लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वेब फ़ीड

सूची वेब फ़ीड

आम वेब फ़ीड आइकन वेब फ़ीड (या न्यूज़ फ़ीड)) प्रयोगकर्ताओं को निरंतर नवीनीकृत विषय वस्तुओं को उपलब्ध कराने हेतु प्रयोग किया जाने वाला डेटा प्रारूप है। डेटा सामग्री प्रदाता सिंडिकेट के माध्यम से वेब फ़ीड उपलब्ध करवाते हैं जिन्हें प्रयोगकर्ता सब्सक्राइब कर सकते हैं। एक स्थान से वेब फ़ीड उपलब्ध करवाने को एग्रीगेशन (aggregation) कहते हैं और ऐसा एक एग्रीगेटर (aggregator) द्वारा किया जाता है। वेब फ़ीड को कभी कभी सिंडिकेटेड फ़ीड भी कहा जाता है। वेब फ़ीड के उपयोग का एक विशिष्ट परिदृश्य यह है कि एक सामग्री प्रदाता अपनी साईट पर फ़ीड लिंक देता है जिन्हें प्रयोगकर्ता एग्रीगेटर प्रोग्राम (इन्हें फ़ीड रीडर अथवा न्यूज़ रीडर भी कहते हैं) की सहायता से ले सकते हैं; ऐसा करना वेब ब्राउज़र से लिंक को एग्रीगेटर पर खींच ले आने जितना सरल होता है। निर्देश देने पर, एग्रीगेटर अपनी फ़ीड की सूची में सभी सर्वरों से पूछता है कि क्या उनके पास कोई नई सामग्री है, यदि हां, तो या तो एग्रीगेटर नई सामग्री का एक नोट बना देता है या उसे डाउनलोड कर देता है। एग्रीगेटर को नई सामग्री को जांचने के लिए समयबद्ध किया जा सकता है। वेब फ़ीड पुल टेक्नोलोजी का उदाहरण है, हालांकि वे प्रयोगकर्ताओं को सामग्री पुश करते हुए प्रतीत होते हैं। वेब फ़ीड द्वारा प्रदत्त सामग्री विशेष रूप से HTML (वेब पृष्ठ सामग्री) होती हैं अथवा वे वेब पृष्ठों के लिंक या डिजिटल माध्यमों के अन्य प्रकार हो सकते हैं। आमतौर से जब वेबसाइटें प्रयोगकर्ताओं को सामग्री परिवर्तन के संकेत की वेब फ़ीड उपलब्ध करवाती हैं, तब वे सम्पूर्ण समग्री के स्थान पर सिर्फ उसका सारांश ही दिखाती हैं। कई वेब साइट्स, वेब ब्लॉग्स, स्कूल्स एवं पॉडकास्टर्स वेब फ़ीड उपलब्ध करवाते हैं। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »