लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विशाखपट्नम

सूची विशाखपट्नम

विशाखापट्नम आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी सरकार तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के उत्तर में अवस्थित एक भारत का चौथा सबसे बड़ा पोताश्रय है। यह विशाखापत्तनम जिले का मुख्यालय तथा भारतीय नौसेना के पूर्वी कमांड का केन्द्र है। यहाँ जलयान बनाने का कारखाना है। यह एक प्राकृतिक तथा सुरक्षित समुद्री बन्दरगाह है। कृषि एवं खनिज सम्पत्ति में समृद्ध आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा राज्य इस बन्दरगाह के पृष्ठ-प्रदेश कहलाते हैं। यह एक उल्लेखनीय मत्स्य-शिकार का केन्द्र भी है। विशाखापत्तनम एक छोटी खाड़ी पर है और इसका प्राकृतिक बंदरगाह दो उठे हुए अतंरीपों द्वारा निर्मित है, जो शहर से एक छोटी नदी द्वारा विभक्त है। विशाखापत्तनम आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी सरकारी तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के उत्तर में अवस्थित है। विशाखापत्तनम को वाइज़ाम के नाम से भी जाना जाता है। विशाखापत्तनम भारत का चौथा सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह विशाखापत्तनम ज़िले का मुख्यालय तथा भारतीय नौसेना के पूर्वी कमांड का केन्द्र है। .

123 संबंधों: चन्द्रशेखर वेंकटरमन, चौदहवीं लोकसभा, एयर कोस्टा, डैरेन सेमी, डी॰ पुरंदेश्वरी, तटीय आंध्र, द हिन्दू, द गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, दसलाखी नगर, दक्षिण एशिया, दक्षिण एक्स्प्रेस, दक्षिण भारत, देवधर ट्रॉफी 2017, देविका रानी, देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1988-89, न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2012, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा २०१६–१७, पार्क होटल नई दिल्ली, पार्क विशाखापत्तनम, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2004-05, प्रजाशक्ति, पूर्वी तटीय रेलवे, फलकनुमा एक्स्प्रेस २७०४, बन्दरगाह, बंगाल की खाड़ी, भारत में दशलक्ष-अधिक शहरी संकुलनों की सूची, भारत में पर्यटन, भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची, भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार, भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरों की सूची, भारत में स्मार्ट नगर, भारत में विमानक्षेत्रों की सूची, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, भारत में कॉफी उत्पादन, भारत का भूगोल, भारत के तेल शोधनागारों की सूची, भारत के दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर, भारत के मानित विश्वविद्यालय, भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश, भारत के शहरों की सूची, भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत के ज़िले, भारतीय प्रबन्धन संस्थान, भारतीय प्रबंधन संस्थान, विशाखपट्नम, भारतीय राष्ट्रीय प्रतिज्ञा, मद्रास प्रैज़िडन्सी, मल्ल (कुलनाम), महेंद्र सिंह धोनी, ..., रणजी ट्रॉफी 2016-17, रणजी ट्रॉफी 2016-17 ग्रुप बी, राममूर्ति नायडू (पहलवान), रामकृष्णा बीच, रायपुर, राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान, राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, रेडियो सिटी, रोहित शर्मा, शाह नवाज खान, श्रेयस अय्यर, श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2006-07, श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2017, शोभा नायडू, सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज़, सबसे सघन आबादी वाले शहर, स्वच्छ भारत अभियान, हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, हिल्डा मैरी लाजरस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हुदहुद (चक्रवात), हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, जलसेना विद्रोह (मुम्बई), ज़ोनल टी-20 लीग 2018, जिओ, विशाखा उत्सव, विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन, विशाखापट्टनम विमानक्षेत्र, विशाखापट्नम जिला, वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1994-95, वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2011-12, वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2013-14, वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2014-15, वेंकैया नायडू, वॉनाक्राय रैनसमवेयर हमला, गाँधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन संस्थान, गाजुवाका, गुड़, गुरजाड अप्पाराव, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2000-01, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2010-11, ओड़िया भाषा, आन्ध्र प्रदेश, आन्ध्र विश्वविद्यालय, आजाद हिन्द फौज पर अभियोग, आई एन एस अरिहंत, आईएनएस चक्र २, आईएनएस सिंधुरक्षक, आईएनएस वर्षा, आईएनएस अरिदमन, आंध्र प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कालेजों की सूची, आंध्र मेडिकल कॉलेज, इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा २०१६–१७, किल्ली कृपा रानी, कैमरून व्हाइट, केंद्रीय विद्यालय नं २, नौसेना बाग, विशाखापट्टणम, कोरोमंडल एक्स्प्रेस २८४१, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बियाँ, अरकु घाटी, अल्लूरी सीताराम राजू, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2013-14, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2014-15, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2015-16, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2016-17, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2017-18, अंजुम चोपड़ा, ऋषीकोंडा बीच, १९७१ का भारत-पाक युद्ध, १९९६ क्रिकेट विश्व कप, २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग, 2015 इंडियन प्रीमियर लीग सूचकांक विस्तार (73 अधिक) »

चन्द्रशेखर वेंकटरमन

सीवी रमन (तमिल: சந்திரசேகர வெங்கடராமன்) (७ नवंबर, १८८८ - २१ नवंबर, १९७०) भारतीय भौतिक-शास्त्री थे। प्रकाश के प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य के लिये वर्ष १९३० में उन्हें भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनका आविष्कार उनके ही नाम पर रामन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। १९५४ ई. में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया तथा १९५७ में लेनिन शान्ति पुरस्कार प्रदान किया था। .

नई!!: विशाखपट्नम और चन्द्रशेखर वेंकटरमन · और देखें »

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: विशाखपट्नम और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

एयर कोस्टा

एयर कोस्टा, भारत की एक क्षेत्रीय एयरलाइन है जो विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में स्थित है। इसने अपनी पहली उड़ान अक्तूबर 2013 से चेन्नई से प्रारम्भ किया जो इसके मुख्य संचालन और रखरखाव के केन्द्रों में से एक है। यह एल ई पी एल समूह का हिस्सा है जो विजयवाड़ा में स्थित है। इसने अपनी अनुसूचित आपरेशन (उड़ान का प्रारम्भ) अक्टूबर 2013 में दो एमब्रेयर ई -170 विमान का उपयोग कर,300 कर्मचारियों के साथ की, जिसमे प्रवासी पायलटों और इंजीनियरों सम्मिलित थे। एयरलाइन, भारत में टियर टू और थ्री शहरों के बीच हवाई सम्पर्क व यातायात में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रही है और इसने 2015 तक 1.5 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इस एयरलाइन्स की 2015 तक विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर एक विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) सुविधा स्थापित करने की योजना है। वर्तमान में चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस एयरलाइन के रखरखाव केंद्र है। .

नई!!: विशाखपट्नम और एयर कोस्टा · और देखें »

डैरेन सेमी

डैरेन सेमी (Darren Julius Garvey Sammy), ओबीई (जन्म; २० दिसम्बर १९८३, सेंट लूसिया, वेस्ट इंडीज) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी है वेस्ट इंडीज की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते है। सेमी दो ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले पहले कप्तान है। ये दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने ही हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते है। इन्होंने अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत २००४ में बांग्लादेश के खिलाफ की थी, इसी के साथ सेमी पहले ऐसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए थे जो सेंट लूसिया के द्वीप से खेले हो। इसके तीन सालों बाद इन्होंने टेस्ट क्रिकेट की भी शुरुआत करदी और पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और उस मैच इन्होंने अब तक की अपनी सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए ६६ रन देकर ७ विकेट लिए थे। डैरेन सेमी को अक्टूबर २०१० में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम कप्तान चुना था। इन्होंने २०१२ में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। सेमी पहले ऐसे कप्तान है जिन्होंने अपनी कप्तानी से दो बार आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० के विश्व कप का खिताब जीता हो। इनकी कप्तानी में विंडीज ने पहली बार २०१२ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० और इसके बाद २०१६ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० का खिताब जीता था। २०१२ का खिताब श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेला गया था। इसके बाद २०१६ का विश्व कप इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था जिसमें कार्लोस ब्रेथवेट ने अंतिम ओवर में चार लगातार छक्के लगाकर जीत दिलाई थी। सेमी अभी पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जल्मी के कप्तान है। ५ अगस्त २०१६ को सेमी ने सब सूचित किया था कि इन्होंने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी-क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी है। .

नई!!: विशाखपट्नम और डैरेन सेमी · और देखें »

डी॰ पुरंदेश्वरी

डी॰ पुरंदेश्वरी (दग्गुबती पुरंदेश्वरी, దగ్గుబాటి పురంధరేశ్వరి जन्म) आन्ध्र प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञा है। वो २००९ में हुए आमचुनाव में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम चुनाव क्षेत्र से १५वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुईं। इससे पहले वो बापतला लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं। पुरंदेश्वरी 7 मार्च 2014 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। .

नई!!: विशाखपट्नम और डी॰ पुरंदेश्वरी · और देखें »

तटीय आंध्र

तटीय आंध्र (तेलुगू: తీర ఆంధ్ర तीरा आंध्र), भारत के राज्य आंध्र प्रदेश में एक प्रांतीय क्षेत्र है। यह क्षेत्र 1953 से पहले मद्रास राज्य का हिस्सा था और आंध्र राष्ट्र 1953 से 1956 तक था। 2011 की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्र 95,442 वर्ग किलोमीटर (36,850 वर्ग मील) है जो कुल राज्य क्षेत्र का 57.99% है और 34,193,868 की आबादी है जो आंध्र प्रदेश राज्य आबादी का 69.20% है। इस क्षेत्र में पूर्वी घाट और बंगाल की खाड़ी के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों, उड़ीसा के साथ उत्तरी सीमा से कृष्ण नदी के डेल्टा के दक्षिण में शामिल हैं। गोदावरी और कृष्णा नदियों के डेल्टा के कारण तटीय आंध्र कृषि भूमि है। तटीय आंध्र की समृद्धि को इसकी कृषि भूमि और इन दो नदियों से प्रचुर मात्रा में पानी की आपूर्ति के लिए कारण माना जा सकता है। धान के खेतों में उगाई जाने वाली चावल मुख्य फसल है, दालें और नारियल भी महत्वपूर्ण हैं। इस क्षेत्र में मछली पकड़ने का उद्योग भी महत्वपूर्ण है। .

नई!!: विशाखपट्नम और तटीय आंध्र · और देखें »

द हिन्दू

द हिन्दू (द हिन्दू) भारत में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसका साप्ताहिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ। यह दैनिक के रूप में वर्ष 1889 में आरम्भ हुआ। यह भारत के शीर्ष दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में से एक है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2014 के अनुसार यह भारत में पढ़े जाने वाले अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में तीसरे स्थान पर है। पहले दो स्थानों पर द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिन्दुस्तान टाइम्स पाये गये। द हिन्दू मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पढ़ा जाता है और केरल एवं तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेज़ी दैनिक समाचार पत्र है। वर्ष २०१० के आँकड़ों के अनुसार इस उद्यम में 1,600 से अधिक लोगों को काम दिया गया है और इसकी वार्षिक आय $200 मिलियन से अधिक है। इसकी आय के मुख्य स्रोतों में अंशदान और विज्ञापन प्रमुख हैं। वर्ष 1995 में अपना ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध करवाने वाला, द हिन्दू प्रथम भारतीय समाचार पत्र है। नवम्बर 2015 के अनुसार, यह भारत के नौ राज्यों में 18 स्थानों से प्रकाशित होता है: बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम, विजयवाड़ा, कोलकाता, मुम्बई, कोयंबतूर, मदुरै, नोएडा, विशाखपट्नम, कोच्चि, मैंगलूर, तिरुचिरापल्ली, हुबली, मोहाली, लखनऊ, इलाहाबाद और मलप्पुरम। .

नई!!: विशाखपट्नम और द हिन्दू · और देखें »

द गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स

गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स दक्षिण एशिया का एक अत्याधुनिक, पूर्ण सेवा प्रदान करने मध्य बाजार होटल और रिजॉर्ट श्रृंखला है। गेटवे होटल्स का स्वामित्व इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के पास हैं और यह टाटा समूह का एक हिस्सा है। .

नई!!: विशाखपट्नम और द गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स · और देखें »

दसलाखी नगर

जो शहर मोटे अक्षरों में लिखे हैं वो अपने राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी भी हैं .

नई!!: विशाखपट्नम और दसलाखी नगर · और देखें »

दक्षिण एशिया

thumb दक्षिण एशिया एक अनौपचारिक शब्दावली है जिसका प्रयोग एशिया महाद्वीप के दक्षिणी हिस्से के लिये किया जाता है। सामान्यतः इस शब्द से आशय हिमालय के दक्षिणवर्ती देशों से होता है जिनमें कुछ अन्य अगल-बगल के देश भी जोड़ लिये जाते हैं। भारत, पाकिस्तान, श्री लंका और बांग्लादेश को दक्षिण एशिया के देश या भारतीय उपमहाद्वीप के देश कहा जाता है जिसमें नेपाल और भूटान को भी शामिल कर लिया जाता है। कभी कभी इसमें अफगानिस्तान और म्याँमार को भी जोड़ लेते हैं। दक्षिण एशिया के देशों का एक संगठन सार्क भी है जिसके सदस्य देश निम्नवत हैं.

नई!!: विशाखपट्नम और दक्षिण एशिया · और देखें »

दक्षिण एक्स्प्रेस

१२७२१/१२७२२ दक्षिण एक्सप्रेस दक्षिण एक्स्प्रेस २७२२ भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन ह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:NZM) से १०:५०PM बजे छूटती है और हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:HYB) पर ०५:००AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है ३० घंटे १० मिनट। गाड़ी संख्या १२७२१/१२७२२ दक्षिण एक्सप्रेस भारतीय रेलवे से सम्बंधित एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस है जो भारत में हैदराबाद डेक्कन और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलती है। यह एक दैनिक सेवा है। यह हजरत निजामुद्दीन के लिए हैदराबाद डेक्कन से ट्रेन नंबर १२७२१ के रूप में और विपरीत दिशा में ट्रेन संख्या १२७२२ के रूप में चलती है। हज़रत निजामुद्दीन एवं हैदराबाद के बीस्क चलती यह ट्रेन 46 स्टेशनों पर रूकती हैI इस ट्रैन का रनिंग टाइम एक दिन और छः घंटे है! इस ट्रैन की औसत गति ५६ की.मि.

नई!!: विशाखपट्नम और दक्षिण एक्स्प्रेस · और देखें »

दक्षिण भारत

भारत के दक्षिणी भाग को दक्षिण भारत भी कहते हैं। अपनी संस्कृति, इतिहास तथा प्रजातीय मूल की भिन्नता के कारण यह शेष भारत से अलग पहचान बना चुका है। हलांकि इतना भिन्न होकर भी यह भारत की विविधता का एक अंगमात्र है। दक्षिण भारतीय लोग मुख्यतः द्रविड़ भाषा जैसे तेलुगू,तमिल, कन्नड़ और मलयालम बोलते हैं और मुख्यतः द्रविड़ मूल के हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और दक्षिण भारत · और देखें »

देवधर ट्रॉफी 2017

2016-17 देवधर ट्रॉफी देवधर ट्रॉफी का 44 वां सत्र होगा, लिस्ट ए प्रतियोगिता के रूप में खेला जायेगा। यह तमिलनाडु के बीच तीन टीम प्रारूप में खेला जाएगा, जो 2016-17 के विजय हजारे ट्रॉफी के विजेता थे, और बीसीसीआई द्वारा चुनी गई दो टीमों के साथ। फाइनल में भारत बी को 42 रनों से हराकर तमिलनाडु ने ट्रॉफी जीती। .

नई!!: विशाखपट्नम और देवधर ट्रॉफी 2017 · और देखें »

देविका रानी

देविका रानी (जन्म: 30 मार्च, 1908 निधन: 8 मार्च, 1994) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। निःसंदेह भारतीय सिनेमा के लिये देविका रानी का योगदान अपूर्व रहा है और यह हमेशा हमेशा याद रखा जायेगा। जिस जमाने में भारत की महिलायें घर की चारदीवारी के भीतर भी घूंघट में मुँह छुपाये रहती थीं, देविका रानी ने चलचित्रों में काम करके अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। उन्हें उनके अद्वितीय सुंदरता के लिये भी याद किया जाता रहेगा। .

नई!!: विशाखपट्नम और देविका रानी · और देखें »

देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

इंदौर विमानक्षेत्र इंदौर में स्थित है। इसका ICAO कोडहै VAID और IATA कोड है IDR। यह एक नागरिक हवाई अड्डा है। यहां कस्टम्स विभाग उपस्थित नहीं है। इसका रनवे पेव्ड है। इसकी प्रणाली यांत्रिक हाँ है। इसकी उड़ान पट्टी की लंबाई 7500 फी.

नई!!: विशाखपट्नम और देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1988-89

न्यूज़ीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 1988-89 के मौसम में भारत का दौरा किया और तीन टेस्ट मैच और पांच वनडे खेले। भारत ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 और 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 4-0 से जीती (बिना गेंद के बिना 5 वां वनडे छोड़ दिया गया था)। .

नई!!: विशाखपट्नम और न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1988-89 · और देखें »

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2012

श्रीलंका में सितंबर में आईसीसी विश्व टी 20 में उनकी तैयारी के तहत न्यूजीलैंड ने भारत में दो टेस्ट मैचों और दो ट्वेंटी 20 अंतरराष्ट्रीय (टी20ई) खेले। श्रृंखला 23 अगस्त 2012 को एक टेस्ट मैच के साथ शुरू हुई थी और 11 सितंबर 2012 को टी20ई के साथ समाप्त हुई थी। .

नई!!: विशाखपट्नम और न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2012 · और देखें »

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा २०१६–१७

भारतीय क्रिकेट टीम तथा न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अक्टूबर २०१६-१७ में क्रिकेट श्रृंखला भारत में खेली जाएगी। इसमें ५ वनडे तथा ३ टेस्ट मैच खेले जाएंगे। खेले गए टेस्ट मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को ३-० से श्रृंखला पर कब्जा किया। टेस्ट श्रृंखला में भारत के चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा ३७३ रन बनाए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने २७ विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज घोषित किया गया। ५ वनडे मैचों की श्रृंखला में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ३-२ से हराया। श्रृंखला का अंतिम मैच विशाखापत्तनम में खेला गया जिसमें भारत ने दीपावली पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की,अंतिम मैच १९० रनों से जीता। .

नई!!: विशाखपट्नम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा २०१६–१७ · और देखें »

पार्क होटल नई दिल्ली

होटल पार्क नई दिल्ली, शहर के सबसे प्रसिद्ध लग्ज़री 5 सितारा होटलों में से एक है। इस होटल का स्वामित्व एपीजे सुरेंद्र ग्रुप के पास हैं जिसका मुख्यालय कोलकाता मे हैं। इस समूह के अन्य होटल बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, विशाखापट्टनम और गोवा में स्थित हैं। भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित होने के चलते इस होटल का एक अपना अलग ही महत्व हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और पार्क होटल नई दिल्ली · और देखें »

पार्क विशाखापत्तनम

द पार्क विशाखापत्तनम, 1968 में खोला गया विशाखापत्तनम का एक लग्ज़री 5-स्टार है। यह होटल के भारत में पार्क होटल की श्रृंखला के 8 होटलों में से एक है। बंगाल की खाड़ी के ठीक सामने स्थित यह होटल 6 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। समुद्र तट के ठीक सामने स्थित इस पांच सितारा होटल में कई महत्वपूर्ण हस्तिया एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटक अक्सर आते हैं। यह द पार्क होटल समूह का दूसरा होटल था जो आंध्र प्रदेश में खोला गया था। इस श्रृंखला का पहला होटल 1967 में कोलकाता में स्थापित किया गया था। .

नई!!: विशाखपट्नम और पार्क विशाखापत्तनम · और देखें »

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2004-05

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने 8 मार्च से 17 अप्रैल 2005 तक भारत का दौरा किया। इस दौरे में छह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) और तीन टेस्ट मैच शामिल थे। टेस्ट सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ बना था जबकि पाकिस्तान ने एकदिवसीय श्रृंखला 4-2 जीती थी। .

नई!!: विशाखपट्नम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2004-05 · और देखें »

प्रजाशक्ति

प्रजाशक्ति एक तेलुगू समाचार पत्र है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से प्रकाशित होता है। यह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का है। १९८१ में विजयवाडा से प्रकाशित होना शुरू हुआ। आज कल इस का प्रकाशन  नौ केंद्रों  हैदराबाद, विजयवाडा, विशाखपट्नम, तिरुपति (शहर), खम्मम, कर्नूल, राजमुंदरी, श्रीकाकुलम, करीमनगर और ओंगोल से होता है। यह ऑनलाइन भी प्रकाशित होता है।  .

नई!!: विशाखपट्नम और प्रजाशक्ति · और देखें »

पूर्वी तटीय रेलवे

पूर्वी तटीय रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे), भारतीय रेलवे का एक ब्लू चिप रेलवे जोन है और अपने मौजूदा स्वरूप में 1 अप्रैल 2003 से अस्तित्व में है। तब से इस नई जोनल रेलवे का मुख्यालय भुवनेश्वर में कार्य कर रहा है। इस रेलवे के भौगोलिक अधिकार क्षेत्र का विस्तार तीन राज्यों, पूर्वोत्तर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम और विजयीनगरम तथा छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों एवं उड़ीसा के लगभग सभी हिस्सों में फैला हुआ है। इस प्रकार, ये एक लंबी तटीय जोन होने के साथ-साथ, इन क्षेत्रों में खनिज और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की समृद्धता है जिसके कारण इस क्षेत्र में भारी औद्योगिक विकास होने वाला है। इस क्षेत्र में कई खनिज आधारित उद्योगों के साथ, बड़ी इस्पात संयंत्र और रासायनिक उर्वरक संयंत्र आने वाले हैं और परिवहन की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए पूर्वी तट रेलवे एक मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार है। पारादीप, विशाखापत्तनम और गोपालपुर जैसे प्रमुख बंदरगाहों में रेल की क्षमता में वृद्धि करने एवं माल निपटान की सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की तैयारियां चल रही हैं। औद्योगिक गतिविधियों के प्रत्याशित विकास की मांग को पूरा करने के लिए, रेल की बुनियादी ढांचे में विकास हेतु वर्तमान विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। .

नई!!: विशाखपट्नम और पूर्वी तटीय रेलवे · और देखें »

फलकनुमा एक्स्प्रेस २७०४

फलकनुमा एक्सप्रेस रूट मैप फलकनुमा एक्स्प्रेस २७०४ भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन सिकंदराबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:SC) से 04:00PM बजे छूटती है और हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:HWH) पर ०५:४५PM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है २५ घंटे ४५ मिनट। फलकनुमा एक्सप्रेस हावडा (स्टेशन कोड:HWH) से सिकंदराबाद (स्टेशन कोड:SC) के बीच चलने वाली एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन हैं। दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत चलने वाली ये रेलगाड़ी हैदराबाद से कोलकाता यात्रा करने वालो के लिए जीवन रेखा बनी हुई हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और फलकनुमा एक्स्प्रेस २७०४ · और देखें »

बन्दरगाह

जापान का कोबे बन्दरगाह भारत के विशाखापत्तनम का बन्दरगाह एक प्राकृतिक बन्दरगाह है। बन्दरगाह (हार्बर) समुद्री जहाजों के ठहरने की जगह हैं। विश्व में कई विशाल व छोटे बंदरगाह हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और बन्दरगाह · और देखें »

बंगाल की खाड़ी

बंगाल की खाड़ी विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी है और हिंद महासागर का पूर्वोत्तर भाग है। यह मोटे रूप में त्रिभुजाकार खाड़ी है जो पश्चिमी ओर से अधिकांशतः भारत एवं शेष श्रीलंका, उत्तर से बांग्लादेश एवं पूर्वी ओर से बर्मा (म्यांमार) तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से घिरी है। बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल 2,172,000 किमी² है। प्राचीन हिन्दू ग्रन्थों के अन्सुआर इसे महोदधि कहा जाता था। बंगाल की खाड़ी 2,172,000 किमी² के क्षेत्रफ़ल में विस्तृत है, जिसमें सबसे बड़ी नदी गंगा तथा उसकी सहायक पद्मा एवं हुगली, ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदी जमुना एवं मेघना के अलावा अन्य नदियाँ जैसे इरावती, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी आदि नदियां सागर से संगम करती हैं। इसमें स्थित मुख्य बंदरगाहों में चेन्नई, चटगाँव, कोलकाता, मोंगला, पारादीप, तूतीकोरिन, विशाखापट्टनम एवं यानगॉन हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और बंगाल की खाड़ी · और देखें »

भारत में दशलक्ष-अधिक शहरी संकुलनों की सूची

भारत दक्षिण एशिया में एक देश है। भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार, वह सातवाँ सबसे बड़ा देश है, और १.२ अरब से अधिक लोगों के साथ, वह दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत में उनतीस राज्य और सात संघ राज्यक्षेत्र हैं। वह विश्व की जनसंख्या के १७.५ प्रतिशत का घर हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत में दशलक्ष-अधिक शहरी संकुलनों की सूची · और देखें »

भारत में पर्यटन

हर साल, 3 मिलियन से अधिक पर्यटक आगरा में ताज महल देखने आते हैं। भारत में पर्यटन सबसे बड़ा सेवा उद्योग है, जहां इसका राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 6.23% और भारत के कुल रोज़गार में 8.78% योगदान है। भारत में वार्षिक तौर पर 5 मिलियन विदेशी पर्यटकों का आगमन और 562 मिलियन घरेलू पर्यटकों द्वारा भ्रमण परिलक्षित होता है। 2008 में भारत के पर्यटन उद्योग ने लगभग US$100 बिलियन जनित किया और 2018 तक 9.4% की वार्षिक वृद्धि दर के साथ, इसके US$275.5 बिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है। भारत में पर्यटन के विकास और उसे बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय नोडल एजेंसी है और "अतुल्य भारत" अभियान की देख-रेख करता है। विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद के अनुसार, भारत, सर्वाधिक 10 वर्षीय विकास क्षमता के साथ, 2009-2018 से पर्यटन का आकर्षण केंद्र बन जाएगा.

नई!!: विशाखपट्नम और भारत में पर्यटन · और देखें »

भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची

भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची। भारत ने सर्वाधिक हिंदी भाषा के समाचार पत्र सर्कुलेट होते हैं उसके बाद इंग्लिश और उर्दू समाचारपत्रों का स्थान है। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची · और देखें »

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों का संजाल भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची भारतीय राजमार्ग के क्षेत्र में एक व्यापक सूची देता है, द्वारा अनुरक्षित सड़कों के एक वर्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण। ये लंबे मुख्य में दूरी roadways हैं भारत और के अत्यधिक उपयोग का मतलब है एक परिवहन भारत में। वे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा भारतीय अर्थव्यवस्था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 laned (प्रत्येक दिशा में एक), के बारे में 65,000 किमी की एक कुल, जिनमें से 5,840 किमी बदल सकता है गठन में "स्वर्ण Chathuspatha" या स्वर्णिम चतुर्भुज, एक प्रतिष्ठित परियोजना राजग सरकार द्वारा शुरू की श्री अटल बिहारी वाजपेयी.

नई!!: विशाखपट्नम और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार · और देखें »

भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरों की सूची

इस लेख में भारत के सर्वोच्च सौ महानगरीय क्षेत्रों की सूची (२००८ अनुसार) है। इन सौ महानगरों की संयुक्त जनसंख्या राष्ट्र की कुल जनसंख्या का सातवां भाग बनाती है। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरों की सूची · और देखें »

भारत में स्मार्ट नगर

भारत में स्मार्ट नगर की कल्पना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की है जिन्होंने देश के १०० नगरों को स्मार्ट नगरों के रूप में विकसित करने का संकल्प किया है। सरकार ने २७ अगस्त २०१५ को ९८ प्रस्तावित स्मार्ट नगरों की सूची जारी कर दी। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत में स्मार्ट नगर · और देखें »

भारत में विमानक्षेत्रों की सूची

यह सूची भारत के विमानक्षेत्रों की है। भारत में विमानक्षेत्रों और बंदरगाहों को दर्शाता हुआ मानचित्र .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत में विमानक्षेत्रों की सूची · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

भारत में कॉफी उत्पादन

भारत में कॉफी वन भारत में कॉफी बागान भारत में कॉफ़ी का उत्पादन मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय राज्यों के पहाड़ी क्षेत्रों में होता है। यहां कुल 8200 टन कॉफ़ी का उत्पादन होता है जिसमें से कर्नाटक राज्य में अधिकतम 53 प्रतिशत, केरल में 28 प्रतिशत और तमिलनाडु में 11 प्रतिशत उत्पादन होता है। भारतीय कॉफी दुनिया भर की सबसे अच्छी गुणवत्ता की कॉफ़ी मानी जाती है, क्योंकि इसे छाया में उगाया जाता है, इसके बजाय दुनिया भर के अन्य स्थानों में कॉफ़ी को सीधे सूर्य के प्रकाश में उगाया जाता है। भारत में लगभग 250000 लोग कॉफ़ी उगाते हैं; इनमें से 98 प्रतिशत छोटे उत्पादक हैं। 2009 में, भारत का कॉफ़ी उत्पादन दुनिया के कुल उत्पादन का केवल 4.5% था। भारत में उत्पादन की जाने वाली कॉफ़ी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा निर्यात कर दिया जाता है। निर्यात किये जाने वाले हिस्से का 70 प्रतिशत हिस्सा जर्मनी, रूस संघ, स्पेन, बेल्जियम, स्लोवेनिया, संयुक्त राज्य, जापान, ग्रीस, नीदरलैंड्स और फ्रांस को भेजा जाता है। इटली को कुल निर्यात का 29 प्रतिशत हिस्सा भेजा जाता है। अधिकांश निर्यात स्वेज़ नहर के माध्यम से किया जाता है। कॉफी भारत के तीन क्षेत्रों में उगाई जाती है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु दक्षिणी भारत के पारम्परिक कॉफ़ी उत्पादक क्षेत्र हैं। इसके बाद देश के पूर्वी तट में उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के गैर पारम्परिक क्षेत्रों में नए कॉफ़ी उत्पादक क्षेत्रों का विकास हुआ है। तीसरे क्षेत्र में उत्तर पूर्वी भारत के अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और आसाम के राज्य शामिल हैं, इन्हें भारत के "सात बन्धु राज्यों" के रूप में जाना जाता है। भारतीय कॉफी, जिसे अधिकतर दक्षिणी भारत में मानसूनी वर्षा में उगाया जाता है, को "भारतीय मानसून कॉफ़ी" भी कहा जाता है। इसके स्वाद "सर्वश्रेष्ठ भारतीय कॉफ़ी के रूप में परिभाषित किया जाता है, पेसिफिक हाउस का फ्लेवर इसकी विशेषता है, लेकिन यह एक साधारण और नीरस ब्रांड है।" कॉफ़ी की चार ज्ञात किस्में हैं अरेबिका, रोबस्टा, पहली किस्म जिसे 17 वीं शताब्दी में कर्नाटक के बाबा बुदान पहाड़ी क्षेत्र में शुरू किया गया, का विपणन कई सालों से केंट और S.795 ब्रांड नामों के तहत किया जाता है। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत में कॉफी उत्पादन · और देखें »

भारत का भूगोल

भारत का भूगोल या भारत का भौगोलिक स्वरूप से आशय भारत में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने ३२,८७,२६३ वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। साथ ही लगभग १.३ अरब जनसंख्या के साथ यह पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है। भारत की भौगोलिक संरचना में लगभग सभी प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं। एक ओर इसके उत्तर में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें हैं तो दूसरी ओर और दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर, एक ओर ऊँचा-नीचा और कटा-फटा दक्कन का पठार है तो वहीं विशाल और समतल सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी, थार के विस्तृत मरुस्थल में जहाँ विविध मरुस्थलीय स्थलरुप पाए जाते हैं तो दूसरी ओर समुद्र तटीय भाग भी हैं। कर्क रेखा इसके लगभग बीच से गुजरती है और यहाँ लगभग हर प्रकार की जलवायु भी पायी जाती है। मिट्टी, वनस्पति और प्राकृतिक संसाधनो की दृष्टि से भी भारत में काफ़ी भौगोलिक विविधता है। प्राकृतिक विविधता ने यहाँ की नृजातीय विविधता और जनसंख्या के असमान वितरण के साथ मिलकर इसे आर्थिक, सामजिक और सांस्कृतिक विविधता प्रदान की है। इन सबके बावजूद यहाँ की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक एकता इसे एक राष्ट्र के रूप में परिभाषित करती है। हिमालय द्वारा उत्तर में सुरक्षित और लगभग ७ हज़ार किलोमीटर लम्बी समुद्री सीमा के साथ हिन्द महासागर के उत्तरी शीर्ष पर स्थित भारत का भू-राजनैतिक महत्व भी बहुत बढ़ जाता है और इसे एक प्रमुख क्षेत्रीय शक्ति के रूप में स्थापित करता है। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत का भूगोल · और देखें »

भारत के तेल शोधनागारों की सूची

भारत में कुल मिलाकर २३ तेल शोधनागार है। दिसंबर २०१७ के अनुसार इन सब की मिलाकर कुल क्षमता २४७.६ एमएमटीपीए (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष) है। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत के तेल शोधनागारों की सूची · और देखें »

भारत के दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर

* अमृतसर.

नई!!: विशाखपट्नम और भारत के दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर · और देखें »

भारत के मानित विश्वविद्यालय

भारत में उच्च शिक्षा संस्थान निजी व सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में हैं। सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को सरकार (केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा) द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त होती है जबकि निजी विश्वविद्यालय विभिन्न संस्थाओं या समितियों द्वारा संचालित होते हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत के मानित विश्वविद्यालय · और देखें »

भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश

भारत राज्यों का एक संघ है। इसमें उन्तीस राज्य और सात केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुनः जिलों और अन्य क्षेत्रों में बांटे गए हैं।.

नई!!: विशाखपट्नम और भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: विशाखपट्नम और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

यह सूचियों भारत के सबसे बड़े शहरों पर है। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: विशाखपट्नम और भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम · और देखें »

भारत के ज़िले

तालुकों में बंटे हैं ज़िला भारतीय राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासनिक हिस्सा होता है। जिले फिर उप-भागों में या सीधे तालुकों में बंटे होते हैं। जिले के अधिकारियों की गिनती में निम्न आते हैं.

नई!!: विशाखपट्नम और भारत के ज़िले · और देखें »

भारतीय प्रबन्धन संस्थान

भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आई आई एम) भारत के सर्वोत्तम प्रबंधन संस्थान हैं। प्रबन्धन की शिक्षा के अतिरिक्त ये अनुसंधान व सलाह (कांसल्टेंसी) का कार्य भी करते हैं। वर्तमान में ६ भारतीय प्रबन्धन संस्थान हैं जो बंगलुरू, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, इन्दौर तथा कोझीकोड में स्थित हैं। ये प्रबन्धन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा की उपाधि प्रदान करते हैं जो एम बी ए के समतुल्य है। इन संस्थानों में प्रवेश अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा कामन ऐडमिशन टेस्ट (सी ए टी) के आधार पर होता है। यह परीक्षा दुनिया की सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी परिक्षाओं में से है। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारतीय प्रबन्धन संस्थान · और देखें »

भारतीय प्रबंधन संस्थान, विशाखपट्नम

भारतीय प्रबंधन संस्थान, विशाखपट्नम के अलावा बीस अन्य स्थानों में स्थित है। यह प्रबंधन शिक्षा का उच्च श्रेणी का संस्थान है। इन्हें सम्मिलित रूप से भारतीय प्रबंधन संस्थान कहा जाता है। श्रेणी:भारतीय प्रबंधन संस्थान.

नई!!: विशाखपट्नम और भारतीय प्रबंधन संस्थान, विशाखपट्नम · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय प्रतिज्ञा

भारत का राष्ट्रीय शपथ भारत गणराज्य के प्रति निष्ठा की शपथ है। विशेष रूप से गणतंत्रता दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में एवम् अन्य स्थलों पर आयोजित सार्वजनिक समारोहों पर भागीदारियों द्वारा एक सुर में इसका उच्चार किया जाता है। आमतौर पर इसे विद्यालयों की पाठ्यपुस्तकों के शुरूआती पन्ने पर छपा देखा जा सकता है। प्रतिज्ञा को असल रूप से सन् 1962 में, लेखक प्यिदीमर्री वेंकट सुब्बाराव द्वारा, तेलुगू भाषा में रचा गया था। इसका पहला सार्वजनिक पठन सन् 1963 में विशाखापट्टणम के एक विद्यालय में हुआ था, बाद में इसका अनुवाद कर के भारत की सारी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसार किया गया। .

नई!!: विशाखपट्नम और भारतीय राष्ट्रीय प्रतिज्ञा · और देखें »

मद्रास प्रैज़िडन्सी

मद्रास प्रेसीडेंसी (சென்னை மாகாணம், చెన్నపురి సంస్థానము, മദ്രാസ് പ്രസിഡന്‍സി, ಮದ್ರಾಸ್ ಪ್ರೆಸಿಡೆನ್ಸಿ, ମଦ୍ରାସ୍ ପ୍ରେସୋଦେନ୍ଚ୍ଯ), जिसे आधिकारिक तौर पर फोर्ट सेंट जॉर्ज की प्रेसीडेंसी तथा मद्रास प्रोविंस के रूप में भी जाना जाता है, ब्रिटिश भारत का एक प्रशासनिक अनुमंडल था। अपनी सबसे विस्तृत सीमा तक प्रेसीडेंसी में दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों सहित वर्तमान भारतीय राज्य तमिलनाडु, उत्तरी केरल का मालाबार क्षेत्र, लक्षद्वीप द्वीपसमूह, तटीय आंध्र प्रदेश और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र, गंजाम, मल्कानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, नवरंगपुर और दक्षिणी उड़ीसा के गजपति जिले और बेल्लारी, दक्षिण कन्नड़ और कर्नाटक के उडुपी जिले शामिल थे। प्रेसीडेंसी की अपनी शीतकालीन राजधानी मद्रास और ग्रीष्मकालीन राजधानी ऊटाकामंड थी। 1639 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रासपट्टनम गांव को खरीदा था और इसके एक साल बाद मद्रास प्रेसीडेंसी की पूर्ववर्ती, सेंट जॉर्ज किले की एजेंसी की स्थापना की थी, हालांकि मछलीपट्टनम और आर्मागोन में कंपनी के कारखाने 17वीं सदी के प्रारंभ से ही मौजूद थे। 1655 में एक बार फिर से इसकी पूर्व की स्थिति में वापस लाने से पहले एजेंसी को 1652 में एक प्रेसीडेंसी के रूप में उन्नत बनाया गया था। 1684 में इसे फिर से एक प्रेसीडेंसी के रूप में उन्नत बनाया गया और एलीहू येल को पहला प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। 1785 में पिट्स इंडिया एक्ट के प्रावधानों के तहत मद्रास ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित तीन प्रांतों में से एक बन गया। उसके बाद क्षेत्र के प्रमुख को "प्रेसिडेंट" की बजाय "गवर्नर" का नाम दिया गया और कलकत्ता में गवर्नर-जनरल का अधीनस्थ बनाया गया, यह एक ऐसा पद था जो 1947 तक कायम रहा.

नई!!: विशाखपट्नम और मद्रास प्रैज़िडन्सी · और देखें »

मल्ल (कुलनाम)

भारत के कई भागों के लोगों का कुलनाम मल्ल है।.

नई!!: विशाखपट्नम और मल्ल (कुलनाम) · और देखें »

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी भी) झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए। धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, २००७-०८ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज २००७-२००८ के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को २-० से हराया उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई ०२ सितम्बर २०१४ को उन्होंने भारत को २४ साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई। धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं जैसे २००८ में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला), राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और २००९ में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री पुरस्कार साथ ही २००९ में विस्डन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया। उनकी कप्तानी में भारत ने २८ साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दुबारा जीत हासिल की। सन् २०१३ में इनकी कप्तानी में भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। इन्होंने २०१४ में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। धोनी लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में २०१५ क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते साथ ही इन्होंने लगातार ११ विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने १०० वनडे मैच जिताए हो। और उन्होनें कहा है कि जल्द ही वो एक ऐसा कदम उठाएंगे जो किसी कप्तान ने अपने कैरियर में नहीं उठाया वो टीम को २ हिस्सों में बाटेंगे जो खिलाड़ी अच्छा नहीं खेलेगा उसे वो दूसरी टीम में डाल देंगे और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा वो उसे अपनी टीम में रख लेंगे इसमें कुछ नये खिलाड़ी भी आ सकते हैं। धोनी ने ४ जनवरी २०१७ को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी टीम की कप्तानी छोड़ी। .

नई!!: विशाखपट्नम और महेंद्र सिंह धोनी · और देखें »

रणजी ट्रॉफी 2016-17

रणजी ट्राफी 2016-17 रणजी ट्रॉफी, भारत में प्रमुख प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट के 83 वें सीजन है। पिछले सीजन के विपरीत, 2016-17 टूर्नामेंट तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे। कप्तान और कोच परिवर्तन के सहायक थे। छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम प्रतियोगिता में अपनी पहली फिल्म बनाने के लिए रणजी ट्रॉफी के इस संस्करण में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 28 टीम बनने वाली हैं। सितंबर 2016 में बीसीसीआई ने प्रतियोगिता के लिए दिनांक, समूहों और जुड़नार की घोषणा। गुलाबी गेंद टूर्नामेंट में इस्तेमाल किया जाएगा, मदद करने के लिए बीसीसीआई के एक दिन/रात खेलने पर एक निर्णय करने के टेस्ट मैच। मुंबई गत चैम्पियन हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और रणजी ट्रॉफी 2016-17 · और देखें »

रणजी ट्रॉफी 2016-17 ग्रुप बी

रणजी ट्रॉफी 2016-17 की रणजी ट्रॉफी, भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट के 83 वें मौसम है। यह तीन समूहों में विभाजित 28 टीमों ने चुनाव लड़ा जा रहा है। ग्रुप ए और बी नौ टीमों का समावेश है और ग्रुप सी दस टीमों के शामिल हैं। राजस्थान और सौराष्ट्र के बीच पहला दौर स्थिरता वरिष्ठ महिलाओं की एकदिवसीय लीग की वजह से चेन्नई से विजयनगरम के लिए ले जाया गया था। झारखंड और कर्नाटक के बीच 2 दौर स्थिरता कावेरी नदी जल विवाद की वजह से ग्रेटर नोएडा के लिए तमिलनाडुसे ले जाया गया था। .

नई!!: विशाखपट्नम और रणजी ट्रॉफी 2016-17 ग्रुप बी · और देखें »

राममूर्ति नायडू (पहलवान)

प्रोफेसर राममूर्ति नायडू (अंग्रेजी:Kodi Rammurthy Naidu तेलुगू:కోడి రామ్మూర్తి నాయుడు जन्म:१८८२ - मृत्यु:१९४२) भारत के विश्वविख्यात पहलवान हुए हैं जिन्हें उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये ब्रिटिश सरकार ने कलयुगी भीम की उपाधि से अलंकृत किया था। दक्षिण भारत के उत्तरी आन्ध्र प्रदेश में जन्मे इस महाबली ने एक समय में पूरे विश्व में तहलका मचा दिया था। स्वयं ब्रिटिश सम्राट जार्ज पंचम व महारानी मैरी ने लन्दन स्थित बकिंघम पैलेस में आमन्त्रित कर सम्मानित किया और इण्डियन हरकुलिस व इण्डियन सैण्डोज जैसे उपनाम प्रदान किये। उनके शारीरिक बल के करतब देखकर सामान्य जन से लेकर शासक वर्ग तक सभी दाँतों तले उँगली दबाने को विवश हो जाया करते थे। प्रो॰ साहब ने व्यायाम की जो नयी पद्धति विकसित की उसे आज भी भारतीय मल्लयुद्ध के क्षेत्र में प्रो॰ राममूर्ति की विधि के नाम से जाना जाता है जिसमें दण्ड-बैठक के दैनन्दिन अभ्यास से शरीर को अत्यधिक बलशाली बनाया जाता है। .

नई!!: विशाखपट्नम और राममूर्ति नायडू (पहलवान) · और देखें »

रामकृष्णा बीच

रामकृष्णा बीच आन्ध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम नगर में स्थित हैं। यह नगर का एक मुख्य पर्यटक आकर्षण हैं। श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश.

नई!!: विशाखपट्नम और रामकृष्णा बीच · और देखें »

रायपुर

रायपुर छत्तीसगढ की राजधानी है। यह देश का २६ वां राज्य है। ०१ नवम्बर २००० को मध्यप्रदेश से विभाजित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया। .

नई!!: विशाखपट्नम और रायपुर · और देखें »

राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान

राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान, ०९ से १६ वर्ष के आयु वर्ग के रचनात्मक बच्चों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सम्मान है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (भारत सरकार) के स्वायत्त निकाय द्वारा राष्ट्रीय बाल भवन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान में एक पट्टिका, एक प्रमाण पत्र शैक्षिक संसाधन और नकद पुरस्कार सम्मिलित हैं। राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान प्रायः नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। बालश्री सम्मान भारत के ३ राष्ट्रपति पुरस्कारों में से एक है, बाल श्री देश का सर्वोच्च बाल पुरस्कार हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान · और देखें »

राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा

राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (National Institute of Oceanography) भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की एक प्रयोगशाला है। इसका मुख्यालय गोवा में स्थित है तथा मुम्बई, कोच्चि एवं विशाखापट्टनम में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसकी स्थापना १ जनवरी सन् १९६६ को हुई थी। इसका मुख्य ध्येय उत्तरी हिन्द महासागर के विशिष्ट समुद्रवैज्ञानिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन करना है। .

नई!!: विशाखपट्नम और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा · और देखें »

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (या, विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र), भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उद्यम है, जिसे नवरत्न की उपाधि प्राप्त है। यह 'वाइजाग स्टील' के नाम से ख्यात है। विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र पहला तटीय समग्र इस्पात संयंत्र है, जो गुणवत्तापूर्ण उत्पादों व ग्राहक संतुष्टि के लिए पहचाना जाता है। आर आई एन एल-वी एस पी ऐसा पहला समग्र इस्पात संयंत्र है, जिसे आई एस ओ 9001:2008, ओ एच एस ए एस 18001:2007 एवं आई एस ओ 14001:2004 मानकों के प्रमाणपत्र प्राप्त हैं। यह ऐसा पहला सार्वजनिक उपक्रम है, जिसे ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली हेतु आई एस ओ 50001 एवं सॉफ्टवेअर विकास हेतु सी एम एम आई स्तर 3 का प्रमाणन प्राप्त है। आर आई एन एल-वी एस पी को संगठन में सूचना प्रौद्योगिकी–उद्यम संसाधन योजना (ई आर पी) सेवा के अंतर्गत सूचना संरक्षा प्रबंधन प्रणाली (आई एस एम एस) हेतु आई एस ओ 27001 से प्रमाणित भी किया गया है। इसका पंजीकृत कार्यालय: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (सीआईएन: U27109AP1982GOI003404), प्रशासनिक भवन, विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र, विशाखापत्तनम-530031, आंध्र प्रदेश, में है। .

नई!!: विशाखपट्नम और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड · और देखें »

रेडियो सिटी

150px रेडियो सिटी भारत का एक गैर शासकीय रेडियो स्टेशन है। इसका प्रसारण ९१.१ मेगाहर्ट्ज़ पर होता है। इस रेडियो स्टेशन कि शुरुआत सबसे पहले मुंबई से २००४ में हुई। अब यह भारत के कई शहरों और महानगरों में एक प्रचलित रेडियो स्टेशन है। इसकीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिस.

नई!!: विशाखपट्नम और रेडियो सिटी · और देखें »

रोहित शर्मा

रोहित गुरूनाथ शर्मा (Rohit Sharma) (जन्म: ३० अप्रैल १९८७) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। इनका जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। रोहित मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। रोहित टेस्ट क्रिकेट, वनडे और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते है इसके अतिरिक्त मुम्बई इंडियन्स टीम के कप्तान भी है। वर्तमान में वे भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान भी है। उन्होंने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ ०९ नवम्बर २०१३ को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलकर की थी उस मैच में रोहित ने १७७ रनों की पारी खेली थी, उन्होंने १०८ वनडे मैचों के बाद टेस्ट मैच खेला था। जबकि एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत २३ जून २००७ को आयरलैण्ड क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। इनके अलावा रोहित ने अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी में अपना पहला मैच १९ सितम्बर २००७ को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। १३ नवम्बर २०१४ को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए २६४ रनों की पारी खेलकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन अर्थात सर्वोच्च स्कोर बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया है। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। इन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाये है जो अभी तक किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाए है। फ़ोर्ब्स इंडिया २०१५ के भारत के १०० शीर्ष प्रसिद्ध व्यक्तियों में शर्मा को ८वाँ स्थान मिला। महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बाद अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और रोहित शर्मा · और देखें »

शाह नवाज खान

मेजर जनरल शाह नवाज खान (24 जनवरी 1914 – 9 दिसम्बर 1983) आजाद हिन्द फौज के प्रसिद्ध अधिकारी थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के समाप्त होने पर जनरल शाहनवाज खान, कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों तथा कर्नल प्रेम सहगल के ऊपर अंग्रेज सरकार ने मुकद्दमा चलाया। वे बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के नाना थे। खान एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय राष्ट्रीय सेना में एक अधिकारी के रूप में कार्य किया था। युद्ध के बाद, उसे देशद्रोह के लिए दोषी ठहराया गया, और ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा किए गए एक सार्वजनिक न्यायालय-मार्शल में मौत की सजा सुनाई गई। भारत में अशांति और विरोध के बाद भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ ने सजा को कम कर दिया था। द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त होने पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक नाटकीय बदलाव आया। 15 अगस्त 1947 भारत को आजादी मिलने तक, भारतीय राजनैतिक मंच विविध जनान्दोलनों का गवाह रहा। इनमें से सबसे अहम् आन्दोलन, आजाद हिन्द फौज के 17 हजार जवानों के खिलाफ चलने वाले मुकदमे के विरोध में जनाक्रोश के सामूहिक प्रदर्शन थे। मेजर जनरल शहनवाज को मुस्लिम लीग और ले.

नई!!: विशाखपट्नम और शाह नवाज खान · और देखें »

श्रेयस अय्यर

श्रेयस संतोष अय्यर (जन्म; ०६ दिसम्बर १९९४) एक क्रिकेट खिलाड़ी है जो मुंबई की क्रिकेट टीम के लिए खेलते है और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते है। ये एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के एक वैकल्पिक ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। ये २०१४ के आईसीसी अंडर -१९ क्रिकेट विश्व कप में भारत की अंडर -१९ क्रिकेट टीम के लिए खेले थे। जबकि उन्होंने २०१४ सीज़न के दौरान इंग्लैंड में ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा ये इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेलते हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और श्रेयस अय्यर · और देखें »

श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2006-07

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 8-17 फरवरी, 2007 को भारत में 4-मैच वनडे सीरीज खेली थी, जहां भारत ने श्रीलंका को 2-1 से हराया था। .

नई!!: विशाखपट्नम और श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2006-07 · और देखें »

श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2017

श्रीलंका क्रिकेट टीम नवंबर और दिसंबर 2017 में भारत का दौरा करेगी। मूल कार्यक्रम में फरवरी 2018 से शुरू होने वाले तीन टेस्ट, पांच एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) और एक ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय (टी20ई) मैच का दौरा किया गया था। मार्च 2017 में, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने 2017-18 निदास ट्रॉफी के लिए, श्रीलंका, भारत और बांग्लादेश की विशेषता सीमित-ओवर त्रिकोणीय श्रृंखला टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा की। यह मार्च 2018 में आयोजित होने वाली है। एसएलसी के अध्यक्ष थिलंगा सुमथिपला ने कहा कि इस सीरीज़ में निर्धारित सीमित-ओवरों मैच के कुछ मैच अब निदास ट्राफी में खेले जाएंगे। इस दौरे के संशोधित कार्यक्रम में अब तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20ई हैं। टेस्ट सीरीज़ से पहले, दो दिवसीय दौरे का आयोजन भारत बोर्ड के अध्यक्ष इलेवन और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। अगस्त 2017 में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने बताया कि टेस्ट कोलकाता, नागपुर और दिल्ली में खेला जाएगा। एकदिवसीय मैचों में धर्मशाला, मोहाली और विशाखापत्तनम होंगे और तीन टी20ई मैच कटक, इंदौर और मुंबई में होंगे। इसके अलावा, चौधरी ने कहा कि श्रीलंका के उन्नत आगमन का दूसरा कारण भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित श्रृंखला को रद्द करना था। अक्टूबर 2017 में, विराट कोहली को भारत के दौरे के लिए कप्तान घोषित किया गया था, लेकिन वर्ष के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे की तैयारी में श्रृंखला के दूसरे छमाही के लिए विश्राम की संभावना है। .

नई!!: विशाखपट्नम और श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2017 · और देखें »

शोभा नायडू

शोभा नायडू भारत की प्रमुख कुचीपुडी नर्तकियों में से एक है और प्रसिद्ध स्वामी वम्पाति चिन्ना सत्यम की एक उत्कृष्ट शिष्या है। उनका नायडू का जन्म १९५६ में आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापत्तनम जिले के अनकापल्ली में हुआ था। उन्होंने बहुत ही कम आयु में कुचीपुड़ी की तकनीक में महारत हासिल की और नृत्य नाटकों में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने देशभर और विदेशों में अपने गुरु के साथ प्रदर्शन किया है, सत्यभामा और पद्मावती की श्रेष्ठ भूमिका निभाई। वह एक उत्कृष्ट नर्तक भी हैं और वह कुचिपुड़ी कला अकादमी, हैदराबाद पिछले कुछ सालों से युवा छात्रों को प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने कई नृत्य-नाटकों को भी निर्देशित किया है। और कृष्ण गण सभा मद्रास से उन्हें नृत्य चूडमानी का शीर्षक भी प्राप्त हुआ है। .

नई!!: विशाखपट्नम और शोभा नायडू · और देखें »

सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज़

सत्यम कम्प्युटर सर्विसिस लि एक परामर्शदाता और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं की कम्पनी है, जो हैदराबाद, भारत में स्थित है। .

नई!!: विशाखपट्नम और सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज़ · और देखें »

सबसे सघन आबादी वाले शहर

FE-India-Map-2014.jpg भारत के घनी आबादी वाले शहरों भारत के सबसे घनी आबादी वाले शहरों की सूची .

नई!!: विशाखपट्नम और सबसे सघन आबादी वाले शहर · और देखें »

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना है। यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को गुलामी से मुक्त कराया, परन्तु 'स्वच्छ भारत' का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। स्वच्छ भारत का उद्देश्य व्यक्ति, क्लस्टर और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के माध्यम से खुले में शौच की समस्या को कम करना या समाप्त करना है। स्वच्छ भारत मिशन लैट्रिन उपयोग की निगरानी के जवाबदेह तंत्र को स्थापित करने की भी एक पहल करेगा। सरकार ने 2 अक्टूबर 2019, महात्मा गांधी के जन्म की 150 वीं वर्षगांठ तक ग्रामीण भारत में 1.96 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत (यूएस $ 30 बिलियन) के 1.2 करोड़ शौचालयों का निर्माण करके खुले में शौंच मुक्त भारत (ओडीएफ) को हासिल करने का लक्ष्य रखा है। .

नई!!: विशाखपट्नम और स्वच्छ भारत अभियान · और देखें »

हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड

हिन्दुस्तान शिपयार्ड की एक झलक हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) भारत का एक पोत प्रांगण (shipyard) है जो विशाखापत्तनम में स्थित है। .

नई!!: विशाखपट्नम और हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड · और देखें »

हिल्डा मैरी लाजरस

हिल्डा मैरी लाजरस (जन्म १८९० – निधन १९७८) भारत में एक ईसाई मिशनरी और लोकप्रिय स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसूति विज्ञानी थीं। वो आंध्र मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या एवं विशाखापत्तनम के किंग जॉर्ज अस्पताल की अधीक्षक थीं। वो वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की प्रथम भारतीय निदेशक थीं। .

नई!!: विशाखपट्नम और हिल्डा मैरी लाजरस · और देखें »

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक फॉर्च्यून 500 कंपनी (2012 में 267 वें स्थान पर) है, जो भारत सरकार की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम को सरकार द्वारा नवरत्न श्रेणी में रखा गया है। भारत में इसका पेट्रोलियम उत्पादों के विपणन मे कुल योगदान 20.9% और तेल शोधन मे 10.3% है। इसके स्वामित्व मे दो तटीय तेल परिशोधन कारखाने (ऑयल रिफाईनरी) हैं। इन परिशोधिकाओं (रिफाईनरी) मे कई प्रकार के पेट्रोलियम उत्पाद जैसे इंधन तेल (फ्यूल ऑयल) और स्नेहक (ल्युब्रीकेंट) का निर्माण होता है। पश्चिमी तट पर स्थित मुंबई रिफाईनरी की क्षमता 5.5 एम.एम.टी.पी.ए तथा पूर्वी तट पर स्थित विशाखापत्तनम रिफाईनरी की क्षमता 7.5 एम.एम.टी.पी.ए है। कंपनी की मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) की अत्याधुनिक मंगलौर रिफाइनरी जिसकी क्षमता 9 एम.एम.टी.पी.ए है, मे कुल इक्विटी भागीदारी 16.95% है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मित्तल एनर्जी समूह के साथ संयुक्त उद्यम एच एम ई एल में एक नयी तेल परिशोधिका गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी को पंजाब के भटिंडा मे स्थापित किया है, जिसका लोकार्पण भारत के प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने 28 अप्रैल 2012 को किया। .

नई!!: विशाखपट्नम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड · और देखें »

हुदहुद (चक्रवात)

हुदहुद एक उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान है। यह उत्तरी हिंद महासागर में बना २०१४ का अब तक का सबसे ताकतवर तूफान है। इसका नाम हुदहुद नामक एक पक्षी के नाम से लिया गया है। इसके नाम का सुझाव ओमान ने दिया। .

नई!!: विशाखपट्नम और हुदहुद (चक्रवात) · और देखें »

हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा

21 जनवरी 2017 को जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस के नौ डिब्बे देर रात आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के कुनेरू स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इसमें अब तक 36 लोगों की मौत हुई है और 54 लोग घायल हैं। हादसे की जांच शुरू हो गई है, लेकिन रेलवे सूत्रों ने हादसे के लिए किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया है। - अमर उजाला - 22 जनवरी 2017 .

नई!!: विशाखपट्नम और हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा · और देखें »

जलसेना विद्रोह (मुम्बई)

विद्रोही नौसैनिक की मूर्ति (कोलाबा, मुम्बई) भारत की आजादी के ठीक पहले मुम्बई में रायल इण्डियन नेवी के सैनिकों द्वारा पहले एक पूर्ण हड़ताल की गयी और उसके बाद खुला विद्रोह भी हुआ। इसे ही जलसेना विद्रोह या मुम्बई विद्रोह (बॉम्बे म्युटिनी) के नाम से जाना जाता है। यह विद्रोह १८ फ़रवरी सन् १९४६ को हुआ जो कि जलयान में और समुद्र से बाहर स्थित जलसेना के ठिकानों पर भी हुआ। यद्यपि यह मुम्बई में आरम्भ हुआ किन्तु कराची से लेकर कोलकाता तक इसे पूरे ब्रिटिश भारत में इसे भरपूर समर्थन मिला। कुल मिलाकर ७८ जलयानों, २० स्थलीय ठिकानों एवं २०,००० नाविकों ने इसमें भाग लिया। किन्तु दुर्भाग्य से इस विद्रोह को भारतीय इतिहास मे समुचित महत्व नहीं मिल पाया है। .

नई!!: विशाखपट्नम और जलसेना विद्रोह (मुम्बई) · और देखें »

ज़ोनल टी-20 लीग 2018

2017-18 ज़ोनल टी-20 लीग भारत में एक आगामी ट्वेंटी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता है यह 7 से 16 जनवरी 2018 तक खेला जाने वाला है। जनवरी और फरवरी 2017 में आयोजित 2016-17 इंटर स्टेट ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के बाद यह टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण होगा। .

नई!!: विशाखपट्नम और ज़ोनल टी-20 लीग 2018 · और देखें »

जिओ

जियो (जिओ) (Jio; आधिकारिक नाम: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड, RJIL) भारत में मोबाइल टेलीफोन, ब्रॉडबैण्ड सेवाएँ तथा डिजिटल सेवाएँ प्रदान करने वाली कम्पनी है। .

नई!!: विशाखपट्नम और जिओ · और देखें »

विशाखा उत्सव

विशाखा उत्सव एक हिन्दू त्यौहार हैं। अन्य त्योहारों की नसों मे, विशाख उत्सव एक और त्योहार है जो आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित किया जाता है, ताकि राज्य मे पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। यह त्योहार सबसे विशिष्ट घटना है, जो कला, शिल्प, संगीत, नृत्य और कई सांसकृतिक के कार्यक्रमों के रूप मे परंपराओं और संस्कृति को मनाता है। विशाखापत्तनम, बंदरगाह शहर, इस भव्य चार दिवसीय त्योहार के लिये महान स्थल बनाता है। विशाख उत्सव में भाग लेते हुए आंध्र प्रदेश की सांसकृतिक विरासत की एक पूरी झलक देखने का एक आदर्श तरीका है। देश के सभी हिस्सो और दुनिया के लोग विशाखा के त्योहार का आनंद लेते हैं। श्रेणी:संस्कृति श्रेणी:हिन्दू त्यौहार श्रेणी:धार्मिक त्यौहार .

नई!!: विशाखपट्नम और विशाखा उत्सव · और देखें »

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन विशाखापट्टनम शहर का रेलवे स्टेशन है। श्रेणी:आंध्र प्रदेश के रेलवे स्टेशन श्रेणी:रेलवे स्टेशन.

नई!!: विशाखपट्नम और विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन · और देखें »

विशाखापट्टनम विमानक्षेत्र

विशाखापट्टनम विमानक्षेत्र भारत के विशाखापट्टनम शहर में स्थित हवाई अड्डा है। इसका ICAO कोड है: VEVZ और IATA कोड है: VTZ। यह नागरिक हवाई अड्डा है। यहाँ कस्टम्स विभाग नहीं है। यहाँ की उड़ान पट्टी पेव्ड है, इसकी लंबाई ६००० फीट है और यहाँ की अवतरण प्रणाली यांत्रिक नहीं है। नई उड़ानपट्टी का निर्माण पूरा हुआ। .

नई!!: विशाखपट्नम और विशाखापट्टनम विमानक्षेत्र · और देखें »

विशाखापट्नम जिला

विशाखापत्तनम भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश का एक जिला है। इस का मुख्य नगर विशाखपट्नम है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: विशाखपट्नम और विशाखापट्नम जिला · और देखें »

वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1994-95

वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए 1 99 4 में भारत का दौरा किया और इसके बाद 3 टेस्ट मैचों की एक श्रृंखला का आयोजन किया। भारत ने एकदिवसीय श्रृंखला 4-1 से जीती और टेस्ट श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ की गई। द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला विल्स विश्व सीरीज 1994-95 के आसपास खेली गई, एक त्रिकोणीय ओडीआई टूर्नामेंट जिसमें भारत, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड शामिल थे, और भारत ने जीता था। त्रिकोणीय एकदिवसीय टूर्नामेंट को रंगीन कपड़ों में खेला गया था, जबकि द्विपक्षीय सीरीज़ गोरे में खेला गया था। .

नई!!: विशाखपट्नम और वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1994-95 · और देखें »

वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2011-12

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने 6 नवंबर से 11 दिसंबर 2011 तक भारत का दौरा किया। इस दौरे में तीन टेस्ट मैचों और पांच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) शामिल थे। पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन, भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में 15,000 रन पार करने वाले पहले क्रिकेटर बने। .

नई!!: विशाखपट्नम और वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2011-12 · और देखें »

वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2013-14

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारत का दौरा किया, 31 अक्टूबर से 27 नवंबर 2013 तक दो टेस्ट मैचों और भारतीय राष्ट्रीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला खेला। आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम में शुरू में नहीं, श्रृंखला जल्द ही भारत में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के भारत के अनुसूचित दौरे को रद्द करने के बाद व्यवस्था की थी, जिसके साथ ही श्रृंखला में खुद ही 2 टेस्ट और 3 बीसीसीआई और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के बीच विवाद के चलते ओडीआई। यह श्रृंखला भारतीय क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर के दूसरे टेस्ट के समापन पर सभी प्रकार के खेल से रिटायरमेंट के लिए सबसे उल्लेखनीय थी, जो कि उनका 200 वां समग्र था। .

नई!!: विशाखपट्नम और वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2013-14 · और देखें »

वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2014-15

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने अक्टूबर 2014 में भारत का दौरा किया। यह दौरा मूल रूप से तीन टेस्ट मैचों, पांच वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच और एक ट्वेंटी-20 इंटरनेशनल मैच से होने वाला था। चक्रवात हुदहुद के कारण तीसरे मैच को रद्द करने के बाद एकदिवसीय श्रृंखला को पांच मैचों से चार तक घटा दिया गया था। श्रृंखला के प्रारंभ के दिन, वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों ने धमकी दी कि जब तक वे डब्लूआईसीबी द्वारा अपनी देय राशि का भुगतान नहीं कर देते तब तक मैदान पर नहीं आना चाहिए। बीसीसीआई हस्तक्षेप के बाद, डब्ल्यूआईसीबी ने अपने खिलाड़ियों का भुगतान करने का वादा किया और श्रृंखला शुरू हुई। 17 अक्टूबर 2014 को, टॉस टाइम में, वेस्ट इंडीज के एकदिवसीय कप्तान ड्वेन ब्रावो ने पूरी टीम उनके साथ लायी और घोषणा की कि वे बाकी के दौरे को छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें डब्लूआईसीबी से अपना वादा किया गया भुगतान नहीं मिला। बाद में बीसीसीआई ने पुष्टि की कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों, वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच चल रहे वेतन के चलते चौथा एकदिवसीय खेल के बाद दौरे के शेष जुड़ने को रद्द कर दिया गया था। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विकास की पुष्टि करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज टीम प्रबंधन ने अपने निर्णय के बोर्ड को पहले दिन में सूचित किया था। श्रीलंका ने भारत में नवंबर में वेस्टइंडीज के मैचों को छोड़ने के बाद नवंबर में पांच एकदिवसीय मैच खेलने के लिए प्रिंसिपल पर सहमति जताई है। इसके बाद बीसीसीआई ने घोषणा की कि वह अगले नोटिस तक वेस्ट इंडीज के सभी योजनाबद्ध दौरे को निलंबित कर देगी, और भारत दौरे के अंत से समाप्त होने के लिए डब्ल्यूआईसीबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। जून 2016 में, भारत ने पुष्टि की कि वे अपने दौरे का वेस्ट इंडीज़ का सम्मान करेंगे, जो कि अगले महीने होने का आयोजन किया जाएगा। .

नई!!: विशाखपट्नम और वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2014-15 · और देखें »

वेंकैया नायडू

मुप्पवरपु वेंकैया नायडू (Muppavarapu Venkaiah Naidu, వెంకయ్య నాయుడు, जन्म: 1 जुलाई 1949) वर्तमान भारत के उपराष्ट्रपति हैं। वे 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। केंद्र में विभिन्न विभागों के मंत्री पदों को भी सुशोभित कर चुके है। भारत के सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ (एनडीए) ने 17 जुलाई 2017 को उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया। 5 अगस्त 2017 को हुए चुनाव में गोपालकृष्ण गाँधी को पराजित करके वे भारत के तेरहवें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए और 11 अगस्त 2017 को उपराष्ट्रपति बने। .

नई!!: विशाखपट्नम और वेंकैया नायडू · और देखें »

वॉनाक्राय रैनसमवेयर हमला

वॉनाक्राय रैनसमवेयर (अंग्रेज़ी: WannaCry या WanaCrypt0r 2.0) एक रैनसमवेयर मैलवेयर टूल है जिसका प्रयोग करते हुए मई 2017 में एक वैश्विक रैनसमवेयर हमला हुआ। रैनसम अंग्रेजी शब्द है जिसका अर्थ है- फिरौती। इस साइबर हमले के बाद संक्रमित कंप्यूटरों ने काम करना बंद कर दिया, उन्हें फिर से खोलने के लिए बिटकॉइन के रूप में 300-600 डॉलर तक की फिरौती की मांग की गई। प्रभावित संगठनों ने कंप्यूटर्स के लॉक होने और बिटकॉइन की मांग करने वाले स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, चीन, रूस, स्पेन, इटली, वियतनाम समेत कई अन्य देशों में रेनसमवेयर साइबर हमलों के समाचार प्राप्त हुए हैं। ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस भी इस हमले से प्रभावित हुई है। साइबर सुरक्षा शोधकर्ता के मुताबिक़ बिटकॉइन मांगने के 36 हज़ार मामलों का पता चला है। - एनडीटीवी - 13 मई 2017 हैकर्स ने अमेरिका की नैशनल सिक्यॉरिटी ऐजेंसी जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर इतने बड़े पैमाने पर साइबर अटैक किया। माना जा रहा है कि अमेरिका की नैशनल सिक्यॉरिटी एजेंसी जिस तकनीक का इस्तेमाल करती थी वह इंटरनेट पर लीक हो गई थी और हैकर्स ने उसी तकनीक का इस्तेमाल किया है। - नवभारत टाइम्स -13 मई 2017 सुरक्षा शोध से जुड़ी एक संस्था ने रविवार को चेतावनी दी कि शुक्रवार को हुए वैश्विक हमले के बाद दूसरा बड़ा साइबर हमला 15 मई 2017 सोमवार को हो सकता है। ब्रिटेन के सुरक्षा शोधकर्ता 'मैलवेयर टेक' ने भविष्यवाणी की है कि दूसरा हमला सोमवार को होने की संभावना है। मैलवेयर टेक ने ही रैनसमवेयर हमले को सीमित करने में मदद की थी। - ज़ी न्यूज़ - 15 मई 2017 .

नई!!: विशाखपट्नम और वॉनाक्राय रैनसमवेयर हमला · और देखें »

गाँधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन संस्थान

गाँधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन संस्थान (Gandhi Institute of Technology and Management/ GITAM) भारत का एक मानद विश्वविद्यालय है।) पहले यह 'गीतम महाविद्यालय' के नाम से ख्यात था और आंध्र विश्वविद्यालय से सम्बद्ध था। इसकी स्थापना १९८० में हुई थी तथा २००७ में मानद विश्वविद्यालय की श्रेणी में रखा गया। यह आन्ध्र प्रदेश का पहला संस्थान था जिसे मानद विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया। इस विश्वविद्यालय के तीन प्रांगण (कैम्पस) हैं- मुख्य कैम्पस विशाखापट्टनम में है, इसके अतिरिक्त हैदराबाद और बंगलुरु में इसके प्रांगण हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और गाँधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन संस्थान · और देखें »

गाजुवाका

गाजुवाका एक उपनगर है जो विशाखापट्टनम शहर, (आंध्र प्रदेश, भारत गणराज्य) के १५ किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यहाँ कई विशाखापट्टनम के भारी उद्योग, जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम, वैज़ाग स्टील इत्यादि निकट होने के कारण गाजुवाका ने वैज़ाग के प्रतिबिंब के समान ही विकास देखा। गाजुवाका का २१ नवंबर, २००५ को ग्रेटर विशाखा नगरपालिका निगम में विलय कर दिया गया।.

नई!!: विशाखपट्नम और गाजुवाका · और देखें »

गुड़

180px गुड़, ईख, ताड़ आदि के रस को उबालकर कर सुखाने से प्राप्त होने वाला ठोस पदार्थ है। इसका रंग हल्के पीले से लेकर गाढ़े भूरे तक हो सकता है। भूरा रंग कभी-कभी काले रंग का भी आभास देता है। यह खाने में मीठा होता है। प्राकृतिक पदार्थों में सबसे अधिक मीठा कहा जा सकता है। अन्य वस्तुओं की मिठास की तुलना गुड़ से की जाती हैं। साधारणत: यह सूखा, ठोस पदार्थ होता है, पर वर्षा ऋतु जब हवा में नमी अधिक रहती है तब पानी को अवशोषित कर अर्धतरल सा हो जाता है। यह पानी में अत्यधिक विलेय होता है और इसमें उपस्थित अपद्रव्य, जैसे कोयले, पत्ते, ईख के छोटे टुकड़े आदि, सरलता से अलग किए जा सकते हैं। अपद्रव्यों में कभी कभी मिट्टी का भी अंश रहता है, जिसके सूक्ष्म कणों को पूर्णत: अलग करना तो कठिन होता हैं किंतु बड़े बड़े कण विलयन में नीचे बैठ जाते हैं तथा अलग किए जा सकते हैं। गरम करने पर यह पहले पिघलने सा लगता है और अंत में जलने के पूर्व अत्यधिक भूरा काला सा हो जाता है। गुड़ का उपयोग मूलतः दक्षिण एशिया में किया जाता है। भारत के ग्रामीण इलाकों में गुड़ का उपयोग चीनी के स्थान पर किया जाता है। गुड़ लोहतत्व का एक प्रमुख स्रोत है और रक्ताल्पता (एनीमिया) के शिकार व्यक्ति को चीनी के स्थान पर इसके सेवन की सलाह दी जाती है। गुड़ के एक अन्य हिन्दी शब्द जागरी का प्रयोग अंग्रेजी में इसके लिए किया जाता है। .

नई!!: विशाखपट्नम और गुड़ · और देखें »

गुरजाड अप्पाराव

गुरुजाडा अप्पाराव (सितम्बर, 1861 - 30 नवम्बर, 1915) आधुनिक तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि थे। .

नई!!: विशाखपट्नम और गुरजाड अप्पाराव · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2000-01

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने फरवरी से अप्रैल 2001 तक तीन टेस्ट सीरीज और पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत का दौरा किया। .

नई!!: विशाखपट्नम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2000-01 · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2010-11

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत का दौरा किया, 1 से 24 अक्टूबर 2010 के बीच तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेले। .

नई!!: विशाखपट्नम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2010-11 · और देखें »

ओड़िया भाषा

ओड़िआ, उड़िया या ओडिया (ଓଡ଼ିଆ, ओड़िआ) भारत के ओड़िशा प्रान्त में बोली जाने वाली भाषा है। यह यहाँ के राज्य सरकार की राजभाषा भी है। भाषाई परिवार के तौर पर ओड़िआ एक आर्य भाषा है और नेपाली, बांग्ला, असमिया और मैथिली से इसका निकट संबंध है। ओड़िसा की भाषा और जाति दोनों ही अर्थो में उड़िया शब्द का प्रयोग होता है, किंतु वास्तव में ठीक रूप "ओड़िया" होना चाहिए। इसकी व्युत्पत्ति का विकासक्रम कुछ विद्वान् इस प्रकार मानते हैं: ओड्रविषय, ओड्रविष, ओडिष, आड़िषा या ओड़िशा। सबसे पहले भरत के नाट्यशास्त्र में उड्रविभाषा का उल्लेख मिलता है: "शबराभीरचांडाल सचलद्राविडोड्रजा:। हीना वनेचराणां च विभाषा नाटके स्मृता:।" भाषातात्विक दृष्टि से उड़िया भाषा में आर्य, द्राविड़ और मुंडारी भाषाओं के संमिश्रित रूपों का पता चलता है, किंतु आज की उड़िया भाषा का मुख्य आधार भारतीय आर्यभाषा है। साथ ही साथ इसमें संथाली, मुंडारी, शबरी, आदि मुंडारी वर्ग की भाषाओं के और औराँव, कुई (कंधी) तेलुगु आदि द्राविड़ वर्ग की भाषाओं के लक्षण भी पाए जाते हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और ओड़िया भाषा · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश

आन्ध्र प्रदेश ఆంధ్ర ప్రదేశ్(अनुवाद: आन्ध्र का प्रांत), संक्षिप्त आं.प्र., भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। हैदराबाद केवल दस साल के लिये राजधानी रहेगी, तब तक अमरावती शहर को राजधानी का रूप दे दिया जायेगा। आन्ध्र प्रदेश 12°41' तथा 22°उ॰ अक्षांश और 77° तथा 84°40'पू॰ देशांतर रेखांश के बीच है और उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहाँ की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियाँ, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰)) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है। ऐतिहासिक दृष्टि से राज्य में शामिल क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र विषय के रूप में जाना जाता था। आन्ध्र राज्य से आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया। फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी। तेलंगाना राज्य में दस जिले तथा शेष आन्ध्र प्रदेश (सीमांन्ध्र) में 13 जिले होंगे। दस साल तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी होगी। नया राज्य सीमांन्ध्र दो-तीन महीने में अस्तित्व में आजाएगा अब लोकसभा/राज्यसभा का 25/12सिट आन्ध्र में और लोकसभा/राज्यसभा17/8 सिट तेलंगाना में होगा। इसी माह आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लागू हो गया जो कि राज्य के बटवारे तक लागू रहेगा। .

नई!!: विशाखपट्नम और आन्ध्र प्रदेश · और देखें »

आन्ध्र विश्वविद्यालय

आन्ध्र विश्वविद्यालय या आंध्र विश्व कला परिषद (ఆంధ్ర యూనివర్శిటి / ఆంధ్ర విశ్వకళాపరిషత్), विशाखापट्ट्नम, पूर्व तटीय आंध्र प्रदेश में स्थित भारत के प्राचीनतम प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना १९२५ में की गई थी। तब इस विश्वविद्यालय ने मद्रास विश्वविद्यालय के साथ एफिलिएशन योग्यताएं बांटीं थीं। यह एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। यह 1926 में स्थापित किया गया। यह 250 हेक्टेयर (620 एकड़) के परिसर में स्थित है। .

नई!!: विशाखपट्नम और आन्ध्र विश्वविद्यालय · और देखें »

आजाद हिन्द फौज पर अभियोग

आजाद हिन्द फौज के अभियोग से तात्पर्य नवम्बर १९४५ से लेकर मई १९४६ तक आजाद हिन्द फौज के अनेकों अधिकारियों पर चले कोर्ट-मार्शल से है। कुल लगभग दस मुकदमे चले। इनमें पहला और सबसे प्रसिद्ध मुकद्दमा दिल्ली के लाल किले में चला जिसमें कर्नल प्रेम सहगल, कर्नल गुरुबख्श सिंह तथा मेजर जनरल शाहनवाज खान पर संयुक्त रूप से चला। द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त होने पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक नाटकीय बदलाव आया। 15 अगस्त 1947 भारत को आजादी मिलने तक, भारतीय राजनैतिक मंच विविध जनान्दोलनों का गवाह रहा। इनमें से सबसे अहम् आन्दोलन, आजाद हिन्द फौज के 17 हजार जवानों के खिलाफ चलने वाले मुकदमे के विरोध में जनाक्रोश के सामूहिक प्रदर्शन थे। मेजर जनरल शहनवाज को मुस्लिम लीग और ले.

नई!!: विशाखपट्नम और आजाद हिन्द फौज पर अभियोग · और देखें »

आई एन एस अरिहंत

भारतीय नौसेना पोत (आई एन एस) अरिहंत (अरि: शत्रु हंतः मारना अर्थात शत्रु को मारने वाला) परमाणु शक्ति चालित भारत की प्रथम पनडुब्बी है। इस 6000 टन के पोत का निर्माण उन्नत प्रौद्योगिकी पोत (ATV) परियोजना के अंतर्गत पोत निर्माण केंद्र विशाखापत्तनम में 2.9 अरब अमेरिका डॉलर की लागत से किया गया है। इसको बनाने के बाद भारत वह छठा देश बन गया जिनके पास इस तरह की पनडुब्बियां है। अन्य पाँच देश हैं, अमेरिका (71), रूस (50), चीन (7), ब्रिटेन (6) और फ्रांस (5) (कोष्ठक में पनडुब्बियों की संख्या दी गई है)। अरिहंत का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर द्वारा 26 जुलाई 2009 को जलावतरण किया गया यह दिन इसलिए भी चुना गया क्योंकि यह कारगिल युद्ध में विजय की सालगिरह भी थी और इस दिन को कारगिल विजय दिवस या विजय दिवस)http://www.dnaindia.com/india/report_india-reaches-milestone-with-launch-of-n-powered-submarine_1277227 रूप में मनाया जाता है। भारतीय नौसेना के बेड़े में 2011 में शामिल होने से पहले अरिहंत को गहन बंदरगाह और समुद्री परीक्षणों से गुजरना पड़ेगा। .

नई!!: विशाखपट्नम और आई एन एस अरिहंत · और देखें »

आईएनएस चक्र २

भारतीय नौसेना की नाभिकीय पनडुब्बी - 'आईएनएस चक्र' आईएनएस चक्र-२ (INS Chakra II या К-152 Nerpa) भारतीय नौसेना की नाभिकीय शक्ति से चलने वाली पनडुब्बी है। यह 8,140-टन वाली आक्रमणकारी पनडुब्बी है। इसे 4 अप्रैल 2012 को विशाखापत्तनम में भारतीय सेना को सुपुर्द किया गया। .

नई!!: विशाखपट्नम और आईएनएस चक्र २ · और देखें »

आईएनएस सिंधुरक्षक

आईएनएस सिंधुरक्षक (एस६३) भारतीय नौसेना की सिंधुघोष वर्ग की दस डीजल-विद्युत पनडुब्बियों में से एक थी। 4 जून 2010 को भारतीय रक्षा मंत्रालय और ज़्वेजदोच्का शिपयार्ड के मध्य पनडुब्बी के उन्नयन और जीर्णोद्धार के लिए अमेरिकी $8 करोड़ ($80 मिलियन) का समझौता हुआ था। पनडुब्बी ने दो आग की घटनाओं का सामना किया था, प्रथम लघु घटना 2010 में और द्वितीय 14 अगस्त 2013 को मुम्बई के नौसेनिक डॉकयार्ड में हुई जिसमें यह डुब गयी। .

नई!!: विशाखपट्नम और आईएनएस सिंधुरक्षक · और देखें »

आईएनएस वर्षा

आईएनएस वर्षा (INS Varsha) एक भारतीय नौसेना के लिए परियोजना वर्षा के तहत विकसित एक नया नौसैनिक अड्डा है। यह अड्डा नौसेना के परमाणु पनडुब्बियों और जहाजों के नए बेड़े का घर होगा। यह नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय, विशाखापत्तनम से लगभग 200 किलोमीटर (124.27 मील) के दायरे के भीतर स्थित होने की योजना है। पिछली खबरों के अनुसार सुझाव दिया गया था कि गंगावरम नए बेस के लिए प्रारंभिक स्थल होगा। अब राम्बिली में अड्डा विकसित किया जा रहा है, जो विशाखापत्तनम से 50 किमी दूर है। .

नई!!: विशाखपट्नम और आईएनएस वर्षा · और देखें »

आईएनएस अरिदमन

आईएनएस अरिदमन (INS Aridhaman) अरिहंत श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी है। यह भारत द्वारा निर्मित की जा रही दूसरी परमाणु ऊर्जा वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। इसे विशाखापत्तनम में जहाज निर्माण केंद्र पर परमाणु पनडुब्बियों का निर्माण करने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल (एटीवी) प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। इस पनडुब्बी में इसके पूर्ववर्ती आईएनएस अरिहंत की तुलना में मिसाइल की संख्या दोगुनी होगी, जिससे इसे और अधिक मिसाइलों को ले जाने की क्षमता मिल जाएगी। .

नई!!: विशाखपट्नम और आईएनएस अरिदमन · और देखें »

आंध्र प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कालेजों की सूची

आंध्र प्रदेश में विश्वविद्यालयों और कालेजों की सूची आंध्र प्रदेश में विश्वविद्यालयों की व्यवस्था केंद्रीय, राज्य, मानित, स्वयंवत्त और प्राइवेट विश्वविद्यालयों के रूप में देखी जासकती है.

नई!!: विशाखपट्नम और आंध्र प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कालेजों की सूची · और देखें »

आंध्र मेडिकल कॉलेज

आंध्र मेडिकल कॉलेज आंध्र प्रदेश का एक चिकित्सा महाविद्यालय है। यह एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षा संस्थान है। यह आंध्र प्रदेश का सबसे पुराना चिकित्सा महाविद्यालय है। इसकी स्थापना के इतिहास को देखें तो पता चलता है कि यह भारत का छटा सबसे पुराना चिकित्सा महाविद्यालय है। .

नई!!: विशाखपट्नम और आंध्र मेडिकल कॉलेज · और देखें »

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा २०१६–१७

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच ०९ नवम्बर २०१६ से ०१ फ़रवरी २०१७ तक ५ टेस्ट मैच और ३ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच भी आयोजित किये जाएंगे जबकि ३ ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मैचों का भी आयोजन किया जाएगा। पहला टेस्ट मैच ९ फ़रवरी से १३ फरवरी तक राजकोट में खेला गया। इन ५ टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत ने इंग्लैण्ड को ४-० से हराया। इसके बाद वनडे मैचों की शुरुआत पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से हुई जिसमें भी भारत ने इंग्लैण्ड को हराया में वनडे श्रृंखला भी अपने नाम की। वनडे श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर २२ जनवरी २०१७ को खेला गया था जिसमें इंग्लैण्ड टीम ने भारत को मात्र ५ रनों हराया था। .

नई!!: विशाखपट्नम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा २०१६–१७ · और देखें »

किल्ली कृपा रानी

डॉ० किल्ली कृपा रानी (जन्म 19 नवम्बर 1965) आंध्र प्रदेश की सक्रिय राजनीति से जुड़ी महिला हैं। वह एक पूर्व सांसद रह चुकी हैं। वह 2009 से 2014 तक श्रीकाकुलम का भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और किल्ली कृपा रानी · और देखें »

कैमरून व्हाइट

कैमरून लिओन व्हाइट (जन्म 18 अगस्त 1983 को बार्न्सडेल, विक्टोरिया में) एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी और मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान हैं। मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज़ और दाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज व्हाइट ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी शुरूआत 2000-01 के सत्र में विक्टोरियन बुशरेंजर की ओर से एक बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में की थी। शुरुआत में उनकी तुलना विक्टोरिया के साथी खिलाड़ी शेन वार्न के साथ की गयी लेकिन बाद में यह तुलना फीकी पड़ गई क्योंकि व्हाइट ने एंड्रयू साइमंड्स के समान एक कभी-कभार गेंदबाजी करने वाले बल्लेबाज की भूमिका निभानी शुरू कर दी। वर्ष 2003-04 में विक्टोरिया की एकदिवसीय टीम की कमान सँभालने के साथ वे 20 वर्ष की आयु में विक्टोरिया के सबसे युवा कप्तान बने और उस सत्र के बाद प्रथम श्रेणी की कप्तानी का जिम्मा भी उन्ही को सौंप दिया गया। पहली बार 2005 में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली, लेकिन वह लगातार अंदर बाहर होते रहे क्योंकि चयनकर्ता और राष्ट्रीय टीम के कप्तान रिकी पॉन्टिंग चाहते थे कि व्हाइट मुख्य स्पिनर के रूप में खेलने के लिए अपनी गेंदबाजी को और बेहतर बनाएं.

नई!!: विशाखपट्नम और कैमरून व्हाइट · और देखें »

केंद्रीय विद्यालय नं २, नौसेना बाग, विशाखापट्टणम

केंद्रीय विद्यालय नं २, नौसेना बाग, विशखापट्टणम  एक सह-शैक्षिक विद्यालय है जो केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रशासित व प्रबंधित किया जाता है। यह शिक्षालय विशाखापट्टणम शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित है। विद्यालय डॉलफिन हिल्स् की तलहटी पर बसा है। विद्यालय में पूर्णतः अनुरक्षित तीन अभिकलक प्रयोशालाएँ (कंप्यूटर लैब) हैं। यह एक सी.बी.एस.ई.-सम्बद्ध विद्यालय है। यह नौसैनिक परिक्षेत्र के अंदर तीन केंद्रीय विद्यालयों और एक नेवी चिल्ड्रन स्कूल में से एक है। बाक़ी तीन हैं - के.वी १, नौसेना बाग; के.वी मल्कापुरम तथा एन सी एस, एन एस बी, विशाखापट्टनम। .

नई!!: विशाखपट्नम और केंद्रीय विद्यालय नं २, नौसेना बाग, विशाखापट्टणम · और देखें »

कोरोमंडल एक्स्प्रेस २८४१

कोरोमंडल एक्स्प्रेस 2841 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:HWH) से 02:50PM बजे छूटती है और चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:MAS) पर 05:15PM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 26 घंटे 25 मिनट। कोरोमंडल एक्सप्रेस भारतीय रेल की प्रमुख वाहको में से एक है। यह एक सुपरफास्ट ट्रेन है जो दैनिक भारत के पूर्वी तट के हावडा (कोलकाता) में हावडा स्टेशन (एचडबल्युएच) और चेन्नाई में चेन्नाई सेंट्रल (मास) के बीच चलती है। यह आईआर के इतिहास में पहली सुपरफास्ट ट्रेन में से एक है। बंगाल की खाडी के साथ भारत के पूर्वी तट को कोरोमंडल तट कहा जाता है इसलियए इस ट्रेन को यह नाम दिया गया है क्योंकि यह कोरोमंडल तट की पूरी लंबाई की सफर करती हैІ यह ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है। .

नई!!: विशाखपट्नम और कोरोमंडल एक्स्प्रेस २८४१ · और देखें »

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह (बंगाली:আন্দামান ও নিকোবর দ্বীপপুঞ্জ) भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यहाँ की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है। दो प्रमुख द्वीपसमूहों से मिलकर बने इस द्वीपसमूह को 10° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है। द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है। 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 356152 है। पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 6496 किमी² या 2508 वर्ग मील है। .

नई!!: विशाखपट्नम और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह · और देखें »

अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बियाँ

अरिहंत श्रेणी (Arihant-class submarine) भारतीय नौसेना के लिए बनाई जाने वाली परमाणु शक्ति वाले बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों की एक श्रेणी है। इन्हे $2.9 बिलियन वाले उन्नत टेक्नोलॉजी वेसल (एटीवी) प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया था ताकि परमाणु-शक्ति वाली पनडुब्बियों को डिजाइन और निर्मित किया जा सके। इस श्रेणी के प्रमुख पोत, आईएनएस अरिहंत को 2009 में लॉन्च किया गया था और व्यापक समुद्री परीक्षणों के बाद, अगस्त 2016 में शुरू होने की पुष्टि हुई थी। अरिहंत पनडुब्बी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों के अलावा किसी अन्य देश द्वारा बनाई जाने वाली पहली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। .

नई!!: विशाखपट्नम और अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बियाँ · और देखें »

अरकु घाटी

अरकू घाटी भारत में आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापट्टनम जिले में एक पर्वतीय स्थान है। यह घाटी पूर्वी घाट पर स्थित है और कई जनजातियों का निवास स्थान रहा है। अरकू घाटी दक्षिण भारत में सबसे कम प्रदूषित क्षेत्रों में से एक है तथा वाणिज्यिक रूप से कम उपयोग किया हुआ पर्यटक स्थल है। .

नई!!: विशाखपट्नम और अरकु घाटी · और देखें »

अल्लूरी सीताराम राजू

अल्लूरी सीताराम राजू अल्लूरी सीताराम राजू (तेलुगू: అల్లూరి సీతారామరాజు 4 जुलाई 1897 – 1924) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक क्रांतिकारी थे। .

नई!!: विशाखपट्नम और अल्लूरी सीताराम राजू · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2013-14

2013-2014 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सत्र सितंबर 2013 से मार्च 2014 तक है। .

नई!!: विशाखपट्नम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2013-14 · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2014-15

2014-2015 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सत्र अक्टूबर 2014 से अप्रैल 2015 तक था। .

नई!!: विशाखपट्नम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2014-15 · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2015-16

2015-2016 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सत्र अक्टूबर 2015 से अप्रैल 2016 तक था। .

नई!!: विशाखपट्नम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2015-16 · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2016-17

2016-2017 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीज़न सितंबर 2016 से अप्रैल 2017 तक का था। इस अवधि के दौरान 41 टेस्ट मैचों, 87 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे), 43 ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय (टी20ई), 4 प्रथम श्रेणी मैचों, 16 लिस्ट ए मैचों, 41 महिला वनडे इंटरनेशनल (डब्ल्यूवनडे) और 15 महिला टी-20 इंटरनेशनल (डब्ल्यूटी20ई) खेला गया इस सीजन में हुई 41 टेस्ट मैचों में से 3 दिन / रात टेस्ट मैचों का मैच रहा। सीज़न पाकिस्तान के साथ शुरू हुआ टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग, ऑस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय रैंकिंग की अगुआई की, न्यूजीलैंड ने ट्वेंटी -20 रैंकिंग की अगुवाई की और ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने महिला रैंकिंग की अगुवाई की। पुरुषों का पूर्ण सदस्य क्रिकेट न्यूजीलैंड के भारत दौरे के साथ शुरू हुआ। भारत ने टेस्ट श्रृंखला में न्यूजीलैंड पर 3-0 की जीत के साथ भारत को पहले टेस्ट रैंकिंग में स्थानांतरित किया। भारत के 500 वें टेस्ट मैच में श्रृंखला के पहले टेस्ट के साथ इस दौरे में भारतीय क्रिकेट में कई मील का पत्थर भी दिखाई दिए, श्रृंखला का दूसरा टेस्ट भारत में भारत का 250 वां टेस्ट रहा, और भारत का 900 वां वनडे पहला ओडीआई था। इस सीज़न में उल्लेखनीय हाइलाइट में बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत इंग्लैंड पर 1-1, और दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरे टेस्ट सीरीज की जीत से बनी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे के विवाद से पीड़ित होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गेंद पर छेड़छाड़ के साथ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फफ डु प्लेसिस का आरोप लगाया। न्यूजीलैंड ने 1985 से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ जीत ली है। भारत ने 2008 के बाद पहली बार एंथनी डी मेलो ट्राफी के लिए चुनाव लड़े इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित चैपल-हैडली ट्राफी के दसवें संस्करण, ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीता था, और न्यूजीलैंड में आयोजित ग्यारहवें संस्करण, न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीता था। बांग्लादेश ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत में खेला, जिसने 208 रन से जीत हासिल की। एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था, जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला थी जिसमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज भी शामिल थे, जो श्रीलंका ने जीता था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्वेंटी-20 श्रृंखला 2-1 से जीता जब श्रीलंका की पहली श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी प्रारूप में हुई। दक्षिण अफ्रीका ने बारह बार लगातार एकदिवसीय जीत दर्ज की जिसमें घर पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के सफेदी शामिल थे। सीज़न की अंतिम टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी। पुरुषों के सहयोगी और सहबद्ध क्रिकेट में, इंटरकांटिनेंटल कप के तीन मैचों और विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप के छह मैचों का आयोजन होना था। इन मैचों के परिणाम अब तक पापुआ न्यू गिनी को विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप में पहली जगह और इंटरकांटिनेंटल कप में चौथे स्थान पर देखने को मिला है। अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय टूर और टूर्नामेंट भी शीर्ष सहयोगियों और सहयोगी देशों में शामिल थे: यूएई बनाम ओमान, हांगकांग बनाम पापुआ न्यू गिनी, अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2017 डेजर्ट टी 20 चैलेंज, और 2016-17 संयुक्त अरब अमीरात त्रि-राष्ट्र श्रृंखला। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश (2-1 से हारने) के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला भी खेली, और आयरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेले, दोनों को गंवा दिया। इसके अलावा, 2019 क्रिकेट विश्व कप की योग्यता प्रक्रिया में एक और कदम संयुक्त राज्य अमेरिका और ओमान को विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन 3 में पदोन्नत किए जाने के साथ पूरा किया गया था। इस सीज़न में 2014-16 आईसीसी महिला चैंपियनशिप का समापन हुआ, जिसमें अंतिम सात श्रृंखला (6 और 7 राउंड से मैच) की अवधि इस अवधि में निर्धारित की गई थी। इन मैचों के समापन पर, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें थे, और इसलिए 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए सीधी योग्यता प्राप्त की। बांग्लादेश, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, थाईलैंड, पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड के साथ, नीचे चार टीमों (भारत, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका) को महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2017 में रखा गया है। कुछ विवाद था, हालांकि, जैसा कि भारत और पाकिस्तान के बीच की श्रृंखला इस समय की अवधि में निर्धारित होना था, लेकिन श्रृंखला आगे नहीं बढ़ी थी। नतीजतन, आईसीसी तकनीकी समिति ने यह फैसला सुनाया कि भारत की महिला टीम ने सभी मैचों को जब्त कर लिया है, पाकिस्तान को दिए जाने वाले अंक, प्रभावी रूप से भारत को नीचे चार में भेज दिया। इस सीजन के दौरान 2016 महिला ट्वेंटी-20 एशिया कप भी खेला गया था, भारत ने लगातार छठा खिताब जीता था। भारत और बांग्लादेश के बीच टूर्नामेंट के सलामी बल्लेबाज ने इतिहास को देखा, बांग्लादेश को 54 रनों तक पहुंचाया गया, जो कि महिला ट्वेंटी -20 इंटरनेशनल में सबसे कम है। हालांकि, यह रिकॉर्ड केवल चार दिनों तक खड़ा था, जैसा कि बाद में टूर्नामेंट में था, बांग्लादेश ने 44 रन पर पाकिस्तान को आउट कर दिया था। .

नई!!: विशाखपट्नम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2016-17 · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2017-18

2017-18 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र सितंबर 2017 से अप्रैल 2018 तक था। 28 टेस्ट मैचों, 93 वनडे इंटरनेशनल (वनडे), और 44 ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय (टी20ई) इस अवधि के दौरान खेले गए थे। 30 टेस्ट मैचों में से चार मैच खेल रहे थे, जिसमें दिन/रात मैच थे। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दिन/रात का टेस्ट मैच अवधि में केवल चार दिनों तक चलने वाला था, जिसमें पिछले चार दिवसीय टेस्ट मैच 1973 में खेला जा रहा था। सीज़न भारत की टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग का नेतृत्व कर रहा था, दक्षिण अफ्रीका ओडीआई रैंकिंग का नेतृत्व कर रहा था, न्यूजीलैंड ट्वेंटी-20 रैंकिंग का नेतृत्व कर रहा था, और इंग्लैंड महिलाएं महिलाओं की रैंकिंग का नेतृत्व करती थीं। इसके अतिरिक्त, क्रिकेट 2017 कोड के कानून 1 अक्टूबर 2017 को लागू हुए, 2000 कोड ऑफ लॉ के 6 वें संस्करण का प्रदर्शन करते हुए, कानूनों में कई बदलाव आईसीसी मानक बजाने की स्थितियों में शामिल किए गए थे। सीजन भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ शुरू हुई, जिसमें 5 एकदिवसीय और 3 टी20ई शामिल थे। इसके बाद, पूर्ण सदस्य देशों के बीच 16 और द्विपक्षीय श्रृंखला सीजन के शेष के लिए निर्धारित की गई थी। इन श्रृंखलाओं में से सबसे उल्लेखनीय एशेज का 70 वां संस्करण था, जिसे ऑस्ट्रेलिया में नवंबर 2017 से जनवरी 2018 तक आयोजित किया गया था। अन्य उल्लेखनीय हाइलाइट्स में न्यूजीलैंड ने 1984 के बाद घरेलू टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड को हराया और 1970 के बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। दक्षिण अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया दौरा भी कई अनुशासनात्मक मुद्दों के लिए उल्लेखनीय था, जिसमें इन घटनाओं में से सबसे गंभीर घटनाएं एक गेंद को छेड़छाड़ कर रही थीं जिसके परिणामस्वरूप ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ, उपाध्यक्ष डेविड वार्नर और कैमरून बैंक्रॉफ्ट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया 12 महीने, 12 महीने, और 9 महीने के लिए क्रमशः। इसके अलावा, पूर्ण सदस्य देशों के बीच पहली दो टी20ई त्रि-श्रृंखला (ट्रांस-तस्मान त्रि-श्रृंखला और निदास ट्रॉफी) का आयोजन किया गया था। इस सीजन में 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप योग्यता प्रक्रिया की समाप्ति हुई। इस सीज़न की शुरुआत आईसीसी वनडे चैम्पियनशिप से विश्वकप के लिए सीधी योग्यता के लिए कट ऑफ डेट को चिह्नित करती है। कट ऑफ डेट की शीर्ष आठ टीमों ने विश्व कप में सीधी योग्यता प्राप्त की, जबकि नीचे चार टीमें (वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, अफगानिस्तान) आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2018 में गईं। इन चार टीमें विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप की शीर्ष चार टीमें और विश्व कप लीग चैंपियनशिप की शीर्ष दो टीमों से जुड़ गईं और विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन दो की शीर्ष दो टीमों को विश्व कप क्वालीफ़ायर में खेलने वाली दस टीमें बनाने में शामिल हुईं। विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप के अंतिम दो राउंड (राउंड 6 और 7) इस सीज़न में शीर्ष 4 टीमों (नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, हांगकांग) के साथ 2018 क्रिकेट विश्वकप क्वालीफायर के लिए क्वालिफाइंग के साथ संपन्न हुए। इसके अलावा, नीदरलैंड ने विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप जीतकर 2020-22 आईसीसी वनडे लीग के लिए क्वालीफाई करके एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्थिति हासिल की। विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन दो के नीचे चार टीमों (केन्या, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, नामीबिया) को दोबारा विश्व कप क्वालीफायर के अंतिम दो स्थानों के लिए अर्हता प्राप्त करने का मौका मिला। इन चार टीमों को कनाडा क्रिकेट और ओमान, विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन तीन में शीर्ष दो टीमों में शामिल किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल शीर्ष दो में समाप्त हुए और इस प्रकार विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्वालीफायर किया जबकि ओमान और केन्या नीचे दो में समाप्त हुए और उन्हें डिवीजन थ्री में भेज दिया गया। विश्व कप क्वालीफायर में, वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान शीर्ष दो फाइनियर्स थे और इस तरह विश्व कप के लिए योग्य थे। इसके अलावा, इंटरकांटिनेंटल कप इस सत्र के दौरान समाप्त हुआ, इस अवधि में 6 और 7 राउंड में मैच के साथ। अफगानिस्तान ने सबसे अधिक अंक के साथ तालिका के शीर्ष पर खत्म होने के बाद टूर्नामेंट जीता। .

नई!!: विशाखपट्नम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2017-18 · और देखें »

अंजुम चोपड़ा

अंजुम चोपड़ा (20 मई 1977) भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्‍तान हैं। .

नई!!: विशाखपट्नम और अंजुम चोपड़ा · और देखें »

ऋषीकोंडा बीच

ऋषीकोंडा बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम नगर से ८ किमी की दुरी पर स्थित एक सागर तट हैं। श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश.

नई!!: विशाखपट्नम और ऋषीकोंडा बीच · और देखें »

१९७१ का भारत-पाक युद्ध

1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया और बांग्लादेश के रूप में एक नया देश बना। 16 दिसंबर को ही पाकिस्तानी सेना ने सरेंडर किया था। करगिल युद्ध में भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड कर्नल बीबी वत्स ने भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के 10 बड़े कारण बताए। 1.

नई!!: विशाखपट्नम और १९७१ का भारत-पाक युद्ध · और देखें »

१९९६ क्रिकेट विश्व कप

१९९६ क्रिकेट विश्व कप, (आधिकारिक तौर पर विल्स विश्व कप) क्रिकेट विश्व कप का छठा संस्करण था। http://www.icc-cricket.com/cricket-world-cup/about/279/history यह पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका में १४ फरवरी से १७ मार्च १९९६ को आयोजित किया गया। http://www.espncricinfo.com/ci/engine/series/60981.html टूर्नामेंट विल्स द्वारा प्रायोजित किया गया था और इसमे बारह टीमो ने भाग लिया था। प्रत्येक मैच ५० ओवर प्रति टीम का था और रंगीन कपड़ों में और सफेद गेंदों के साथ खेली गया था और अधिकतम मैच दूधिया रोशनी (फ्लडलाइट्स) के दौरान खेले गए थे। टूर्नामेंट का फाइनल श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच था, और श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को गद्दाफी स्टेडियम मे खेले गए फाइनल मे ७ विकेट से पराजित कर अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता। http://www.espncricinfo.com/ci/engine/match/65192.html .

नई!!: विशाखपट्नम और १९९६ क्रिकेट विश्व कप · और देखें »

२०१६ इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग के २०१६ का सीज़न जो कि आईपीएल ९ या विवो आईपीएल २०१६ के नाम से भी जाना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग जिसका कर्ताधर्ता बीसीसीआई है इनकी शुरुआत २००७ में की थी और यह आईपीएल का ९वाँ सीज़न है। यह आईपीएल ०८ अप्रैल २०१६ को प्रारम्भ होगा तथा २९ मई २०१६ को फाइनल होगा। .

नई!!: विशाखपट्नम और २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

2015 इंडियन प्रीमियर लीग

2015 इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन पेप्सी ने प्रायोजित किया था। आईपीएल के सातवें सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम विजेता बनी थी। 2015 आईपीएल के सभी मैच भारत में खेले गए। टूर्नामेंट की शुरूआत ०८ अप्रैल को हुई थी तथा फाइनल २४ मई को खेला गया। इस सीजन में ८ टीमों ने भाग लिया था तथा ६० मैच खेले गए। .

नई!!: विशाखपट्नम और 2015 इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विशाखपट्णम, विशाखपट्टणम, विशाखापत्तनम, विशाखापट्नम, विशाखापट्टणम, विशाखापट्टनम, विशाखापट्ट्नम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »