लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शरद मल्होत्रा

सूची शरद मल्होत्रा

शरद मल्होत्रा एक भारतीय फ़िल्म तथा टेलीविज़न अभिनेता है इनका जन्म मुम्बई में ०९ जनवरी १९८३ में हुआ तथा इन्होनें अपनी पढ़ाई कोलकाता के सेंट जेवियर कालेज से २००३ में पूर्ण की। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २००६ में एक धारावाहिक (कभी तो नज़र मिलाओ) से की थी उसमें ये एक कैमियो का किरदार निभा रहे थे। लेकिन इन्होंने अपनी प्रसिद्धि भारतीय टेलीविज़न चैनल सोनी टीवी के भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप से पायी हालांकि यह धारावाहिक १० दिसम्बर २०१५ को समाप्त हो गया है इसमें इन्होंने महाराणा प्रताप का किरदार किया था। इन्हें अबतक तीन बार इंडियन टेली अवार्ड मिल चुका है। .

4 संबंधों: भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप, मल्होत्रा, महाराणा प्रताप, कसम तेरे प्यार की

भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप

भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप एक सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला एक धारावाहिक है। यह २७ मई २०१३ से १० दिसम्बर २०१५ तक प्रसारित हो रहा था। इसे अभिमन्यु राज सिंह ने निर्देशित किया है। यह धारावाहिक १६वीं शताब्दी के मेवाड़ के राजपूत शासक, महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित एक भारतीय ऐतिहासिक नाटक है। यह ऐतिहासिक धारावाहिक १० दिसम्बर २०१५ को रात १० बजे अंतिम बार चला अर्थात अब यह पूरा हो चूका है इसके अंत में महाराणा प्रताप की बीमारी की वजह से मृत्यु हो जाती है। .

नई!!: शरद मल्होत्रा और भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप · और देखें »

मल्होत्रा

मल्होत्रा या मेहयोत्रा खत्री गोत्र/उपजाति है। इसका प्रयोग उपनाम के रूप में होता है। इस उपनाम वाले उल्लेखनीय लोगों की सूची जिनका इस जाति से सम्बद्ध हो भी सकता और नहीं भी, निम्नलिखित है:-.

नई!!: शरद मल्होत्रा और मल्होत्रा · और देखें »

महाराणा प्रताप

महाराणा प्रताप सिंह (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया रविवार विक्रम संवत १५९७ तदानुसार ९ मई १५४०–१९ जनवरी १५९७) उदयपुर, मेवाड में सिसोदिया राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष किया। महाराणा प्रताप सिंह ने मुगलों को कईं बार युद्ध में भी हराया। उनका जन्म राजस्थान के कुम्भलगढ़ में महाराणा उदयसिंह एवं माता राणी जयवंत कँवर के घर हुआ था। १५७६ के हल्दीघाटी युद्ध में २०,००० राजपूतों को साथ लेकर राणा प्रताप ने मुगल सरदार राजा मानसिंह के ८०,००० की सेना का सामना किया। शत्रु सेना से घिर चुके महाराणा प्रताप को झाला मानसिंह ने आपने प्राण दे कर बचाया ओर महाराणा को युद्ध भूमि छोड़ने के लिए बोला। शक्ति सिंह ने आपना अश्व दे कर महाराणा को बचाया। प्रिय अश्व चेतक की भी मृत्यु हुई। यह युद्ध तो केवल एक दिन चला परन्तु इसमें १७,००० लोग मारे गए। मेवाड़ को जीतने के लिये अकबर ने सभी प्रयास किये। महाराणा की हालत दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती चली गई । २५,००० राजपूतों को १२ साल तक चले उतना अनुदान देकर भामा शाह भी अमर हुआ। .

नई!!: शरद मल्होत्रा और महाराणा प्रताप · और देखें »

कसम तेरे प्यार की

कसम तेरे प्यार की एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण कलर्स पर 7 मार्च 2016 से होता है। यह शो हर सोमवार से शनिवार शाम 6:00 बजे से 6:30 बजे तक प्रसारित होता है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। इसमें कृतिका सेंगर और शरद मल्होत्रा क्रमशः कृतिका और रणबीर का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। .

नई!!: शरद मल्होत्रा और कसम तेरे प्यार की · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »