लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शिवसेना

सूची शिवसेना

शिवसेना भारत का एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल है जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र प्रान्त में सक्रिय है। इसकी स्थापना १९ जून १९६६ को एक प्रमुख राजनीतिक कार्टूनिस्ट बाळासाहेब ठाकरे ने की थी। वर्तमान समय में इस दल के लोक सभा में 18, राज्य सभा में ४ और महाराष्ट्र विधान सभा में 63 निर्वाचित सदस्य हैं। इस दल का प्रतीक चिन्ह (लोगो) बाघ है। पूरे देश में शिव सेना को एक कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी दल के रूप में जाना जाता है। शिवसेना के मध्यप्रदेश में कुशाग्र शर्मा एक मुख्य हिंदुवादी राजनितीज्ञ है। पिछले कुछ दशकों से मुंबई की महानगरपालिका पर शिवसेना का ही राज है। .

75 संबंधों: चन्द्रकान्त खरे, चौदहवीं लोकसभा, ठाणे (विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र), ठाणे महानगर पालिका, नारायण राणे, नगमा, नेपाल शिवसेना, प्रतापराव गणपतराव जाधव, प्रिया तेंडुलकर, बहुमत की सरकार, बाल ठाकरे, बालकडू, भारत सारावली, भारत के राजनीतिक दलों की सूची, भारत की जनगणना २०११, भारतीय पुनर्नामकरण विवाद, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय आम चुनाव, 2014, भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण, भारतीय आम चुनाव, १९८०, भारतीय आम चुनाव, १९९९, भारतीय आम चुनाव, २००९, भावना पुंडलिकराव गवली, भगवा आतंकवाद, मनोहर जोशी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, महाराष्ट्र विधान सभा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, २०१४, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची, महाराष्ट्र के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मुम्बई, मुंबई का इतिहास, युवा सेना, रमेश ठाकुर, रश्मि ठाकरे, रामदास कदम, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची, राहुल शेवाले, राज ठाकरे, राजन विचारे, रवीन्द्र गायकवाड़, शिवसेना नेपाल, श्रीरंग बरने, श्रीकांत शिंदे, सदाशिव लोखंडे, सामना, सांप्रदायिक एवं लक्ष्य केन्द्रित हिंसा निवारण अधिनियम, संजय हरिभाऊ जाधव, सुरेश प्रभु, ..., स्वप्ना पाटकर, सोलहवीं लोक सभा, हत्या की गई भारतीय राजनीतिज्ञों की सूची, हेमन्त गोडसे, विनायक राउत, वंशवाद, वैलेंटाइन दिवस, गजानन कीर्तिकर, आदित्य ठाकरे, आनंदराव विठोबा अडसुल, क्षेत्रवाद, कृपाल तुमाने, केशव सीताराम ठाकरे, अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय, अनंत गीते, अरविंद सावंत, अरुण गवली, अखण्ड भारत, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017, उद्धव ठाकरे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची, १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची, २०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला, २३ जनवरी सूचकांक विस्तार (25 अधिक) »

चन्द्रकान्त खरे

चन्द्रकान्त खरे भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के औरंगाबाद से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और चन्द्रकान्त खरे · और देखें »

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: शिवसेना और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

ठाणे (विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र)

ठाणे विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (ठाणे विधानसभा मतदारसंघ) पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र राज्य के 288 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक हैं। .

नई!!: शिवसेना और ठाणे (विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र) · और देखें »

ठाणे महानगर पालिका

ठाणे महानगर पालिका भारतीय राज्य महाराष्ट्र के ठाणे शहर की शासकीय निकाय हैं। लोकतान्त्रिक तरीके से निर्वाचित सदस्यों का यह नगर निगम, जिसका नेतृत्व महापौर करता हैं, शहर की आधारिक संरचनाओं, सार्वजनिक सेवाओं और परिवहन को प्रशासित करता हैं। ठाणे महानगर पालिका का अधिकार-क्षेत्र मुख्य शहर ठाणे के साथ-साथ, कलवा और मुम्ब्रा-कौसा के नगरों पर भी हैं। .

नई!!: शिवसेना और ठाणे महानगर पालिका · और देखें »

नारायण राणे

नारायण राणे (नारायण राणे) (जन्म 10 अप्रैल 1952) महाराष्ट्र सरकार, भारत के मौजूदा राजस्व मंत्री हैं और महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। जुलाई 2005 में वे भारतीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए जिसके पहले वे शिवसेना के सदस्य थे। राजनीति से जुड़ने से पहले वे चेंबूर क्षेत्र में हन्या-नर्या गिरोह के सदस्य थे, जो कि मुंबई का एक उपनगर है। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सरकार के बिक्री कर विभाग के साथ भी काम किया है। 6 दिसम्बर 2008 को उन्हें पार्टी के बारे में प्रतिकूल टिप्पणियां पारित करने के लिए भारतीय नेशनल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। 19 फ़रवरी 2009 को पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी को माफीनामा पत्र देने के बाद पार्टी द्वारा उनके निलंबन को रद्द किया गया। .

नई!!: शिवसेना और नारायण राणे · और देखें »

नगमा

चित्र:C:\Documents and Settings\user\Desktop\images.jpg नंदिता मोरारजी या नम्रता सदाना, जो नगमा के रूप में विख्यात हैं, नघमाநக்மா (जन्म 25 दिसम्बर 1974), बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड की एक भारतीय अभिनेत्री हैं। 1990 के दशक में अपने चरम पर, द हिन्दू अख़बार के उद्धरणानुसार, "तमिल सिनेमा पर उनका प्रभुत्व" था। उनका जन्म क्रिसमस दिवस पर, एक मुससमान मां और हिन्दू पिता के घर हुआ। उन्होंने बॉलीवुड में अपना अभिनय कॅरिअर शुरू किया और कुछ फ़िल्मों में अभिनय किया, लेकिन दक्षिण में स्थानांतरित हो गईं, जहां उनकी मुंबई वापसी से पहले तक, उन्हें बेशुमार सफलता मिली। हालांकि कभी-कभी फ़िल्म नामावलियों में उन्हें नग़मा के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, पर उन्हें एक पुरानी अभिनेत्री न समझ लिया जाए, जिन्होंने इसी मंच नाम को अपनाया था - यह ग़लती इंटरनेट मूवी डेटाबेस वेबसाइट पर उनकी सूची में किया गया है। नगमा हिन्दी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी और अब मराठी जैसी भारतीय भाषाओं में विस्तृत रूप से काम करने के लिए उल्लेखनीय रही हैं। .

नई!!: शिवसेना और नगमा · और देखें »

नेपाल शिवसेना

नेपाल शिवसेना की एक दीवार पेंटिंग, जिसमें लिखा गया है, "माओवाद मुर्दाबाद"। नेपाल शिवसेना (नेपाली: नेपाल शिवसेना) नेपाल का एक हिन्दूवादी राजनैतिक दल है। इस दल का गठन १९९९ में किया गया था। यह भारत के शिव सेना से जुड़ा हुआ है। किरण सिंह बुधाथोकि इसके वर्तमान अध्यक्ष हैं। जब इस्लामी आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफ्गानिस्तान में भगवान बुद्ध की हज़ारों वर्ष पुरानी कलाकृतियों को ढहा दिया था, तब नेपाल शिवसेना और शिवसेना नेपाल ने इसकी कड़ी निंदा की। .

नई!!: शिवसेना और नेपाल शिवसेना · और देखें »

प्रतापराव गणपतराव जाधव

प्रतापराव गणपतराव जाधव भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के बुलढाना से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और प्रतापराव गणपतराव जाधव · और देखें »

प्रिया तेंडुलकर

भारत की पहली टीवी स्टार प्रिया तेंडुलकर ने अनेक फिल्मों व टीवी धारावाहिकों में भूमिका निभाई पर संभवतः वे संपूर्ण जीवन अपने सबसे पहले टीवी अवतार "रजनी" के नाम से ही बेहतर पहचानी जाती रहीं। 1985 में निर्मित व बासू चटर्जी द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक में उन्होंने भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बेखौफ आवाज़ उठाने वाली एक साधारण गृहणी का किरदार निभाया था। वह लेखिका भी थी। प्रिया प्रसिद्ध नाटककार विजय तेंडुलकर की सुपुत्री थीं। उनका जन्म 19 अक्टुबर, 1954 को हुआ, उनकी दो बहनें और एक भाई था। प्रिया का विवाह अभिनेता व लेखक करण राजदान से 1988 में हुआ। पर यह विवाह सात साल ही चल सका और इसके बाद उनका संबंध विच्छेद हो गया। करण व प्रिया ने "रजनी" और "किस्से मियाँ बीवी के" धारावाहिकों में पती पत्नी के वास्तविक जीवन के किरदार भी निभाये। 1974 में श्याम बेनेगल की फिल्म अंकुर में निभाई भूमिका के कारण प्रिया के अभिनेता अनंत नाग से भी संबंध जोड़े जाते रहे। प्रिया का प्रारंभ से ही अभिनय की और झुकाव था। 1939 में जब वे स्कूल में थीं, उन्होंने सत्यदेव दुबे के निर्देशन तले गिरीश कर्नाड के लिखे पौराणिक नाटक "हयवदन" में गुड़िया की भूमिका निभाई। इस नाटक में निर्देशिका कल्पना लाज़मी उनकी सह कलाकार थीं। इसके बाद पिग्मेलियन, अंजी, कमला, कन्यादान, सखाराम बाइंडर, ती फूलराणी, एक हठी मुलगी जैसे अनेकों मराठी नाटकों में उन्होंने भूमिकायें कीं। प्रिया ने टीवी पर जहाँ गुलज़ार निर्देशित स्वयंसिद्ध जैसे नारीवादी धारावाहिक में काम किया वहीं "हम पाँच" जैसे हास्य धारावाहिक में फोटो फ्रेम से बोलती मृत बीवी की भूमिका भी अदा की और "द प्रिया तेंडुलकर शो" और "ज़िम्मेदार कौन" जैसे सफल टॉक शो भी किये जिसमें वे काफी आक्रामक तेवर के लिये जानी जाती थीं। अंकुर, मोहरा और त्रिमूर्ती जैसी कुछ हिन्दी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया पर कोई उल्लेखनीय भूमिकायें नहीं। शायद "रजनी" के किरदार और अपने पिता का ही प्रभाव था कि प्रिया सामाजिक मुद्दों के प्रति सदा जागरूक रहीं। उनका व्यक्तित्व खुला और साहसी था। "द प्रिया तेंडुलकर शो" की बुलंदी पर शिवसेना समेत कई राजनीतिक दलों ने उन्हें अपने दल में शामिल करने का प्रयास किया पर वे मन नहीं बना पाईं। वे स्वयं लघु कथायें लिखती रहती थीं। ज्याचा त्याचा प्रश्न, जन्मलेला प्रत्येकला, असंही व पंचतारांकित उनकी कुछ कृतियाँ हैं, जिनमें से कुछ पुरस्कृत भी हुईं। 19 सितंबर, 2002 में 47 वर्ष की अल्पायु में उनका हृदयाघात से देहांत हो गया। वे कुछ समय कैंसर से भी लड़ती रहीं। उनकी असमय मृत्यु पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा, "रजनी के रूप में उनकी जिहादी भूमिका ने अनेक सामाजिक मुद्दों को मुखरित किया"। .

नई!!: शिवसेना और प्रिया तेंडुलकर · और देखें »

बहुमत की सरकार

किसी संसदीय व्यवस्था मे संसद या विधानसभा में सबसे ज्यादा सदस्यों वाले दल के द्वारा पूर्ण बहुमत जुटाकर बनाई गई सरकार को बहुमत की सरकार कहते हैं। बहुमत के लिये जरूरी आंकणों के होने की वजह से किसी अल्पमत की सरकार की तुलना में ये सरकार ज्यादा स्थायी होती है। बहुमत की सरकार के पास अपने प्रस्ताव पारित कराने के सबसे ज्यादा संभावनाएँ होती हैं, और इनके विधेयक कभी कभार ही सदन में हारते हैं। इसकी तुलना में एक अल्पमत की सरकार को अपने विधेयक पारित कराने और अपनी बात मनवाने के लिये लगातार साथी और विरोधी दलों से मोल-भाव करते रहना पड़ता है। ऐसे में भ्रष्टाचार की संभावनाएँ बलवती हो जाती हैं। शब्द "बहुमत की सरकार" किसी सदन में एक से अधिक समान विचार वाले दलों के गठबंधन वाली स्थायी सरकार को भी कह सकते हैं जहाँ किसी एक के समर्थन खींचने की संभावना नगण्य हो। ऐसा उदाहरण भारत में भाजपा और शिव सेना का है जो लगभग समान विचारधारा वाले दल हैं और दशकों से विभिन्न कार्यपालिकाओं में सम्मिलित सरकार चलाते हैं। फ़िलहाल २०१४ से २०१९ के लिये भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिला है और २८२ की तुलना में इनके पास लोकसभा में ३३० से ज्यादा सीटें हैं। अन्य उदाहरण २०१०-१५ के दौरान यूनाइटेड किंगडम में मिलता है जहाँ कंज़र्वेटिव व लिबरल डेमोक्रैट दलों ने मिलकर बहुमत की सरकार चलायी। कंज़रवेटिवों ने २०१० के चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें हासिल कीं लेकिन बहुमत की संख्या से पीछे रह गये। ऐसे में लिबरल डेमोक्रैट्स के साथ मिलकर उन्होंने हाउस ऑफ कॉमन्स में एक ठोस बहुमत की सरकार बना ली जो पांच साल की पूरी अवधि तक काम करती रही। .

नई!!: शिवसेना और बहुमत की सरकार · और देखें »

बाल ठाकरे

बालासाहेब केशव ठाकरे (२३ जनवरी १९२६ - १७ नवम्बर २०१२) भारत के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता थे जिन्होने शिव सेना के नाम से एक प्रखर हिन्दू राष्ट्रवादी दल का गठन किया था। उन्हें लोग प्यार से बालासाहेब भी कहते थे। वे मराठी में सामना नामक अखबार निकालते थे। इस अखबार में उन्होंने अपनी मृत्यु से कुछ दिन पूर्व अपने सम्पादकीय में लिखा था-"आजकल मेरी हालत चिन्ताजनक है किन्तु मेरे देश की हालत मुझसे अधिक चिन्ताजनक है; ऐसे में भला मैं चुप कैसे बैठ सकता हूँ?" उनके अनुयायी उन्हें हिन्दू हृदय सम्राट कहते थे। ठाकरे ने अपने जीवन का सफर एक कार्टूनिस्ट के रूप में शुरू किया था। पहले वे अंग्रेजी अखबारों के लिये कार्टून बनाते थे। बाद में उन्होंने सन १९६० में मार्मिक के नाम से अपना एक स्वतन्त्र साप्ताहिक अखबार निकाला और अपने पिता केशव सीताराम ठाकरे के राजनीतिक दर्शन को महाराष्ट्र में प्रचारित व प्रसारित किया। सन् १९६६ में उन्होंने शिव सेना की स्थापना की। मराठी भाषा में सामना के अतिरिक्त उन्होंने हिन्दी भाषा में दोपहर का सामना नामक अखबार भी निकाला। इस प्रकार महाराष्ट्र में हिन्दी व मराठी में दो-दो प्रमुख अखबारों के संस्थापक बाला साहब ही थे। खरी-खरी बात कहने और विवादास्पद बयानों के कारण वे मृत्यु पर्यन्त अखबार की सुर्खियों में बने रहे। १७ नवम्बर २०१२ को मुम्बई में अपने मातोश्री आवास पर दोपहर बाद ३ बजकर ३३ मिनट पर उन्होंने अन्तिम साँस ली। .

नई!!: शिवसेना और बाल ठाकरे · और देखें »

बालकडू

बालकडू (Marathi: बाळकडू) २०१५ की एक मराठी भाषा की फिल्म है, जो शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के जीवन और उनके आदर्शो से प्रेरित है। इस फिल्म की निर्माता स्वप्ना पाटकर है और अतुल काले द्वारा निर्देशित हैं। .

नई!!: शिवसेना और बालकडू · और देखें »

भारत सारावली

भुवन में भारत भारतीय गणतंत्र दक्षिण एशिया में स्थित स्वतंत्र राष्ट्र है। यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ देश है। भारत की संस्कृति एवं सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति एवं सभ्यताओं में से है।भारत, चार विश्व धर्मों-हिंदू धर्म, सिख धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म के जन्मस्थान है और प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का घर है। मध्य २० शताब्दी तक भारत अंग्रेजों के प्रशासन के अधीन एक औपनिवेशिक राज्य था। अहिंसा के माध्यम से महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने भारत देश को १९४७ में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया। भारत, १२० करोड़ लोगों के साथ दुनिया का दूसरे सबसे अधिक आबादी वाला देश और दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है। .

नई!!: शिवसेना और भारत सारावली · और देखें »

भारत के राजनीतिक दलों की सूची

भारत में बहुदलीय प्रणाली बहु-दलीय पार्टी व्यवस्था है जिसमें छोटे क्षेत्रीय दल अधिक प्रबल हैं। राष्ट्रीय पार्टियां वे हैं जो चार या अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त हैं। उन्हें यह अधिकार भारत के चुनाव आयोग द्वारा दिया जाता है, जो विभिन्न राज्यों में समय समय पर चुनाव परिणामों की समीक्षा करता है। इस मान्यता की सहायता से राजनीतिक दल कुछ पहचानों पर अपनी स्थिति की अगली समीक्षा तक विशिष्ट स्वामित्व का दावा कर सकते हैं जैसे की पार्टी चिन्ह.

नई!!: शिवसेना और भारत के राजनीतिक दलों की सूची · और देखें »

भारत की जनगणना २०११

भारत की जनगणना 2011 भारत की जनगणना २०११, जनगणना आयुक्त सी.

नई!!: शिवसेना और भारत की जनगणना २०११ · और देखें »

भारतीय पुनर्नामकरण विवाद

भारत के शहरों का पुनर्नामकरण, स्न 1947 में, अंग्रेज़ोंके भारत छोड़ कर जाने के बाद आरंभ हुआ था, जो आज तक जारी है। कई पुनर्नामकरणों में राजनैतिक विवाद भी हुए हैं। सभी प्रस्ताव लागू भी नहीं हुए हैं। प्रत्येक शहर पुनर्नामकरण को केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित होना चाहिये। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पुनर्नामांकित हुए, मुख्य शहरों में हैं: तिरुवनंतपुरम (पूर्व त्रिवेंद्रम), मुंबई (पूर्व बंबई, या बॉम्बे), चेन्नई (पूर्व मद्रास), कोलकाता (पूर्व कलकत्ता), पुणे (पूर्व पूना) एवं बेंगलुरु (पूर्व बंगलौर)। .

नई!!: शिवसेना और भारतीय पुनर्नामकरण विवाद · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, 2014

भारत में सोलहवीं लोक सभा के लिए आम चुनाव ७ अप्रैल से १२ मई २०१४ तक ९ चरणों में हुए। मतगणना १६ मई को हुई। इसके लिए भारत की सभी संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गये। वर्तमान में पंद्रहवी लोक सभा का कार्यकाल ३१ मई २०१४ को ख़त्म हो रहा है। ये चुनाव अब तक के इतिहास में सबसे लंबा कार्यक्रम वाला चुनाव था। यह पहली बार होगा, जब देश में ९ चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। निर्वाचन आयोग के अनुसार ८१.४५ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी नौ चरणों में औसत मतदान ६६.३८% के आसपास रहा जो भारतीय आम चुनाव के इतिहास में सबसे उच्चतम है। चुनाव के परिणाम १६ मई को घोषित किये गये। ३३६ सीटों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सबसे बड़ा दल और २८२ सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने ५९ सीटों पर और कांग्रेस ने ४४ सीटों पर जीत हासिल की।, Election Commission of India बीजेपी ने केवल 31.0% वोट जीते, जो आजादी के बाद से भारत में बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए पार्टी का सबसे कम हिस्सा है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संयुक्त वोट हिस्सा 38.5% था। 1984 के आम चुनाव के बाद बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनाने का अधिकार जीता, और यह चुनाव पहली बार हुआ जब पार्टी ने अन्य पार्टियों के समर्थन के बिना शासन करने के लिए पर्याप्त सीटें जीती हैं। आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सबसे खराब हार थी। भारत में आधिकारिक विपक्षी दल बनने के लिए, एक पार्टी को लोकसभा में 10% सीटें (54 सीटें) हासिल करनी होंगी; हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस नंबर को हासिल करने में असमर्थ थी। इस तथ्य के कारण, भारत एक आधिकारिक विपक्षी पार्टी के बिना बना हुआ है। .

नई!!: शिवसेना और भारतीय आम चुनाव, 2014 · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण

भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा सर्वेक्षण कराए जा रहे हैं जिससे भारत के मतदान के मिजाज़ का पता चलता है। इन्ही चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को इस लेख में शामिल किया जा रहा है। सभी चुनाव पूर्व सर्वेक्षण जनवरी 2013 से लेकर अब तक के हैं। .

नई!!: शिवसेना और भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, १९८०

भारत में आयोजित आम चुनाव के लिए 7 वीं लोकसभा में जनवरी,1980.

नई!!: शिवसेना और भारतीय आम चुनाव, १९८० · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, १९९९

कोई विवरण नहीं।

नई!!: शिवसेना और भारतीय आम चुनाव, १९९९ · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, २००९

२००९ के भारतीय आम चुनाव विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में पंद्रहवीं लोकसभा के लिए पांच चरणों में (१६ अप्रैल २२/२३ अप्रैल ३० अप्रैल ७ मई और १३ मई २००९) को संपन्न हुए। १६ मई को मतगणना व चुनाव परिणामों की घोषणा हुई। २००९ में लोकसभा के साथ-साथ आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम विधानसभा के लिए भी चुनाव कराए गए। १६ मई को मतगणना हुई। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने ढाई सौ से भी ज्यादा बढ़त हासिल कर ली जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी हार मान ली। भारत के संविधान के अनुसार, सामान्य स्थिति में प्रति पांच वर्ष में लोकसभा चुनाव होता है। १४वें लोकसभा का कार्यकाल १ जून २००९ को समाप्त हुआ। भारत में चुनाव चुनाव आयोग संपन्न कराता है। चुनाव आयोग के अनुसार, 2009 के लोकसभा चुनाव में 71.3 करोड़ लोग मतदान के लिए योग्य हैं। यह संख्या २००४ के लोकसभा की अपेक्षा ४ करोड़ ३० लाख ज्यादा है। .

नई!!: शिवसेना और भारतीय आम चुनाव, २००९ · और देखें »

भावना पुंडलिकराव गवली

भावना पुंडलिकराव गवली भारत की सोलहवीं लोक सभा की सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के यवतमाल-वाशिम से निर्वाचित हुईं। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और भावना पुंडलिकराव गवली · और देखें »

भगवा आतंकवाद

इस लेख को भगवा आतंकवाद या इस लेख के किसी भी अनुक्रम से संबंधित चित्रों से भर कर पूरा करें। जिन हिंसात्मक अंजामों को हिन्दू राष्ट्रवाद द्वारा प्रेरित बताया जाता है, उन अंजामों को भगवा आतंकवाद कहते हैं। यह शब्द हिन्दू धर्म को संबोधित करने वाले केसरी रंग के पया॔यवाची से अाया है। .

नई!!: शिवसेना और भगवा आतंकवाद · और देखें »

मनोहर जोशी

मनोहर गजानन जोशी, (मनोहर गजानन जोशी) (2 दिसम्बर 1937 में जन्म) महाराष्ट्र राज्य के भारतीय राजनेता हैं। वे राजनीतिक दल शिव सेना के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे 1995-1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। .

नई!!: शिवसेना और मनोहर जोशी · और देखें »

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) महाराष्ट्र में स्थापित एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है जो "भूमि पुत्र"(Son (of)for the soil) के सिद्धांत पर कार्यरत है। उद्धव ठाकरे के साथ मतभेद और चुनाव में टिकट वितरण जैसे प्रमुख निर्णयों में दरकिनार किये जाने की वजह से शिव सेना छोड़ देने के पश्चात, इसे 9 मार्च 2006 को मुंबई में राज ठाकरे द्वारा स्थापित किया गया था। .

नई!!: शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना · और देखें »

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। जब १९९५ में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त सरकार थी तब इसे पहली बार स्वरुप दिया गया। पहला महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार १९९६ को दिया गया। यह पुरस्कार निम्नलिखित क्षेत्रो में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है;.

नई!!: शिवसेना और महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार · और देखें »

महाराष्ट्र विधान सभा

महाराष्ट्र विधान सभा भारतीय राज्य महाराष्ट्र के द्विसदनीय विधायिका का निचला सदन हैं। यह राजधानी मुम्बई में दक्षिण मुम्बई के नरीमन पॉइंट इलाके में स्थित हैं। वर्तमान में, विधान सभा के २२८ सदस्य एक सीट वाले निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित कियें जाते हैं और एक सदस्य नामांकित किया जाता हैं। ऊपरी सदन महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित कियें जाते हैं। महाराष्ट्र विधान सभा की 288 सीटों में से 29 अनुसूचित जाति और 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। http://eci.nic.in/eci_main/CurrentElections/CONSOLIDATED_ORDER%20_ECI%20.pdf DELIMITATION OF PARLIAMENTARY AND ASSEMBLY CONSTITUENCIES ORDER, 2008 .

नई!!: शिवसेना और महाराष्ट्र विधान सभा · और देखें »

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, २०१४

महाराष्ट्र विधानसभा के २८८ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए १५ अक्टूबर २०१४ को चुनाव हुआ। इसके मतों की गणना १९ अक्टूबर २०१४ को हुई जिसमें भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। .

नई!!: शिवसेना और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, २०१४ · और देखें »

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र, एक पश्चिमी भारतीय राज्य, के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। भारत के संविधान के अनुसार, राज्यपाल एक राज्य का न्यायपालक है, परन्तु वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री के होता है। महाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव के बाद राज्य के गवर्नर आम तौर पर सरकार बनाने के लिए बहुमत सीट वाले पार्टी (या गठबंधन) को आमंत्रित करते है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करते है, जिनका मंत्रिमंडल सामूहिक रूप से विधानसभा के लिए जिम्मेदार है। यह देखते हुए कि उन्हें विधानसभा का विश्वास है, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए होता है। यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के थे, जैसा कि ज्यादातर कार्यालयधारक थे। ३१ अक्टूबर २०१४ से देवेन्द्र फड़नवीस वर्तमान विद्यमान हैं, जो कि भारतीय जनता पार्टी से सबसे पहले मुख्यमंत्री हैं। .

नई!!: शिवसेना और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

महाराष्ट्र के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

श्रेणी:महाराष्ट्र के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: शिवसेना और महाराष्ट्र के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: शिवसेना और मुम्बई · और देखें »

मुंबई का इतिहास

date.

नई!!: शिवसेना और मुंबई का इतिहास · और देखें »

युवा सेना

युवा सेना शिव सेना की युवा शाखा है, जिसके प्रमुख आदित्य ठाकरे है। युवा सेना की स्थापना 2011 में किया गया था। .

नई!!: शिवसेना और युवा सेना · और देखें »

रमेश ठाकुर

रमेश ठाकुर या रमेश ठाकुर पत्रकार (जन्म नाम रमेश सिंह) एक भारतीय वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और ब्लॉगर है। जिनका जन्म १० अगस्त १९८३ को पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। इन्होंने अपने पत्रकारिता कैरियर भारत के कई जाने माने समाचार पत्रों के लिए कार्य किया। .

नई!!: शिवसेना और रमेश ठाकुर · और देखें »

रश्मि ठाकरे

उद्धव और रश्मि ठाकरे रश्मि ठाकरे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की पत्नी हैं, वे भी राजनीति में सक्रिय हैं और चुनाव के दौरान शिवसेना के लिए प्रचार करती हैं। .

नई!!: शिवसेना और रश्मि ठाकरे · और देखें »

रामदास कदम

रामदास कदम एक राजनेता हैं जो शिवसेना नामक राजनैतिक दल से संलग्न हैं। वें महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य हैं। .

नई!!: शिवसेना और रामदास कदम · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक केंद्र-दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है। २०१५ के अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संसद का सत्तारूढ़ गठबंधन है, और १३ राज्यों पर राज करता है। राजग का निर्माण १९९८ के आम चुनावों में भाजपा द्वारा किया गया था; इसमें भाजपा के तत्कालीन सहयोगी दलों (जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना) के अलावा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और बीजू जनता दल शामिल थे। इन क्षेत्रीय दलों में केवल एक शिवसेना ही थी, जिसकी विचारधारा भाजपा की विचारधारा के समान थी। गठबंधन पहली बार केन्द्र में सत्ता पर १९९८ के आम चुनाव के बाद आया, और २००४ तक शासन किया। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग में पैंतीस सदस्य दल है (उनमें से दो राजनीतिक मोर्चे हैं और एक संगठन है), जिसमें से भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है। तेरह राजग सदस्यों (शिवसेना, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन, नेशनल पीपुल्स पार्टी, और पाट्टाली मक्कल कॉची) को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "राज्यीय दल" का दर्जा दिया गया है। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग के पास लोकसभा और राज्यसभा में क्रमानुसार ३३७ और ६४ सदस्य हैं। .

नई!!: शिवसेना और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची · और देखें »

राहुल शेवाले

राहुल शेवाले भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के मुम्बई दक्षिण-मध्य से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और राहुल शेवाले · और देखें »

राज ठाकरे

राज श्रीकांत ठाकरे (जन्म 14 जून 1968) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थापक अध्यक्ष हैं, जो भारत के महाराष्ट्र राज्य की एक क्षेत्रीय पार्टी है। वे शिवसेना के पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे के भतीजे और शिवसेना के वर्त्तमान कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं। .

नई!!: शिवसेना और राज ठाकरे · और देखें »

राजन विचारे

राजन विचारे भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के ठाणे से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और राजन विचारे · और देखें »

रवीन्द्र गायकवाड़

रवीन्द्र गायकवाड़ भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और रवीन्द्र गायकवाड़ · और देखें »

शिवसेना नेपाल

शिवसेना नेपाल (नेपाली: शिवसेना नेपाल) नेपाल का एक राजनैतिक दल है। जन आंदोलन की पृष्ठभूमि में धर्मनिरपेक्षता की माँगों की प्रतिक्रिया स्वरूप इस दल का गठन १९९० में अरुण सुबेदी द्वारा किया गया था। नेपाल शिवसेना के विपरीत, शिवसेना नेपाल स्वयं को एक धार्मिक संगठन क्र रूप में प्रस्तुत करता है। जबकि नेपाल शिवसेना से भारतीय शिव सेना से संबंध हैं, शिवसेना नेपाल ऐसे किसी भी संबंध का खण्डन करता है। जब इस्लामी आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफ्गानिस्तान में भगवान बुद्ध की हज़ारों वर्ष पुरानी कलाकृतियों को ढहा दिया था, तब नेपाल शिवसेना और शिवसेना नेपाल ने इसकी कड़ी निंदा की। .

नई!!: शिवसेना और शिवसेना नेपाल · और देखें »

श्रीरंग बरने

श्रीरंग बरने भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के मावल से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और श्रीरंग बरने · और देखें »

श्रीकांत शिंदे

श्रीकांत शिंदे भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के कल्याण से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और श्रीकांत शिंदे · और देखें »

सदाशिव लोखंडे

सदाशिव लोखंडे भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के शिरडी से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और सदाशिव लोखंडे · और देखें »

सामना

सामना मराठी एवं हिन्दी में प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र है। इसका स्वामित्व शिव सेना नामक हिन्दू राष्ट्रवादी दल के हाथ में है। श्री बाल ठाकरे इसके मुख्य सम्पादक हैं। संजय राउत इसके कार्यकारी सम्पादक हैं। यह समाचारपत्र अपने स्पष्ट (बेबाक) टिप्पणियों के लिये प्रसिद्ध है। यह सरकार, तंत्र और जनसामान्य से सम्बन्धित किसी भी विषय पर बहुत ही खुले शब्दों में प्रतिक्रिया देता है।.

नई!!: शिवसेना और सामना · और देखें »

सांप्रदायिक एवं लक्ष्य केन्द्रित हिंसा निवारण अधिनियम

सांप्रदायिक और लक्ष्यित हिंसा निवारण विधेयक भारत का एक विधेयक है जो की वर्त्तमान में पूरी होने की प्रक्रिया में है। इस अधिनियम का प्रारूप संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद् के द्वारा तैयार किया गया है। प्रमुख राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना आल इण्डिया आन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) तथा तृणमूल कांग्रेस सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद् जैसे कई सामाजिक संगठन इस विधेयक का इस आधार पर विरोध कर रहे हैं की यह अधिनियम केवल अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करता है परन्तु अल्पसंख्यकों के आक्रमण से पीड़ित बहुसंख्यकों को यह अधिनियम कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करता है। इस प्रकार यह अधिनियम मुस्लिमों के हाथों में हिन्दुओं के विरुद्ध एक शस्त्र के भाँती कार्य करेगा तथा यह भारत के संघीय ढांचे के लिए हानिकारक सिद्ध होगा। .

नई!!: शिवसेना और सांप्रदायिक एवं लक्ष्य केन्द्रित हिंसा निवारण अधिनियम · और देखें »

संजय हरिभाऊ जाधव

संजय हरिभाऊ जाधव भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के परभनी से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और संजय हरिभाऊ जाधव · और देखें »

सुरेश प्रभु

सुरेश प्रभाकर प्रभु (जन्म 11 जुलाई 1953) भारतीय राजनीतिज्ञ और वर्तमान नरेन्द्र मोदी सरकार में भारत के वाणिज्य मंत्री हैं। वो पेशे से सनदी लेखाकार हैं और भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान के सदस्य हैं। वर्ष 1996 से वो लगातार शिव सेना के उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र के राजपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुने गये। 9 नवम्बर 2014 को वो शिव सेना छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। वर्तमान में वो भारतीय संसद में आंध्रप्रदेश से उच्च सदन को निरुपित करते हैं। .

नई!!: शिवसेना और सुरेश प्रभु · और देखें »

स्वप्ना पाटकर

डा० स्वपना पाटकर (जन्म १६ अप्रैल १९८२)) एक भारतीय लेखिका, गीतकार, फिल्म निर्माता, उद्यमी, एवं मनोचिकित्सक हैं, जो मुख्यत: हिंदूहृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर आधारित २०१५ की मराठी भाषा फिल्म बालकडू के लिए बतौर निर्माता के तौर पर जानी जाती हैं। वे जीवन फंडा, आनंदी जीवनाची गुरूकिल्ले नामक पुस्तक की लेखिका एवं मनोचिकित्सक संस्थान माइंडवर्क्स ट्रेनिंग सिस्टम की कार्यकारिणी निर्देशक हैं। .

नई!!: शिवसेना और स्वप्ना पाटकर · और देखें »

सोलहवीं लोक सभा

सोलहवीं लोक सभा के सदस्य 2014 के आम चुनाव के बाद चुने गए हैं जो कि 7 अप्रैल 2014 से 12 मई 2014 के मध्य 9 चरणों में संपन्न हुए थे। ये चुनाव भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कराये गए। परिणाम 16 मई 2014 को आये। भारतीय जनता पार्टी (जो कि राजग का हिस्सा है) ने 543 में 282 सीटें प्राप्त कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को महज 44 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस लोक सभा का पहला सत्र 4 जून से 11 जुलाई 2014 के मध्य हुआ। सोलहवीं लोक सभा विपक्ष का नेता कोई नहीं होगा क्योंकि भारतीय संसद के नियमानुसार, इस पद को पाने के लिए किसी दल के पास कम से कम लोक सभा के कुल सदस्यों का 10% सदस्य होना आवश्यक है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पास वर्तमान में 44 सीटें हैं जबकि ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के पास 37 सीटें हैं। .

नई!!: शिवसेना और सोलहवीं लोक सभा · और देखें »

हत्या की गई भारतीय राजनीतिज्ञों की सूची

निम्नलिखित हत्या की गई भारतीय राजनीतिज्ञों की सूची है। भारत की स्वतंत्रता के बाद, कई राजनेताओं की हत्या कर दी गई है। .

नई!!: शिवसेना और हत्या की गई भारतीय राजनीतिज्ञों की सूची · और देखें »

हेमन्त गोडसे

हेमन्त गोडसे भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के नासिक से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और हेमन्त गोडसे · और देखें »

विनायक राउत

विनायक राउत भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और विनायक राउत · और देखें »

वंशवाद

वंशवाद या परिवारवाद शासन की वह पद्धति है जिसमें एक ही परिवार, वंश या समूह से एक के बाद एक कई शासक बनते जाते हैं। वंशवाद, भाईभतीजावाद का जनक और इसका एक रूप है। ऐसा माना जाता है कि लोकतन्त्र में वंशवाद के लिये कोई स्थान नहीं है किन्तु फिर भी अनेक देशों में अब भी वंशवाद हाबी है। वंशवाद, निकृष्टतम कोटि का आरक्षण है। यह राजतन्त्र का एक सुधरा हुआ रूप कहा जा सकता है। वंशवाद, आधुनिक राजनैतिक सिद्धान्तों एवं प्रगतिशीलता के विरुद्ध है। .

नई!!: शिवसेना और वंशवाद · और देखें »

वैलेंटाइन दिवस

वैलेंटाइन दिवस या संत वैलेंटाइन दिवस (Valentine's Day), एक अवकाश दिवस है, जिसे 14 फ़रवरी को अनेकों लोगों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। अंग्रेजी बोलने वाले देशों में, ये एक पारंपरिक दिवस है, जिसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार वैलेंटाइन कार्ड भेजकर, फूल देकर, या मिठाई आदि देकर करते हैं। ये छुट्टी शुरुआत के कई क्रिश्चियन शहीदों में से दो, जिनके नाम वैलेंटाइन थे, के नाम पर रखी गयी हैउच्च मध्य युग में, जब सभ्य प्रेम की परंपरा पनप रही थी, जेफ्री चौसर के आस पास इस दिवस का सम्बन्ध रूमानी प्रेम के साथ हो गया। ये दिन प्रेम पत्रों के "वैलेंटाइन" के रूप में पारस्परिक आदान प्रदान के साथ गहरे से जुड़ा हुआ है। आधुनिक वैलेंटाइन के प्रतीकों में शामिल हैं दिल के आकार का प्रारूप, कबूतर और पंख वाले क्यूपिड का चित्र.19वीं सदी के बाद से, हस्तलिखित नोट्स की जगह बड़े पैमाने पर बनाने वाले ग्रीटिंग कार्ड्स ने ले ली है। ग्रेट ब्रिटेन में उन्नीसवीं शताब्दी में वैलेंटाइन का भेजा जाना एक फैशन था और, 1847 में, एस्थर हौलैंड ने अपने वोर्सेस्टर, मैस्साचुसेट्स स्थित घर में ब्रिटिश मॉडलों पर आधारित घर में ही बने कार्ड्स द्वारा एक सफल व्यवसाय विकसित कर लिया था। 19 वीं सदी के अमेरिका में वैलेंटाइन कार्ड की लोकप्रियता जहां कई वैलेंटाइन कार्ड अब सामान्य ग्रीटिंग कार्ड प्यार की घोषणाओं के बजाय, संयुक्त राज्य अमेरिका में छुट्टियों के भविष्य व्यावसायीकरण के एक अग्रदूत था रहे हैं। अमेरिका ने ग्रीटिंग कार्ड एसोसिएशन का अनुमान है कि लगभग एक अरब वैलेंटाइन हर साल पूरी दुनिया में भेजे जाते हैं, जिसके कारण,क्रिसमस के बाद, इस छुट्टी को कार्ड भेजने वाले दूसरे सबसे बड़े दिवस के रूप में जाना जाता है। एसोसिएशन का अनुमान है कि औसतन अमरीका में पुरुष महिलाओं के मुकाबले दुगना पैसा खर्चा करते हैं। .

नई!!: शिवसेना और वैलेंटाइन दिवस · और देखें »

गजानन कीर्तिकर

गजानन कीर्तिकर भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर-पश्चिम से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और गजानन कीर्तिकर · और देखें »

आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे (जन्म: 13 जून 1990) शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र व हिन्दू ह्रदय सम्राट बाल ठाकरे के पौत्र हैं। आदित्य शिवसेना के युवा शाखा 'युवा सेना' के प्रमुख हैं, जिसकी स्थापना 17 अक्टूबर 2010 को हुआ। आदित्य ठाकरे एक कवि भी हैं। आदित्य मुम्बई के मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र हैं। इन्होने 'युवा सेना' के जरिए अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान आदित्य का अंग्रेजी में एक कविता संग्रह 'माई थॉट इन ब्लैक ऐंड व्हाइट' प्रकाशित हुआ था। बाल ठाकरे अपने समय के मशूहर कार्टूनिस्ट थे तो उद्धव फोटोग्राफर हैं। आदित्य की रुचि भी साहित्य में है। उनकी कविता संग्रह हिंदी और मराठी में भी छप चुका है। इसके अलावा उनके लिखे गए गीतों का एल्बम "उम्मीद" भी लांच हो चुका है। इन गीतों को कैलाश खेर, सुरेश वाडेकर, शंकर महादेवन और सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है। आदित्य के राजनीति में आने का संकेत उद्धव ने 2008 में ही दे दिया था। 2009 के चुनाव में आदित्य ने शिवसेना के लिए प्रचार भी किया था। .

नई!!: शिवसेना और आदित्य ठाकरे · और देखें »

आनंदराव विठोबा अडसुल

आनंदराव विठोबा अडसुल भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के अमरावती से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और आनंदराव विठोबा अडसुल · और देखें »

क्षेत्रवाद

क्षेत्रवाद से अभिप्राय किसी देश के उस छोटे से क्षेत्र से है जो आर्थिक,सामाजिक आदि कारणों से अपने पृथक् अस्तित्व के लिए जागृत है। .

नई!!: शिवसेना और क्षेत्रवाद · और देखें »

कृपाल तुमाने

कृपाल तुमाने भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के रामटेक से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और कृपाल तुमाने · और देखें »

केशव सीताराम ठाकरे

केशव सीताराम ठाकरे प्रबोधनकार केशव सीताराम ठाकरे (१७ सितम्बर १८८५ - २० नवम्बर १९७३) एक सत्यशोधक आंदोलन के चोटी के समाज सुधारक और प्रभावी लेखक थे। शिव सेना के नेता बालासाहेब ठाकरे उनके पुत्र हैं। उनका कर्तृत्व और प्रतिभा अनेकानेक रंगों में पुष्पित-पल्लवित हुई। विचारवंत, नेता, लेखक, पत्रकार, संपादक, प्रकाशक, वक्ता, धर्म सुधारक, समाज सुधारक, इतिहास संशोधक, नाटककार, सिनेमा पटकथा संवाद लेखक, अभिनेता, संगीतज्ञ, आंदोलनकारी, शिक्षक, भाषाविद, लघु उद्योजक, फोटोग्राफर, टाइपिस्ट, चित्रकार जैसे दर्जनों विशेषण अर्पित करने के बावजूद उनका व्यक्तित्व एक दशांगुल ऊंचा ही रहेगा। उन्होंने खजूर की तरह ऊंचा होने की बजाय वटवृक्ष की तरह अपने व्यक्तित्व को विस्तृत किया। मानो एक ही व्यक्ति ने सौ लोगों का आयुष्यमान जीने का पुरुषार्थ किया हो। .

नई!!: शिवसेना और केशव सीताराम ठाकरे · और देखें »

अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय

अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के शिरूर से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय · और देखें »

अनंत गीते

अनन्त गीते (जन्म: 2 जून 1951, मुंबई) भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद तथा केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में भारी उद्योग तथा सार्वजनिक उद्यमिता मंत्री हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के रायगड से निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के विधायक व सिंचाई मंत्री सुनील दत्तात्रेय (सिंचाई घोटाले के आरोपी) को कड़ी शिकस्त दी। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। अनंत अगस्त 2002 से मई 2004 तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह अब तक भारतीय संसद में छह बार निर्वाचित हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 11वीं से 14वीं लोकसभा के दौरान महाराष्ट्र के रत्‍‌नागिरी संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किया था। 17 मई को उन्हें शिवसेना के संसदीय दल का नेता निर्वाचित किया गया है। .

नई!!: शिवसेना और अनंत गीते · और देखें »

अरविंद सावंत

अरविंद सावंत भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के मुंबई - दक्षिण से निर्वाचित हुए। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। .

नई!!: शिवसेना और अरविंद सावंत · और देखें »

अरुण गवली

अरुण गवली (जन्म: अरुण गुलाब अहीर, 17 जुलाई 1955) को उनके समर्थकों के बीच "डैडी" के नाम से जाना जाता है। वह एक कुख्यात अपराधी था, जो भारत के मुंबई से राजनीतिज्ञ बन गया। वे मुंबई में सातरस्ता के भायखला में दगडी चाल में रहते हैं। २००४ में उन्हें अखिल भारतीय सेना उम्मीदवार के रूप में मुंबई चिंचपोकली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक विधायक चुना गया। .

नई!!: शिवसेना और अरुण गवली · और देखें »

अखण्ड भारत

अखण्ड भारत भारत के प्राचीन समय के अविभाजित स्वरूप को कहा जाता है। प्राचीन काल में भारत बहुत विस्तृत था जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, बर्मा, थाइलैंड आदि शामिल थे। कुछ देश जहाँ बहुत पहले के समय में अलग हो चुके थे वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि अंग्रेजों से स्वतन्त्रता के काल में अलग हुये। अखण्ड भारत वाक्यांश का उपयोग हिन्दू राष्ट्रवादी संगठनों शिवसेना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विश्व हिन्दू परिषद आदि द्वारा भारत की हिन्दू राष्ट्र के रूप में अवधारणा के लिये भी किया जाता है।Yale H. Ferguson and R. J. Barry Jones, Political space: frontiers of change and governance in a globalizing world, page 155, SUNY Press, 2002, ISBN 978-0-7914-5460-2Sucheta Majumder, "Right Wing Mobilization in India", Feminist Review, issue 49, page 17, Routledge, 1995, ISBN 978-0-415-12375-4Ulrika Mårtensson and Jennifer Bailey, Fundamentalism in the Modern World (Volume 1), page 97, I.B.Tauris, 2011, ISBN 978-1-84885-330-0 इन संगठनों द्वारा अखण्ड भारत के मानचित्र में पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि को भी दिखाया जाता है। ये संगठन भारत से अलग हुये इन देशों को दोबारा भारत में मिलाकर अविभाजित भारत का निर्माण चाहते हैं। अखण्ड भारत का निर्माण सैद्धान्तिक रूप से संगठन (हिन्दू एकता) तथा 'शुद्धि से जुड़ा है। भाजपा जहाँ इस मुद्दे पर संशय में रहती है वहीं संघ इस विचार का हमेशा मुखर वाहक रहा है। संघ के विचारक हो०वे० शेषाद्री की पुस्तक The Tragic Story of Partition में अखण्ड भारत के विचार की महत्ता पर बल दिया गया है। संघ के समाचारपत्र ऑर्गनाइजर में सरसंघचालक मोहन भागवत का वक्तव्य प्रकाशित हुआ जिसमें कहा गया कि केवल अखण्ड भारत तथा सम्पूर्ण समाज ही असली स्वतन्त्रता ला सकते हैं। भारत में मुस्लिम शासकों से पूर्व भारत छोटे छोटी रियासतों में बट गया था, जिन्‍हें पुन: मिलाकर मुस्लिम शासकों ने अखण्‍ड भारत की स्‍थापना की थी। वर्तमान परिस्थितियों में अखण्‍ड भारत के सम्‍बन्‍ध में यह कहना उचित होगा कि वर्तमान परिस्थियों में अखण्‍ड भारत की परिकल्‍पना केवल कल्‍पना मात्र है, ऐसा सम्‍भव प्रतीत नहीं होता है। शिवसेना के सुप्रिमो व हिन्दु ह्रदय सम्राट कहे जाने वाले बाल ठाकरे ने अखण्ड भारत कि स्थापना मे पहले बचे हुए भारत को हिन्दु राष्ट्र घोषित करने के लिए शिवसेना को चुनाव मे उतारा हैं। अखंड भारत में आज के अफगानिस्थान, पाकिस्तान, तिब्बत, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका आते है केवल इतना ही नहीं कालांतर में भारत का साम्राज्य में आज के मलेशिया, फिलीपीन्स, थाईलैंड, दक्षिण वियतनाम, कंबोडिया,इंडोनेशिया आदि में सम्मिलित थे। सन् 1875 तक (अफगानिस्थान, पाकिस्तान, तिब्बत, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका) भारत का ही हिस्सा थे लेकिन 1857 की क्रांति के पश्चात ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिल गई थी उन्हें लगा की इतने बड़े भू-भाग का दोहन एक केंद्र से  करना संभव नहीं है एवं फुट डालो एवं शासन करो की नीति अपनायी एवं भारत को अनेकानेक छोटे-छोटे हिस्सो में बाँट दिया केवल इतना ही नहीं यह भी सुनिश्चित किया की कालांतर में भारतवर्ष पुनः अखंड न बन सके।http://www.shivprasad.in/akhand-bharat/.

नई!!: शिवसेना और अखण्ड भारत · और देखें »

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017

उत्तर प्रदेश की सत्तरहवीं विधानसभा के लिए आम चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक सात चरणों में आयोजित हुए। इन चुनावों में मतदान प्रतिशत लगभग 61% रहा। भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनायीं थी। 18 मार्च 2017 को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। .

नई!!: शिवसेना और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 · और देखें »

उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे (जन्मः 27 जुलाई 1960), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की जाति विशेषकेन्द्रित क्षेत्रीय पार्टी शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का पुत्र और शिवसेना का वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष है। उद्धव ठाकरे को यह भूमिका उसके पिता ने सन २००४ में सौंपी थी। .

नई!!: शिवसेना और उद्धव ठाकरे · और देखें »

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मराठी: छत्रपती शिवाजी महाराज टरमीनस), पूर्व में जिसे विक्टोरिया टर्मिनस कहा जाता था, एवं अपने लघु नाम वी.टी., या सी.एस.टी.

नई!!: शिवसेना और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस · और देखें »

१५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची अकारादि क्रम से राज्यश: इस लेख में नीचे दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १५वीं लोक सभा के लिए अप्रैल - मई, २००९ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए थे। .

नई!!: शिवसेना और १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची राज्यश: इस लेख में दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १६वीं लोक सभा के लिए अप्रैल – मई, २०१४ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए। इन सांसदों में ५८ प्रतिशत सांसद (३१५ सांसद) ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं। .

नई!!: शिवसेना और १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

२०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला

२०१७ ई. में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उसके दोस्त आशीष ने वर्णिका कुंडू नामक एक युवती के साथ चंडीगढ़ में छेड़छाड़ की | कुमारी वर्णिका रात को चंडीगढ़ के सैक्टर-८ से अपनी गाड़ी में पंचकुला जा रही थीं | सैक्टर-७ के एक पैट्रोल पंप से दो युवकों ने एक एसयूवी कार में उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया | गाड़ी भगाते हुए कुमारी वर्णिका ने पुलिस को कॉल कर अपनी रक्षा हेतु विनती की | सेक्टर-२६ सब्जी मंडी चौक पर गाड़ी को रोककर युवकों ने अंदर घुसने की कोशिश भी की। वर्णिका ने लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया ताकि जनता की उनपर दृष्टि पड़े एवं पुलिस उन्हें आसानी से ढूंढ ले | वर्णिका के अनुसार पुलिस समय रहते पहुँच गयी जिसके कारण आरोपी उनका अपहरण या बलात्कार न कर पाए | पुलिस ने विकास बराला और आशीष को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर गिरफ्तार कर लिया। युवकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (ग़लत इरादे से पीछा करना) और मोटर वाहन एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में गाड़ी चलाना) के साथ 341, 365 और 511 भी लगाई गई थीं | बाद में पुलिस ने इन धाराओं को हटा दिया गया, और दोनों आरोपियों को ज़मानत मिल गई | विकास बराला की ५० हज़ार की जमानत पंचकूला के भाजपा प्रवक्ता कृष्ण कुमार ढुल ने भरी। प्रारम्भ में चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है.

नई!!: शिवसेना और २०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला · और देखें »

२३ जनवरी

23 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 23वॉ दिन है। साल मे अभी और 342 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 343)। .

नई!!: शिवसेना और २३ जनवरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शिव सेना

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »