लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विश्वयुद्धों के मध्य की अवधि

सूची विश्वयुद्धों के मध्य की अवधि

१९२९ से १९३९ के बीच यूरोप का मानचित्र प्रथम विश्वयुद्ध 1919 ई. को समाप्त हुआ एवं इसके ठीक 20 वर्ष बाद 1939 ई. में द्वितीय विश्वयुद्ध आंरभ हो गया। इन दो विश्वयुद्धों के मध्य विश्व राजनीतिक का कई कटु अनुभवों से सामना हुआ। प्रथम विश्वयुद्ध की विभीषिका से यूरोपीय राजनीतिज्ञों ने कोई सबक नहीं सीखा। शांति की स्थापना हेतु आदर्शवादी बातें तो बहुत की गईं मगर व्यवहार में उनका पालन नहीं किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन के 14 सूत्रों से प्रतीत होता था कि, उन पर अमल कर विश्व शांति की स्थापन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। पेरिस शांति सम्मेलन के दौरान जिस तरह फ्रांस के प्रधानमंत्री क्लीमेंशों ने विल्सन की आदर्शवादी बातों का उपहास उड़ाया, उससे पता चलता है कि पेरिस शांति सम्मेलन के प्रतिनिधि विश्व शांति की स्थापना को लेकर दृढ़ प्रतिज्ञ नहीं है। यही कारण था कि राष्ट्रसंघ की धज्जियाँ उड़ा दीं गयीं। इंग्लैण्ड एवं फ्रांस मूकदर्शक बने देखते रहे। प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात् विश्व राजनीतिज्ञों ने निःशस्रीकरण की दिशा में सराहनीय प्रयास किये। इसके अलावा भी शांति स्थापना की दिशा में पहल की। जर्मनी ने हिटलर का उदय विश्व इतिहास को प्रभावित करने वाली सर्वप्रमुख घटना थी। उसका उदय 1919 ई. की वार्साय की संधि द्वारा जर्मनी के हुए अपमान का बदला लेने के लिए ही हुआ था। वार्साय की संधि की अपमानजनक धाराओं को देखकर मार्शल फौच ने तो 1919 में ही भविष्यवाणी कर दी थी यह कोई शांति संधि नहीं यह तो 20 वर्ष के लिए युद्धविराम मात्र है। मार्शल फौच की उक्त भविष्यवाणी अंततः हिटलर ने सत्य सिद्ध करा दी। .

1 संबंध: हरबर्ट सटक्लिफ

हरबर्ट सटक्लिफ

हरबर्ट सटक्लिफ (16 नवंबर 1894 - 21 जनवरी 1978, Herbert Sutcliffe) अंग्रेज पेशेवर क्रिकेटर थे, जो यॉर्कशायर और इंग्लैंड के लिये सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते थे। 1945 के एक मैच को छोड़कर इनका करियर विश्वयुद्धों के मध्य की अवधि में चला। उनकी प्रसिद्धि जैक हॉब्स के साथ इंग्लैंड के लिये 1924 से 1930 तक महान सलामी जोड़ी के रूप में टिकी हुई है। उन्होंने यॉर्कशायर के लिये पर्सी होम्स और अपने आखिर के सालों में लेन हटन के साथ भी उल्लेखनीय साझेदारी बनाई। सटक्लिफ के कैरियर के दौरान, यॉर्कशायर ने काउंटी चैम्पियनशिप में 12 बार जीत हासिल की। सटक्लिफ इंग्लैंड के लिये 54 टेस्ट में खेले। उनकी पूरी कैरियर बल्लेबाजी औसत 60.73 है जो किसी अंग्रेज बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। .

नई!!: विश्वयुद्धों के मध्य की अवधि और हरबर्ट सटक्लिफ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »