लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शिवराज पाटिल

सूची शिवराज पाटिल

शिवराज पाटिल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में भारत के गृहमंत्री रह चुके हैं। वे पूर्व में पंजाब के राज्यपाल तथा केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक रह चुके हैं श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:सांसद श्रेणी:महाराष्ट्र के राजनीतिज्ञ श्रेणी:पंजाब के राज्यपाल श्रेणी:लोकसभा अध्यक्ष श्रेणी:भारत के गृह मंत्री.

14 संबंधों: चंडीगढ़ मेट्रो, दसवीं लोक सभा, नौंवीं लोक सभा, पंजाबी विश्वविद्यालय, पी॰ चिदंबरम, पी॰ ए॰ संगमा, भारत के गृह मंत्री, मनमोहन सिंह, मार्गरेट अल्वा, राजभवन (पंजाब), राजस्थान के राज्यपालों की सूची, लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष, हाल की घटनाएँ नवंबर 2008

चंडीगढ़ मेट्रो

चंडीगढ़ मेट्रो चंडीगढ़ शहर, चंडीगढ़ केन्द्र शासित प्रदेश के लिए योजनाबद्ध त्वरित यातायात परियोजना है। इस प्रणाली को 4 गलियारों में विभाजित किया गया है, जिसकी कुल लंबाई 37.573 किलोमीटर है। .

नई!!: शिवराज पाटिल और चंडीगढ़ मेट्रो · और देखें »

दसवीं लोक सभा

10वीं लोक सभा, (20 जून 1991 – 10 मई 1996) के मई–जून 1991 में हुये भारतीय आम चुनाव, 1991 के चयनित सदस्यों की सूची। लोकसभा भारतीय संसद का निम्न सदन है। .

नई!!: शिवराज पाटिल और दसवीं लोक सभा · और देखें »

नौंवीं लोक सभा

नौंवीं लोक सभा 19 दिसम्बर 1989 – 9 जुलाई 1991 .

नई!!: शिवराज पाटिल और नौंवीं लोक सभा · और देखें »

पंजाबी विश्वविद्यालय

पंजाबी विश्वविद्यालय, (पंजाबी:ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, अंग्रेजी:Punjabi University) भारत के पंजाब राज्य के शहर पटियाला में स्थित एक विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 30 अप्रैल 1962 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य पंजाबी भाषा के विकास और पंजाबी संस्कृति के प्रसार को प्रोत्साहित करना था। यह विश्व का दूसरा ऐसा विश्वविद्यालय है जिसका नाम किसी भाषा के नाम पर रखा गया है, पहला विश्वविद्यालय, इब्रानी (हिब्रू) विश्वविद्यालय, इस्राइल है। पंजाबी विश्वविद्यालय का परिसर 316 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है और बागों के शहर पटियाला से ७ किलोमीटर दूर चंडीगढ़ रोड पर स्थित है। विश्वविद्यालय में 55 विभाग कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय में मानविकी और विज्ञान के क्षेत्र में, ललित कला, कम्प्यूटर विज्ञान और व्यवसायिक प्रबंधन जैसे विषयों के अध्ययन की व्यवस्था है। यहाँ लगभग 15000 छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं। शिवराज पाटिल विश्वविद्यालय के कुलपति और डाक्टर जसपाल सिंह उपकुलपति हैं। .

नई!!: शिवराज पाटिल और पंजाबी विश्वविद्यालय · और देखें »

पी॰ चिदंबरम

पलनिअप्पन चिदंबरम (பழனியப்பன் சிதம்பரம்; जन्म - 16 सितंबर 1945) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबद्ध एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारत गणराज्य के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री है। इसके अलावा चिदंबरम एक स्थापित कंपनी मामलों के वकील है जिन्होंने अब दिवालिया हो चुकी एनरॉन सहित कई प्रसिद्ध संस्थाओं के लिए पैरवी की है। पी॰ चिदंबरम केंद्र में पिछली दो कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकारों के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। पहले भी वह मई 2004 से नवंबर 2008 तक भारत के वित्त मंत्री रह चुके हैं। नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के पश्चात् विवादों में घिरे शिवराज पाटिल के इस्तीफे की वज़ह से चिदंबरम को भारत के गृह मंत्री बनाया गया था। गृह मंत्री के रूप में साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद इन्हें मनमोहन सिंह सरकार में पुनः वित्त मंत्री नियुक्त किया गया। .

नई!!: शिवराज पाटिल और पी॰ चिदंबरम · और देखें »

पी॰ ए॰ संगमा

पूर्ण ऐजिटक संगमा (जन्म: 1 सितम्बर 1947, मेघालय, मृत्यु: 04.03.2016) भारत के एक राजनेता थे। वे मेघालय के मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक और लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। वे आठ बार लोकसभा-सदस्य रह चुके हैं। मृत्यु के समय वे तुरा (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण प्रदान किया गया। वे मेघालय से पद्म विभूषण के पहले प्राप्तकर्ता है। .

नई!!: शिवराज पाटिल और पी॰ ए॰ संगमा · और देखें »

भारत के गृह मंत्री

भारत के गृह मंत्री या गृह मंत्री, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख को कहा जाता है। केन्द्रीय कैबिनेट के वरिष्ठतम पदों में से एक, गृह मंत्री की मुख्य जिम्मेदारी भारत की आंतरिक सुरक्षा से सम्बन्धित विषयों को देखना है। 26 मई 2014 से राजनाथ सिंह भारत के तीसवें गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। .

नई!!: शिवराज पाटिल और भारत के गृह मंत्री · और देखें »

मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह (ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ; जन्म: २६ सितंबर १९३२) भारत गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी हैं। लोकसभा चुनाव २००९ में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बन गये हैं, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। इन्हें २१ जून १९९१ से १६ मई १९९६ तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है। .

नई!!: शिवराज पाटिल और मनमोहन सिंह · और देखें »

मार्गरेट अल्वा

मार्गरेट अल्वा (जन्मः 14 अप्रैल 1942), भारत के राजस्थान राज्य की राज्यपाल रही हैं। उन्होंने 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक वरिष्ठ सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की आम सचिव हैं। वे मर्सी रवि अवॉर्ड से सम्मानित हैं। .

नई!!: शिवराज पाटिल और मार्गरेट अल्वा · और देखें »

राजभवन (पंजाब)

राजभवन चण्डीगढ़ भारत के पंजाब राज्य के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक का आधिकारिक आवास है। १९८५ से पंजाब के राज्यपाल ने चण्डीगढ़ के प्रशासक की भी भूमिका निभाई है। यह राज्य की साझा राजधानी (हरियाणा के साथ) चण्डीगढ़ में स्थित है। पंजाब के वर्तमान राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल हैं जो २२ जनवरी २०१० को राज्यपाल और चण्डीगढ़ प्रशासक नियुक्त हुए थे। देशबन्धु पंजाब के राज्यपाल का ग्रीष्मकालीन आवास हेमकुंज है जो शिमला के एक गाँव छाराब्रा में स्थित है। .

नई!!: शिवराज पाटिल और राजभवन (पंजाब) · और देखें »

राजस्थान के राज्यपालों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: शिवराज पाटिल और राजस्थान के राज्यपालों की सूची · और देखें »

लालकृष्ण आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी, (जन्म: 8 नवम्बर 1927) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी को भारतीय राजनीति में एक प्रमुख पार्टी बनाने में उनका योगदान सर्वोपरि कहा जा सकता है। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जनवरी २००८ में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एन डी ए) ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीत होने पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की थी। भारतीय जनता पार्टी के जिन नामों को पूरी पार्टी को खड़ा करने और उसे राष्ट्रीय स्तर तक लाने का श्रेय जाता है उसमें सबसे आगे की पंक्ति का नाम है लालकृष्ण आडवाणी। लालकृष्ण आडवाणी कभी पार्टी के कर्णधार कहे गए, कभी लौह पुरुष और कभी पार्टी का असली चेहरा। कुल मिलाकर पार्टी के आजतक के इतिहास का अहम अध्याय हैं लालकृष्ण आडवाणी। .

नई!!: शिवराज पाटिल और लालकृष्ण आडवाणी · और देखें »

लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष, भारतीय संसद के निम्नसदन, लोकसभा का सभापति एवं अधिष्ठाता होता है। उसकी भूमिका वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित किसी भी अन्य शासन-व्यवस्था के वैधायिकीय सभापति के सामान होती है। उसका निर्वाचन लोकसभा चुनावों के बाद, लोकसभा की प्रथम बैठक में ही कर लिया जाता है। वह संसद के सदस्यों में से ही पाँच साल के लिए चुना जाता है। उससे अपेक्षा की जाती है कि वह अपने राजनितिक दल से इस्तीफा दे दे, ताकि कार्यवाही में निष्पक्षता बनी रहे। वर्त्तमान लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन है, जोकि अपनी पूर्वाधिकारी, मीरा कुमार के बाद, इस पद की दूसरी महिला पदाधिकारी हैं। .

नई!!: शिवराज पाटिल और लोकसभा अध्यक्ष · और देखें »

हाल की घटनाएँ नवंबर 2008

* रविवार ३० नवंबर मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों के लिए नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए भारत के केन्द्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने अपने पद से त्यागपत्र दिया।.

नई!!: शिवराज पाटिल और हाल की घटनाएँ नवंबर 2008 · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »