लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वेई नदी (चीन)

सूची वेई नदी (चीन)

वेई नदी का जलसम्भर क्षेत्र पश्चिमी झोऊ राजवंश (१०५०-७७१ ईपू) के ज़माने में चीनी आबादियाँ - इसमें वेई के किनारे लोगों के बसेरे साफ़ दिखते हैं वेई नदी या वेई हो (渭河, वेई हो; We River) चीन के गांसू और शान्शी प्रान्तों में बहने वाली ८१८ की लम्बी एक नदी है जो प्रसिद्ध पीली नदी (ह्वांग हो) की सबे बड़ी उपनदी भी है। वेई नदी का स्रोत गांसू प्रांत के वेईयुआन ज़िले (Weiyuan) में है - दरसल चीनी भाषा में 'वेई युआन' का मतलब ही 'वेई का स्रोत' है। वेई नदी का कुल जलसम्भर क्षेत्रफल १,३५,००० वर्ग किमी है। इसकी मुख्य उपनदियाँ लुओ नदी, जिंग नदी और चिशुई नदी हैं।, Tetsuya Kusuda, World Scientific, 2010, ISBN 978-981-4280-95-2,...

3 संबंधों: शिआन, हेशी गलियारा, कुनलुन पर्वत

शिआन

शिआन के नज़ारे, ऊपर बाई तरफ़ से घड़ी की तरह गोल घुमते हुए: मिटटी की फ़ौज, 'महान जंगली बत्तख़' बौद्ध पगोडा, शिआन ढोल मंज़िल, शिआन घंटाघर, शिआन की नगर दीवार, तंग स्वर्ग बाग़ शिआन (चीनी: 西安; अंग्रेज़ी: Xi'an) चीन के शान्शी प्रांत की राजधानी है और चीन की प्रशासनिक प्रणाली में शहरी उपप्रान्त का दर्जा रखता है। वेई नदी के किनारे स्थित शिआन का इतिहास ३,१०० वर्षों से चला आ रहा है और यह चीन के प्राचीनतम शहरों में से एक है। मिंग राजवंश के दौर से पहले इसे 'चंगअन' के नाम से जाना जाता था। शिआन प्राचीन चीन की चार महान राजधानियों में से एक है और कई चीनी राजवंशों ने इसे अपनी राजधानी के रूप में प्रयोग किया है, जिनमें झोऊ, चिन, हान, सुई और तंग राजवंश शामिल हैं।, Britannica Educational Publishing, The Rosen Publishing Group, 2010, ISBN 978-1-61530-182-9 शिआन ऐतिहासिक रेशम मार्ग का सब से पूर्वी केंद्र था, जहाँ से माल मध्य पूर्व, भारत और यूरोप के बाज़ारों तक आया-जाया करता था। चीन की प्रसिद्ध 'मिटटी की फ़ौज' भी शिआन में ही स्थित है, जो अब पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण है और जिसमें सन् १९७४ में हज़ारों सैनिकों की मूर्तियाँ कुछ किसानों को अकस्माक ही प्रथम चिन सम्राट के मक़बरे में मिल गई।, Jane Portal, Hiromi Kinoshita, Harvard University Press, 2007, ISBN 978-0-674-02697-1 सन् २०१० में शिआन शहरी क्षेत्र की आबादी लगभग ८० लाख थी। .

नई!!: वेई नदी (चीन) और शिआन · और देखें »

हेशी गलियारा

इस नक़्शे में चीन का आधुनिक गांसू प्रांत लाल रंग में है; इस प्रांत के मध्य और पश्चिमी हिस्से ऐतिहासिक हेशी गलियारे के हिस्से थे हेशी गलियारा या गांसू गलियारा (चीनी: 河西走廊, हेशी ज़ोऊलांग; अंग्रेजी: Hexi Corridor) आधुनिक चीन के गांसू प्रांत में स्थित एक ऐतिहासिक मार्ग है जो उत्तरी रेशम मार्ग में उत्तरी चीन को तारिम द्रोणी और मध्य एशिया से जोड़ता था। इस मार्ग के दक्षिण में बहुत ऊँचा और वीरान तिब्बत का पठार है और इसके उत्तर में गोबी रेगिस्तान और फिर मंगोलिया के इस क्षेत्र के शुष्क पहाड़ हैं। इस गलियारे में एक के बाद एक नख़लिस्तानों (ओएसिस) की कड़ियाँ मिलती हैं जहाँ छोटे-छोटे क़स्बे हुआ करते थे। यहाँ से गुज़रते व्यापारी और अन्य यात्री इन जगहों पर अपने और अपने घोड़े-ऊँटों के लिए दाना-पानी प्राप्त करते थे और ठहर भी सकते थे।, David Leffman, Simon Lewis, Jeremy Atiyah, Mark South, Penguin, 2008, ISBN 978-1-84353-872-1,...

नई!!: वेई नदी (चीन) और हेशी गलियारा · और देखें »

कुनलुन पर्वत

तिब्बत-शिंजियांग राजमार्ग से पश्चिमी कुनलुन पर्वतों में काराकाश नदी का नज़ारा चिंग हई प्रांत में दूर से कुनलुन पर्वतों का दृश्य कुनलुन पर्वत शृंखला (चीनी: 昆仑山, कुनलुन शान; मंगोलियाई: Хөндлөн Уулс, ख़ोन्दलोन ऊल्स) मध्य एशिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है। ३,००० किलोमीटर से अधिक चलने वाली यह शृंखला एशिया की सब से लम्बी पर्वतमालाओं में से एक गिनी जाती है। कुनलुन पर्वत तिब्बत के पठार के उत्तर में स्थित हैं और उसके और तारिम द्रोणी के बीच एक दीवार बनकर खड़े हैं। पूर्व में यह उत्तर चीन के मैदानों में वेई नदी के दक्षिण-पूर्व में जाकर ख़त्म हो जाते हैं। कुनलुन पर्वत भारत के अक्साई चिन इलाक़े को भी तारिम द्रोणी से अलग करते हैं, हालांकि वर्तमान में अक्साई चिन क्षेत्र चीन के क़ब्ज़े में है। इस पर्वतमाला में कुछ ज्वालामुखी भी स्थित हैं। .

नई!!: वेई नदी (चीन) और कुनलुन पर्वत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »