लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शिशापांगमा

सूची शिशापांगमा

शिशापांगमा (अंग्रेज़ी: Shishapangma, तिब्बती: ཤིས་ས་སྤང་མ།), जो गोसाईन्थान (Gosainthān) भी कहलाता है, हिमालय का एक 8,027 मीटर (26,335 फ़ुट) ऊँचा पर्वत है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग के न्यलाम ज़िले में स्थित है और नेपालकी सीमा से ५ किमी दूर है। तिब्बत पर चीन का नियंत्रण है और चीन ने उसे बाहरी विश्व से बहुत देर तक बंद रखा था जिस कारणवश यह विश्व का अंतिम आठ हज़ारी पर्वत था जिसे मानवों द्वारा चढ़ा गया। शिशापांगमा विश्व का १४वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है और हिमालय के जुगल हिमाल नामक भाग में स्थित है, जिसे कभी-कभी लांगतांग हिमाल का हिस्सा माना जाता है। .

7 संबंधों: पोरोंग री, फोला गंगचेन, लाबुचे कांग, लांगटांग री, लांगटांग लिरुंग, विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची, गंग बेनछेन

पोरोंग री

पोरोंग री (Porong Ri) हिमालय के लांगटांग क्षेत्र में स्थित एक पर्वत है जो विश्व का 86वाँ पर्वत है। यह तिब्बत में नेपाल की सीमा से १ किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है। .

नई!!: शिशापांगमा और पोरोंग री · और देखें »

फोला गंगचेन

फोला गंगचेन (Phola Gangchen), जिसका चीनी भाषा में रूपांतर मोलामेनचिंग (Molamenqing) है, हिमालय के जुगल हिमाल नामक खण्ड में स्थित शिशापांगमा पर्वत का एक पूर्वी शिखर है। प्रशासनिक रूप से यह दक्षिणी तिब्बत में नेपाल की सीमा के पास खड़ा हुआ है। .

नई!!: शिशापांगमा और फोला गंगचेन · और देखें »

लाबुचे कांग

लाबुचे कांग (Labuche Kang) या लाबुचे कांग १ (Labuche Kang I) या चोकसिआम (Choksiam) हिमालय का एक पर्वत है जो तिब्बत में स्थित है। यह विश्व का 75वाँ सर्वोच्च पर्वत है। हिमालय के समीपी खण्ड को कभी-कभी "लाबुचे हिमाल" या "पमारी हिमाल" भी कहते हैं। यह रोल्वालिंग हिमाल से पश्चिमोत्तर और शिशापांगमा से पूर्व में स्थित है। .

नई!!: शिशापांगमा और लाबुचे कांग · और देखें »

लांगटांग री

लांगटांग री (Langtang Ri) हिमालय के लांगटांग हिमाल नामक खण्ड का एक पर्वत है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग और नेपाल की सीमा पर स्थित है, और विश्व का 106वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। .

नई!!: शिशापांगमा और लांगटांग री · और देखें »

लांगटांग लिरुंग

लांगटांग लिरुंग (Langtang Lirung) हिमालय के लांगटांग हिमाल नामक खण्ड का सर्वोच्च पर्वत है। यह नेपाल में स्थित है और सीमा से पार तिब्बत में स्थित शिशापांगमा पर्वत से दक्षिणपश्चिम में है। यह विश्व का 99वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। .

नई!!: शिशापांगमा और लांगटांग लिरुंग · और देखें »

विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची

पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत हैं जिनकि ऊँचाई समुद्रतल से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं। इस सूचि में केवल ऐसे ही शिखर सम्मिलित हैं जिन्हें अकेला खड़ा पर्वत माना जा सकता है, यानि एक ही पर्वत के अलग-अलग शिखरों को नहीं गिना गया है। .

नई!!: शिशापांगमा और विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची · और देखें »

गंग बेनछेन

गंग बेनछेन (Gang Benchhen), जिसे चीनी लहजे में कंगपेनचिंग (Kangpenqing) कहा जाता है, हिमालय की बइकु हिमालय उपश्रेणी का एक पर्वत है जो विश्व का 90वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग में नेपाल की सीमा के पास स्थित है। .

नई!!: शिशापांगमा और गंग बेनछेन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »