लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विलुप्ति

सूची विलुप्ति

मॉरीशस का डोडो पक्षी मानव शिकार के कारण विलुप्त हो गया जीव विज्ञान में विलुप्ति (extinction) उस घटना को कहते हैं जब किसी जीव जाति का अंतिम सदस्य मर जाता है और फिर विश्व में उस जाति का कोई भी जीवित जीव अस्तित्व में नहीं होता। अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी जीव का प्राकृतिक वातावरण बदल जाता है और उसमें इन बदली परिस्थितियों में पनपने और जीवित रहने की क्षमता नहीं होती। अंतिम सदस्य की मृत्यु के साथ ही उस जाति में प्रजनन द्वारा वंश वृद्धि की संभावनाएँ समाप्त हो जाती हैं। पारिस्थितिकी में कभी कभी विलुप्ति शब्द का प्रयोग क्षेत्रीय स्तर पर किसी जीव प्रजाति की विलुप्ति से भी लिया जाता है। अध्ययन से पता चला है कि अपनी उत्पत्ति के औसतन १ करोड़ वर्ष बाद जाति विलुप्त हो जाती है, हालांकि कुछ जातियाँ दसियों करोड़ों वर्षों तक जारी रहती हैं। पृथ्वी पर मानव के विकसित होने से पहले विलुप्तियाँ प्राकृतिक वजहों से हुआ करती थीं। माना जाता है कि पूरे इतिहास में जितनी भी जातियाँ पृथ्वी पर उत्पन्न हुई हैं उनमें से लगभग ९९.९% विलुप्त हो चुकी हैं।, Denise Walker, Evans Brothers, 2006, ISBN 978-0-237-53010-5,...

65 संबंधों: चिकशुलूब क्रेटर, चौपाये, टायरानोसौरस, ट्राइऐसिक-जुरैसिक विलुप्ति घटना, ट्राइलोबाइट, ट्राइसेराटोप्स, टेरोसोर, ऐम्नीओट, डाएप्रोटोडोंटिया, ड्यूटेरोस्टोमिया, डूगोंग, तस्मानियाई डैविल, तारामीन, तिमिगण, थायलेसीन​, नौटिलस, नोटोउंगुलाटा, नोमास्कस, नीली व्हेल, पर्मियन-ट्राइऐसिक विलुप्ति घटना, पर्यावास विखंडन, पायरोथेरियम​, प्रतिरूपण, प्रोबोसीडिया, पृथ्वी, पृष्ठीय फ़िन, पैंगोलिन, फ़्लोरा परिवार, बायसन, बालदार गैंडा, बैंकसिया, भारतीय पैंगोलिन, महाप्राणी, मारसूपियल सिंह, मैमथ, मैक्रोपोडीडाए, मेरोस्टोमाटा, मॉरिशस, यति, युरिप्टेरिडा, यूटोपिया, लार गिबन, समकालीन, साइरेनिया, साइगा, स्ट्रेपसिराइनी, स्‍लॉथ, सैलामैंडर, सील, हाथी, ..., हूपू, ज़िफ़ोसुरा, वियतनामी सीका हिरण, विलुप्ति घटना, खुरदार, गंभीर रूप से विलुप्तप्राय, ऑर्डोविशी-सिल्यूरियन विलुप्ति घटनाएँ, आर्कोसोरिया, आईयूसीएन लाल सूची, कछुआ, क्रम-विकास से परिचय, क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना, के-पीजी सीमा, अरबी रेगिस्तान, उत्तर सुमात्रा सूचकांक विस्तार (15 अधिक) »

चिकशुलूब क्रेटर

युकातान प्रायद्वीप पर चिकशुलूब क्रेटर (लाल रंग का गोला) आधा ज़मीन पर और आधा मेक्सिको की खाड़ी में डूबा हुआ है चिकशुलूब क्रेटर (Chicxulub crater) मेक्सिको के युकातान प्रायद्वीप के नीचे दबा हुआ एक प्रहार क्रेटर है। इस क्रेटर का केन्द्र चिकशुलूब नामक मेक्सिकी शहर के समीप स्थित है जिस पर क्रेटर का नाम पड़ा। यह आधा तो ज़मीन पर और आधा मेक्सिको की खाड़ी में डूबा हुआ है। इसका व्यास (डायामीटर) १८० किमी और गहराई क़रीब २० किमी है। इतने बड़े आकार के कारण यह पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़े प्रहार क्रेटरों में गिना जाता है। अनुमान लगाया गया है कि जिस क्षुद्रग्रह के प्रहार से यह बना वह कम-से-कम १० किमी व्यास के आकार का रहा होगा। यहाँ की स्थानीय राख व पत्थर की जाँच से अंदाज़ा लगाया गया है कि इसे बनाने वाला प्रहार आज से लगभग ६.६ करोड़ साल पूर्व गुज़रा। क्रेटर की ६.६ करोड़ वर्षों की अनुमानित आयु ठीक उस समय से मिलती है जब चाकमय कल्प (Cretaceous Period, क्रीटेशस काल) ख़त्म हुआ और पैलियोजीन कल्प (Paleogene Period) शुरू हुआ। यह के-पीजी सीमा से भी मेल खाता है जो क्रीटेशस कल्प और पैलियोजीन कल्प की भुविज्ञानिक सीमा है। इन सुराग़ों के कारण चिकशुलूब क्रेटर को क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना से सम्बन्धित माना जाता है जिसमें विश्व भर के डायनासोर मारे गये और पृथ्वी की उस समय की लगभग ७५% वनस्पति व जानवर जातियाँ हमेशा के लिये विलुप्त हो गई। .

नई!!: विलुप्ति और चिकशुलूब क्रेटर · और देखें »

चौपाये

चौपाये (Tetrapod) या चतुरपाद उन प्राणियों का महावर्ग है जो पृथ्वी पर चार पैरों पर चलने वाले सर्वप्रथम कशेरुकी (यानि रीढ़-वाले) प्राणियों के वंशज हैं। इसमें सारे वर्तमान और विलुप्त उभयचर (ऐम्फ़िबियन), सरीसृप (रेप्टाइल), स्तनधारी (मैमल), पक्षी और कुछ विलुप्त मछलियाँ शामिल हैं। यह सभी आज से लगभग ३९ करोड़ वर्ष पूर्व पृथ्वी के डिवोनी कल्प में उत्पन्न हुई कुछ समुद्री लोब-फ़िन मछलियों से क्रम-विकसित हुए थे। चौपाये सब से पहले कब समुद्र से निकल कर ज़मीन पर फैलने लगे, इस बात को लेकर अनुसंधान व बहस जीवाश्मशास्त्रियों में जारी है। हालांकि वर्तमान में अधिकतर चौपाई जातियाँ धरती पर रहती हैं, पृथ्वी की पहली चौपाई जातियाँ सभी समुद्री थीं। उभयचर अभी-भी अर्ध-जलीय जीवन व्यतीत करते हैं और उनका आरम्भ पूर्णतः जल में रहने वाले मछली-रूपी बच्चें से होता है। लगभग ३४ करोड़ वर्ष पूर्व ऐम्नीओट (Amniotes) उत्पन्न हुये, जिनके शिशुओं का पोषण अंडों में या मादा के गर्भ में होता है। इन ऐम्नीओटों के वंशजों ने पानी में अंडे छोड़ने-वाले उभयचरों की अधिकतर जातियों को विलुप्त कर दिया हालांकि कुछ वर्तमान में भी अस्तित्व में हैं। आगे चलकर यह ऐम्नीओट भी दो मुख्य शाखाओं में बंट गये। एक शाखा में छिपकलियाँ, डायनासोर, पक्षी और उनके सम्बन्धी उत्पन्न हुए, जबकि दूसरी शाखा में स्तनधारी और उनके अब-विलुप्त सम्बन्धी विकसित हुए। जहाँ मछलियों में क्रम-विकास से चार-पाऊँ बनकर चौपाये बने थे, वहीं सर्प जैसे कुछ चौपायों में क्रम-विकास से ही यह पाऊँ ग़ायब हो गये। कुछ ऐसे भी चौपाये थे जो वापस समुद्री जीवन में चले गये, जिनमें ह्वेल शामिल है। फिर-भी जीववैज्ञानिक दृष्टि से चौपायों के सभी वंशज चौपाये ही समझे जाते हैं, चाहें उनके पाँव हो या नहीं और चाहे वे समुद्र में रहें या धरती पर। .

नई!!: विलुप्ति और चौपाये · और देखें »

टायरानोसौरस

टायरानोसौरस (Tyrannosaurus, अर्थात "विजयी छिपकली") एक विशाल छिपकली की लुप्त डायनासोर प्रजाति है। इस प्रजाति को टायरानोसौरस रेक्स (रेक्स का अर्थ लेटिन में राजा) या जिसे संक्षेप में टी-रेक्स भी कहा जाता है कई सभ्यताओं में एक लोकप्रिय वस्तु है। यह मुख्यतः उत्तरी अमेरिका में पाया जाता था। इसके पाएं गए अवशेषों से यह पता चलता है की यह आज से ६.७-६.५५ करोड़ वर्षों पहले तक पाया जाता था।Hicks, J.F., Johnson, K.R., Obradovich, J.D., Tauxe, L. and Clark, D. (2002).

नई!!: विलुप्ति और टायरानोसौरस · और देखें »

ट्राइऐसिक-जुरैसिक विलुप्ति घटना

ट्राइऐसिक-जुरैसिक विलुप्ति घटना (Triassic–Jurassic extinction event) पृथ्वी के ट्राइऐसिक युग को जुरैसिक कल्प से अलग करती है और यह आज से लगभग २०.१३ करोड़ वर्ष पूर्व घटी। अनुमान लगाया जाता है कि इस विलुप्ति घटना में उस समय पृथ्वी पर रह रही जातियों में से ५०% या उस से भी अधिक हमेशा के लिये विलुप्त हो गई। अनुमान लगाया जाता है कि यह विलुप्ति घटना बहुत तेज़ी से घटी और १०,००० वर्षों के काल में यह जातियाँ विलुप्त हो चुकी थीं। यह माना जाता है कि इन विलुप्तियों से धरती पर कई पारिस्थितिक स्थान खुल गये जिसके कारण डायनासोरों को उभरकर विस्तृत होने का मौक़ा मिल गया। .

नई!!: विलुप्ति और ट्राइऐसिक-जुरैसिक विलुप्ति घटना · और देखें »

ट्राइलोबाइट

ट्राइलोबाइट (Trilobite) विलुप्त प्राणियों की एक श्रेणी है जो समुद्री सन्धिपाद (arthropod, अर्थोपोडा) थे। वे सबसे पहले कैंब्रियन कल्प के शुरुआती काल में आज से ५२.१ करोड़ वर्ष पहले उत्पन्न हुए और भी पुराजीवी महाकल्प (पैलिओज़ोइक) काल में फैले और विविध हुए। उसके बाद उनकी जातियों की धीरे-धीरे विलुप्ति होने लगी और डिवोनी कल्प (Devonian) में उनके प्रोटिड (Proetida) गण (order) को छोड़कर बाकी सभी प्रकार के ट्राइलोबाइट विलुप्त हो गये। फिर आज से लगभग २५ करोड़ वर्ष पूर्व की पर्मियन-ट्राइऐसिक विलुप्ति घटना में सभी ट्राइलोबाइट हमेशा के लिये विलुप्त हो गये। अपने अस्तित्व के काल में वे बहुत ही सफल प्राणी थे और २७ करोड़ सालों तक वे विश्व के सागरों-महासागरों में फैलते-फिरते रहे। ट्राइलोबाइटों का पुराजीव कल्प के प्रथम महायुग कैंब्रियन में साम्राज्य था। इस युग में इनकी संख्या इतनी अधिक थी कि यह साधारणतया 'ट्राइलोबाइटा का युग' कहलाता है। ये साधारणतया दो से तीन इंच तक लंबे होते थे, किंतु कुछ दो फुट से भी अधिक बड़े थे। यह अनुमान किया जाता है कि ये ऐरैक्जिडा (Arachnida) और क्रस्टेशिया (Crustacea) के पूर्वज थे। इनका शरीर दो भागों में विभाजित था: शीशवक्ष (प्रोसामा, Prosoma) और उदर (ऑपिस्थोसोमा, opisthosoma)। शीशवक्ष में पाँच खंड होते हैं, जिनकी पृष्ठियों का समेकन हो जाता है इस प्रकार एक ढालाकार अंग (केरापेस, carapace) सा बन जाता है। इसी पर संयुक्त नेत्र भी रहते है, मुख इसी के नीचे की ओर लगभग मध्य में होता है। मुख के अगले सिरे की और लेब्रम (labrum) और पिछले सिरे पर लेबियम (labium) होता है। मुख के आगे की ओर एक जोड़ी लंबी अनेक खंडवाली श्रंगिका होती है। मुख के पीछे की ओर चार जोड़ी अवयव होते हैं, जिनके निकटतम खंड कॉक्सा (coxa) कहलाते हैं जो जबड़ों का काम करते हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक अवयव का शेष भाग दो शाखाओं में विभाजित रहता है- एक एंडॉपोडाइट (endopodite) कहलाता है और रेंगने का कार्य करता है तथा दूसरा एक्सोपोडाइट (exopodite), जिसपर ब्रैकियल फिलामेंट (branchial filaments) लगे होते हैं और श्वसन का कार्य करते हैं। उदरखंड़ों की संख्या में अनेक भिन्नताएँ पाई जाती हैं। प्रारंभिक ट्राइलोबाइटा में इनकी संख्या बहुत थी। ये खंड एक पंक्ति में क्रम से जुड़े रहते हैं। उदर के प्रत्येक खंड में, अंतिम खंड के अतिरिक्त, एक जोड़ी अवयव होता है। इनका आकार तथा कार्य शीशवक्ष के अवयवों जैसा ही होता है। उदर का अंतिम खंड टेलसन (telson) कहलाता है। इसी पर गुदा होती है और कभी एक पश्चगुदा काँटा भी होता है। प्रारंभिक ट्राइलोबाइटाओं के पश्चात् जिन ट्राइलोबाइटाओं का विकास हुआ, उनमें शरीरखंडों की संख्या केवल १८ या १९ ही थी, पश्च भाग के कुछ खंडों में अवयव भी नहीं थे तथा इन अवयवों के आकारों और कार्यों में भी कुछ अंतर आ गया था। शीशवक्ष के अवयवों ने बहुत कुछ श्वसन कार्य करना बंद कर दिया था, किंतु ये चलने, लटकने और भोजन को मुख में ले जाने के लिये अधिक उपयुक्त बन गए थे। उदर के अवयवों ने अपना श्वसन तथा चलन कार्य यथावत् रखा था। .

नई!!: विलुप्ति और ट्राइलोबाइट · और देखें »

ट्राइसेराटोप्स

ट्राइसेराटोप्स (Triceratops) डायनासोरों का एक वंश था। यह आज से ६.८ करोड़ वर्ष पहले उत्पन्न हुए और आज से ६.६ करोड़ वर्ष पहले क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना में सभी अन्य डायनासोरों के साथ इनकी भी विलुप्ति हो गई। यूनानी भाषा में 'ट्राइसेराटोप्स' का अर्थ 'तीन सींगों वाला मुख' होता है। अपनी आकृति और सींग-युक्त सिर के कारण यह आधुनिक गेंडे से मिलते-जुलते थे हालांकि इन दोनों का आनुवंशिकी (जेनेटिक) नज़र से कोई निकट सम्बन्ध नहीं था। .

नई!!: विलुप्ति और ट्राइसेराटोप्स · और देखें »

टेरोसोर

टेरोसोर​ (यूनानी: πτερόσαυρος, प्तेरोसोररोस, अर्थ: 'उड़ती गिरगिट'; अंग्रेज़ी: Pterosaur) उड़ने वाले सरीसृपों (रेपटाइलों) की एक श्रेणी थी। जीववैज्ञानिक श्रेणीकरण की दृष्टि से यह प्राणी टेरोसोररिया (Pterosauria) नामक गण या क्लेड के सदस्य थे। पृथ्वी पर टेरोसोर​ ट्राइऐसिक युग के अंत से लेकर क्रीटेशियस​ युग के अंत तक जीवित थे (यानि आज से २१ करोड़ और ६.५ करोड़ वर्ष पहले के बीच के काल में) और उसके बाद इनकी विलुप्ति हो गई। यह पृथ्वी पर अपनी शक्ति से उड़ सकने वाले सर्वप्रथम रज्जुकी (रीढ़ की हड्डी वाले) प्राणी थे। इनके पंख खाल और मांसपेशी से बने होते थे। टेरोसोरों की भिन्न जातियों के आकर बहुत भिन्न थे। कुछ तो बहुत छोटे थे (२५ सेमी का पंख विस्तार) जबकि कुछ १६ मीटर (५२ फ़ुट​) का पंख विस्तार रखने वाले भीमकाय जीव थे। वैसे तो जीवविज्ञान में क़ायदे से टेरोसोर​ डायनासोरों की श्रेणी से अलग हैं लेकिन समकालीन होने के नाते और सरीसृप होने के नाते इन्हें अक्सर डायनासोर ही समझा जाता है।, Martin Lockley, pp.

नई!!: विलुप्ति और टेरोसोर · और देखें »

ऐम्नीओट

उल्बीय प्राणी या ऐम्नीओट (Amniotes) ऐसे कशेरुकी (रीढ़-वाले) चौपाये प्राणियों का क्लेड (समूह) है जो या तो अपने अंडे धरती पर देते हैं या जन्म तक अपने शिशु का आरम्भिक पोषण मादा के गर्भ के अंदर ही करते हैं। सरीसृप (रेप्टाइल), स्तनधारी (मैमल) और पक्षी तीनों ऐम्नीओटों की श्रेणी में आते हैं। इसके विपरीत उभयचर (ऐम्फ़िबियन) और मछलियाँ ग़ैर-ऐम्नीओट या अनैम्निओट (anamniotes) होते हैं जो अधिकतर अपने अंडे जल में देते हैं। ऐम्नीओट चौपाये होते हैं (चार-पाँव और रीढ़ वाले प्राणियों के वंशज) और इनके अंडों में उल्ब (amniotic fluid, द्रव) भरा होता है - चाहे वे किसी छिलके में मादा से बाहर हो या फिर मादा के गर्भ के भीतर पनप रहें हो। इस उल्ब के कारण ऐम्नीओटों को बच्चे जनने के लिये किसी भी समुद्री या अन्य जलीय स्थान जाने की कोई आवश्यकता नहीं। इसके विपरीत ग़ैर-ऐम्नीओटों को अपने अंडे किसी जल-युक्त स्थान पर या सीधा समुद्र में ही देने की ज़रूरत होती है। यह अंतर क्रम-विकास (इवोल्यूशन) में एक बड़ा पड़ाव था जिस कारण से चौपाये समुद्र से निकलकर पृथ्वी के ज़मीनी क्षेत्रों पर फैल पाये। .

नई!!: विलुप्ति और ऐम्नीओट · और देखें »

डाएप्रोटोडोंटिया

डाएप्रोटोडोंटिया (Diprotodontia) धानीप्राणी (मारसूपियल​) जानवरों का एक बड़ा जीवविज्ञानिक गण है जिसमें लगभग १२० जातियाँ आती हैं। इनमें कंगारू, वॉलाबी, कोआला, पॉस्सम और वोम्बैट शामिल हैं। कुछ विलुप्त जातियाँ भी इसमें आती हैं, जैसे कि गेंडे के अकार वाला डाएप्रोटोडोन और 'मारसूपियल​ सिंह' का उपनाम पाने वाला थायलाकोलेओ। .

नई!!: विलुप्ति और डाएप्रोटोडोंटिया · और देखें »

ड्यूटेरोस्टोमिया

ड्यूटेरोस्टोमिया (Deuterostomia, लातीनी भाषा में अर्थ: दूसरा मुँह) प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक अधिसंघ है। यह अपनी बहन क्लेड, प्रोटोस्टोमिया, के साथ अपने से ऊँचा नेफ़्रोज़ोआ (Nephrozoa) नामक क्लेड बनाता है। ड्यूटेरोस्टोमिया और प्रोटोस्टोमिया के सदस्य प्राणियों में यह अंतर है कि ड्यूटेरोस्टोमिया के भ्रूण (एम्ब्रियो) के विकास में सबसे पहले जो छिद्र खुलता है वह गुदा बनता है जबकि अधिकतर प्रोटोस्टोमिया भ्रूण में सबसे पहले विकसित होने वाला छिद्र उसका मुँह होता है। नेफ़्रोज़ोआ स्वयं बाइलेटेरिया क्लेड का सदस्य है। .

नई!!: विलुप्ति और ड्यूटेरोस्टोमिया · और देखें »

डूगोंग

डूगोंग (dugong) एक मध्यम आकार का समुद्री स्तनधारी प्राणी है जो विश्व के कई भागों में समुद्री तटीय क्षेत्रों के जल में पाया जाता है। यह साइरेनिया जीववैज्ञानिक गण का सदस्य है, जिसमें चार जीववैज्ञानिक जातियाँ पाई जाती हैं। डूगोंग इस गण के अधीन डूगोंगिडाए (Dugongidae) नामक कुल की इकलौती जीवित जाति है। इस कुल में स्टेलर समुद्री गाय (Steller's sea cow) नामक एक अन्य जाति भी थी लेकिन उसका इतना शिकार करा गया कि वह १८वीं शताब्दी में विलुप्त हो गई। साइरेनिया गण में डूगोंग के अलावा तीन मैनाटी की जातियाँ भी हैं। डूगोंग का हज़ारों वर्षों से तेल और माँस के लिये शिकार किया गया है। यह एक लम्बी आयु की जाति है - औसतन डूगोंग ७० वर्षों के लिये जीवित रहते हैं। इनके प्रजनन की गति धीमी है और इनकी संख्या धीरे-धीरे ही बढ़ती है। इन कारणों से इनका संरक्षण आवश्यक हो गया है और यह एक असुरक्षित जाति घोषित कर दी गई है। कई स्थानों पर इन्हें सुरक्षित रखने के लिये प्रयास करे जा रहे हैं, मसलन भारत की चिल्का झील में। .

नई!!: विलुप्ति और डूगोंग · और देखें »

तस्मानियाई डैविल

alt.

नई!!: विलुप्ति और तस्मानियाई डैविल · और देखें »

तारामीन

तारा मछली इकाइनोडरमेटा संघ का अपृष्ठवंशी प्राणी है जो केवल समुद्री जल में ही पायी जाती है। इसके शरीर का आकार तारा जैसा होता है, शरीर में डिस्क और पांच भुजाएं होती है जो कड़े प्लेट्स से ढंकी रहता हैं। उपरी सतह पर अनेक कांटेदार रचनायें होती हैं। डिस्क पर मध्य में गुदा स्थित होती है। निचली सतह पर डिस्क के मध्य में मुंह स्थित है। भुजाओं पर दो कतारों में ट्यूब फीट होते हैं। प्रचलन की क्रिया ट्यूबफीट के द्वारा होती है तथा पैपुली द्वारा श्वसन की क्रिया होती है। इसकी एक प्रजाति,Gohongaze को जापानी लोग बडे चाव से खाते हैं। .

नई!!: विलुप्ति और तारामीन · और देखें »

तिमिगण

तिमिगण (अंग्रेज़ी: Cetacea, सीटेशिया) विश्व भर के सागरों में विस्तृत एक मांसाहारी, फ़िन-धारी, समुद्री स्तनधारी प्राणी जातियों का क्लेड (जीववैज्ञानिक समूह) है। यह ओडोन्टोसेटाए (Odontoceti, दंतदार तिमि, जिनमें डॉलफ़िन शामिल है), मिस्टीसेटाए (Mysticeti, बैलीन तिमि) और आर्केओसेटाए (Archaeoceti, जो आधुनिक तिमि के पूर्वज थे और जिसके सदस्य विलुप्त हो चुके हैं) नामक जीववैज्ञानिक गणों में विभाजित हैं। कुल मिलाकर इस क्लेड में ८९ जातियाँ ज्ञात हैं जिनमें से ७० से अधिक ओडोन्टोसेटाए गण के भाग हैं। आणविक अनुवांशिक अध्ययन के आधार पर पता लगा है कि यह जातियाँ सम-ऊँगली खुरदार जानवरों की सम्बन्धी हैं। दरियाई घोड़ा इनका सबसे समीपी जीवित सम्बन्धी है और यह ऊँट, सूअर और अन्य रोमन्थक से भी सम्बन्धित है और इसके पूर्वज लगभग ५ करोड़ वर्ष पूर्व उनसे क्रम-विकास की प्रक्रिया द्वारा धीरे-धीरे अलग होते चले गये। .

नई!!: विलुप्ति और तिमिगण · और देखें »

थायलेसीन​

थायलेसीन​ (Thylacine) आधुनिक युग का सबसे बड़ा ज्ञात मांसाहारी धानीप्राणी (मारसूपियल​) था। इसे अपनी पीठ की धारियों के कारण तस्मानियाई शेर (Tasmanian tiger) भी कहा जाता है। कुछ लोग इस तस्मानियाई भेड़िया (Tasmanian wolf) भी बुलाते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि, तस्मानिया द्वीप और न्यू गिनी का निवासी था लेकिन मानना है कि यह २०वीं सदी में विलुप्त हो गया। यह अपने 'थायलेसायनिडाए' (Thylacinidae) नामक जीववैज्ञानिक कुल की आख़री जीवित जाति थी क्योंकि अन्य सभी जातियाँ मध्यनूतन युग, यानि आज से ५० लाख वर्ष पूर्व, के अंत तक पहले ही विलुप्त हो चुकी थीं। .

नई!!: विलुप्ति और थायलेसीन​ · और देखें »

नौटिलस

नौटिलस (Nautilus) नौटिलिडाए जीववैज्ञानिक गण के समुद्री प्राणी होते हैं। ओक्टोपस, स्क्विड और समुद्रफेनी के साथ नौटिलस शीर्षपाद (सेफ़ैलोपोड) जीववैज्ञानिक वर्ग के सदस्य हैं। इन की दो गणों में कुल मिलाकर छह जीववैज्ञानिक जातियाँ अस्तित्व में है, हालांकि इन की अन्य जातियाँ भी हुआ करती थी जो अब विलुप्त हो चुकी हैं। इनके विषेश शंख आसानी से पहचाने जा सकते हैं और नौटिलस करोड़ों वर्षों से पृथ्वी के समुद्रों में बिना बदले रह रहे हैं। इस कारणवश इन्हें कभी-कभी 'जीवित जीवाश्म' (living fossils) भी कहा जाता है। .

नई!!: विलुप्ति और नौटिलस · और देखें »

नोटोउंगुलाटा

नोटोउंगुलाटा (Notoungulata) भारी जिस्मों वाले खुरदार स्तनधारियों की कई प्राणी जातियों का एक गण था जो पेलेओसीन और प्लाइस्टोसीन​ (यानि अत्यंतनूतन) युगों में, आज से ५.७ करोड़ से लेकर ११,००० वर्ष पूर्व तक, दक्षिण अमेरिका में रहा करते थे। .

नई!!: विलुप्ति और नोटोउंगुलाटा · और देखें »

नोमास्कस

नोमास्कस (Nomascus) गिबन के चार जीववैज्ञानिक वंशों में से एक है। यह दक्षिणी चीन के युन्नान प्रान्त से लेकर वियतनाम तक विस्तृत है और हाइनान द्वीप पर भी पाया जाता है। अन्य गिबन वंशों की तुलना में इस वंश में सर्वाधिक जीववैज्ञानिक जातियाँ हैं, हालांकि सभी विलुप्ति के संकट में हैं। .

नई!!: विलुप्ति और नोमास्कस · और देखें »

नीली व्हेल

नीली व्हेल (बलैनोप्टेरा मस्कुलस) एक समुद्री स्तनपायी जीव है। इसकी लंबाई  तक देखी गई है। इसका वजन तक दर्ज किया गया है। यह वर्तमान अस्तित्व में रहने वाले जानवरों में सबसे बड़ा जानवर है इसका शरीर लंबा और पतला होता है। इसके शरीर पर नीला रंग के साथ साथ विभिन्न रंगों का भी प्रभाव दिखाई देता है। यह कम से कम तीन अलग-अलग उप-प्रजाति में पाया जाता है। बी.

नई!!: विलुप्ति और नीली व्हेल · और देखें »

पर्मियन-ट्राइऐसिक विलुप्ति घटना

पर्मियन-ट्राइऐसिक विलुप्ति घटना (Permian–Triassic extinction event) पृथ्वी के पेलियोज़ोइक (पुराजीवी) महाकल्प के पर्मियन कहलाने वाले अंतिम युग और उसके उपरांत आने वाले ट्राइऐसिक युग के बीच घटित विलुप्ति घटना को कहते हैं। आज से लगभग २५.२ करोड़ वर्ष पूर्व घटी इस महाविलुप्ति में पृथ्वी की लगभग ९६% समुद्री जीव जातियाँ और ज़मीन पर रहने वाली लगभग ७०% कशेरुकी (रीढ़-वाली) जीव जातियाँ हमेशा के लिये विलुप्त हो गई। यह पृथ्वी के अब तक के पूरे इतिहास की सब से भयंकर महाविलुप्ति रही है। यह पृथ्वी की इकलौती ज्ञात विलुप्ति घटना है जिसमें कीटों की भी सामूहिक विलुप्ति हुई। अनुमान लगाया जाता है कि, कुल मिलाकर ७०% जीववैज्ञानिक कुल (families) और ८३% जीववैज्ञानिक वंश (genera) विनाशित हो गये। इतने बड़े पैमाने पर जैव विविधता खोने के बाद पृथ्वी को फिर से पूरी तरह जीवों से परिपूर्ण होते हुए अन्य विलुप्ति घटनाओं की तुलना में अधिक समय लगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि विश्व में फिर जीव-संख्या और विविधता बनते-बनते १ करोड़ वर्ष लग गये। .

नई!!: विलुप्ति और पर्मियन-ट्राइऐसिक विलुप्ति घटना · और देखें »

पर्यावास विखंडन

पर्यावास विखंडन (habitat fragmentation) किसी जीव के पर्यावास क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति के उपक्षेत्र बन जाने से उसके कई अलग-थलग खंड बन जाने की प्रक्रिया को कहते हैं। यह खंड एक-दूसरे से जुड़े नहीं होते और जीव न तो इन खंडों के बीच सहजता से आ-जा सकता है, न अन्य खंडों में रहने वाले अपनी जीववैज्ञानिक जाति के अन्य जीवों के साथ प्रजनन कर सकता है और न ही सभी खंडों के प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करने में सक्षम होता है। इस विखंडन से जीवों की आबादी भी विखंडित हो जाती है। फलस्वरूप जीवों की संख्या कम हो जाती है। कुछ परिस्थितियों में वह जाति विलुप्ति की कागार पर आ जाती है। यदि यह प्रक्रिया धीरे-धीरे शताब्दियों या हज़ारों वर्षों में भूवैज्ञानिक कारणों से हो तो एक जाति के विभाजन से नई जाति भी उत्पन्न हो सकती है। आधुनिक काल में मानवीय हस्तक्षेप से हुए पर्यावास विखंडन के कारण वन्य जीवन को भारी हानि पहुँची है। .

नई!!: विलुप्ति और पर्यावास विखंडन · और देखें »

पायरोथेरियम​

पायरोथेरियम​ (Pyrotherium) दक्षिण अमेरिका में आधुनिक आर्जेन्टीना के क्षेत्र में ओलिगोसीन युग में (आज से ३.५ से २.३ करोड़ वर्ष पूर्व) रहने वाला एक खुरदार स्तनधारी जानवर था। इस पायरोथेरिया (Pyrotheria) नामक जीववैज्ञानिक गण के सदस्य की दो ज्ञात प्राणी जातियाँ (स्पीशीज़) थीं। The Marshall Illustrated Encyclopedia of Dinosaurs and Prehistoric Animals, D. Palmer (editor), Marshall Editions, Page 249, 1999, ISBN 1-84028-152-9 कुछ हद तक हाथी जैसा दिखने वाला पायरोथेरियम​ कन्धों में १.५ मीटर (५ फ़ुट​) ऊँचा और सिर-से-दुम तक ३ मीटर (१० फ़ुट​) लम्बा हुआ करता था। इसका वज़न ३,५०० किलो तक का हुआ करता था। इसके मुंह पर एक छोटी सूंड थी जिसके ऊपरी जबड़े की दोनों तरफ़ दो-दो आगे की तरफ निकले हुए चपटे दांत हुआ करते थे। इसी तरह निचले जबड़े में एक-एक दांत हुआ करता था। .

नई!!: विलुप्ति और पायरोथेरियम​ · और देखें »

प्रतिरूपण

समुद्र एनेमोन, प्रतिरूपण की प्रक्रिया में अन्थोप्लयूरा एलेगंटिस्सिमा जीव-विज्ञान में प्रतिरूपण, आनुवांशिक रूप से समान प्राणियों की जनसंख्या उत्पन्न करने की प्रक्रिया है, जो प्रकृति में विभिन्न जीवों, जैसे बैक्टीरिया, कीट या पौधों द्वारा अलैंगिक रूप से प्रजनन करने पर घटित होती है। जैव-प्रौद्योगिकी में, प्रतिरूपण डीएनए खण्डों (आण्विक प्रतिरूपण), कोशिकाओं (सेल क्लोनिंग) या जीवों की प्रतिरूप निर्मित करने की प्रक्रिया को कहा जाता है। यह शब्द किसी उत्पाद, जैसे डिजिटल माध्यम या सॉफ्टवेयर की अनेक प्रतियां निर्मित करने की प्रक्रिया को भी सूचित करता है। क्लोन शब्द κλών से लिया गया है, "तना, शाखा" के लिये एक ग्रीक शब्द, जो उस प्रक्रिया को सूचित करता है, जिसके द्वारा एक टहनी से कोई नया पौधा निर्मित किया जा सकता है। उद्यानिकी में बीसवीं सदी तक clon वर्तनी का प्रयोग किया जाता था; अंतिम e का प्रयोग यह बताने के लिये शुरू हुआ कि यह स्वर एक "संक्षिप्त o" नहीं, वल्कि एक "दीर्घ o" है। चूंकि इस शब्द ने लोकप्रिय शब्दकोश में एक अधिक सामान्य संदर्भ के साथ प्रवेश किया, अतः वर्तनी clone का प्रयोग विशिष्ट रूप से किया जाता है। .

नई!!: विलुप्ति और प्रतिरूपण · और देखें »

प्रोबोसीडिया

हाथी गण या प्रोबोसीडिया (Proboscidea), शुंडधारी जंतुओं का एक गण है। भारत तथा अफ्रीका में पाए जानेवाले हाथी 'स्तनपायी' वर्ग के 'शुंडी' गण के जंतुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये जंतु अपने शुंड एवं विशाल शरीर के कारण अन्य जीवित स्तनपायी जंतुओं से भिन्न होते हैं। परंतु इन्हीं जंतुओं के सदृश आकारवाले कई विलुप्त जंतुओं के जीवाश्म पूर्व काल से ज्ञात हैं। उन प्राचीन जंतुओं की तुलना अन्य स्तनपायी जंतुओं से की जा सकती है। .

नई!!: विलुप्ति और प्रोबोसीडिया · और देखें »

पृथ्वी

पृथ्वी, (अंग्रेज़ी: "अर्थ"(Earth), लातिन:"टेरा"(Terra)) जिसे विश्व (The World) भी कहा जाता है, सूर्य से तीसरा ग्रह और ज्ञात ब्रह्माण्ड में एकमात्र ग्रह है जहाँ जीवन उपस्थित है। यह सौर मंडल में सबसे घना और चार स्थलीय ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह है। रेडियोधर्मी डेटिंग और साक्ष्य के अन्य स्रोतों के अनुसार, पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 बिलियन साल हैं। पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण, अंतरिक्ष में अन्य पिण्ड के साथ परस्पर प्रभावित रहती है, विशेष रूप से सूर्य और चंद्रमा से, जोकि पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह हैं। सूर्य के चारों ओर परिक्रमण के दौरान, पृथ्वी अपनी कक्षा में 365 बार घूमती है; इस प्रकार, पृथ्वी का एक वर्ष लगभग 365.26 दिन लंबा होता है। पृथ्वी के परिक्रमण के दौरान इसके धुरी में झुकाव होता है, जिसके कारण ही ग्रह की सतह पर मौसमी विविधताये (ऋतुएँ) पाई जाती हैं। पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण के कारण समुद्र में ज्वार-भाटे आते है, यह पृथ्वी को इसकी अपनी अक्ष पर स्थिर करता है, तथा इसकी परिक्रमण को धीमा कर देता है। पृथ्वी न केवल मानव (human) का अपितु अन्य लाखों प्रजातियों (species) का भी घर है और साथ ही ब्रह्मांड में एकमात्र वह स्थान है जहाँ जीवन (life) का अस्तित्व पाया जाता है। इसकी सतह पर जीवन का प्रस्फुटन लगभग एक अरब वर्ष पहले प्रकट हुआ। पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिये आदर्श दशाएँ (जैसे सूर्य से सटीक दूरी इत्यादि) न केवल पहले से उपलब्ध थी बल्कि जीवन की उत्पत्ति के बाद से विकास क्रम में जीवधारियों ने इस ग्रह के वायुमंडल (the atmosphere) और अन्य अजैवकीय (abiotic) परिस्थितियों को भी बदला है और इसके पर्यावरण को वर्तमान रूप दिया है। पृथ्वी के वायुमंडल में आक्सीजन की वर्तमान प्रचुरता वस्तुतः जीवन की उत्पत्ति का कारण नहीं बल्कि परिणाम भी है। जीवधारी और वायुमंडल दोनों अन्योन्याश्रय के संबंध द्वारा विकसित हुए हैं। पृथ्वी पर श्वशनजीवी जीवों (aerobic organisms) के प्रसारण के साथ ओजोन परत (ozone layer) का निर्माण हुआ जो पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र (Earth's magnetic field) के साथ हानिकारक विकिरण को रोकने वाली दूसरी परत बनती है और इस प्रकार पृथ्वी पर जीवन की अनुमति देता है। पृथ्वी का भूपटल (outer surface) कई कठोर खंडों या विवर्तनिक प्लेटों में विभाजित है जो भूगर्भिक इतिहास (geological history) के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान को विस्थापित हुए हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से धरातल का करीब ७१% नमकीन जल (salt-water) के सागर से आच्छादित है, शेष में महाद्वीप और द्वीप; तथा मीठे पानी की झीलें इत्यादि अवस्थित हैं। पानी सभी ज्ञात जीवन के लिए आवश्यक है जिसका अन्य किसी ब्रह्मांडीय पिण्ड के सतह पर अस्तित्व ज्ञात नही है। पृथ्वी की आतंरिक रचना तीन प्रमुख परतों में हुई है भूपटल, भूप्रावार और क्रोड। इसमें से बाह्य क्रोड तरल अवस्था में है और एक ठोस लोहे और निकल के आतंरिक कोर (inner core) के साथ क्रिया करके पृथ्वी मे चुंबकत्व या चुंबकीय क्षेत्र को पैदा करता है। पृथ्वी बाह्य अंतरिक्ष (outer space), में सूर्य और चंद्रमा समेत अन्य वस्तुओं के साथ क्रिया करता है वर्तमान में, पृथ्वी मोटे तौर पर अपनी धुरी का करीब ३६६.२६ बार चक्कर काटती है यह समय की लंबाई एक नाक्षत्र वर्ष (sidereal year) है जो ३६५.२६ सौर दिवस (solar day) के बराबर है पृथ्वी की घूर्णन की धुरी इसके कक्षीय समतल (orbital plane) से लम्बवत (perpendicular) २३.४ की दूरी पर झुका (tilted) है जो एक उष्णकटिबंधीय वर्ष (tropical year) (३६५.२४ सौर दिनों में) की अवधी में ग्रह की सतह पर मौसमी विविधता पैदा करता है। पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा (natural satellite) है, जिसने इसकी परिक्रमा ४.५३ बिलियन साल पहले शुरू की। यह अपनी आकर्षण शक्ति द्वारा समुद्री ज्वार पैदा करता है, धुरिय झुकाव को स्थिर रखता है और धीरे-धीरे पृथ्वी के घूर्णन को धीमा करता है। ग्रह के प्रारंभिक इतिहास के दौरान एक धूमकेतु की बमबारी ने महासागरों के गठन में भूमिका निभाया। बाद में छुद्रग्रह (asteroid) के प्रभाव ने सतह के पर्यावरण पर महत्वपूर्ण बदलाव किया। .

नई!!: विलुप्ति और पृथ्वी · और देखें »

पृष्ठीय फ़िन

पृष्ठीय फ़िन (dorsal fin) कई जलीय प्राणियों की पीठ पर स्थित फ़िन होता है। अधिकांश मछलियों, तिमिगण (व्हेल, सूंस (डोल्फ़िन) और पोर्पोइस) और (विलुप्त) इक्थोयोसॉर जैसे प्राणियों की पीठ पर पृष्ठीय फ़िन होते है। किसी-किसी प्राणी में दो ऐसे फ़िन भी हो सकते हैं। pp.

नई!!: विलुप्ति और पृष्ठीय फ़िन · और देखें »

पैंगोलिन

वज्रशल्क या पंगोलीन (pangolin) फोलिडोटा गण का एक स्तनधारी प्राणी है। इसके शरीर पर केराटिन के बने शल्क (स्केल) नुमा संरचना होती है जिससे यह अन्य प्राणियों से अपनी रक्षा करता है। पैंगोलिन ऐसे शल्कों वाला अकेला ज्ञात स्तनधारी है। यह अफ़्रीका और एशिया में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसे भारत में सल्लू साँप भी कहते हैं। इनके निवास वाले वन शीघ्रता से काटे जा रहे हैं और अंधविश्वासी प्रथाओं के कारण इनका अक्सर शिकार भी करा जाता है, जिसकी वजह से पैंगोलिन की सभी जातिया अब संकटग्रस्त मानी जाती हैं और उन सब पर विलुप्ति का ख़तरा मंडरा रहा है। .

नई!!: विलुप्ति और पैंगोलिन · और देखें »

फ़्लोरा परिवार

फ़्लोरा परिवार (Flora family) एक क्षुद्रग्रह परिवार है। यह बहुत से सदस्यों वाला एक विस्तृत​ परिवार है और क्षुद्रग्रह घेरे के लगभग ४-५% क्षुद्रग्रह इसी परिवार के सदस्य हैं। कुछ वैज्ञानिको के अनुसार यह परिवार उस क्षुद्रग्रह क स्रोत हो सकता है जिसने आज से ६.६ करोड़ वर्ष पूर्व पृथ्वी पर चिकशुलूब क्रेटर वाला प्रहार किया जिसके कारणवश क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना हुई। इस प्रहार की वजह से सभी डायनासोरों समेत पृथ्वी की उस समय की लगभग ७५% वनस्पति व जानवर जातियाँ हमेशा के लिये विलुप्त हो गई। .

नई!!: विलुप्ति और फ़्लोरा परिवार · और देखें »

बायसन

बायसन (Bison) गोवंश के जीववैज्ञानिक कुल में विशाल समखुरीय प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक वंश है। इस वंश में छह ज्ञात जातियाँ हैं, जिनमें से दो अस्तित्व में हैं और चार विलुप्त हो चुकी हैं। .

नई!!: विलुप्ति और बायसन · और देखें »

बालदार गैंडा

बालदार गैंडा (Wooly rhinoceros) गैंडे की एक विलुप्त जाति है जो प्लाइस्टोसीन युग में यूरोप और एशिया में फैली हुई थी। International Rhino Foundation.

नई!!: विलुप्ति और बालदार गैंडा · और देखें »

बैंकसिया

बैंकसिया (Banksia) लगभग १७० जातियों वाला बनफूलों और उद्यानों में लगाने के लिये लोकप्रिय फूलदार पौधों का एक वंश है जिसकी जातियाँ ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती हैं। यह वंश प्रोटियेसीए नामक कुल का सदस्य है। यह अपने विशेष तिनकेदार फूलों और शंकुओं से आसानी से पहचाना जा सकता है। इसकी जातियाँ छोटी झाड़ों से लेकर ३० मीटर लम्बें वृक्षों तक के रूप में मिलती हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के वर्षावनों से लेकर अर्ध-शुष्क इलाक़ों तक में पाई जाती हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानों में पनप नहीं पाती।, Don Burke, pp.

नई!!: विलुप्ति और बैंकसिया · और देखें »

भारतीय पैंगोलिन

भारतीय पैंगोलिन (Indian pangolin), जिसका वैज्ञानिक नाम मैनिस क्रैसिकाउडाटा (Manis crassicaudata) है, पैंगोलिन की एक जीववैज्ञानिक जाति है जो भारत, श्रीलंका, नेपाल और भूटान में कई मैदानी व हलके पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह पैंगोलिन की आठ जातियों में से एक है और संकटग्रस्त माना जाता है। हर पैंगोलिन जाति की तरह यह भी समूह की बजाय अकेला रहना पसंद करता है और नर व मादा केवल प्रजनन के लिए ही मिलते हैं। इसका अत्याधिक शिकार होता है जिसमें रोग-निवारण के लिए इसके अंगों को खाने की झूठी और अन्धविश्वासी प्रथाएँ भी भूमिका देती हैं। इस कारणवश यह विलुप्ति की कागार पर आ गया है। .

नई!!: विलुप्ति और भारतीय पैंगोलिन · और देखें »

महाप्राणी

अफ़्रीकी झाड़ हाथी, दुनिया का सबसे बड़ा ज़मीन पर रहने वाला प्राणी महाप्राणी, जिसे अंग्रेज़ी व कई अन्य भाषाओं में मेगाफ़ाउना (megafauna) कहते हैं, वह जानवर होते हैं जो शारीरिक आकार में बड़े या भीमकाय हों। प्राणीविज्ञान में आमतौर पर ४५ किलोग्राम से अधिक वज़न रखने वाले जानवरों को महाप्राणी कहा जाता है और इस आधार पर मानव भी एक महाप्राणी कहा जा सकता है। इसके विपरीत आम प्रयोग में महाप्राणी केवल उन जंगली जानवरों के लिए प्रयोग होता है जो मानव-आकार के बराबर या उससे बड़े हों। इनमें हाथी, गैंडा, जिराफ़, दरियाई घोड़ा, सिंह और ऐसे अन्य जानवर आते हैं। कभी-कभी यह शब्द विशेष रूप से उन प्राणियों के लिए भी इस्तेमाल होता है जो पिछले हिमयुग में विलुप्त हो गए मैमथ जैसे महाकाय जानवरों से सम्बंधित हों। .

नई!!: विलुप्ति और महाप्राणी · और देखें »

मारसूपियल सिंह

मारसूपियल सिंह (Marsupial lion) या धानीधारी सिंह या थायलाकोलेओ (Thylacoleo) एक मांसाहारी धानीप्राणी (मारसूपियल​) की जाति थी जो अत्यंतनूतन युग में आज से १६ लाख वर्ष पूर्व से लेकर लगभग ४६,००० वर्ष पूर्व तक ऑस्ट्रेलिया में रहती थी। अपने नाम में 'सिंह' आने के बावजूद इस जानवर का जीववैज्ञानिक दृष्टि से सिंह के साथ कोई सम्बन्ध नहीं था और यह डाएप्रोटोडोंटिया जीववैज्ञानिक गण का सदस्य था। .

नई!!: विलुप्ति और मारसूपियल सिंह · और देखें »

मैमथ

मैमथ (अंग्रेजी:Mammoth), एक विशालकाय हाथी सदृश जीव था जो अब विलुप्त हो चुका है। इसका वैज्ञानिक नाम 'मैमुथस प्राइमिजीनियस'(Mammuthus primigenius) है। यह साइबेरिया के टुंड्रा प्रदेश में बर्फ में दबे एक हाथी का नाम है, जो अब विलुप्त हो चुका है, परन्तु बर्फ के कारण जिसका संपूर्ण मृत शरीर आज भी सुरक्षित मिला है। अनुमान लगाया जाता है कि फ्रांस में यह जंतु हिम युग के अंत तक और साइबीरिया में संभवत: और आगे तक जीवित रहा होगा। मैमथ शब्द की उत्पत्ति साइबीरियाई भाषा के 'मैमथ' शब्द से मानी जाती है, जिसका अभिप्राय 'भूमि के नीचे रहनेवाले जंतु' से होता है। चूँकि इस हाथी का शरीर सदैव जमे हुए बर्फीले कीचड़ के नीचे ही पाया गया है, अत: उस देश के किसान मैमथ को एक प्रकार का वृहत छछूँदर ही समझते थे। फ्रांस की गुफाओं में पूर्व प्रस्तरयुगीन (Palaeolithic) शिकारी मानव के उपर्युक्त हाथी के बहुत से चित्र बनाकर छोड़े हैं, जिससे स्पष्ट हो जाता है कि यह जंतु पहले यूरोप (और संभवत: भारत और उत्तरी अमरीका, जहाँ उससे मिलते जुलते हाथियों के अवशेष प्राप्त हुए हैं) में रहा करता था और हिम युग के समाप्त होने और बर्फ के खिसकने पर भोजन की खोज में उत्तर की ओर बढ़ा और वहाँ की दलदली भूमि में अपने भारी शरीर के कारण धँस गया तथा दलदल के साथ जम गया। आकार में मैमथ वर्तमान हाथियों के ही बराबर होते थे, परंतु कई गुणों में उनसे भिन्न थे। उदाहरणार्थ वर्तमान हाथियों के प्रतिकूल मैमथ का शरीर भूरे और काले तथा कई स्थानों पर जमीन तक लंबे बालों से ढँका था, खोपड़ी छोटी और ऊँची, कान छोटे तथा मैमथ दंत (tusk) अत्यधिक (14 फुट तक) लंबे (यद्यपि कमजोर) थे। मैमथ दंत की एक विशेषता यह भी थी कि वे सर्पिल (spiral) थे। मैमथ दंत इतनी अच्छी दशा में सुरक्षित हैं कि आज भी उद्योग में उनका उपयोग है और मध्कालीन समय में तो साइबेरिया से लेकर चीन के मध्य उनका अच्छा व्यापार भी होता था। सच तो यह है कि बर्फ में दबे रहने के कारण मैमथों, का सारा शरीर ही इतनी अच्छी दशा में सुरक्षित मिला है कि न केवल इनका मांस खाने योग्य पाया गया वरन उनके मुँह और आमाशय में पड़ा उस समय का भोजन भी अभी तक सुरक्षित मिला है। .

नई!!: विलुप्ति और मैमथ · और देखें »

मैक्रोपोडीडाए

मैक्रोपोडीडाए (macropodidae) धानीप्राणी (मारसूपियल​) जानवरों का एक बड़ा जीववैज्ञानिक कुल है। यह कभी-कभी कंगारू कुल भी कहलाता है क्योंकि कंगारू की सभी जातियाँ इसी कुल की सदस्य हैं। इनके अलावा वालाबी, वृक्ष-कंगारू, क्वोका, इत्यादि भी इसी कुल के अंतर्गत हैं। मैक्रोपोडीडाए के सदस्य मैक्रोपोड (macropod) कहलाते हैं। यह प्राणी ऑस्ट्रेलिया, नया गिनी और आसपास के द्वीपों पर रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया पर यूरोपीय क़ब्ज़े से पहले यहाँ ६५ मैक्रोपोड जातियाँ मिलती थीं लेकिन तब से ६ विलुप्त हो चुकी हैं और ११ की संख्य बहुत घट चुकी है। इस से पहले, मैक्रोपोड की कुछ ऐसी भी जातियाँ थी जो उस महाद्वीप पर ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी लोगों के आगमन के बाद विलुप्त हो गई। .

नई!!: विलुप्ति और मैक्रोपोडीडाए · और देखें »

मेरोस्टोमाटा

मेरोस्टोमाटा (Merostomata) केलीसेराटा संघ के आर्थ्रोपोड प्राणियों का एक वर्ग है जिसमें ज़िफ़ोसुरा (अश्वनाल केंकड़ा) और विलुप्त युरिप्टेरिडा (समुद्री बिच्छु) के दो गण आते हैं। .

नई!!: विलुप्ति और मेरोस्टोमाटा · और देखें »

मॉरिशस

मॉरीशस गणराज्य(अंग्रेज़ी: Republic of Mauritius, फ़्रांसीसी: République de Maurice), अफ्रीकी महाद्वीप के तट के दक्षिणपूर्व में लगभग 900 किलोमीटर की दूरी पर हिंद महासागर में और मेडागास्कर के पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश है। मॉरीशस द्वीप के अतिरिक्त इस गणराज्य मे, सेंट ब्रेंडन, रॉड्रीगज़ और अगालेगा द्वीप भी शामिल हैं। दक्षिणपश्चिम में 200 किलोमीटर पर स्थित फ्रांसीसी रीयूनियन द्वीप और 570 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित रॉड्रीगज़ द्वीप के साथ मॉरीशस मस्कारेने द्वीप समूह का हिस्सा है। मारीशस की संस्कृति, मिश्रित संस्कृति है, जिसका कारण पहले इसका फ्रांस के आधीन होना तथा बाद में ब्रिटिश स्वामित्व में आना है। मॉरीशस द्वीप विलुप्त हो चुके डोडो पक्षी के अंतिम और एकमात्र घर के रूप में भी विख्यात है। .

नई!!: विलुप्ति और मॉरिशस · और देखें »

यति

यति (येटी) या घृणित हिममानव (अबोमिनेबल स्नोमैन) एक पौराणिक प्राणी और एक वानर जैसा क्रिप्टिड है जो कथित तौर पर नेपाल और तिब्बत के हिमालय क्षेत्र में निवास करता है। यति और मेह-तेह नामों का उपयोग आम तौर पर क्षेत्र के मूल निवासी करते हैं, और यह उनके इतिहास एवं पौराणिक कथाओं का हिस्सा है। यति की कहानियों का उद्भव सबसे पहले 19वीं सदी में पश्चिमी लोकप्रिय संस्कृति के एक पहलू के रूप में हुआ। वैज्ञानिक समुदाय अधिकांश तौर पर साक्ष्य के अभाव को देखते हुए यति को एक किंवदंती के रूप में महत्व देते हैं,.

नई!!: विलुप्ति और यति · और देखें »

युरिप्टेरिडा

युरिप्टेरिडा या समुद्री बिच्छु आर्थ्रोपोडा का एक विलुप्त जीववैज्ञानिक गण है जो अरैकनिडा (मकड़ी और सम्बन्धित प्राणी) से सम्बन्धित है और जिसमें विश्व के सबसे बड़े ज्ञात आर्थ्रोपोड थे। हालांकि इनका नाम "समुद्री बिच्छु" है, यह बिच्छु नहीं थे और इनकी केवल सबसे पहली उत्पन्न हुई जातियाँ ही सागर में रहती थीं (बाद में विकसित हुई जातियाँ मीठे पानी या अर्ध-खारे पानी में रहती थीं)। इसकी अधिकांश जातियाँ 20 सेंटीमीटर से कम थी लेकिन सबसे बड़ी जाति की लम्बाई 2.5 मीटर (8 फ़ुट 2 इंच) थी। .

नई!!: विलुप्ति और युरिप्टेरिडा · और देखें »

यूटोपिया

लेफ्ट पेनल (द अर्थली पैराडाइज, गार्डन ऑफ ईडन), हिरोनमस बॉश के द गार्डेन ऑफ अर्थली डिलाइट्स. यूटोपिया एक आदर्श समुदाय या समाज के लिए एक नाम है जो कि 1516 में सर थॉमस मोर द्वारा लिखी गयी पुस्तक ऑफ द बैस्ट स्टेट ऑफ ए रिपब्लिक एण्ड ऑफ द न्यू आइलैण्ड यूटोपिए से लिया गया है जिसमें अटलांटिक महासागर के एक काल्पनिक टापू के एक बिल्कुल उत्कृष्ट लगने वाले सामाजिक-राजनीतिक-कानूनी तंत्र का वर्णन किया गया है। इस पद को सुविचारित समुदायों जिन्होने एक आदर्श समाज बनाने की कोशिश की और साहित्य में चित्रित काल्पनिक समाज दोनों का वर्णन करने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। इसने दूसरी अवधारणाओं को जन्म दिया, जिसमें सबसे प्रमुख है आतंक राज्य.

नई!!: विलुप्ति और यूटोपिया · और देखें »

लार गिबन

लार गिबन (Lar gibbon), जो श्वेत-हस्त गिबन (white-handed gibbon) भी कहलाता है, गिबन के हायलोबेटीस वंश की एक जाति है। यह अन्य गिबनों से अधिक जाना जाता है और अक्सर विश्व के चिड़ियाघरों में मिलता है। इसका निवास स्थान युन्नान, पूर्वी बर्मा, थाईलैण्ड, मलय प्रायद्वीप और पश्चिमी सुमात्रा द्वीप है। इनका शरीर काला या भूरा होता है लेकिन हाथ-पाँव सफ़ेद होते हैं और मुखों पर अक्सर श्वेत रंग के बालों का एक चक्र होता है। .

नई!!: विलुप्ति और लार गिबन · और देखें »

समकालीन

समकालीन इतिहास के उस अवधि के बारे में बताता है जो आज के लिए एकदम प्रासंगिक है तथा आधुनिक इतिहास के कुछ निश्चित परिप्रेक्ष्य से संबंधित है। हाल के समकालीन इतिहास की कमजोर परिभाषा विश्व युद्ध-II जैसी घटनाओं को शामिल करती है, लेकिन उन घटनाओं को शामिल नहीं करती जिनके प्रभाव को समाप्त किया जा चुका है। .

नई!!: विलुप्ति और समकालीन · और देखें »

साइरेनिया

साइरेनिया (Sirenia) या समुद्री गाय (sea cow) जल में रहने वाले शाकाहारी स्तनधारी प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक गण है जिसके सदस्य नदियों और तट के पास वाले समुद्री क्षेत्रों में रहते हैं। साइरेनिया की चार जीववैज्ञानिक जातियाँ अस्तित्व में हैं, जो दो कुलों और वंशों में विभाजित हैं। इन चार जातियों में मैनाटी की तीन जातियाँ और डूगोंग की एक जाति शामिल है। १८वीं शताब्दी तक स्टेलर समुद्री गाय (Steller's sea cow) नामक एक जाति भी थी जो विलुप्त हो गई। .

नई!!: विलुप्ति और साइरेनिया · और देखें »

साइगा

साइगा (saiga) एक हिरण है जो मूल रूप से लाखों-करोड़ों की संख्या में यूरेशिया के स्तेपी क्षेत्र के एक विशाल भूभाग में रहा करता था लेकिन अनियंत्रित शिकार किये जाने से अब विलुप्त होने के ख़तरे में हैं। प्राचीनकाल में इनका क्षेत्र पश्चिम में कारपैथी पर्वतों और कॉकस क्षेत्र से लेकर पूर्व में ज़ुन्गारिया और मंगोलिया तक विस्तृत था। अत्यंतनूतन युग (प्लाइस्टोसीन​) में साइगा उत्तर अमेरिका में भी रहते थे। अब इनका क्षेत्र बहुत सिकुड़ चुका है। साइगा की मुख्य उपजाति (S. t. tatarica) रूस के केवल एक स्थान (कैस्पियन-पूर्व क्षेत्र) में और काज़ाख़स्तान के केवल तीन स्थानों (यूराल, उस्त-उर्त, बेतपाक-दाला) में पाई जाती है। काज़ाख़स्तान के उस्तउर्त वाले समुदाय का कुछ अंश सर्दियों में उज़बेकिस्तान और कभी-कभार तुर्कमेनिस्तान में भी, कुछ महीनो के लिए चला जाता है। चीन और दक्षिणपश्चिम मंगोलिया से यह उपजाति विलुप्त हो चुकी है। साइगा की एक और मंगोलियाई उपजाति (S. t. mongolica) है जो केवल पश्चिमी मंगोलिया में ही मिलती है। .

नई!!: विलुप्ति और साइगा · और देखें »

स्ट्रेपसिराइनी

स्ट्रेपसिराइनी (Strepsirrhini) या गिली-नाक नरवानर (dry-nosed primates) नरवानर गण (प्राइमेट) का एक क्लेड है जिसमें सभी लीमररूपी नरवानर शामिल हैं, जैसे कि माडागास्कर के लीमर, अफ़्रीका के गलेगो और पोटो, और भारत व दक्षिणपूर्वी एशिया के लोरिस। स्ट्रेपसिराइनी नरवानर गण के दूसरे प्रमुख क्लेड, हैप्लोराइनी (Haplorhini) से काफ़ी भिन्न होते हैं। इनका मस्तिष्क छोटा होता है। इनकी नाकें गीली रहती हैं, जब की हैप्लोराइनी नाकें बाहर से अधिकतर शुष्क होती हैं। इनकी सूंघने की शक्ति बहुत प्रखर होती है और आँखों में एक प्रतिबिम्बी व्यवस्था के कारण यह रात में देख पाने में अधिक सक्षम होते हैं (यही कारण भी है कि इनकी आँखे रात में चमकती हुई नज़र आती हैं)। इनमें विटामिन सी बना सकने वाला प्रकिण्व (एन्ज़ाइम) होता है और वे यह आवश्यक रसायन स्वयं बना लेते हैं, जबकि हैप्लोराइनी क्लेड के प्राणियों में यह नहीं रहा जिस कारणवश उन्हें विटामिन-सी युक्त भोजन खाने की आवश्यकता होती है। कई स्ट्रेपसिराइनी प्राणियों के जबड़ों के सामने के निचले दांत कंघी जैसी व्यवस्था में होते हैं जिनसे वे अपने बाल सँवार सकते हैं। वर्तमान में अस्तित्व रखने वाली अधिकतर जातियाँ निशाचरी (रात्रि को सक्रीय) हैं। .

नई!!: विलुप्ति और स्ट्रेपसिराइनी · और देखें »

स्‍लॉथ

स्‍लॉथ (Sloth) दक्षिण व मध्य अमेरिका में पाया जाने वाला मध्यम आकार का एक शाकाहारी स्तनधारी प्राणी है। यह धीमी गति से हिलने के लिये प्रसिद्ध है और लोक-कल्पना में इसे एक बहुत आलसी जानवर समझा जाता है। स्‍लॉथ की छह जातियाँ हैं जो दो जीववैज्ञानिक कुलों में विभाजित हैं: दो-ऊँगली वाले मेगालोनिकिडाए (Megalonychidae) और तीन-ऊँगली वाले ब्रैडिपोडिडाए (Bradypodidae)। आधुनिक स्‍लॉथ जंगल के वृक्षों में ही रहते हैं हालांकि अतीत में इनकी समुद्र में तैर सकने वाली जलीय और हाथी-जैसे बड़े आकार की धरती पर घूमने वाली जातियाँ भी थीं जो हज़ारों या लाखों वर्ष पूर्व विलुप्त हो चुकी हैं। स्‍लॉथ पिलोसा (Pilosa) नामक जीववैज्ञानिक गण में शामिल हैं जिसमें चींटीख़ोर (anteaters) भी आते हैं, यानि स्‍लॉथों और चींटीख़ोरों का आनुवंशिक (जेनेटिक) सम्बन्ध है। .

नई!!: विलुप्ति और स्‍लॉथ · और देखें »

सैलामैंडर

सैलामैंडर (Salamander) उभयचरों की लगभग 500 प्रजातियों का एक सामान्य नाम है। इन्हें आम तौर पर इनके पतले शरीर, छोटी नाक और लंबी पूँछ, इन छिपकली-जैसी विशेषताओं से पहचाना जाता है। सभी ज्ञात जीवाश्म और विलुप्त प्रजातियाँ कॉडाटा जीववैज्ञानिक वंश के अंतर्गत आती हैं, जबकि कभी-कभी विद्यमान प्रजातियों को एक साथ यूरोडेला के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। ज्यादातर सैलामैंडरों के अगले पैरों में चार और पिछले पैरों में पाँच उंगलियाँ होती हैं। उनकी नम त्वचा आम तौर पर उन्हें पानी में या इसके करीब या कुछ सुरक्षा के तहत (जैसे कि नम सतह), अक्सर एक गीले स्थान में मौजूद आवासों में रहने लायक बनाती है। सैलामैंडरों की कुछ प्रजातियाँ अपने पूरे जीवन काल में पूरी तरह से जलीय होती हैं, कुछ बीच-बीच में पानी में रहती हैं और कुछ बिलकुल स्थलीय होती हैं जैसे कि वयस्क.

नई!!: विलुप्ति और सैलामैंडर · और देखें »

सील

सील (Seal) या पिनिपेड (Pinniped) मांसाहारी समुद्री स्तनधारी प्राणियों का एक विविध क्लेड है। इसमें भिन्न प्रकार की सीलें, जलव्याघ्र (सी लायन), वाल्रस, इत्यादि शामिल हैं। वर्तमान विश्व में ३३ ज्ञात पिनिपेड जातियाँ अस्तित्व में हैं लेकिन जीवाश्मों से ५० विलुप्त जातियों की पहचान भी की गई है। पिनिपेड मांसाहारी (कार्निवोरा) जीववैज्ञानिक गण के सदस्य हैं और भालू, मस्टेलिडाए कुल के प्राणी (जैसे कि रासू, बिज्जू और ऊदबिलाव) इनके सब से क़रीबी अनुवांशिकी (जेनेटिक) सम्बन्धी हैं। क्रमविकास अध्ययन से पता चला है कि इन सभी प्राणियों के पूर्वज एक-दूसरे से आज से लगभग ५ करोड़ वर्ष पूर्व अलग हुए। .

नई!!: विलुप्ति और सील · और देखें »

हाथी

अफ़्रीकी हाथी का कंकाल हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशाल आकार का प्राणी है। यह जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल स्तनपायी है। यह एलिफैन्टिडी कुल और प्रोबोसीडिया गण का प्राणी है। आज एलिफैन्टिडी कुल में केवल दो प्रजातियाँ जीवित हैं: ऍलिफ़स तथा लॉक्सोडॉण्टा। तीसरी प्रजाति मैमथ विलुप्त हो चुकी है।जीवित दो प्रजातियों की तीन जातियाँ पहचानी जाती हैं:- ''लॉक्सोडॉण्टा'' प्रजाति की दो जातियाँ - अफ़्रीकी खुले मैदानों का हाथी (अन्य नाम: बुश या सवाना हाथी) तथा (अफ़्रीकी जंगलों का हाथी) - और ऍलिफ़स जाति का भारतीय या एशियाई हाथी।हालाँकि कुछ शोधकर्ता दोनों अफ़्रीकी जातियों को एक ही मानते हैं,अन्य मानते हैं कि पश्चिमी अफ़्रीका का हाथी चौथी जाति है।ऍलिफ़ॅन्टिडी की बाकी सारी जातियाँ और प्रजातियाँ विलुप्त हो गई हैं। अधिकतम तो पिछले हिमयुग में ही विलुप्त हो गई थीं, हालाँकि मैमथ का बौना स्वरूप सन् २००० ई.पू.

नई!!: विलुप्ति और हाथी · और देखें »

हूपू

हूपू (Hoopoe) एक पक्षी है जो अफ़्रीका, एशिया और युरोप में बहुत स्थानों पर पाया जाता है। यह अपने रंगों, चोंच और सिर पर पंखों के मुकुट से आसानी से पहचाना जाता है। यह उपुपिडाए (Upupidae) जीववैज्ञानिक कुल की एकमात्र अस्तित्ववान जाति है। सेंट हेलेना हूपू एक भिन्न जाति हुआ करती थी लेकिन वह अब विलुप्त हो गई है। माडागास्कर में एक माडागास्कर हूपू नामक उपजाति मिलती है जिसे कुछ जीववैज्ञानिक कभी-कभी अलग जाति बताते हैं। .

नई!!: विलुप्ति और हूपू · और देखें »

ज़िफ़ोसुरा

ज़िफ़ोसुरा (Xiphosura) केलीसेराटा संघ के मेरोस्टोमाटा वर्ग में आर्थ्रोपोड प्राणियों का एक गण है। इसकी अधिकांश जातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं लेकिन लिम्युलिडाए कुल में चार जातियाँ अभी-भी अस्तित्व में हैं। इन अस्तित्ववान जातियों में से एक अश्वनाल केंकड़ा है, जिसमें करोड़ों वर्षों से कोई परिवर्तन न होने के कारण उसे एक जीवित जीवाश्म समझा जाता है। .

नई!!: विलुप्ति और ज़िफ़ोसुरा · और देखें »

वियतनामी सीका हिरण

वियतनामी सीका हिरण (Vietnamese sika deer) सीका हिरण की एक उपजाति है। यह सीका हिरणों की अन्य उपजातियों से आकार में छोटी है और इसका कारण इसके निवास-क्षेत्र का गरम वातावरण माना जाता है। यह हिरण पहले उत्तरी वियतनाम और दक्षिणपश्चिमी चीन में मिला करते थे लेकिन अब जंगलों से विलुप्त हो गए हैं और केवल चिड़ियाघरों और बंद उद्यानों में पाए जाते हैं। इन्हें फिर से वियतनाम में फैलाने की योजना बन रही है। वियतनाम के न्गे ऐन (Nghệ An) और हा तन्ह (Hà Tĩnh) प्रान्तों में लगभग १०,००० वियतनामी सीका हिरण का बाक़ायदा पशु पालन हो रहा है क्योंकि इनके सींगों को पीसकर पारंपरिक दवाईयाँ बनाई जाती हैं।, Eleanor Jane Sterling, Martha Maud Hurley, Le Duc Minh, Yale University Press, 2006, ISBN 978-0-300-10608-4,...

नई!!: विलुप्ति और वियतनामी सीका हिरण · और देखें »

विलुप्ति घटना

इस प्रकार के एस्टेरोइड घटना से भी धरती का विनाश हो सकता हैं। विलुप्ति घटना (extinction event) या महाविलुप्ति या सामूहिक विलुप्ति (mass extinction) एक विशेष प्रकार की घटना होती है जिसमें एक छोटे से काल में बहुत सी जातियाँ विलुप्त हो जाती हैं और पूरी पृथ्वी के सम्पूर्ण जीवन में कमी आती है।, A. Hallam, P. B. Wignall, Oxford University Press, 1997, ISBN 978-0-19-854916-1,...

नई!!: विलुप्ति और विलुप्ति घटना · और देखें »

खुरदार

लामा एक खुरदार जानवर है, जो आर्टियोडैकटिला (सम-ऊँगली खुरदार) श्रेणी में आता है - लामाओं के खुरों में दो उंगलियाँ होती हैं खुरदार या अंग्युलेट (ungulate) ऐसे स्तनधारी जानवरों को कहा जाता है जो चलते समय अपना भार अपने पाऊँ की उँगलियों के अंतिम भागों पर उठाते हैं। यह भार सहन करने के लिए ऐसे पशुओं के पाऊँ अक्सर खुरों के रूप में होते हैं।, Colin Tudge, Simon and Schuster, 1997, ISBN 978-0-684-83052-0,...

नई!!: विलुप्ति और खुरदार · और देखें »

गंभीर रूप से विलुप्तप्राय

IUCN लाल सूची की गंभीर रूप से विलुप्तप्राय, श्रेणी उच्चतम जोखिम वाली जंगली प्रजातियों को आवंटित की गयी है। गंभीर रूप से विलुप्तप्राय का अर्थ उस प्रजाति से है जिसके सदस्यों की संख्या या तो बहुत कम हो गयी है, या फिर आने वाली तीन पीढ़ियों के दौरान यह संख्या 80% तक गिर जाएगी। IUCN किसी प्रजाति को तब तक विलुप्त नहीं मानता जब तक इसके लिए एक व्यापक, लक्षित सर्वेक्षण ना किया गया हो, संभवतः विलुप्त, प्रजातियों को भी गंभीर रूप से विलुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया जाता है। बर्डलाइफ इंटरनेशनल ने इन प्रजातियों को एक नयी आदर्श श्रेणी 'संभवतः विलुप्त' में वर्गीकृत करने का सुझाव दिया गया है। .

नई!!: विलुप्ति और गंभीर रूप से विलुप्तप्राय · और देखें »

ऑर्डोविशी-सिल्यूरियन विलुप्ति घटनाएँ

ऑर्डोविशी-सिल्यूरियन विलुप्ति घटनाएँ (Ordovician–Silurian extinction events), जिन्हें ऑर्डोविशी विलुप्ति (Ordovician extinction) भी कहते हैं, आज से ४४.७ से ४४.३ करोड़ वर्ष पूर्व हुई दो घटनाओं का क्रम था जिसमें पृथ्वी के समुद्रों में रहने वाली ६०% अकशेरुकी (बिना रीढ़ की हड्डियों वाली) जातियाँ हमेशा के लिये विलुप्त हो गई। ध्यान दें कि वैज्ञानिकों के अनुसार उस काल में पृथ्वी पर जीवन केवल समुद्रों में ही उपस्थित था। अनुमान है कि यह दो विलुप्ति घटनाएँ एक-दूसरे से ४० लाख सालों के अंतराल में हुईं। ऑर्डोविशी-सिल्यूरियन विलुप्ति घटनाएँ ऑर्डोविशी कल्प को सिल्यूरियन काल से अलग करतीं हैं। .

नई!!: विलुप्ति और ऑर्डोविशी-सिल्यूरियन विलुप्ति घटनाएँ · और देखें »

आर्कोसोरिया

आर्कोसोरिया (Archosauria) एक प्राणियों का एक क्लेड है जिसमें सभी पक्षी व मगरमच्छ शामिल हैं। सारे डायनासोर (जो अब सभी विलुप्त हो चुके हैं) भी इसी समूह के सदस्य थे। .

नई!!: विलुप्ति और आर्कोसोरिया · और देखें »

आईयूसीएन लाल सूची

#D59D00nbspअसुरक्षित संकटग्रस्त जातियों की IUCN लाल सूची जिसे IUCN लाल सूची या रेड डाटा सूची (अंग्रेजी: IUCN Red List) भी कहते हैं, सन् १९६३ में गठित विश्व-भर में पौधों और पशुओं की जातियों की संरक्षण स्थिति की सबसे व्यापक तालिका है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) विश्व-स्तर पर विभिन्न जातियों की संरक्षण-स्थिति पर निगरानी रखने वाला सर्वोच्च संगठन है। क्षेत्रीय लाल सूचियों की एक शृंखला विश्व के विभिन्न देशों तथा संगठनों द्वारा किसी एक राजनीतिक प्रबंधन इकाई के अंतर्गत जातियों के विलुप्त होने के जोखिम का आकलन कर, तैयार की जाती हैं।, Chef Charles Oppman, pp.

नई!!: विलुप्ति और आईयूसीएन लाल सूची · और देखें »

कछुआ

कछुए (Turtles) या कर्म टेस्टूडनीज़ नामक सरीसृपों के जीववैज्ञानिक गण के सदस्य होते हैं जो उनके शरीरों के मुख्य भाग को उनकी पसलियों से विकसित हुए ढाल-जैसे कवच से पहचाने जाते हैं। विश्व में स्थलीय कछुओं और जलीय कछुओं दोनों की कई जातियाँ हैं। कछुओं की सबसे पहली जातियाँ आज से १५.७ करोड़ वर्ष पहले उत्पन्न हुई थीं, जो की सर्वप्रथम सर्पों व मगरमच्छों से भी पहले था। इसलिये वैज्ञानिक उन्हें प्राचीनतम सरीसृपों में से एक मानते हैं। कछुओं की कई जातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं लेकिन ३२७ आज भी अस्तित्व में हैं। इनमें से कई जातियाँ ख़तरे में हैं और उनका संरक्षण करना एक चिंता का विषय है। इसकी उम्र 300 साल से अधिक होती है .

नई!!: विलुप्ति और कछुआ · और देखें »

क्रम-विकास से परिचय

क्रम-विकास किसी जैविक आबादी के आनुवंशिक लक्षणों के पीढ़ियों के साथ परिवर्तन को कहते हैं। जैविक आबादियों में जैनेटिक परिवर्तन के कारण अवलोकन योग्य लक्षणों में परिवर्तन होता है। जैसे-जैसे जैनेटिक विविधता पीढ़ियों के साथ बदलती है, प्राकृतिक वरण से वो लक्षण ज्यादा सामान्य हो जाते हैं जो उत्तरजीवन और प्रजनन में ज्यादा सफलता प्रदान करते हैं। पृथ्वी की उम्र लगभग ४.५४ अरब वर्ष है। जीवन के सबसे पुराने निर्विवादित सबूत ३.५ अरब वर्ष पुराने हैं। ये सबूत पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ३.५ वर्ष पुराने बलुआ पत्थर में मिले माइक्रोबियल चटाई के जीवाश्म हैं। जीवन के इस से पुराने, पर विवादित सबूत ये हैं: १) ग्रीनलैंड में मिला ३.७ अरब वर्ष पुराना ग्रेफाइट, जो की एक बायोजेनिक पदार्थ है और २) २०१५ में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ४.१ अरब वर्ष पुराने पत्थरों में मिले "बायोटिक जीवन के अवशेष"। Early edition, published online before print. क्रम-विकास जीवन की उत्पत्ति को समझाने की कोशिश नहीं करता है (इसे अबायोजेनेसिस समझाता है)। पर क्रम-विकास यह समझाता है कि प्राचीन सरल जीवन से आज का जटिल जीवन कैसे विकसित हुआ है। आज की सभी जातियों के बीच समानता देख कर यह कहा जा सकता है कि पृथ्वी के सभी जीवों का एक साझा पूर्वज है। इसे अंतिम सार्वजानिक पूर्वज कहते हैं। आज की सभी जातियाँ क्रम-विकास की प्रक्रिया के द्वारा इस से उत्पन्न हुई हैं। सभी शख़्सों के पास जीन्स के रूप में आनुवांशिक पदार्थ होता है। सभी शख़्स इसे अपने माता-पिता से ग्रहण करते हैं और अपनी संतान को देते हैं। संतानों के जीन्स में थोड़ी भिन्नता होती है। इसका कारण उत्परिवर्तन (यादृच्छिक परिवर्तनों के माध्यम से नए जीन्स का प्रतिस्थापन) और लैंगिक जनन के दौरान मौजूदा जीन्स में फेरबदल है। इसके कारण संताने माता-पिता और एक दूसरे से थोड़ी भिन्न होती हैं। अगर वो भिन्नताएँ उपयोगी होती हैं तो संतान के जीवित रहने और प्रजनन करने की संभावना ज्यादा होती है। इसके कारण अगली पीढ़ी के विभिन्न शख्सों के जीवित रहने और प्रजनन करने की संभावना समान नहीं होती है। फलस्वरूप जो लक्षण जीवों को अपनी परिस्थितियों के ज्यादा अनुकूलित बनाते हैं, अगली पीढ़ियों में वो ज्यादा सामान्य हो जाते हैं। ये भिन्नताएँ धीरे-धीरे बढ़ती रहती हैं। आज देखी जाने वाली जीव विविधता के लिए यही प्रक्रिया जिम्मेदार है। अधिकांश जैनेटिक उत्परिवर्तन शख़्सों को न कोई सहायता प्रदान करते हैं, न उनकी दिखावट को बदलते हैं और न ही उन्हें कोई हानि पहुँचाते हैं। जैनेटिक ड्रिफ्ट के माध्यम से ये निष्पक्ष जैनेटिक उत्परिवर्तन केवल संयोग से आबादियों में स्थापित हो जाते हैं और बहुत पीढ़ियों तक जीवित रहते हैं। इसके विपरीत, प्राकृतिक वरण एक यादृच्छिक प्रक्रिया नहीं है क्योंकि यह उन लक्षणों को बचाती है जो जीवित रहने और प्रजनन करने के लिए जरुरी हैं। प्राकृतिक वरण और जैनेटिक ड्रिफ्ट जीवन के नित्य और गतिशील अंग हैं। अरबों वर्षों में इन प्रक्रियाओं ने जीवन के वंश वृक्ष की शाखाओं की रचना की है। क्रम-विकास की आधुनिक सोच १८५९ में प्रकाशित चार्ल्स डार्विन की किताब जीवजातियों का उद्भव से शुरू हुई। इसके साथ ग्रेगर मेंडल द्वारा पादपों पर किये गए अध्ययन ने अनुवांशिकी को समझने में मदद की। जीवाश्मों की खोज, जनसंख्या आनुवांशिकी में प्रगति और वैज्ञानिक अनुसंधान के वैश्विक नैटवर्क ने क्रम-विकास की क्रियाविधि की और अधिक विस्तृत जानकारी प्रदान की है। वैज्ञानिकों को अब नयी जातियों के उद्गम (प्रजातीकरण) की ज्यादा समझ है और उन्होंने अब प्रजातीकरण की प्रक्रिया का अवलोकन प्रयोगशाला और प्रकृति में कर लिया है। क्रम-विकास वह मूल वैज्ञानिक सिद्धांत है जिसे जीववैज्ञानिक जीवन को समझने के लिए प्रयोग करते हैं। यह कई विषयों में प्रयोग होता है जैसे आयुर्विज्ञान, मानस शास्त्र, जैव संरक्षण, मानवशास्त्र, फॉरेंसिक विज्ञान, कृषि और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक विषय। .

नई!!: विलुप्ति और क्रम-विकास से परिचय · और देखें »

क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना

एक क्षुद्रग्रह के पृथ्वी पर प्रहार का काल्पनिक चित्रण अमेरिका में मिला यह पत्थर के-टी सीमा साफ़​ दर्शाता है - बीच की पतली परत में पत्थर के ऊपरी व निचले हिस्सों से १००० गुना अधिक मात्रा में इरिडियम है क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना (Cretaceous–Paleogene extinction event), जिसे क्रीटेशस-टरश्यरी विलुप्ति (Cretaceous–Tertiary extinction) भी कहते हैं, आज से लगभग ६.६ करोड़ साल पूर्व गुज़रा वह घटनाक्रम है जिसमें बहुत तेज़ी से पृथ्वी की तीन-चौथाई वनस्पति व जानवर जातियाँ हमेशा के लिये विलुप्त हो गई। सूक्ष्म रूप से इसे "के-टी विलुप्ति" (K–T extinction) या "के-पीजी विलुप्ति" (K–Pg extinction) भी कहा जाता है। इस घटना के साथ पृथ्वी के प्राकृतिक​ इतिहास के मध्यजीवी महाकल्प (Mesozoic Era, मीसोज़ोइक महाकल्प) का चाकमय कल्प (Cretaceous Period, क्रीटेशस काल) नामक अंतिम चरण ख़त्म हुआ और नूतनजीव महाकल्प (Cenozoic Era, सीनोज़ोइक महाकल्प) आरम्भ हुआ, जो कि आज तक जारी है। .

नई!!: विलुप्ति और क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना · और देखें »

के-पीजी सीमा

के-टी सीमा पर अक्सर पत्थर का रंग अचानक बदल जाता है - इन चट्टानों में के-टी सीमा के नीचे हल्के और उसके ऊपर गाढ़े रंग का पत्थर है कनाडा में इस चट्टान पर के-टी सीमा स्पष्ट दिख रही है के-पीजी सीमा (K–Pg boundary) या के-टी सीमा (K–T boundary) पृथ्वी पर मौजूद एक पतली भूवैज्ञानिक​ परत है। यह सीमा मध्यजीवी महाकल्प (Mesozoic Era, मीसोज़ोइक महाकल्प) के चाकमय कल्प (Cretaceous Period, क्रीटेशस काल) नामक अंतिम चरण के अंत और नूतनजीव महाकल्प (Cenozoic Era, सीनोज़ोइक महाकल्प) के पैलियोजीन कल्प (Paleogene Period) नामक प्रथम चरण की शुरुआत की संकेतक है। के-पीजी सीमा क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना के साथ सम्बन्धित मानी जाती है जिसमें विश्व भर के डायनासोर मारे गये और पृथ्वी की उस समय की लगभग ७५% वनस्पति व जानवर जातियाँ हमेशा के लिये विलुप्त हो गई। इस सीमा की आयु आज से लगभग ६.६ करोड़ वर्ष पूर्व निर्धारित की गई है। .

नई!!: विलुप्ति और के-पीजी सीमा · और देखें »

अरबी रेगिस्तान

अरबी रेगिस्तान (अंग्रेज़ी: Arabian Desert; अरबी:, अस-सहरा अल-अरबीया) पश्चिमी एशिया में स्थित एक विशाल रेगिस्तान है जो दक्षिण में यमन से लेकर उत्तर में फ़ारस की खाड़ी तक और पूर्व में ओमान से लेकर पश्चिम में जोर्डन और इराक़ तक फैला हुआ है। अरबी प्रायद्वीप का अधिकाँश भाग इस रेगिस्तान में आता है और इस मरुस्थल का कुल क्षेत्रफल २३.३ लाख किमी२ है, यानि पूरे भारत के क्षेत्रफल का लगभग ७०%। इसके बीच में रुब अल-ख़ाली नाम का इलाक़ा है जो विश्व का सबसे विस्तृत रेतीला क्षेत्र है।, Professor Julie J Laity, pp.

नई!!: विलुप्ति और अरबी रेगिस्तान · और देखें »

उत्तर सुमात्रा

उत्तर सुमात्रा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह आचेह प्रान्त से दक्षिणपूर्व में स्थित है और जावा द्वीप से बाहर देश का सर्वाधिक आबादी वाला प्रान्त है। प्रान्त के लगभग ४०% लोग बतक समुदाय से हैं। .

नई!!: विलुप्ति और उत्तर सुमात्रा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Extinct animals, विलुप्त, विलुप्त प्राणी, विलुप्त जाति, विलुप्ति​

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »