21 संबंधों: नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह, नरेन्द्र सिंह तोमर, पेटलावद धमाका, बाबूलाल गौर, बालकृष्ण पाटीदार, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोपाल मेट्रो, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश विधानसभा, मध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, लाड़ली लक्ष्मी योजना, जयभान सिंह पवैया, व्यापम घोटाला, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल, इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, कैलाश विजयवर्गीय, अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, उमा भारती।
नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह
राष्ट्रपति भवन का प्रांगण जहाँ समारोह हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी का २६ मई २०१४ से भारत के १५वें प्रधानंत्री का कार्यकाल आरम्भ हुआ। मोदी के साथ ४५ अन्य मंत्रियों ने भी समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मोदी सहित कुल ४६ में से ३६ मंत्रियों ने हिन्दी में शपथ ली जबकि अन्य १० ने अंग्रेज़ी में शपथ ग्रहण की। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह · और देखें »
नरेन्द्र सिंह तोमर
नरेन्द्र सिंह तोमर भारत के एक राजनेता हैं। वे सम्प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में भारत के वर्तमान केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री हैं। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और नरेन्द्र सिंह तोमर · और देखें »
पेटलावद धमाका
पेटलावद धमाका 12 सितंबर 2015 की सुबह को झाबुआ जिले के पेटलावद नामक नगर में हुआ था। जिसमें लगभग 105 लोगों की मृत्यु हो गई। इसका कारण खाना बनाने के लिए रखे गैस सिलेंडर को बताया गया है। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और पेटलावद धमाका · और देखें »
बाबूलाल गौर
बाबूलाल गौर (जन्म २ जून १९३०में जिला प्रतापगढ उ प्र में हुआ।) एक भारतीय राजनेता है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। इनकी राजनितिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।सन 1974 में पहली बार भोपाल दक्षिण से उपचुनाव लङा और विजय हुये।और सन 1977 से गोविन्दपुरा सीट से 7 बार विजय हुये। जाति से यादव है।पर नाम में जोङा नहीं। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और बाबूलाल गौर · और देखें »
बालकृष्ण पाटीदार
श्री बालकृष्ण पाटीदार का जन्म 5 अगस्त, 1953 को खरगोन जिले के टेमला ग्राम में हुआ। बाऊजी पाटीदार के पुत्र श्री बालकृष्ण पाटीदार मैट्रिक तक शिक्षा प्राप्त हैं। श्री पाटीदार का संबंध कृषि क्षेत्र से है। कृषि एवं समाज सेवा में भी पाटीदार की विशेष रूचि है। श्री पाटीदार विगत कई वर्षों से पाटीदार समाज के जिला अध्यक्ष हैं। वर्ष 1990-1993 में मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के संचालक, वर्ष 1992-93 में कृषि उपज मंडी समिति खरगोन के अध्यक्ष, वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे हैं। वर्ष 2008 में तेरहवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी बोर्ड के सदस्य रहे। श्री पाटीदार सन 2013 में बारहवीं विधानसभा के लिये खरगोन (185) निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए है। श्री पाटीदार को 3 फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री-मंडल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और बालकृष्ण पाटीदार · और देखें »
भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची
भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »
भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद सदस्यों की संख्या के आधार पर भारतीय गणराज्य की राजनैतिक प्रणाली का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। 1980 में स्थापित भाजपा, राजनीतिक विचारधारा के स्तर पर, सामान्यतः एक दक्षिणपंथी दल माना जाता है।, वह प्राथमिक सदस्यता की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा दल है।, 17 राज्यों में 42 भाजपा नेता मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हो चुके है, जिनमें से पन्द्रह निवर्तमान हैं। उनतीस राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुडुचेरी) में से प्रत्येक का शासनाध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है। भारतीय संविधान के अनुसार, राज्य स्तर पर, राज्यपाल विधिवत् प्रधान होता है, किंतु वस्तुतः कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होते हैं। विधानसभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल अधिकांशतः सरकार बनाने के लिए विधानसभा सदस्यों की बहुसंख्यता वाले दल (या गठबंधन) को आमंत्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसका मंत्रिपरिषद विधानसभा के प्रति समूह्य-उत्तरदायी होता हैं। अगर उसके पास विधानसभा का विश्वास है तो एक मुख्यमंत्री की अवधि सामान्यतः अधिकतम पांच वर्ष की होती है। 42 भाजपा मुख्यमंत्रियों में से पन्द्रह निवर्तमान है—अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू, असम में सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड में त्रिवेन्द्र सिंह रावत, गुजरात में विजय रूपाणी, गोवा में मनोहर पर्रीकर, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह, झारखंड में रघुवर दास, मणिपुर में एन बीरेन सिँह, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस, राजस्थान में वसुंधरा राजे, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर तथा त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब। भाजपा मुख्यमंत्रियों में से चार महिलाएँ रही हैं—दिल्ली में सुषमा स्वराज, गुजरात में आनंदीबेन पटेल, मध्य प्रदेश में उमा भारती और राजस्थान में वसुंधरा राजे। दिसंबर 2003 से कार्यरत (के लिए), रमन सिंह भाजपा के सबसे लम्बे समय तक सेवारत मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री के रूप में कर्नाटक के बी॰ एस॰ येदियुरप्पा का पहला कार्यकाल केवल नौ दिनों तक चला, जो भाजपा मुख्यमंत्रियों के बीच में सबसे कम अवधि का कार्यकाल है; तथापि, सभी कार्यकालों के कुल को ध्यान में लेते हुए, सुषमा स्वराज 52 दिन की सबसे कम अवधि के लिए मुख्यमंत्री रहीं। राजस्थान के भैरों सिंह शेखावत भाजपा के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 4 मार्च 1990 को राजस्थान का मुख्यमंत्री का पद संभाला। बहरहाल कुछ भाजपा नेता जनता पार्टी (जपा) के सदस्य होते हुए पहले से ही मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित हो चुके थे; जपा राजनीतिक दलों का एक मिश्रण था जिसमें भाजपा का पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ भी शामिल था। उत्तराखण्ड और गुजरात में भाजपा के पांच मुख्यमंत्री रहे है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भाजपा के चार मुख्यमंत्री रहे हैं; कर्नाटक, झारखंड, और दिल्ली में तीन भाजपा मुख्यमंत्री रहे हैं। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »
भारतीय जनता युवा मोर्चा
"भारतीय जनता युवा मोर्चा" भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा है। इसकी स्थापना १९७८ में हुई थी.
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा · और देखें »
भोपाल मेट्रो
भोपाल मेट्रो भोपाल शहर भारत के लिए एक प्रस्तावित त्वरित यातायात परियोजना है।इस प्रणाली को ३ गलियारों में विभाजित किया गया है, जिसकी कुल लंबाई २८.५ किलोमीटर है। इस परियोजना पर लगभग खर्च होंगे.
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और भोपाल मेट्रो · और देखें »
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश · और देखें »
मध्य प्रदेश विधानसभा
श्रेणी:मध्य प्रदेश विधानसभा श्रेणी:भारत के राज्यों की विधायिकायें.
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश विधानसभा · और देखें »
मध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची
निम्नलिखित व्यक्ति भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं - | .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची · और देखें »
महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय
महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन में स्थित मध्य प्रदेश का एक विश्वविद्यालय है। उज्जैन के सांस्कृतिक और पौराणिक महत्व को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने संस्कृत भाषा और प्राचीन ज्ञान-विज्ञान के अभिवर्धन एवं प्रसार हेतु उज्जैन में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया। महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय अधिनियम 2006 (क्रमांक 15 सन् 2008) के तहत 15 अगस्त 2008 से इस विश्वविद्यालयए की स्थापना की गई तथा 17 अगस्त 2008 को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में तत्कालीन राज्यपाल एवं कुलाधिपति डॉ॰ बलराम जाखड़ द्वारा इसका विधिवत् शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय का कार्यालय देवास रोड, उज्जैन स्थित बिड़ला शोध संस्थान परिसर में दिनांक 17 अगस्त 2008 से प्रारंभ किया गया। विश्वविद्यालय का कार्यालय क्षिप्रांजली न्यास की भूमि में स्थित बिरला शोध संस्थान के भवन में विधिवत् संचालित हो रहा है। भूमि का कुल क्षेत्रफल 1,25,420 वर्गफीट के लगभग है तथा भवन का क्षेत्रफल लगभग 10,200 वर्गफीट है। इसी भवन में कार्यालय के अतिरिक्त पाँच विश्वविद्यालय अध्यापन विभागों की कक्षायें भी लगायी जा रही हैं। भवन किराये पर है। दिनांक 25.3.2010 को मध्यप्रदेश विद्यानसभा द्वारा ‘महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय, उज्जैन’ के अधिनियम में ‘वैदिक’ शब्द को जोड़े जाने के सम्बन्ध में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया। तदनुसार इस विश्वविद्यालय का नाम ‘महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय’ के स्थान पर ‘महर्षि पाणिनि संस्कृत एवम् वैदिक विश्वविद्यालय’ हुआ। इस विश्वविद्यालय में संस्कृत भाषा के पारंपरिक विषयों जैसे शुक्लयजुर्वेद/ नव्य व्याकरण/ फलित ज्योतिष/ सिद्धान्त ज्योतिष एवं साहित्य में शास्त्री (BA), आचार्य (MA), के अध्ययन अध्यापन एवं विशिष्टाचार्य (M. Phil.), विद्यावारिधि (Ph.d) में शोध की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त BA (संस्कृत प्राच्य) M A (संस्कृत प्राच्य)/ ज्योतिर्विज्ञान का अध्ययन का एकमात्र श्रेष्ठ केंद्र है। सत्र जुलाई 2018-19 से विश्वविद्यालय परिसर में चार वर्षीय एकीकृत शास्त्री-शिक्षाशास्त्री(B.A.B.ED.) पाठ्यक्रम भी आरम्भ किया जा रहा है। यह भारत का प्रथम संस्कृत विश्वविद्यालय है जिसके परिसर में यह पाठ्यक्रम आरम्भ हो रहा है। विश्वविद्यालय में संस्कृत के एक वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित हैं जिनसे शीघ्र ही स्वरोजगार प्राप्त किया जा सकता है। इनमें एक वर्षीय व्यावसायिक ज्योतिष डिप्लोमा/ व्यावसायिक वास्तुशास्त्र/ संस्कृत संभाषण / पौरोहित्य पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त हस्तरेखा विज्ञान, रत्नविज्ञान एवं अन्य प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम भी संचालित है। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय · और देखें »
लाड़ली लक्ष्मी योजना
लाड़ली लक्ष्मी योजना, मध्य प्रदेश सरकार की एक योजना है, जिसका लक्ष्य एक लड़की के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना और शैक्षिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के माध्यम से लड़कियों के भविष्य की दृढ़ नींव रखना है। इस योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2007 में किया था, जिसके बाद छह अतिरिक्त राज्यों में भी इसे इसे लागु किया गया है। इस योजना के तहत सरकार, बेटी के जन्म से अगले पाँच साल तक प्रत्येक वर्ष 6,000 रुपये के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र खरीदेगी, और इन्हें समय-समय पर नवीनीकृत किया जाता रहेगा। लड़की को छठी कक्षा में प्रवेश के समय 2,000 और नौवीं कक्षा में प्रवेश पर 4000 रुपये का भुगतान किया जायेगा। जब उसे 11वीं कक्षा में भर्ती कराया जाता है, तो उसे 7,500 प्राप्त होगा। अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा के दौरान, उसे 2000 रुपये प्रत्येक महीने दिया जायेगा। 21 वर्ष की समाप्ति पर उसे 1 लाख से ज्यादा की शेष राशि का भुगतान किया जायेगा। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और लाड़ली लक्ष्मी योजना · और देखें »
जयभान सिंह पवैया
जयभान सिंह पवैया (जन्म: ०६ जुलाई १९५५) एक सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता एवं राजनेता हैं। सम्प्रति वे मध्य प्रदेश के उच्चतर शिक्षा मंत्री हैं। वे विनय कटियार के बाद बजरंग दल के द्वितीय अध्यक्ष बने। इसके पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक थे। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और जयभान सिंह पवैया · और देखें »
व्यापम घोटाला
व्यापम घोटाला भारतीय राज्य मध्य प्रदेश से जुड़ा प्रवेश एवं भर्ती घोटाला है जिस के पीछे कई नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यवसायियों का हाथ है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल अथवा व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मण्डल) राज्य में कई प्रवेश परीक्षाओं के संचालन के लिए जिम्मेदार राज्य सरकार द्वारा गठित एक स्व-वित्तपोषित और स्वायत्त निकाय है। ये प्रवेश परीक्षाएँ, राज्य के शैक्षिक संस्थानों में तथा सरकारी नौकरियों में दाखिले और भर्ती के लिए आयोजित की जाती हैं। इन प्रवेश परीक्षाओं में तथा नौकरियों में अपात्र परीक्षार्थियों और उम्मीदवारों को बिचौलियों, उच्च पदस्थ अधिकारियों एवं राजनेताओं की मिलीभगत से रिश्वत के लेनदेन और भ्रष्टाचार के माध्यम से प्रवेश दिया गया एवं बड़े पैमाने पर अयोग्य लोगों की भर्तियाँ की गयी। इन प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामलों को 1990 के मध्य के बाद से सूचित किया गया था और पहली एफआईआर २००९ में दर्ज हुई। इसके लिए राज्य सरकार ने मामले की जाँच के लिए एक समिति कि स्थापना की।समिति ने २०११ में अपनी रिपोर्ट जारी की, और एक सौ से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तथा कई अब भी फरार हैं।। व्यापम घोटाले की व्यापकता सन २०१३ में तब सामने आई जब इंदौर पुलिस ने २००९ की पीएमटी प्रवेश से जुड़े मामलों में 20 नकली अभ्यर्थियों को गिरफ़्तार किया जो असली अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। इन लोगों से पूछताछ के दौरान जगदीश सागर का नाम घोटाले के मुखिया के रूप में सामने आया जो एक संगठित रैकेट के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दे रहा था। जगदीश सागर की गिरफ़्तारी के बाद राज्य सरकार ने २६ अगस्त २०१३ को एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की स्थापना की और बाद की जाँच और गिरफ्तारियों से घोटाले में कई नेताओं, नौकरशाहों, व्यापम अधिकारियों, बिचौलियों, उम्मीदवारों और उनके माता-पिता की घोटाले में भागीदारी का पर्दाफाश हुआ। जून २०१५ तक २००० से अधिक लोगों को इस घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है जिस में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और एक सौ से अधिक अन्य राजनेताओं को भी शामिल हैं। जुलाई २०१५ में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने देश के प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मामले की जाँच स्थानांतरित करने के लिए एक आदेश जारी किया। अगर कांग्रेस पार्टी के बिचारों को प्राथमिकता दी जाए तो व्यापम घोटाले के दोषी लक्ष्मीकांत शर्मा और मुख्य रूप से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह हैं जिनमे से स्वसत्ता के चलते मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने व्यापम घोटाले को दवाने के लिए भोपाल में ही एक फर्जी एनकाउंटर करवा दिया .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और व्यापम घोटाला · और देखें »
आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल
आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिसे मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाम से भी जाना जाता है,माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित सहशिक्षा विद्यालय है इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी प्रारंभ से ही यह विद्यालय छात्र राजनीति का केंद्र रहा है,मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सन 1970 में विद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं मॉडल स्कूल दक्षिण तात्या टोपे नगर जवाहर चौक बस स्टेशन के पास स्थित है इस विद्यालय में एक बड़ा खेल का मैदान भी है यह विद्यालय अंग्रेजी तथा हिंदी माध्यम में संचालित होता है यहां कक्षा एक से कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई करने की सुविधा उपलब्ध है दसवीं कक्षा के बाद छात्र विज्ञान कला तथा वाणिज्य विषय चुन सकता है। प्रत्येक स्तर पर छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध है। वे छात्र जो अनुसूचित जाति तथा जनजाति से हैं उन्हें विद्यालय शुल्क में छूट का भी प्रावधान है .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल · और देखें »
इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसा
20 नवम्बर 2016 को कानपुर से 100 किलोमीटर दूर पुखरायां में रविवार तड़के क़रीब तीन बजे पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। ये ट्रेन इंदौर से पटना जा रही थी। - बीबीसी - 20 नवम्बर 2016 हादसे में 153 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। वहीं 250 से ज्यादा के घायल होने की भी खबर है। - अमर उजाला - 20 नवम्बर 2016 .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसा · और देखें »
कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय (जन्म मई 13, १९५६, इंदौर, मध्य प्रदेश) वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। इंदौर में भारतीय जनता पार्टी से अपना राजनितिक कैरियर प्रारंभ कर वे इंदौर नगर के महापौर बने। बिना कोई चुनाव हारे वे लगातार छः बार विधानसभा के सदस्य चुने गए और वर्तमान में महू से विधायक हैं। पार्टी में केन्द्रीय नेतृत्व के लिए पदोन्नत होने से पहले वे बारह वर्ष तक राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वर्ष २०१४ में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए विजयवर्गीय बीजेपी के चुनाव प्रभारी नियुक्त हुए थे, उसके बाद ही विधानसभा चुनाव में वहां बीजेपी स्पष्ट बहुमत में आई Iइस जीत से तय लग रहा था कि निकट भविष्य में केन्द्रीय स्तर पर उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है और जून २०१५ में यह सच सिद्ध हो गया जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया हरियाणा में उनके चमकीले प्रदर्शन के बाद जैसी उम्मीद थी,पश्चिम बंगाल में वे पार्टी के नए प्रभारी बनाये गए। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय · और देखें »
अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय
अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल में स्थित एक विश्वविद्यालय है। 6 जून 2013 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने इसकी की आधारशिला रखी। यह विश्वविद्यालय तकनीकी, चिकित्सा, कला और वाणिज्य से जुड़े विषयों की शिक्षा प्रदान करेगा। मध्यप्रदेश और भारतवासियों के स्वभाषा और सुभाषा के माध्यम से ज्ञान की परम्परागत और आधुनिक विधाओं में शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्था और हिन्दी को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिये मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसकी स्थापना 19 दिसम्बर 2011 को की गयी। भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रबल पक्षधर रहे हैं। इसीलिये इस विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखा गया। भोपाल चूँकि भारतवर्ष के केन्द्र में स्थित है अत: इस विश्वविद्यालय को वहाँ स्थापित किया गया। इस विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य हिन्दी भाषा को अध्यापन, प्रशिक्षण, ज्ञान की वृद्धि और प्रसार के लिये तथा विज्ञान, साहित्य, कला और अन्य विधाओं में उच्चस्तरीय गवेषणा हेतु शिक्षण का माध्यम बनाना है। यह विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में हिन्दी माध्यम से ज्ञान के सभी अनुशासनों में अध्ययन, अध्यापन एवं शोध कराने वाला प्रथम विश्वविद्यालय है। यहाँ विद्यार्थियों के लिये प्रशिक्षण, प्रमाण-पत्र, पत्रोपाधि, स्नातक, स्नातकोत्तर, एम॰फिल॰, पीएच॰डी॰, डी॰लिट॰ व डी॰एससी॰ जैसे अनेक उपाधि कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 30 जून 2012 को प्रो॰ मोहनलाल छीपा इस विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति नियुक्त किये गये। इससे पूर्व वे महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के कुलपति थे। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 6 जून 2013 को भोपाल के ग्राम मुगालिया कोट में विश्वविद्यालय भवन का शिलान्यास किया। विश्वविद्यालय का भवन 50 एकड़ में बनेगा। अगस्त 2013 से विश्वविद्यालय ने शिक्षण कार्य प्रारम्भ भी कर दिया है। वर्तमान में प्रो.रामदेव भारद्वाज इस विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति हैं दिनांक 8/03/2017 को अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस के मौके पर विकिपीडिया की टीम के द्वारा कार्य शाला का आयोजन किया गया। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय · और देखें »
उमा भारती
उमा श्री भारती (जन्म: 3 मई 1959 को एक लोधी राजपूत परिवार में), भारतीय राजनेत्री है और भारत की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री है। वे मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। उन्हें ग्वालियर की महारानी विजयराजे सिंधिया ने उभारा। साध्वी ऋतम्भरा के साथ उन्होंने राम जन्मभूमि आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। इस दौरान उनका नारा था "श्री रामलला घर आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे"। वह युवावस्था में ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गयीं थी। उन्होंने १९८४ में सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव लड़ा, परन्तु हार गयीं। १९८९ के लोकसभा चुनाव में वह खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गयीं और १९९१, १९९६, १९९८ में यह सीट बरक़रार रखी। १९९९ में वह भोपाल सीट से सांसद चुनी गयीं। वाजपेयी सरकार में वह मानव संसाधन विकास, पर्यटन, युवा मामले एवं खेल और अंत में कोयला और खदान जैसे विभिन्न राज्य स्तरीय और कैबिनेट स्तर के विभागों में कार्य किया। २००३ के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में, उनके नेतृत्व में भाजपा ने तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया और मुख्यमंत्री बनीं। अगस्त २००४ उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जब उनके खिलाफ १९९४ के हुबली दंगों के सम्बन्ध में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। .
नई!!: शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती · और देखें »