लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विलायत (प्रशासनिक विभाग)

सूची विलायत (प्रशासनिक विभाग)

ولایت यानि प्रान्त) विलायत (फ़ारसी), विलायाह (अरबी) या विलोयती (उज़बेक: вилояти) अरब और मध्य एशिया के देशों में प्रान्त या ज़िले के स्तर के प्रशासनिक विभाग को कहते हैं। यह अरबी भाषा के 'वली' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है 'देखरेख या प्रशासन करने वाला'।, Miangul Jahanzeb, Fredrik Barth, Columbia University Press, 1985, ISBN 978-0-231-06162-9,...

41 संबंधों: ताशकेंत प्रान्त, ताजिकिस्तान, ताजिकिस्तान के प्रान्त, तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त, दाशोग़ुज़ प्रान्त, नमन्गान प्रान्त, नवोई प्रान्त, फ़रग़ना प्रान्त, बलक़ान प्रान्त, बसरा प्रान्त, बुख़ारा प्रान्त, मरी प्रान्त, मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र, मस्क़त मुहाफ़ज़ाह, मिन्तक़ाह, मुसन्दम मुहाफ़ज़ाह, मुहाफ़ज़ाह, लेबाप प्रान्त, समरक़न्द प्रान्त, सिरदरिया प्रान्त, सुरख़ानदरिया प्रान्त, सुग़्द प्रान्त, ज़ोफ़ार मुहाफ़ज़ाह, जिज़ाख़ प्रान्त, वली, ख़तलोन प्रान्त, ख़ोरज़्म प्रान्त, ओमान के मुहाफ़ज़ात, आख़ाल प्रान्त, क़श्क़ादरिया प्रान्त, कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त, अद दाख़िलीया मुहाफ़ज़ाह, अन्दीझ़ान प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत, अल बातिनाह क्षेत्र, अल बुरैमी मुहाफ़ज़ाह, अल वुस्ता मुहाफ़ज़ाह (ओमान), अश शरक़ीया क्षेत्र (ओमान), अज़ ज़ाहिराह मुहाफ़ज़ाह, उज़्बेकिस्तान, उज़्बेकिस्तान के प्रांत

ताशकेंत प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में ताशकेंत प्रान्त (लाल रंग में) ताशकेन्त प्रान्त (उज़बेक: Тошкент вилояти, तोश्केन्त विलोयती; अंग्रेज़ी: Tashkent Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। यह सिर दरिया और तियन शान पर्वतों के बीच के इलाक़े में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल १५,३०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ४४,५०,००० थी। ताशकेंत प्रान्त की राजधानी ताशकेंत शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और ताशकेंत प्रान्त · और देखें »

ताजिकिस्तान

अंतरिक्ष से ताजिकिस्तान का मंज़र ताज़िकिस्तान (ताजिक: Тоҷикистон,, तोजिकिस्तोन) मध्य एशिया मे स्थित एक देश है जो चारों ओर से ज़मीन से घिरा (स्थलवेष्ठित) है। यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा था और उस देश के विघटन के बाद सन् १९९१ में एक स्वतंत्र देश बना। १९९२-९७ के काल में गृहयुद्धों की मार झेल चुके इस देश की कूटनीतिक-भौगोलिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। यह उज़बेकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, किर्गिज़स्तान तथा चीन के मध्य स्थित है। इसके अलावा पाकिस्तान के उत्तरी इलाके से इसे केवल अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त का पतला-सा वाख़ान गलियारा ही अलग करता है। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशानबे शहर है और यहाँ की भाषा को ताजिक कहा जाता है जो फ़ारसी भाषा का एक रूप माना जाता है। इस भाषा को सीरीलिक अक्षरों में लिखा जाता है जिसमें रूसी तथा कुछ अन्य भाषाएँ भी लिखी जाती हैं। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और ताजिकिस्तान · और देखें »

ताजिकिस्तान के प्रान्त

ताजिकिस्तान के चार प्रान्त (संख्यांक तालिका से मिलाएँ) ताजिकिस्तान में चार प्रान्त हैं। राजधानी क्षेत्र के अलावा, यह तीन प्रकार के हैं.

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और ताजिकिस्तान के प्रान्त · और देखें »

तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान का प्रान्तीय नक़्शा (तालिका से संख्यांक मिलाएँ) तुर्कमेनिस्तान का एक और प्रान्तीय नक़्शा तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त (तुर्कमेनी: Türkmenistanyň welaýatlary, तुअर्कमेनिस्तानिन विलायत्लरी) तुर्कमेनिस्तान के मुख्य प्रशासनिक विभाग हैं। मध्य एशिया के बहुत से अन्य देशों की तरह तुर्कमेनिस्तान में भी प्रान्तों को 'विलायत' बुलाया जाता है, मसलन बाल्क़ान प्रान्त का औपचारिक नाम 'बाल्क़ान विलायती' (Balkan welaýaty) है। हर प्रान्त के मुख्य प्रशासनिक अध्यक्ष को 'हाकिम' कहा जाता है और उसकी नियुक्ति तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति करते हैं। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त · और देखें »

दाशोग़ुज़ प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में दाशोग़ुज़ प्रान्त (हरे रंग में) उरगेंच में गुत्लुक तेमिर मीनार दाशोग़ुज़ प्रान्त (तुर्कमेनी: Daşoguz welaýaty, अंग्रेज़ी: Daşoguz Province, रूसी: Дашогуз) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है। यह उस देश के उत्तर में स्थित है और इसकी सरहदें उज़बेकिस्तान से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ७३,४३० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १३,७०,४०० अनुमानित की गई थी। दाशोग़ुज़ प्रान्त की राजधानी का नाम भी दाशोग़ुज़ शहर है, जिसे पहले दाशख़ोवुज़ (Дашховуз, Daşhowuz) बुलाया जाता था। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और दाशोग़ुज़ प्रान्त · और देखें »

नमन्गान प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में नमन्गान प्रान्त (लाल रंग में) नमन्गान प्रान्त (उज़बेक: Наманган вилояти, नमन्गान विलोयती; अंग्रेज़ी: Namangan Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर पूर्वी भाग की फ़रग़ना घाटी के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ७,९०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १९,७०,००० थी। इस सूबे के ६०% से अधिक लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। नमन्गान प्रान्त की राजधानी नमन्गान शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और नमन्गान प्रान्त · और देखें »

नवोई प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में नवोई प्रान्त (लाल रंग में) नवोई प्रान्त (उज़बेक: Навоий вилояти, नवोईय विलोयती; अंग्रेज़ी: Navoiy Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल १,१०,८०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ७,६७,५०० थी। इस सूबे के लगभग ६०% लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। नवोई प्रान्त की राजधानी नवोई शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और नवोई प्रान्त · और देखें »

फ़रग़ना प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में फ़रग़ना प्रान्त (लाल रंग में) फ़रग़ना प्रान्त (उज़बेक: Фарғона вилояти, फ़रग़ोना विलोयती; अंग्रेज़ी: Fergana Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर पूर्वी भाग की फ़रग़ना घाटी में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ६,८०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी २५,९७,००० थी। इसकी राजधानी फ़रग़ना शहर है और इस राज्य में ऐतिहासिक ख़ोक़न्द शहर भी स्थित है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और फ़रग़ना प्रान्त · और देखें »

बलक़ान प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में बलक़ान प्रान्त (हरे रंग में) बलक़ान प्रांत में कैस्पियन सागर पर तुर्कमेनबाशी बंदरगाह बलक़ान प्रान्त (तुर्कमेनी: Balkan welaýaty, अंग्रेज़ी: Balkan Province, फ़ारसी) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है। यह उस देश के सुदूर पश्चिम में स्थित है और इसकी सरहदें ईरान, उज़बेकिस्तान, कज़ाख़स्तान और कैस्पियन सागर से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १,३९,२७० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी ५,५३,५०० अनुमानित की गई थी। बलक़ान प्रान्त की राजधानी बलक़ानाबात (Балканабат) शहर है, जिसे पहले नेबित दाग़ (Nebit Dag) बुलाया जाता था। बलक़ान प्रांत की आबादी का घनत्व तुर्कमेनिस्तान के सभी प्रान्तों में सबसे कम है।, Rafis Abazov, Scarecrow Press, 2005, ISBN 978-0-8108-5362-1,...

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और बलक़ान प्रान्त · और देखें »

बसरा प्रान्त

बसरा प्रान्त, जिसे अरबी में मुहाफ़ज़ात​ अल-बसरा कहते हैं, इराक़ का एक प्रान्त है। इस प्रान्त की राजधानी बसरा शहर है। बसरा प्रान्त की पूर्वी सीमा ईरान से और दक्षिणी सीमा कुवैत से लगती है। इस प्रान्त की एक छोटा सा हिस्सा फ़ारस की खाड़ी को लगता है जहाँ बसरा शहर की बंदरगाह व अन्य बंदरगाहें हैं। यह इराक़ का समुद्र छूने वाला इकलौता क्षेत्र है। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और बसरा प्रान्त · और देखें »

बुख़ारा प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में बुख़ारा प्रान्त (लाल रंग में) बुख़ारा प्रान्त (उज़बेक: Бухоро вилояти, बुख़ोरो विलोयती) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायत (प्रान्त) है जो उस देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का एक बड़ा अंश किज़िल कुम रेगिस्तान में आता है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ४०,३०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १५,२५,९०० थी। मध्य एशिया का प्रसिद्ध बुख़ारा शहर इसी प्रान्त में स्थित है और इसकी राजधानी भी है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और बुख़ारा प्रान्त · और देखें »

मरी प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में मरी प्रान्त (हरे रंग में) मरी शहर में एक मस्जिद मरी प्रान्त (तुर्कमेनी: Mary welaýaty, Мары велаяты; अंग्रेज़ी: Mary Province; फ़ारसी:, मर्व) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है जो उस देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसकी सरहद अफ़्ग़ानिस्तान से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८७,१५० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १४,८०,४०० अनुमानित की गई थी।Statistical Yearbook of Turkmenistan 2000-2004, National Institute of State Statistics and Information of Turkmenistan, Ashgabat, 2005.

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और मरी प्रान्त · और देखें »

मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र

प्रशासनिक रूप से मलेशिया एक संघीय राष्ट्र है, जो तेराह राज्यों और तीन संघीय क्षेत्रों में संगठित है। मलय भाषा में राज्यों को "नेगेरी" (Negeri) कहते हैं, जो संस्कृत के "नगर" शब्द से उत्पन्न है। संघीय क्षेत्रों को मलय में "विलायाह पेरसेकुतुअन" (Wilayah Persekutuan) कहते हैं जो अरबी भाषा के "विलायत" शब्द से आया है। मलेशिया के ग्याराह राज्य और दो संघीय क्षेत्र दक्षिणपूर्व एशिया की मुख्यभूमि में मलय प्रायद्वीप पर स्थित है, जो क्षेत्र पश्चिमी मलेशिया कहलाता है। बाक़ी के दो राज्य और एक संघीय क्षेत्र बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं और यह सामूहिक रूप से पूर्वी मलेशिया कहलाते हैं। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र · और देखें »

मस्क़त मुहाफ़ज़ाह

मस्क़त मुहाफ़ज़ाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: Muscat) ओमान का एक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) है।, Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और मस्क़त मुहाफ़ज़ाह · और देखें »

मिन्तक़ाह

मिन्तक़ाह​ (अरबी:, अंग्रेज़ी: mintaqah, बहुवचन: मनातिक़ या मिन्तक़ात) सउदी अरब और त्शाद में पहले दर्जे का (यानि प्रांतीय स्तर का) प्रशासनिक विभाग होता है और कुछ अन्य अरब देशों में दूसरे दर्जे का (यानि ज़िले के दर्जे का) विभाग होता है। अरबी भाषा में 'मिन्तक़ाह​' का मतलब 'क्षेत्र' या 'प्रदेश' है।, Thomas S. Szayna, pp.

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और मिन्तक़ाह · और देखें »

मुसन्दम मुहाफ़ज़ाह

मुसन्दम मुहाफ़ज़ाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: Musandam) ओमान का एक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) है।, Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और मुसन्दम मुहाफ़ज़ाह · और देखें »

मुहाफ़ज़ाह

मुहाफ़ज़ाह (अरबी: محافظة), कई अरब देशों के प्रथम स्तर के प्रशासनिक प्रभाग और सऊदी अरब के दूसरे स्तर के प्रशासनिक प्रभाग को कहते हैं। हिन्दी में इसे प्रांत, प्रदेश या फिर राज्य कहा जाता है। किसी मुहाफ़ज़ाह का प्रमुख, मुहाफ़िज़ (रक्षक या हिफ़ाज़त करने वाला) कहलाता है। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और मुहाफ़ज़ाह · और देखें »

लेबाप प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में लेबाप प्रान्त (हरे रंग में) लेबाप प्रांत का रेपेतेक प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र काराकुम रेगिस्तान के पूर्वी भाग में पड़ता है लेबाप प्रान्त (तुर्कमेनी: Lebap welaýaty; अंग्रेज़ी: Lebap Province; फ़ारसी:, लबाब) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसकी सरहद उज़बेकिस्तान से लगती हैं और उन दोनों के बीच आमू दरिया बहता है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९३,७३० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १३,३४,५०० अनुमानित की गई थी। लेबाप प्रान्त की राजधानी का नाम भी तुर्कमेनाबात शहर है, जिसे पहले चारझ़ेव (Чәрҗев, Charzhew) बुलाया जाता था (जिसका अर्थ फ़ारसी में 'चार नदियाँ या नहरें' है, इसमें 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें)। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और लेबाप प्रान्त · और देखें »

समरक़न्द प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में समरक़न्द प्रान्त (लाल रंग में) समरक़न्द प्रान्त (उज़बेक: Самарқанд вилояти, समरक़न्द विलोयती; अंग्रेज़ी: Samarqand Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के मध्य भाग में ज़रफ़शान नदी के जलसम्भर क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल १६,४०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी २३,२२,००० थी। इस सूबे के क़रीब ७५% लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। समरक़न्द प्रान्त की राजधानी ऐतिहासिक समरक़न्द शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और समरक़न्द प्रान्त · और देखें »

सिरदरिया प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में सिरदरिया प्रान्त (लाल रंग में) सिरदरिया प्रान्त (उज़बेक: Сирдарё вилояти, सिरदरयो विलोयती; अंग्रेज़ी: Sirdaryo Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के मध्य भाग में प्रसिद्ध सिर दरिया के बाएँ किनारे पर स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ५,१०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ६,४८,१०० थी। इस सूबे का अधिकतर हिस्सा रेगिस्तान है। सिरदरिया प्रान्त की राजधानी गुलिस्तोन शहर है, जो उज़बेक भाषा में 'गुलिस्तान' उच्चारित करने का लहजा है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और सिरदरिया प्रान्त · और देखें »

सुरख़ानदरिया प्रान्त

बोयसुन शहर में सुरख़ानदरिया प्रान्त (उज़बेक: Сурхондарё вилояти, सुरख़ोनदरयो विलोयती; अंग्रेज़ी: Surxondaryo Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल २०,१०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १९,२५,१०० थी। इस सूबे के क़रीब ८०% लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। सुरख़ानदरिया प्रान्त की राजधानी तिरमिज़ शहर है जिसमें आमू दरिया पर एक बंदरगाह भी बनी हुई है जो की मध्य एशिया की इकलौती नदी-बंदरगाह है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और सुरख़ानदरिया प्रान्त · और देखें »

सुग़्द प्रान्त

सुग़्द प्रान्त (ख़ाक़ी रंग में) ताजिकिस्तान के उत्तर में स्थित है ख़ुजन्द में स्थित सुग़्द ऐतिहासिक संग्राहलय सुग़्द (ताजिकी: Суғд) या विलोयत-इ-सुग़्द ताजिकिस्तान की एक विलायत (प्रान्त) है। यह मध्य एशिया के प्राचीन सोग़दा क्षेत्र में स्थित है जिस से इस प्रान्त का नाम भी पड़ा है। सुग़्द प्रान्त ताजिकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल २५,४०० वर्ग किमी है और सन् २००८ में इसकी आबादी १८.७ लाख अनुमानित कि गई थी। ताजिकिस्तान के ३०% लोग इस प्रान्त में रहते हैं। सुग़्द प्रान्त की राजधानी ख़ुजन्द शहर है।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और सुग़्द प्रान्त · और देखें »

ज़ोफ़ार मुहाफ़ज़ाह

ज़ोफ़ार मुहाफ़ज़ाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: Dhofar) ओमान का एक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) है।, Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और ज़ोफ़ार मुहाफ़ज़ाह · और देखें »

जिज़ाख़ प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में जिज़ाख़ प्रान्त (लाल रंग में) जिज़ाख़ प्रान्त या झ़िज़ाख़ प्रान्त (उज़बेक: Жиззах вилояти, झ़िज़ाख़ विलोयती; अंग्रेज़ी: Jizzax Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल २०,५०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ९,१०,५०० थी। इसकी ८०% जनसंख्या ग्रामीण इलाक़ों में रहती है। जिज़ाख़ प्रान्त की राजधानी जिज़ाख़ शहर है। यह प्रान्त पहले सिरदरिया प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९७३ में इसे एक अलग सूबे का दर्जा दे दिया गया।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और जिज़ाख़ प्रान्त · और देखें »

वली

मुहम्मद अली पाशा, जो उसमानी साम्राज्य के दौरान मिस्र के वली थे वाली या वली (अरबी) एक उपाधि है जो अरब ख़िलाफ़त और उसमानी साम्राज्य द्वारा किसी प्रशासनिक विभाग के अध्यक्ष के लिए प्रयोग की जाती थी। यह आज भी बहुत सी अरब-भाषी देशों में इस्तेमाल होती है। जिस प्रांत या ज़िले को वाली चलाये उसे 'विलायाह' या 'विलायत' कहा जाता है।, Miangul Jahanzeb, Fredrik Barth, Columbia University Press, 1985, ISBN 978-0-231-06162-9,...

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और वली · और देखें »

ख़तलोन प्रान्त

ताजिकी में लिखा है 'ख़ुश-ओमादीद' (हिन्दी के 'ख़ुशआमदीद' के बराबर) ख़तलोन (ताजिकी: Хатлон) या विलोयत-इ-ख़तलोन ताजिकिस्तान की एक विलायत (प्रान्त) है। यह ताजिकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल २४,८०० वर्ग किमी है और सन् २००८ में इसकी आबादी २५.८ लाख अनुमानित की गई थी। ख़तलोन प्रान्त की राजधानी क़ुरग़ोनतेप्पा शहर है जिसका पुराना नाम कुर्गान-त्युबे था।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और ख़तलोन प्रान्त · और देखें »

ख़ोरज़्म प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में ख़ोरज़्म प्रान्त (लाल रंग में) ख़ोरज़्म प्रान्त (उज़बेक: Хоразм вилояти, ख़ोरज़्म विलोयती; अंग्रेज़ी: Xorazm Province या Khorezm Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। यह अमु दरिया के अंत वाले इलाक़े में स्थित है (यानि अरल सागर के पास)। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ६,३०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १२,००,००० थी। ख़ोरज़्म प्रान्त की राजधानी उरगेंच शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 यहाँ मुहम्मद इब्न् मूसा अल्-ख़्वारिज़्मी नामक मशहूर मध्यकालीन गणितज्ञ पैदा हुए थे जिन्होनें भारतीय अंकों और दशमलव पद्दति पर ग्रन्थ लिखे थे। इन ग्रंथों का बाद में लातिनी भाषा में अनुवाद हुआ जिस से यह भारतीय आविष्कार यूरोप में प्रचलित हो गए। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और ख़ोरज़्म प्रान्त · और देखें »

ओमान के मुहाफ़ज़ात

ओमान के ११ बड़े प्रशासनिक क्षेत्रीय विभाग हैं जिन्हें मुहाफ़ज़ाह कहते हैं, यानि किसी राज्यपाल (मुहाफ़िज़) की हिफ़ाज़त या निगरानी में रखा गया क्षेत्र। इनका दर्जा लगभग भारत के प्रान्तों जैसा है। इन मुहाफ़ज़ात को आगे विलायतों में बांटा जाता है जिनका दर्जा लगभग ज़िलों जैसा है। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और ओमान के मुहाफ़ज़ात · और देखें »

आख़ाल प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में आख़ाल प्रान्त (हरे रंग में) तुर्कमेनिस्तान के आख़ाल मैदान से कोपेत दाग़ पहाड़ों का नज़ारा आख़ाल प्रान्त (तुर्कमेनी: Ahal welaýaty, अंग्रेज़ी: Ahal Province, फ़ारसी) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है। यह उस देश के दक्षिण-मध्य में स्थित है और कोपेत दाग़ पर्वतों के साथ इसकी सरहदें ईरान और अफ़्ग़ानिस्तान से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९७,१६० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी ९,३९,७०० अनुमानित की गई थी। आख़ाल प्रान्त की राजधानी आनेउ शहर है जो राष्ट्रीय राजधानी अश्क़ाबाद के पास ही दक्षिण-पूर्व में स्थित है। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और आख़ाल प्रान्त · और देखें »

क़श्क़ादरिया प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में क़श्क़ादरिया प्रान्त (लाल रंग में) क़श्क़ादरिया प्रान्त (उज़बेक: Қашқадарё вилояти, क़श्क़ादरयो विलोयती; अंग्रेज़ी: QashqadaryoProvince) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। यह क़श्क़ादरिया नदी के जलसम्भर क्षेत्र में और पामीर पर्वतों की पश्चिमी ढलानों में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल २८,४०० वर्ग किमी है और २००७ में इसकी अनुमानित आबादी २०,६७,००० थी। इस सूबे के ७०% से अधिक लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। क़श्क़ादरिया प्रान्त की राजधानी क़रशी शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और क़श्क़ादरिया प्रान्त · और देखें »

कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त

कूहिस्तोनी-बदख़्शान की राजधानी ख़ोरूग़ से एक नज़ारा कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त (ताजिकी: Кӯҳистони Бадахшон) या विलोयत-इ मुख़्तोर-इ कूहिस्तोनी-बदख़्शान ताजिकिस्तान की एक स्वशासित (ऑटोनोमस) विलायत (प्रान्त) है। यह प्रान्त ताजिकिस्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल ६४,२०० वर्ग किमी है और सन् २००८ में इसकी आबादी २.१८ लाख अनुमानित कि गई थी। कूहिस्तोनी-बदख़्शान की राजधानी ख़ोरूग़ शहर है। इस प्रान्त का पुराना नाम गोर्नो-बदख़्शान हुआ करता था।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त · और देखें »

अद दाख़िलीया मुहाफ़ज़ाह

अद दाख़िलीया मुहाफ़ज़ाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ad Dakhiliyah) ओमान का एक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) है।, Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और अद दाख़िलीया मुहाफ़ज़ाह · और देखें »

अन्दीझ़ान प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में अन्दीझ़ोन प्रान्त (लाल रंग में) अन्दीझ़ान प्रान्त (उज़बेक: Андижон вилояти, अन्दीझ़ोन विलोयती; अंग्रेज़ी: Andijan Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर पूर्वी भाग की फ़रग़ना घाटी में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ४,२०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १८,९९,००० थी। यह उज़बेकिस्तान का सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। इसकी राजधानी अन्दीझ़ान शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और अन्दीझ़ान प्रान्त · और देखें »

अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत

अफ़्ग़ानिस्तान के प्रांत और स्वतन्त्र शहर (संख्यांक तालिका से मिलाएँ) अफ़्ग़ानिस्तान के प्रान्त अफ़्ग़ानिस्तान के मुख्य प्रशासनिक विभाग हैं। मध्य एशिया के बहुत से अन्य देशों की तरह अफ़्ग़ानिस्तान में भी प्रान्तों को 'विलायत' बुलाया जाता है, मसलन हेलमंद प्रान्त का औपचारिक नाम 'विलायत-ए-हेलमंद' है। सन् २००४ में अफ़्ग़ानिस्तान में चौंतीस प्रान्त थे। हर प्रान्त की अध्यक्षता एक राज्यपाल करता है और हर प्रान्त अफ़्ग़ान संसद के ऊपरी सदन में (जिसे पश्तो में 'मेशेरानो जिरगा', यानि 'बुज़ुर्गों की सभा' कहते हैं) दो सदस्य भेजता है। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत · और देखें »

अल बातिनाह क्षेत्र

अल बातिनाह क्षेत्र (अरबी:, अंग्रेज़ी: Al Batinah) ओमान का एक मिन्तक़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक क्षेत्र) हुआ करता था जिसे २८ अक्टूबर २०११ में दो भागों में विभाजित कर दिया गया, जिन्हें 'मुहाफ़ज़ाह' का दर्जा दिया गया - 'अल बातिनाह उत्तर मुहाफ़ज़ाह' और 'अल बातिनाह दक्षिण मुहाफ़ज़ाह'। यह इलाका अल-हजर पहाड़ों और ओमान की खाड़ी के बीच में स्थित है और इसका बड़ा भाग एक उपजाऊ मैदान है। ओमान की अधिकतर आबादी इसी क्षेत्र में बसती है।, Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और अल बातिनाह क्षेत्र · और देखें »

अल बुरैमी मुहाफ़ज़ाह

अल बुरैमी मुहाफ़ज़ाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: Al Buraymi) ओमान का एक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) है।, Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और अल बुरैमी मुहाफ़ज़ाह · और देखें »

अल वुस्ता मुहाफ़ज़ाह (ओमान)

अल वुस्ता मुहाफ़ज़ाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: Al Wusta) ओमान का एक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) है।, Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और अल वुस्ता मुहाफ़ज़ाह (ओमान) · और देखें »

अश शरक़ीया क्षेत्र (ओमान)

अश शरक़ीया क्षेत्र (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ash Sharqiyah) ओमान का एक मिन्तक़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक क्षेत्र) हुआ करता था जिसे २८ अक्टूबर २०११ में दो भागों में विभाजित कर दिया गया, जिन्हें 'मुहाफ़ज़ाह' का दर्जा दिया गया - 'अश शरक़ीया उत्तर मुहाफ़ज़ाह' और 'अश शरक़ीया दक्षिण मुहाफ़ज़ाह'।, Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012 यह इलाक़ा ओमान के पूर्वोत्तर में है (अरबी भाषा में 'शरक़ीया' का मतलब 'पूर्वी' होता है) और अरब सागर के साथ इसका तट है। यहाँ के तटवर्ती समुदाय बहुत काल से मछली पकड़ने का काम करते आये हैं। ओमान का सबसे बड़ा द्वीप, मसीराह द्वीप, भी इसी प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है।, Michael Lück, pp.

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और अश शरक़ीया क्षेत्र (ओमान) · और देखें »

अज़ ज़ाहिराह मुहाफ़ज़ाह

अज़ ज़ाहिराह मुहाफ़ज़ाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ad Dhahirah) ओमान का एक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) है।, Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012 .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और अज़ ज़ाहिराह मुहाफ़ज़ाह · और देखें »

उज़्बेकिस्तान

एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा है। इतना ही नहीं, इसके चहुँदिश के देश की खुद भी समुद्र तक कोई पहुँच नहीं है। इसके उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पूरब में ताज़िकिस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफ़गानिस्तान स्थित है। यह 1991 तक सोवियत संघ का एक घटक था। उज़्बेकिस्तान के प्रमुख शहरों में राजधानी ताशकंत के अलावा समरकंद तथा बुख़ारा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ के मूल निवासी मुख्यतः उज़्बेक नस्ल के हैं, जो बोलचाल में उज्बेक भाषा का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और उज़्बेकिस्तान · और देखें »

उज़्बेकिस्तान के प्रांत

उज़बेकिस्तान के प्रांत - नीला रंग अरल सागर है और 1 द्वारा नामांकित लाल क्षेत्र राजधानी ताशकंत शहर है उज़बेकिस्तान बारह प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें उज़बेक भाषा में 'विलोयत' (viloyat) बुलाया जाता है। इसके अलावा उस देश में एक स्वशासित गणतंत्र (क़ाराक़ालपाक़स्तान गणतंत्र) और एक स्वतन्त्र शहर (ताशकंत) है।, Michael M. Cernea, Ayşe Kudat, pp.

नई!!: विलायत (प्रशासनिक विभाग) और उज़्बेकिस्तान के प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विलाया, विलायाह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »