लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विल्डबीस्ट

सूची विल्डबीस्ट

विल्डबीस्ट जिसे ग्नू भी कहते हैं अफ़्रीका में पाया जाने वाला द्विखुरीयगण प्राणी है जो कि सींग वाले हिरनों की बिरादरी का है। इसके नाम का डच (हॉलैंड) भाषा में मतलब होता है जंगली जानवर या जंगली मवेशी क्योंकि अफ़्रीकान्स भाषा में beest का मतलब मवेशी होता है जबकि इसका वैज्ञानिक नाम कॉनोकाइटिस यूनानी भाषा के दो शब्दों से बना है — konnos जिसका मतलब दाढ़ी होता है और khaite जिसका मतलब लहराते बाल होता है। ग्नू नाम खोइखोइ भाषा से उद्घृत है। यह बोविडी कुल का प्राणी है, जिसमें बारहसिंगा, मवेशी, बकरी और कुछ अन्य सम-अंगुली सींगवाले खुरदार प्राणी होते हैं। कॉनोकाइटिस प्रजाति में दो जातियाँ समाविष्ट हैं और यह दोनों ही अफ़्रीका के मूल निवासी हैं: काला विल्डबीस्ट (कॉनोकाइटिस नू) और नीला विल्डबीस्ट या सामान्य विल्डबीस्ट (कॉनोकाइटिस टॉरिनस)। जीवाश्म सबूत बताते हैं कि उपरोक्त दोनों जातियाँ लगभग १० लाख साल पहले विभाजित हो गई थीं, जिसके कारण उत्तरी (नीला विल्डबीस्ट) तथा दक्षिणी (काला विल्डबीस्ट) जातियाँ अलग-अलग हो गईं। नीली जाति में अपने पूर्वजों से शायद ही कोई बदलाव आया, जबकि काली जाति को ख़ुद को खुले मैदानों के अनुरूप ढालना पड़ा। .

4 संबंधों: झुंड, नीला विल्डबीस्ट, मुर्दाखोर, काला विल्डबीस्ट

झुंड

झुंड पालतू या जंगली पशुओं के समूह को कहते है, जैसे जंगली भैंसा, विल्डबीस्ट, बकरी, भेड़, आदि। खुरदार प्रजाति के जीव अक्सर झुंड बनाते हैं। .

नई!!: विल्डबीस्ट और झुंड · और देखें »

नीला विल्डबीस्ट

नीला विल्डबीस्ट, सामान्य विल्डबीस्ट या सफ़ेद दाढ़ी वाला विल्डबीस्ट विल्डबीस्ट की दो जातियों में से एक है। इसका सबसे करीबी रिश्तेदार काला विल्डबीस्ट है। यह जाति अफ़्रीका महाद्वीप में पाई जाती है। यह खुले मैदानों में, दक्षिण अफ़्रीका और पूर्वी अफ़्रीका के खुले जंगलों में पाये जाते हैं और २० वर्ष से अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं। नर अपने क्षेत्र की रक्षा के मामले में बहुत उग्र होता है और अपने क्षेत्र को जताने के लिए गंध और अन्य तरीकों का इस्तेमाल करता है। इनकी सबसे बड़ी संख्या सेरेंगेटी, तंज़ानिया में है जहाँ यह १० लाख से भी ज़्यादा हैं। इनके प्रमुख शिकारी सिंह, लकड़बग्घे और नील नदी के मगरमच्छ होते हैं। कभी-कभी २ से ३ चीतों को भी इनका शिकार करते देखा गया है। इनका शिकार झुण्ड में अफ़्रीका के जंगली कुत्ते भी करते हैं। नर की कंधे तक औसतन ऊँचाई १४५ से.मी.

नई!!: विल्डबीस्ट और नीला विल्डबीस्ट · और देखें »

मुर्दाखोर

मुर्दाखोर उन जीव-जंतुओं को कहते हैं जो अपने आवासीय क्षेत्र में उपस्थित मृत जैविक पदार्थों को खाकर अपना निर्वाह करते हैं। यह मांसाहारी और शाकाहारी — दोनों ही श्रेणियों के हो सकते हैं। यह मृत प्राणियों और पौधों को खाकर पर्यावरण की खाद्य शृंखला में अहम भूमिका अदा करते हैं। .

नई!!: विल्डबीस्ट और मुर्दाखोर · और देखें »

काला विल्डबीस्ट

काला विल्डबीस्ट या सफ़ेद पूँछ वाला नू विल्डबीस्ट की दो जातियों में से एक है। यह जाति अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी इलाके में पाई जाती है। इसका सबसे करीबी रिशतेदार नीला विल्डबीस्ट है। यह दक्षिण अफ़्रीका, स्वाज़ीलैण्ड और लेसोथो में पाया जाता है। १९वीं शताब्दी के अंत तक अत्यधिक शिकार के कारण इनकी संख्या कुछ ही जानवर केवल दो फ़ार्मों तक सीमित रह गयी थी। तब से इसके संरक्षण का भर्सक प्रयत्न किया गया है और अब इनकी संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इनको इनके प्राकृतिक क्षेत्र के बाहर (नामीबिया) में भी प्रचलित किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक इनकी संख्या १८००० के लगभग हो गई है जिसमें ८०% फ़ार्मों में और बचे २०% प्राकृतिक आवासों में रह रहे हैं। .

नई!!: विल्डबीस्ट और काला विल्डबीस्ट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »