लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र

सूची विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र

विशाल अणुकणिका संयोजन का एक उदाहरण, जा़न-मारी लैह्न और साथियों द्वारा प्रतिवेदित (Angew. Chem., Int. Ed. Engl. 1996, 35, 1838-1840.) cucurbit10uril डे और साथियों द्वारा प्रतिवेदित (Angew. Chem. Int. Ed., 2002, 275-277.) विशाल-अणुकणिका रासायन शास्त्र, रसायन शास्त्र का वह शाखा़ है, जिसमे अणुकणिकाओं के बीच गैर सह-संयुज बोन्डिंग का अध्ययन किया जाता है। सामान्य तौर पर रसायन शास्त्र में ध्यान सह-संयुज बोन्डिंग पर रहा है, किन्तु विशाल-अणुकणिका रासायन शास्त्र में ध्यान अणुकणिकाओं के बीच शक्तिहीन और उत्त्क्रमात्मक अंतःक्रियाओं पर होता है। ये शक्तियाँ हैं हाइड्रोजन बाँड, धातु तालमेल, जल विरोधी बल, वॉन डर वॉल बल, pi-pi अंतःक्रिया और स्थिरविद्युत प्रभावें। यह शास्त्र महत्वपूर्ण सिद्धांतों का स्पष्टीकरण करता है, जैसे कि आणुविक स्व-संयोजन, रासायनिक बलन, आणुविक अभिज्ञान, परिचारक-अतिथि रसायन, यांत्र-आलिंगित आणुविक ढांचे और गतिक संयुज रसायन। गैर सह-संयुज का अध्ययन आवश्यक है जैविक प्रकृयाओं को समझने के लिये। इस अनुसन्धान में जीवाणु ही अकसर प्रयोगशालाएँ होंतीं हैं। इन प्रकृयाओं से नये तकनीकों के आविष्कार के लिये, जिनका प्रयोग नैनोतकनीकी मे किया जा सकता है। .

5 संबंधों: नैनोप्रौद्योगिकी, परमाण्विक बल सूक्ष्मदर्शी यंत्र, जा़न-मारी लैह्न, आणुविक स्व-संयोजन, आणुविक अभिज्ञान

नैनोप्रौद्योगिकी

नैनोतकनीक या नैनोप्रौद्योगिकी, व्यावहारिक विज्ञान के क्षेत्र में, १ से १०० नैनो (अर्थात 10−9 m) स्केल में प्रयुक्त और अध्ययन की जाने वाली सभी तकनीकों और सम्बन्धित विज्ञान का समूह है। नैनोतकनीक में इस सीमा के अन्दर जालसाजी के लिये विस्तृत रूप में अंतर-अनुशासनात्मक क्षेत्रों, जैसे व्यावहारिक भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, अर्धचालक भौतिकी, विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र (जो रासायन शास्त्र के क्षेत्र में अणुओं के गैर कोवलेन्त प्रभाव पर केन्द्रित है), स्वयमानुलिपिक मशीनएं और रोबोटिक्स, रसायनिक अभियांत्रिकी, याँत्रिक अभियाँत्रिकी और वैद्युत अभियाँत्रिकी.

नई!!: विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र और नैनोप्रौद्योगिकी · और देखें »

परमाण्विक बल सूक्ष्मदर्शी यंत्र

स्थलाकृतिक प्रतिबिंब परमाण्विक बल सूक्ष्मदर्शी यंत्र (atomic force microscope, AFM), जिसे क्रमवीक्षण बल सूक्ष्मदर्शी यंत्र (scanning force microscope, SFM) भी कहा जाता है, एक अति-विभेदनशील यंत्र है, जो नैनोमीटर के अंशों से भी सूक्ष्म स्तर तक दिखा सकता है, जो कि प्रकाशिक सूक्ष्मदर्शीओं की तुलना में १००० गुना बेहतर हैं। प्रकाशिक सूक्ष्मदर्शी उनकी विवर्तन सीमा से सीमित हो जाते हैं। इन्हे अगुआ किया गर्ड बिन्निग और हैन्रिक रोह्रर के बनाये अवलोकन टनलिंग सूक्ष्मदर्शी यंत्र (STM) नें, जिसके लिये उन्हे १९८६ में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिन्निग, कैल्विन केट और क्रिस्टॉफ गर्बर नें १९८६ में पहले AFM का विकास किया। आज नैनो स्तर पर प्रतिबिंबन, मापन और दक्षप्रयोग में यह यंत्र महत्वपूर्ण भुमिका निभा रहा है। इस यंत्र को सूक्ष्मदर्शी कहना ठीक नहीं है, क्योंकि यह यंत्र एक यांत्रिक अन्वेषिका के प्रयोग से सतह को छूकर प्रतिबिंब बनाता है। पैजोविद्युत तत्वों के प्रयोग से बहुत ही सूक्ष्म स्तर पर नियंत्रण हो पाता है। .

नई!!: विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र और परमाण्विक बल सूक्ष्मदर्शी यंत्र · और देखें »

जा़न-मारी लैह्न

ड्रेस्डेन तकनीकी विश्वविध्यालय मे २००८ मे अपने व्याख्यान के बाद जा़न-मारी लैह्न विशाल अणुकणिका संयोजन का एक उदाहरण। वृत्ताकार, सर्पिल आगर का संयोजन जा़न-मारी लैह्न और साथियों द्वारा प्रतिवेदित (Angew. Chem., Int. Ed. Engl. 1996, 35, 1838-1840.) foldamer का आणुविक स्व-संयोजन, जा़न-मारी लैह्न और साथियों द्वारा प्रतिवेदित (Helv. Chim. Acta., 2003, 86, 1598-1624.) जा़न-मारी लैह्न (३० सितम्बर, १९३९ को जन्मे) फ्रांसीसी रसायन विज्ञानी हैं। उन्हे डोनाल्ड क्रैम और चार्ल्स पेडेर्सन के साथ १९८७ में रसायन पर उनके कृटैन्ड के संश्लेषण के लिये नोबेल पुरस्कार पुरस्कार मिला। वे विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र के क्षेत्र में अग्रगामी वैज्ञानिक हैं; इस क्षेत्र में काम करते हुए कई उपयोगी मिश्रणों का अविष्कार किया। उन्होंने तकरीबन ८०० लेख रसायन विज्ञान पर लिखें हैं। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता.

नई!!: विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र और जा़न-मारी लैह्न · और देखें »

आणुविक स्व-संयोजन

foldamer का आणुविक स्व-संयोजन, जा़न-मारी लैह्न और साथियों द्वारा प्रतिवेदित (Helv. Chim. Acta., 2003, 86, 1598-1624.) किसी भी प्रणाली या यंत्र को बनाने की प्रक्रिया यदी वह प्रणाली खुद ही जान ले, तो वह अपने ही नकशे पर प्रतिलिपिकरण कर सकती है। आणुविक स्तर पर कोशिकाओं के अन्दर डी एन ए के नकशे की बदोलत सम्पूर्ण कोशिका का स्व-संयोजन हो जाता है। न सिर्फ यह, शरीर के लिये महत्वपूर्ण प्रोटीन का निर्माण भी यूँ ही होता है। इस प्राकृतिक प्रतिभास का प्रयोग यदी जान लिया जाये, तो आणुविक पैमाना पर यंत्र बनाये जा सकेंगे। इन प्रणालियों पर अध्ययन शुरू हुआ नैनोतकनीकी जैसे शास्त्रों के विकास से। गैर सह-संयुज बोन्डिंग से दिष्ट आणुविक संयोजन किया जा सकता है। विशाल अणुकण के निर्माण इस ही तरह से होता है। श्रेणी:रासायनिक अभियान्त्रिकी श्रेणी:विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र.

नई!!: विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र और आणुविक स्व-संयोजन · और देखें »

आणुविक अभिज्ञान

हाइड्रोजन बाँड के बल से (नोक्स और प्रैट, Antimicrob. Agents. Chemother., 1990 1342-1347 कृस्टल पर अतिथि अणुकणिकाओं के सटक जाने से बनता है यह संकेतक (मूर और साथी,Chem. Commun., 1998, 1313-1314.) आणुविक अभिज्ञान दो संपूरक अणुकणिकाओं के बीच के विशेष बन्धन को कहा जाता है, जो गैर सह-संयुज अंतःक्रियाओं से अणुकणिकाओं के एक दूसरे को पहचानने से होता है। इसमें से किसी एक को परिचारक और दूसरे को अतिथि कहा जा सकता है और इनके बीच बनता है परिचारक-अतिथि संश्लिष्ट । अन्य शक्तियाँ जो आणुविक अभिज्ञान पर प्रभाव डालती हैं: हाइड्रोजन बाँड, धातु तालमेल, जल विरोधी बल, वॉन डर वॉल बल, pi-pi अंतःक्रिया और स्थिरविद्युत। विशाल अणुकणिका रासायन शास्त्र में आणुविक अभिज्ञान के अनुप्रयोग पर अनुसंधान चल रहा। .

नई!!: विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र और आणुविक अभिज्ञान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विशाल अणुकणिका रासायन शास्त्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »