लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शाह वंश

सूची शाह वंश

शाह वंश नेपालके अन्तिम शासक वंश है जिन्होंने सन् १७६८ से २००८ तक नेपाल अधिराज्यका शासन किया। नेपालके पहले शाहवंशी राजा पृथ्वीनारायण शाह है। इस वंशके उत्पत्तिमें बोहोत सारे कहानी है। शाहवंशके दाबी अनुरूप चन्द्रवंशी राजपुत ऋषिराज राणाजीके वंशज है। ऋषिराज राणाजीने भट्टारक उपाधि लिइ थी और वो चित्तोढगढके महाराज थे। Daniel Wright, History of Nepāl, Cambridge University Press, 1877, Nepal.

13 संबंधों: थापा वंश, दीपेंद्र बीर बिक्रम शाह देव, नेपाल, नेपाल का एकीकरण, नेपाल का इतिहास, नेपाल के प्रमुखों कि सूची, नेपाल के शासक, नेपाल अधिराज्य, प्रदेश संख्या १, बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव, रण बहादुर शाह, राणा वंश, क्षेत्री

थापा वंश

थापा वंश (नेपाली: 'थापा खलक') नेपाल का एक क्षत्रिय राजवंश है जिसने सन् १८०६ से १८३७ तक और सन् १८४३ से १८४५ तक नेपाल पर शासन किया। राणा वंश के उदय के पूर्व इस वंश ने नेपाल के शाह वंश, बस्नेत परिवार और पाँडे वंश के साथ राजनैतिक शक्ति की प्रतिस्पर्धा किया। पाँडे वंश और थापा वंश राजनैतिक रूप में सदा कट्टर दुश्मन रहे। .

नई!!: शाह वंश और थापा वंश · और देखें »

दीपेंद्र बीर बिक्रम शाह देव

दीपेन्द्र वीर विक्रम शाह (दीपेन्द्र वीर विक्रम शाह) (जन्म;२७ जून १९७१,निधन;– ०४ जून २००१) एक नेपाल के शाह राजवंश के शासक थे जिन्होंने १ जून २००१ से ४ जून २००१ तक महज चार दिन तक नेपाल पर शासन किया था। इन्होंने १ जून २००१ को अपने परिवार के सभी सदस्यों को गोली मारकर खुद को भी गोली मार दी थी और इनका चौनी,नेपाल के एक अस्पताल में निधन हो गया था। .

नई!!: शाह वंश और दीपेंद्र बीर बिक्रम शाह देव · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: शाह वंश और नेपाल · और देखें »

नेपाल का एकीकरण

शाह राजवंश के पहले नेपाल केवल काठमाण्डू उपत्यका तक ही सीमित था और अनेक छोटे-छोटे राज्यों में बंटा हुआ था। पृथ्वी नारायण शाह ने १८वीं शताब्दी के मध्य में घाटी के इन राज्यों को पहले आपस में मिलाया और उसके बाद अपने राज्य को गोरखा राज्य से नेपाल ले गये। तत्पश्चात नेपाल की ध्वजा के नीचे उन्होने पुनःएकीकरण का अभियान चलाया। उनकी विजयों के फलस्वरूप, नेपाल पुनः विस्तारित हो गया और आधुनिक नेपाल का स्वरूप बना। .

नई!!: शाह वंश और नेपाल का एकीकरण · और देखें »

नेपाल का इतिहास

नेपाल का इतिहास भारतीय साम्राज्यों से प्रभावित हुआ पर यह दक्षिण एशिया का एकमात्र देश था जो ब्रिटिश उपनिवेशवाद से बचा रहा। हँलांकि अंग्रेजों से हुई लड़ाई (1814-16) और उसके परिणामस्वरूप हुई संधि में तत्कालीन नेपाली साम्राज्य के अर्धाधिक भूभाग ब्रिटिश इंडिया के तहत आ गए और आज भी ये भारतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के अंश हैं। .

नई!!: शाह वंश और नेपाल का इतिहास · और देखें »

नेपाल के प्रमुखों कि सूची

नीचे दिया गया सूची नेपाल के प्रमुखों का है जो नेपाल एकीकरण और 1768 में नेपाल अधिराज्य के स्थापना काल से आज तक कि है। .

नई!!: शाह वंश और नेपाल के प्रमुखों कि सूची · और देखें »

नेपाल के शासक

नेपाल के राजा को परंपरागत रूप से श्री 5 महाराजाधिराज और उसकी रानी को श्री 5 बडामहारानी के नाम से जाना जाता था। संविधान सभा ने 28 मई 08 को राजशाही को समाप्त कर दिया। .

नई!!: शाह वंश और नेपाल के शासक · और देखें »

नेपाल अधिराज्य

नेपाल राज्य (नेपाल अधिराज्य), जिसे गोरखा राज्य (गोरखा अधिराज्य) के नाम से भी जाना जाता है, 1768 में स्थापित एक राज्य था जिसे एकीकरण कर बनाया गया था, जिसे स्थापित करने वाले थे पृथ्वीनारायण शाह, जो गोरखा राज्य के राजा थें। यह राज्य 240 वर्षों तक अस्तित्व में रहा जब तक कि 2008 में नेपाली राजशाही की समाप्ति हो गई। इस दौरान नेपाल का शासन शाह वंश के हाथ में रहा। .

नई!!: शाह वंश और नेपाल अधिराज्य · और देखें »

प्रदेश संख्या १

प्रदेश संख्या १ नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। २० सितम्बर २०१५ को लागू हुए संविधान में नए सात प्रदेशों का प्रावधान है। इस प्रदेश का नामांकन प्रदेश संसद (विधान परिषद) द्वारा किया जाएगा। इसकी राजधानी कहाँ होगी यह भी प्रदेश संसद द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इस प्रदेश के पूर्व में भारत का सिक्किम राज्य है तथा साथ में पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा दार्जीलिंग सटा हुआ है। उत्तर में हिमालय के उस पार तिब्बत स्थित है रही तो दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है। २५,९०५ वर्ग किमी के क्षेत्रफल में ४४ निर्वाचन क्षेत्र फैले हुए हैं। १०,४३८ किमी२ का क्षेत्रफल पर्वतों से घिरा हुआ है, १०,७४९ किमी२ का क्षेत्रफल पहाड़ी है और पूर्वी तराई का फैलाव ४,७१८ किमी२ में है। निपआ.

नई!!: शाह वंश और प्रदेश संख्या १ · और देखें »

बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव

बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव(वि.सं. २००२-२०५८) नेपाल के दश्वे शाहवंशीय राजा थे। बीरेंद्र का जन्म बि.सं.

नई!!: शाह वंश और बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव · और देखें »

रण बहादुर शाह

रणबहादुर शाह नेपाल के तिस्रे शाहवंशीय राजा थे। प्रतापसिंह शाह के देहान्त बाद अढाई वर्षके बालक पुत्र रणबहादुर शाह नेपाल के राजा बनगए। उनकी माता रानी राजेन्द्र लक्ष्मी ने अभिभावक के रूपमें नायबी पद ग्रहण किया और शासनके वागडोर हातमें लिया। .

नई!!: शाह वंश और रण बहादुर शाह · और देखें »

राणा वंश

राणा वंश नेपाल का एक क्षत्रिय शासक वंश है। सन् १८४६ से १९५१ तक नेपाल अधिराज्य में शाह वंश ने नाम मात्र के शासक बनाकर निरंकुश शासन जमाया था। सन् १९५१ सालके क्रान्तिसे राणा शासनका अन्त्य हो गया और फिरसे राजा त्रिभुवन शक्तिशाली बनगए। इस वंश को काजी बालनरसिंह कुँवर के पुत्र जंगबहादुर राणा ने स्थापित किया था। थापा वंशके माथवरसिंह थापाकी हत्या करने के पश्चात कोत पर्व और भण्डरखाल पर्व दोनो हत्याकांड के बाद कुँवर परिवार का उदय हुआ था। बाद में उन्होनें कुँवर से राणा नाम लिखना सुरु किया था। .

नई!!: शाह वंश और राणा वंश · और देखें »

क्षेत्री

क्षेत्री या छेत्री नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले योद्धा वर्ण के मुल निवासी हैं, इन्हें पहाड़ी राजपुत, खस राजपुत, नेपाली या गोर्खाली क्षत्रिय भी कहाँ जाता है। ये एक हिन्द-आर्य भाषिक जाति हैं। क्षेत्री या छेत्री या क्षथरीय सब क्षत्रिय के अपभ्रंश हैं और ये हिन्दू वर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत क्षत्रिय वर्ण में आते हैं। ये लोग मूल रूप से सैनिक, राजा और प्रशासनिक क्षेत्र में काफी आगे हैं। ये बाहुन (खस ब्राह्मण) और खस दलित के जैसे खस समुदाय के एक विभाजन हैं। क्षेत्री नेपाल के कुल जनसंख्या में सर्वाधिक १६.६% हैं। इस जाति को नेपाल में सत्तारुढ माना जाता है। इन लोगों की उत्पत्ति के बारे में विभिन्न इतिहासकार और खोजकर्ता जेसै कि डोरबहादुर विष्ट और सूर्यमणि अधिकारी, आदि के अनुसार नेपाल के पश्चिमी पहाड़ी इलाका कर्णाली प्रदेश में हुआ था। इस जाति के पूर्वज पूर्वी इरानी भाषिक खस जाति हैं जो बाह्लिक-गान्धार क्षेत्रमें पाए जाते थे। आज ये नेपाल के सभी क्षेत्रों और भारत के कुछ क्षेत्रों में भी पाए जाते हैं। ये लोग पूर्णत: हिन्दु होते हैं और स्थानिय मष्टो देवता की पुजा करते हैं। इस पुजा को मष्ट पुजा या देवाली कहते हैं। इन का मातृभाषा नेपाली भाषा है और ये इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार के सदस्य हैं। नेपाल के खस राजवंश, खप्तड राजवंश, सिंजा राजवंश, थापा वंश, बस्नेत, कुँवर और पाँडे वंश, दरबारिया समुह और नेपाल के पिछले समय के क्रुर शासक राणा वंश भी क्षेत्री(छेत्री) जाति में आते हैं। क्षेत्री (छेत्री) अधिकतर नेपाल सरकार और नेपाली सेना के उच्च पद पर कार्यरत पाए जाते हैं। इन के लिए भारतिय सेना में एक सैनिक दस्ता ९वीं गोरखा रेजिमेन्त आरक्षित है। .

नई!!: शाह वंश और क्षेत्री · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शाह राजवंश

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »