि यह विशिष्टता जल्द ही समाप्त हो गयी जब.com,.org और.net जैसे शीर्ष- स्तर डोमेनों को अप्रतिबंधित पंजीकरण के लिए खोल दिया गया। शुरुआत में इस डोमेन का प्रबंधन संयुक्त राज्य अमेरिका रक्षा विभाग द्वारा किया जाता था, लेकिन आज इसे वेरीसाइन Verisign द्वारा संचालित किया जाता है और अमेरिकी कानून के अंतिम अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कॉम में किये जाने वाले सभी वेरीसाइन पंजीकरणों का प्रक्रमण ICANN (आईसीएएनएन) द्वारा मान्यता प्राप्त पंजीकर्ताओं (रजिस्ट्रार) के मार्फत किया जाता है। रजिस्ट्री अंतर्राष्ट्रीयकृत डोमेन नामों को स्वीकार करती है। इंटरनेट डोमेन नाम प्रणाली जिसे जनवरी 1985 में लागू किया गया था में com (कॉम) मूल शीर्ष स्तर डोमेनों (TLDs) में से एक था, जबकि अन्य शीर्ष स्तर डोमेन थे edu, gov, mil, net, org और apra। आज com (कॉम) दुनिया का सबसे बड़ा शीर्ष स्तर डोमेन बन गया है। .

नई!!: शीर्ष-स्तर डोमेन और .com · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इंटरनेट उच्चतम डोमेन, उच्चतम डोमेन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »