लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विजयवाड़ा

सूची विजयवाड़ा

विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश के पूर्व-मध्य में कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। दो हज़ार वर्ष पुराना यह शहर बैजवाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम देवी कनकदुर्गा के नाम पर है, जिन्हें स्थानीय लोग विजया कहते हैं। यह क्षेत्र मंदिरों और गुफ़ाओं से भरा हुआ है। यहाँ भगवान मालेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि आदि शंकराचार्य इस मंदिर में आए थे और उन्होंने यहाँ श्रीचक्र स्थापित किया था। चीनी यात्री ह्वेन त्सांग भी विजयवाड़ा आया था। विजयवाड़ा के पास में एक पहाड़ी पर स्थित विक्टोरिया म्यूजियम में एक काले ग्रेनाइट पत्थर से बनी बुद्ध की विशालकाय मूर्ति है।पैगम्बर मुहम्मद के पवित्र अवशेष के रूप में इस स्थल की मुसलमानों में लोगप्रियता है। यहाँ पाँचवी सदी की भोगलराजपुरम की गुफ़ाओं में तीन गुफ़ा मंदिर हैं, जिसमें भगवान नटराज, विनायक और अन्य मूर्तियाँ हैं। अर्द्धनारीश्वर की यहाँ मिली मूर्ति दक्षिण भारत अपने तरह की इकलौती मूर्ति मानी जाती है। यहाँ की गुफ़ाओं में उंद्रावल्ली की प्रमुख गुफ़ा है, जो सातवीं सदी में बनाई गई थी। शयन करते विष्णु की एक शिला से निर्मित मूर्ति यहाँ की कला का श्रेष्ठ नमूना है। विजयवाड़ा के दक्षिण में 12 किलोमीटर दूर मंगलगिरि की पहाड़ी पर विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह का विख्यात मंदिर है। विजयवाड़ा से 45 किलोमीटर दूर गंडीवाड़ा में जैन और बौद्धों के अनेक पवित्र अवशेष मिले हैं। बौद्ध स्तूपों के अवशेषों वाली 99 छोटी समाधियाँ यहाँ का एक अन्य विशिष्ट स्थल है। इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है। विजयवाड़ा का प्रकशम बैराज .

67 संबंधों: चिलमकूरु (कडप), चौदहवीं लोकसभा, एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, एयर कोस्टा, एल. राजागोपाल, एकात्म मानववाद (भारत), तटीय आंध्र, द हिन्दू, द गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, दसलाखी नगर, दक्षिण एक्स्प्रेस, दक्षिण भारत, दुरन्त एक्सप्रेस, नदियों पर बसे भारतीय शहर, नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६, न्यूज़ीलैंड ए क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2017, नीना दावुलूरी, पिंगली वेंकैया, प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास, प्रजाशक्ति, प्रोद्दटूरू, फलकनुमा एक्स्प्रेस २७०४, बकिंघम नहर, भारत में दशलक्ष-अधिक शहरी संकुलनों की सूची, भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची, भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार, भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरों की सूची, भारत में विमानक्षेत्रों की सूची, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, भारत का ध्वज, भारत का भूगोल, भारत के दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर, भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, भारत के शहरों की सूची, भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, भारत के हवाई अड्डे, येलिपेड्डी पद्मश्री वारियर, रणजी ट्रॉफी 2017-18, रामगोपाल वर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग २२१, राष्ट्रीय राजमार्ग ५, राष्ट्रीय राजमार्ग ९, रंभा (अभिनेत्री), सरस्वती गोरा, सातवाहन एक्सप्रेस, साइमन कमीशन, सिटी केबल, सिंहाचलम मंदिर, विशाखापट्टनम, सुरेखा वाणी, ..., वहीदा रहमान, विजयवाड़ा सांस्कृतिक केंद्र, विजयवाड़ा विमानक्षेत्र, वेस्ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2016, गोदावरी एक्स्प्रेस २७२७, आन्ध्र प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश विधान सभा, आयशा मीरान बलात्कार मामला, आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, आंध्र प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कालेजों की सूची, कालाहस्ती मंदिर, किंगफिशर रेड, कुचिपुड़ी, कृष्णा जिला, कृष्णा नदी, केन्द्रीय उपकरण अभिकल्पन संस्थान, केरला एक्सप्रेस, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2016-17 सूचकांक विस्तार (17 अधिक) »

चिलमकूरु (कडप)

आन्ध्रप्रदेश के जिले चिलमाकुर भारतीय आंध्र प्रदेश के कडप जिले का एक गांव है, यह कडप राजस्व प्रभाग के येर्रागुंटला मंडल में स्थित है। चिलमाकुर कडापा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में से एक है। श्री अगास्थेश्वर स्वामी मंदिर चिलमाकुर में सबसे पुराना मंदिर है जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा उल्लेख किया जाता है। जनसंख्या (2011) - कुल 11,239 - पुरुषों की संख्या 5,601 - महिलाओं की संख्या 5,638 - घरों की संख्या 2,743 .

नई!!: विजयवाड़ा और चिलमकूरु (कडप) · और देखें »

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: विजयवाड़ा और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय

डॉ एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (ఎన్.టి.ఆర్. ఆరోగ్యశాస్త్ర విశ్వవిద్యాలయము), पूर्व में आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय कहलाता था, लेकिन अब डॉ एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय कहलाता है। भारत आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा, में एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसका नाम इसके संस्थापक, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामा राव के नाम पर रखा गया है। .

नई!!: विजयवाड़ा और एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय · और देखें »

एयर कोस्टा

एयर कोस्टा, भारत की एक क्षेत्रीय एयरलाइन है जो विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में स्थित है। इसने अपनी पहली उड़ान अक्तूबर 2013 से चेन्नई से प्रारम्भ किया जो इसके मुख्य संचालन और रखरखाव के केन्द्रों में से एक है। यह एल ई पी एल समूह का हिस्सा है जो विजयवाड़ा में स्थित है। इसने अपनी अनुसूचित आपरेशन (उड़ान का प्रारम्भ) अक्टूबर 2013 में दो एमब्रेयर ई -170 विमान का उपयोग कर,300 कर्मचारियों के साथ की, जिसमे प्रवासी पायलटों और इंजीनियरों सम्मिलित थे। एयरलाइन, भारत में टियर टू और थ्री शहरों के बीच हवाई सम्पर्क व यातायात में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रही है और इसने 2015 तक 1.5 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इस एयरलाइन्स की 2015 तक विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर एक विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) सुविधा स्थापित करने की योजना है। वर्तमान में चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस एयरलाइन के रखरखाव केंद्र है। .

नई!!: विजयवाड़ा और एयर कोस्टा · और देखें »

एल. राजागोपाल

एल.

नई!!: विजयवाड़ा और एल. राजागोपाल · और देखें »

एकात्म मानववाद (भारत)

एकात्म मानववाद मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के एकमात्र सम्बन्ध का दर्शन है। इसका वैज्ञानिक विवेचन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया था। एकात्म मानववाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मार्गदर्शक दर्शन है। यह दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा 22 से 25 अप्रैल, 1965 को मुम्बई में दिये गये चार व्याख्यानों के रूप में प्रस्तुत किया गया था। .

नई!!: विजयवाड़ा और एकात्म मानववाद (भारत) · और देखें »

तटीय आंध्र

तटीय आंध्र (तेलुगू: తీర ఆంధ్ర तीरा आंध्र), भारत के राज्य आंध्र प्रदेश में एक प्रांतीय क्षेत्र है। यह क्षेत्र 1953 से पहले मद्रास राज्य का हिस्सा था और आंध्र राष्ट्र 1953 से 1956 तक था। 2011 की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्र 95,442 वर्ग किलोमीटर (36,850 वर्ग मील) है जो कुल राज्य क्षेत्र का 57.99% है और 34,193,868 की आबादी है जो आंध्र प्रदेश राज्य आबादी का 69.20% है। इस क्षेत्र में पूर्वी घाट और बंगाल की खाड़ी के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों, उड़ीसा के साथ उत्तरी सीमा से कृष्ण नदी के डेल्टा के दक्षिण में शामिल हैं। गोदावरी और कृष्णा नदियों के डेल्टा के कारण तटीय आंध्र कृषि भूमि है। तटीय आंध्र की समृद्धि को इसकी कृषि भूमि और इन दो नदियों से प्रचुर मात्रा में पानी की आपूर्ति के लिए कारण माना जा सकता है। धान के खेतों में उगाई जाने वाली चावल मुख्य फसल है, दालें और नारियल भी महत्वपूर्ण हैं। इस क्षेत्र में मछली पकड़ने का उद्योग भी महत्वपूर्ण है। .

नई!!: विजयवाड़ा और तटीय आंध्र · और देखें »

द हिन्दू

द हिन्दू (द हिन्दू) भारत में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसका साप्ताहिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ। यह दैनिक के रूप में वर्ष 1889 में आरम्भ हुआ। यह भारत के शीर्ष दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में से एक है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2014 के अनुसार यह भारत में पढ़े जाने वाले अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में तीसरे स्थान पर है। पहले दो स्थानों पर द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिन्दुस्तान टाइम्स पाये गये। द हिन्दू मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पढ़ा जाता है और केरल एवं तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेज़ी दैनिक समाचार पत्र है। वर्ष २०१० के आँकड़ों के अनुसार इस उद्यम में 1,600 से अधिक लोगों को काम दिया गया है और इसकी वार्षिक आय $200 मिलियन से अधिक है। इसकी आय के मुख्य स्रोतों में अंशदान और विज्ञापन प्रमुख हैं। वर्ष 1995 में अपना ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध करवाने वाला, द हिन्दू प्रथम भारतीय समाचार पत्र है। नवम्बर 2015 के अनुसार, यह भारत के नौ राज्यों में 18 स्थानों से प्रकाशित होता है: बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम, विजयवाड़ा, कोलकाता, मुम्बई, कोयंबतूर, मदुरै, नोएडा, विशाखपट्नम, कोच्चि, मैंगलूर, तिरुचिरापल्ली, हुबली, मोहाली, लखनऊ, इलाहाबाद और मलप्पुरम। .

नई!!: विजयवाड़ा और द हिन्दू · और देखें »

द गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स

गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स दक्षिण एशिया का एक अत्याधुनिक, पूर्ण सेवा प्रदान करने मध्य बाजार होटल और रिजॉर्ट श्रृंखला है। गेटवे होटल्स का स्वामित्व इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के पास हैं और यह टाटा समूह का एक हिस्सा है। .

नई!!: विजयवाड़ा और द गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स · और देखें »

दसलाखी नगर

जो शहर मोटे अक्षरों में लिखे हैं वो अपने राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी भी हैं .

नई!!: विजयवाड़ा और दसलाखी नगर · और देखें »

दक्षिण एक्स्प्रेस

१२७२१/१२७२२ दक्षिण एक्सप्रेस दक्षिण एक्स्प्रेस २७२२ भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन ह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:NZM) से १०:५०PM बजे छूटती है और हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:HYB) पर ०५:००AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है ३० घंटे १० मिनट। गाड़ी संख्या १२७२१/१२७२२ दक्षिण एक्सप्रेस भारतीय रेलवे से सम्बंधित एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस है जो भारत में हैदराबाद डेक्कन और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलती है। यह एक दैनिक सेवा है। यह हजरत निजामुद्दीन के लिए हैदराबाद डेक्कन से ट्रेन नंबर १२७२१ के रूप में और विपरीत दिशा में ट्रेन संख्या १२७२२ के रूप में चलती है। हज़रत निजामुद्दीन एवं हैदराबाद के बीस्क चलती यह ट्रेन 46 स्टेशनों पर रूकती हैI इस ट्रैन का रनिंग टाइम एक दिन और छः घंटे है! इस ट्रैन की औसत गति ५६ की.मि.

नई!!: विजयवाड़ा और दक्षिण एक्स्प्रेस · और देखें »

दक्षिण भारत

भारत के दक्षिणी भाग को दक्षिण भारत भी कहते हैं। अपनी संस्कृति, इतिहास तथा प्रजातीय मूल की भिन्नता के कारण यह शेष भारत से अलग पहचान बना चुका है। हलांकि इतना भिन्न होकर भी यह भारत की विविधता का एक अंगमात्र है। दक्षिण भारतीय लोग मुख्यतः द्रविड़ भाषा जैसे तेलुगू,तमिल, कन्नड़ और मलयालम बोलते हैं और मुख्यतः द्रविड़ मूल के हैं। .

नई!!: विजयवाड़ा और दक्षिण भारत · और देखें »

दुरन्त एक्सप्रेस

दुरन्त एक्सप्रेस (बांग्ला: দুরন্ত "तुरंत"), भारतीय रेल की लंबी दूरी की गाड़ियों का एक वर्ग है। इन गाड़ियों की विशेषता यह है कि, तकनीकी विरामों को छोड़कर यह स्रोत से गंतव्य तक का सफर बिना रुके (अविराम) तय करती हैं। सभी दुरन्त एक्सप्रेस गाड़ियों को आसानी से उनके विशेष पीले हरे रंग के यात्री डिब्बों (परिच्छद) द्वारा पहचाना जा सकता है। कई दुरन्त एक्सप्रेस सेवायें भारत के महानगरों और प्रमुख राज्यों की राजधानियों के बीच संचालित होती। अधिकतर समय, किन्हीं दो शहरो के बीच दुरन्त एक्सप्रेस गाड़ियां सबसे तेज परिवहन उपलब्ध कराती हैं, हालांकि यह जरूरी नहीं कि यह तथ्य सभी सेवाओं के लिए सच हो। .

नई!!: विजयवाड़ा और दुरन्त एक्सप्रेस · और देखें »

नदियों पर बसे भारतीय शहर

नदियों के तट पर बसे भारतीय शहरों की सूची श्रेणी:भारत के नगर.

नई!!: विजयवाड़ा और नदियों पर बसे भारतीय शहर · और देखें »

नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६

19:00 code _ ADI श्रेणी:भारतीय रेल की गाड़ियां.

नई!!: विजयवाड़ा और नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ · और देखें »

न्यूज़ीलैंड ए क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2017

न्यूजीलैंड ए क्रिकेट टीम भारत ए क्रिकेट टीम का दौरा करेगी, 23 सितंबर 2017 से 15 अक्टूबर 2017 तक 2 प्रथम श्रेणी के 4 दिन के मैच और 5 वनडे खेलेगी। हेनरी निकोलस को न्यूजीलैंड ए टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था। विजयवाड़ा में पहले दो टेस्ट खेला जाएगा और विशाखापत्तनम में 5 एकदिवसीय मैचों की खेली जाएगी। .

नई!!: विजयवाड़ा और न्यूज़ीलैंड ए क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2017 · और देखें »

नीना दावुलूरी

नीना दावुलूरी (నీనా దావులూరి; उनके मातृगृह में पैतृक परम्परा के बावजूद, वो "दावुलूरी" को अपने उपनाम की तरह काम में लेती हैं; जन्म: अप्रैल 20, 1989) अमेरिकी सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं जिन्हें मिस न्यूयॉर्क 2013 से नामित किया गया था जिसके पश्चात उन्होंने मिस अमेरिका 2014 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। वो प्रथम भारतीय अमेरिकी हैं जिन्होंने मिस अमेरिका का खिताब जीता। दावुलूरी का जन्म न्यूयॉर्क राज्य के सेराक्यूज़ नगर में हुआ जहाँ से चार वर्ष की आयु में वो अपने परिवार के साथ ओक्लाहोमा चली गईं और वहाँ से बाद में सेंट जोसेफ, मिशिगन में स्थापित हो गईं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। अपने परिवार के साथ वो वर्ष 2000 के मध्य में पुनः फयेत्टविल (सेराक्यूज़) चली गईं, जहाँ उनके पिता सेंट जोज़फ अस्पताल में स्त्रीरोग चिकित्सक हैं .

नई!!: विजयवाड़ा और नीना दावुलूरी · और देखें »

पिंगली वेंकैया

पिंगली वैंकैया पिंगली वैंकैया (तेलुगु: పింగళి వెంకయ్య) भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक हैं। वे भारत के सच्चे देशभक्त एवं कृषि वैज्ञानिक भी थे। .

नई!!: विजयवाड़ा और पिंगली वेंकैया · और देखें »

प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास

प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास उतना ही पुराना है जितना स्वयं प्रकृति। यह चिकित्सा विज्ञान आज की सभी चिकित्सा प्राणालियों से पुराना है। अथवा यह भी कहा जा सकता है कि यह दूसरी चिकित्सा पद्धतियों कि जननी है। इसका वर्णन पौराणिक ग्रन्थों एवं वेदों में मिलता है, अर्थात वैदिक काल के बाद पौराणिक काल में भी यह पद्धति प्रचलित थी। आधुनिक युग में डॉ॰ ईसाक जेनिग्स (Dr. Isaac Jennings) ने अमेरिका में 1788 में प्राकृतिक चिकित्सा का उपयोग आरम्भ कर दिया था। जोहन बेस्पले ने भी ठण्डे पानी के स्नान एवं पानी पीने की विधियों से उपचार देना प्रारम्भ किया था। महाबग्ग नामक बोध ग्रन्थ में वर्णन आता है कि एक दिन भगवान बुद्ध के एक शिष्य को सांप ने काट लिया तो उस समय विष के नाश के लिए भगवान बुद्ध ने चिकनी मिट्टी, गोबर, मूत्र आदि को प्रयोग करवाया था और दूसरे भिक्षु के बीमार पड़ने पर भाप स्नान व उष्ण गर्म व ठण्डे जल के स्नान द्वारा निरोग किये जाने का वर्णन 2500 वर्ष पुरानी उपरोक्त घटना से सिद्ध होता है। प्राकृतिक चिकित्सा के साथ-2 योग एवं आसानों का प्रयोग शारीरिक एवं आध्यात्मिक सुधारों के लिये 5000 हजारों वर्षों से प्रचलन में आया है। पतंजलि का योगसूत्र इसका एक प्रामाणिक ग्रन्थ है इसका प्रचलन केवल भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी है। प्राकृतिक चिकित्सा का विकास (अपने पुराने इतिहास के साथ) प्रायः लुप्त जैसा हो गया था। आधुनिक चिकित्सा प्राणालियों के आगमन के फलस्वरूप इस प्रणाली को भूलना स्वाभाविक भी था। इस प्राकृतिक चिकित्सा को दोबारा प्रतिष्ठित करने की मांग उठाने वाले मुख्य चिकित्सकों में बड़े नाम पाश्चातय देशों के एलोपैथिक चिकित्सकों का है। ये वो प्रभावशाली व्यक्ति थे जो औषधि विज्ञान का प्रयोग करते-2 थक चुके थे और स्वयं रोगी होने के बाद निरोग होने में असहाय होते जा रहे थे। उन्होने स्वयं पर प्राकृतिक चिकित्सा के प्रयोग करते हुए स्वयं को स्वस्थ किया और अपने शेष जीवन में इसी चिकित्सा पद्धति द्वारा अनेकों असाध्य रोगियों को उपचार करते हुए इस चिकित्सा पद्धति को दुबारा स्थापित करने की शुरूआत की। इन्होने जीवन यापन तथा रोग उपचार को अधिक तर्कसंगत विधियों द्वारा किये जाने का शुभारम्भ किया। प्राकृतिक चिकित्सा संसार मे प्रचलित सभी चिकित्सा प्रणाली से पुरानी है आदिकाल के ग्रंथों मे जल चिकित्सा व उपवास चिकित्सा का उल्लेख मिलता है पुराण काल मे (उपवास)को लोग अचूक चिकित्सा माना करते थे .

नई!!: विजयवाड़ा और प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास · और देखें »

प्रजाशक्ति

प्रजाशक्ति एक तेलुगू समाचार पत्र है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से प्रकाशित होता है। यह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का है। १९८१ में विजयवाडा से प्रकाशित होना शुरू हुआ। आज कल इस का प्रकाशन  नौ केंद्रों  हैदराबाद, विजयवाडा, विशाखपट्नम, तिरुपति (शहर), खम्मम, कर्नूल, राजमुंदरी, श्रीकाकुलम, करीमनगर और ओंगोल से होता है। यह ऑनलाइन भी प्रकाशित होता है।  .

नई!!: विजयवाड़ा और प्रजाशक्ति · और देखें »

प्रोद्दटूरू

प्रोद्दटूरू आंध्र प्रदेश राज्य के कडपा जिला में एक शहर है। यह पेन्ना नदी के तट पर स्थित है। यह शहर एक नगर पालिका है और प्रोद्दटूरू मंडल का मंडल मुख्यालय भी है । यह क्षेत्र के एतेबार से सबसे छोटा नगरपालिका है, लेकिन जनसंख्या के मामले में राज्य में 14 वें स्थान पर है। .

नई!!: विजयवाड़ा और प्रोद्दटूरू · और देखें »

फलकनुमा एक्स्प्रेस २७०४

फलकनुमा एक्सप्रेस रूट मैप फलकनुमा एक्स्प्रेस २७०४ भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन सिकंदराबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:SC) से 04:00PM बजे छूटती है और हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:HWH) पर ०५:४५PM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है २५ घंटे ४५ मिनट। फलकनुमा एक्सप्रेस हावडा (स्टेशन कोड:HWH) से सिकंदराबाद (स्टेशन कोड:SC) के बीच चलने वाली एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन हैं। दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत चलने वाली ये रेलगाड़ी हैदराबाद से कोलकाता यात्रा करने वालो के लिए जीवन रेखा बनी हुई हैं। .

नई!!: विजयवाड़ा और फलकनुमा एक्स्प्रेस २७०४ · और देखें »

बकिंघम नहर

कोरोमंडल तट का मानचित्र, जिसमें बकिंघम नहर दर्शित है बकिंघम नहर दक्षिण भारत के कोरोमंडल तट के समानांतर ४२० कि॰मी॰ लंबी खारे पानी की नौवहन नहर है। यह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर से तमिल नाडु के विल्लुपुरम जिला तक जाती है। यह नहर अधिकांश बैक वाटर्स को चेन्नई बंदरगाह से जोड़ती है। इसका निर्माण ब्रिटिश काल में अंतिम १९वीं शताब्दी और आरंभिक बीसवीं शताब्दी में हुआ था। श्रेणी:चेन्नई.

नई!!: विजयवाड़ा और बकिंघम नहर · और देखें »

भारत में दशलक्ष-अधिक शहरी संकुलनों की सूची

भारत दक्षिण एशिया में एक देश है। भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार, वह सातवाँ सबसे बड़ा देश है, और १.२ अरब से अधिक लोगों के साथ, वह दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत में उनतीस राज्य और सात संघ राज्यक्षेत्र हैं। वह विश्व की जनसंख्या के १७.५ प्रतिशत का घर हैं। .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत में दशलक्ष-अधिक शहरी संकुलनों की सूची · और देखें »

भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची

भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची। भारत ने सर्वाधिक हिंदी भाषा के समाचार पत्र सर्कुलेट होते हैं उसके बाद इंग्लिश और उर्दू समाचारपत्रों का स्थान है। .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची · और देखें »

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों का संजाल भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची भारतीय राजमार्ग के क्षेत्र में एक व्यापक सूची देता है, द्वारा अनुरक्षित सड़कों के एक वर्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण। ये लंबे मुख्य में दूरी roadways हैं भारत और के अत्यधिक उपयोग का मतलब है एक परिवहन भारत में। वे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा भारतीय अर्थव्यवस्था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 laned (प्रत्येक दिशा में एक), के बारे में 65,000 किमी की एक कुल, जिनमें से 5,840 किमी बदल सकता है गठन में "स्वर्ण Chathuspatha" या स्वर्णिम चतुर्भुज, एक प्रतिष्ठित परियोजना राजग सरकार द्वारा शुरू की श्री अटल बिहारी वाजपेयी.

नई!!: विजयवाड़ा और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार · और देखें »

भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरों की सूची

इस लेख में भारत के सर्वोच्च सौ महानगरीय क्षेत्रों की सूची (२००८ अनुसार) है। इन सौ महानगरों की संयुक्त जनसंख्या राष्ट्र की कुल जनसंख्या का सातवां भाग बनाती है। .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरों की सूची · और देखें »

भारत में विमानक्षेत्रों की सूची

यह सूची भारत के विमानक्षेत्रों की है। भारत में विमानक्षेत्रों और बंदरगाहों को दर्शाता हुआ मानचित्र .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत में विमानक्षेत्रों की सूची · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

भारत का ध्वज

भारत के राष्ट्रीय ध्वज जिसे तिरंगा भी कहते हैं, तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज है। इसकी अभिकल्पना पिंगली वैंकैया ने की थी।। भास्‍कर डॉट कॉम। १५ अगस्त २००९ इसे १५ अगस्त १९४७ को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व २२ जुलाई, १९४७ को आयोजित भारतीय संविधान-सभा की बैठक में अपनाया गया था।। भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियाँ हैं, जिनमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में श्वेत ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी है। ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात ३:२ है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है जिसमें २४ आरे होते हैं। इस चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है व रूप सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ के शेर के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले की तरह होता है। भारतीय राष्ट्रध्वज अपने आप मै ही भारत की निति को दर्शाता हुआ दिखाई देता है। आत्मरक्षा, शांति, समृद्धि और सदैव विकास की ओर अग्रसर। राष्ट्रीय झंडा निर्दिष्टीकरण के अनुसार झंडा खादीमें ही बनना चाहिए। यह एक विशेष प्रकार से हाथ से काते गए कपड़े से बनता है जो महात्मा गांधी द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था। इन सभी विशिष्टताओं को व्यापक रूप से भारत में सम्मान दिया जाता हैं भारतीय ध्वज संहिता के द्वारा इसके प्रदर्शन और प्रयोग पर विशेष नियंत्रण है। ध्वज का हेराल्डिक वर्णन इस प्रकार से होता है: .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत का ध्वज · और देखें »

भारत का भूगोल

भारत का भूगोल या भारत का भौगोलिक स्वरूप से आशय भारत में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने ३२,८७,२६३ वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। साथ ही लगभग १.३ अरब जनसंख्या के साथ यह पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है। भारत की भौगोलिक संरचना में लगभग सभी प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं। एक ओर इसके उत्तर में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें हैं तो दूसरी ओर और दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर, एक ओर ऊँचा-नीचा और कटा-फटा दक्कन का पठार है तो वहीं विशाल और समतल सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी, थार के विस्तृत मरुस्थल में जहाँ विविध मरुस्थलीय स्थलरुप पाए जाते हैं तो दूसरी ओर समुद्र तटीय भाग भी हैं। कर्क रेखा इसके लगभग बीच से गुजरती है और यहाँ लगभग हर प्रकार की जलवायु भी पायी जाती है। मिट्टी, वनस्पति और प्राकृतिक संसाधनो की दृष्टि से भी भारत में काफ़ी भौगोलिक विविधता है। प्राकृतिक विविधता ने यहाँ की नृजातीय विविधता और जनसंख्या के असमान वितरण के साथ मिलकर इसे आर्थिक, सामजिक और सांस्कृतिक विविधता प्रदान की है। इन सबके बावजूद यहाँ की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक एकता इसे एक राष्ट्र के रूप में परिभाषित करती है। हिमालय द्वारा उत्तर में सुरक्षित और लगभग ७ हज़ार किलोमीटर लम्बी समुद्री सीमा के साथ हिन्द महासागर के उत्तरी शीर्ष पर स्थित भारत का भू-राजनैतिक महत्व भी बहुत बढ़ जाता है और इसे एक प्रमुख क्षेत्रीय शक्ति के रूप में स्थापित करता है। .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत का भूगोल · और देखें »

भारत के दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर

* अमृतसर.

नई!!: विजयवाड़ा और भारत के दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर · और देखें »

भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ

भारत अनादि काल से संस्कृति, आस्था, आस्तिकता और धर्म का महादेश रहा है। इसके हर भाग और प्रान्त में विभिन्न देवी-देवताओं से सम्बद्ध कुछ ऐसे अनेकानेक प्राचीन और (अपेक्षाकृत नए) धार्मिक स्थान (तीर्थ) हैं, जिनकी यात्रा के प्रति एक आम भारतीय नागरिक पर्यटन और धर्म-अध्यात्म दोनों ही आकर्षणों से बंधा इन तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए सदैव से उत्सुक रहा है। .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: विजयवाड़ा और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

यह सूचियों भारत के सबसे बड़े शहरों पर है। .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

भारत के हवाई अड्डे

यह सूची भारत के हवाई यातायात है। .

नई!!: विजयवाड़ा और भारत के हवाई अड्डे · और देखें »

येलिपेड्डी पद्मश्री वारियर

पद्मस्त्री वारियर अमेरिका के सीईओ हैं, एक इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी एनआईओ के मे, और फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा "इलेक्ट्रिक कार बिज़ की रानी" कहा गया है। वह सिस्को सिस्टम्स के पूर्व चीफ टेक्नोलॉजी एंड स्ट्रैटेजी ऑफिसर (सीटीओ) और मोटोरोला, इंक के पूर्व सीटीओ हैं। वह फोर्ब्स द्वारा २०१४ मे दुनिया की ७१वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में सूचीबद्ध है। येलिपेड्डी पद्मस्त्री का जन्म और भारत के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा शहर में हुआ था। उन्होंने विजयवाड़ा में बाल मोंटेसरी स्कूल और मैरिस स्टेला कॉलेज से पड़ी पूरी की है। १९८२ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली से रासायनिक इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। कॉर्नेल विश्वविद्यालय से रासायनिक इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री भी प्राप्त की है। .

नई!!: विजयवाड़ा और येलिपेड्डी पद्मश्री वारियर · और देखें »

रणजी ट्रॉफी 2017-18

2017-18 रणजी ट्रॉफी को रणजी ट्रॉफी का 84 वां सत्र होना है, जो भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रीमियर है। पिछला सत्र तटस्थ स्थानों पर खेला गया था इस सीज़न के लिए, घरेलू कप्तानों के साथ तटस्थ स्थल परीक्षण के बाद लोकप्रिय नहीं होने के बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) घर और दूर स्थानों पर जुड़ने के लिए वापस जाने पर सहमत हुए। हालांकि, टूर्नामेंट के नाक आउट चरण को तटस्थ स्थानों पर खेला जाना जारी रहेगा। पिछली सीज़न से दूसरे बदलाव तीन से चार से समूह की संख्या में वृद्धि होगी, साथ ही ग्रुप स्टेज में छह फाटकर्स खेलने वाले प्रत्येक टीम के साथ। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रगति करेगी। सीजन 6 अक्टूबर 2017 को शुरू करने के लिए निर्धारित है, 7 दिसंबर 2017 को क्वार्टर फाइनल के साथ, 17 दिसंबर 2017 को सेमीफाइनल, और फाइनल 29 दिसंबर 2017 से 2 जनवरी 2018 तक आयोजित किया गया। गुजरात पिछली चैंपियन हैं। .

नई!!: विजयवाड़ा और रणजी ट्रॉफी 2017-18 · और देखें »

रामगोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा (जन्म: 7 अप्रैल, 1962) एक भारतीय निर्देशक तथा फ़िल्म निर्माता हैं। इनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। अपनी पढ़ाई विजयवाड़ा के एक अभियांत्रिकी विद्यालय से छोड़कर वे पहले एक वीडियो दुकान के मालिक बने फिर उन्होने फ़िल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इनकी प्रमुख फिल्मों में सत्या, भूत, सरकार, डरना मना है, डरना जरूरी है तथा एक हसीना थी का नाम आता है। इनकी फ़िल्में अपने रोमांच तथा भीत के कारण जानी जाती हैं। 'रंगीला', 'सरकार', रक्त चरित्र और 'सत्या' जैसी फ़िल्मों से दर्शकों के बीच जगह बनाने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अमरीका की पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ आए हैं। मिया के साथ बनाई ये फ़िल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' यू-ट्यूब पर रिलीज़ हो चुकी है, इस फ़िल्म का शॉर्टनेम जीएसटी है। .

नई!!: विजयवाड़ा और रामगोपाल वर्मा · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग २२१

३२९ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग आन्ध्र प्रदेश में विजयवाड़ा को भद्रचलम के रास्ते से छत्तीसगढ़ में जगदालपुर जोड़ता है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: विजयवाड़ा और राष्ट्रीय राजमार्ग २२१ · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग ५

१५३३ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग बहराघोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 के पास से निकलकर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई तक जाता है। इसका रूट बहराघोड़ा – कटक - भुवनेश्वर – विशाखापटनम - विजयवाड़ा - चेन्नई है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: विजयवाड़ा और राष्ट्रीय राजमार्ग ५ · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग ९

८४१ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग मछलीपटनम से निकलकर महाराष्ट्र में पुणे तक जाता है। इसका रूट पुणे - शोलापुर - हैदराबाद - विजयवाड़ा - मछलीपटनम है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: विजयवाड़ा और राष्ट्रीय राजमार्ग ९ · और देखें »

रंभा (अभिनेत्री)

विजयालक्ष्मी, जो रंभा नाम से प्रसिद्ध हैं, एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है, जिन्होंने 100 से अधिक दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और भोजपुरी भाषाओं में कई सफल फिल्में कीं। उन्होंने चिरंजीवी, रजनीकांत, सलमान खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, कमल हसन, गोविंदा आदि जैसे लोकप्रिय नायकों के साथ काम किया है। वह कलिंगर टीवी के धारावाहिक, मानदा मेइलादा में जज के रूप में भी दिखाई दी। .

नई!!: विजयवाड़ा और रंभा (अभिनेत्री) · और देखें »

सरस्वती गोरा

सरस्वती गोरा (२८ सितम्बर १९१२ - १९ अगस्त २००६) एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता थी। कई सालों तक नास्तिक केंद्र के नेता के रूप में उल्लेखनीय काम किये हैं, उन्होंने अस्पृश्यता और जाति व्यवस्था के खिलाफ प्रचार किया हैं। उनका जन्म २८ सितम्बर १९१२ आंध्र प्रदेश में विजयनगरम में हुआ था। वह दस साल की उम्र में ही उनकी शादी गोपाराजु रामचंद्र राव के साथ हुई। उनकी आत्मकथा 'माई लाइफ विद गोरा' प्रकाशित की गई थी (तेलगु में) २०१२ में। १९ अगस्त २००६ को विजयवाड़ा में फेफड़ों के संक्रमण के करन उनकी मृत्यु हो गई। .

नई!!: विजयवाड़ा और सरस्वती गोरा · और देखें »

सातवाहन एक्सप्रेस

सातवाहन एक्सप्रेस, एक इंटरसिटी एक्सप्रेस हैं जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के विजयवाड़ा और सिकंदराबाद के बीच चलती है। भारतीय रेल के दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिविजन द्वारा इस ट्रेन का संचालन होता है। यह ट्रेन 351 किलोमीटर (218 मील) की दूरी सिर्फ 5 घंटे और 35 मिनट तय करती हैं। इस ट्रेन की लोकप्रियता एवं बढ़ती मांग के कारण, महबुबाबाद और माधिरा स्टेशनों को गाडी के स्टॉप के तौर पर जोड़ा गया था। विजयवाड़ा जंक्शन तक पहुँचने से पहले यह ट्रैन काजीपेट, वारंगल, केसामुद्रम, महबुबाबाद, खम्मम और माधिरा स्टेशनों पर रूकती है। दक्षिण मध्य रेलवे में यह सबसे तेज चलने वाली ट्रेन हैं। इसकी अधिकतम गति माधिरा एवं खम्मम के बीच की 134 किलोमीटर तय करने में होती है। .

नई!!: विजयवाड़ा और सातवाहन एक्सप्रेस · और देखें »

साइमन कमीशन

साइमन आयोग सात ब्रिटिश सांसदो का समूह था, जिसका गठन 1927 में भारत में संविधान सुधारों के अध्ययन के लिये किया गया था। इसे साइमन आयोग (कमीशन) इसके अध्यक्ष सर जोन साइमन के नाम पर कहा जाता है। .

नई!!: विजयवाड़ा और साइमन कमीशन · और देखें »

सिटी केबल

सिटी केबल (पूर्व में वायर एंड वायरलेस (इंडिया) लिमिटेड (WWIL) के रूप में) भारत की एक मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) है जो सुभाष चंद्रा के स्वामित्व में है। यह भारत के प्रमुख शहरों जैसे:दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बंगलौर, हैदराबाद, विजयवाड़ा, इंदौर, पटना आदि में डिजिटल केबल टीवी सेवाएं देती है। इस कंपनी का प्रधान कार्यालय नोएडा में है। .

नई!!: विजयवाड़ा और सिटी केबल · और देखें »

सिंहाचलम मंदिर, विशाखापट्टनम

अक्षय तृतीया के पवित्र दिन (वैशाख मास) सिंहाचल पर्वत की छटा ही निराली होती है। इस पवित्र दिन यहाँ विराजमान श्री लक्ष्मीनृसिंह भगवान का चंदन से श्रृंगार किया जाता है। माना जाता है कि भगवान की प्रतिमा का वास्तविक स्वरूप केवल इसी दिन देखा जा सकता है। सिंहाचल क्षेत्र ग्यारहवीं शताब्दी में बने विश्व के गिने-चुने प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। .

नई!!: विजयवाड़ा और सिंहाचलम मंदिर, विशाखापट्टनम · और देखें »

सुरेखा वाणी

सुरेखा वाणी एक भारतीय कॉमेडियन और सहायक अभिनेत्री हैं जो तेलुगू भाषा के साथ-साथ तमिल उद्योग में भी काम करती हैं। उसने ४८ फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों के दौरान, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया था। जब वह ८ वीं कक्षा में थी, तो उन्होंने विजयवाड़ा में स्थानीय केबल टीवी पर बच्चों के कार्यक्रमों को लांच किया। वाणी ने एमएए टीवी पर अपने पति के साथ मा टॉकीज़ और हार्ट बीट जैसे शो आयोजित किए। वह अपने पति द्वारा निर्देशित मोगुड्स पल्लम्स में भी दिखाई दीं थी। .

नई!!: विजयवाड़ा और सुरेखा वाणी · और देखें »

वहीदा रहमान

वहीदा रहमान (जन्म: 14 मई, 1938) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: विजयवाड़ा और वहीदा रहमान · और देखें »

विजयवाड़ा सांस्कृतिक केंद्र

विजयवाड़ा सांस्कृतिक केंद्र: विजयवाड़ा का सांस्कृतिक केंद्र विजयवाड़ा का कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक संगठन है। यह मई 2014 में बनाया गया था और विजयवाड़ा के मोगलाराजपुरम क्षेत्र में स्थित है। यह सांस्कृतिक केंद्र कला, शास्त्रीय नृत्य, संगीत, पेंटिंग और एक्सपोज आदि से संबंधित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी करता है। .

नई!!: विजयवाड़ा और विजयवाड़ा सांस्कृतिक केंद्र · और देखें »

विजयवाड़ा विमानक्षेत्र

विजयवाड़ा विमानक्षेत्र भारत के विजयवाड़ा शहर में स्थित हवाई अड्डा है। इसका ICAO कोड है: VOBZ और IATA कोड है: VGA। यह एक नागरिक हवाई अड्डा है। यहाँ कस्टम विभाग नहीं है। यहाँ की उड़ान पट्टी पेव्ड है, इसकी लंबाई ५७०० फुट है यहाँ अवतरण प्रणाली यांत्रिक है। श्रेणी:भारत में विमानक्षेत्र.

नई!!: विजयवाड़ा और विजयवाड़ा विमानक्षेत्र · और देखें »

वेस्ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2016

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम वर्तमान में नवंबर 2016 में भारत दौरा है। दौरे के तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय है जो 2014-16 आईसीसी महिला चैम्पियनशिप और तीन ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय का हिस्सा हैं की एक श्रृंखला के होते हैं। .

नई!!: विजयवाड़ा और वेस्ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2016 · और देखें »

गोदावरी एक्स्प्रेस २७२७

गोदावरी एक्स्प्रेस २७२७ गोदावरी एक्स्प्रेस २७२७ भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:VSKP) से 05:25PM बजे छूटती है और हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:HYB) पर 06:15AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 12 घंटे 50 मिनट। गोदावरी एक्सप्रेस दक्षिण मध्य रेलवे की सबसे प्रतिष्ठित गाडियो में से एक है और विशाखापट्टनम और हैदराबाद के बीच चलती है। यह ट्रेन संख्या ७००७ और ७००८ के साथ १ फ़रवरी १९७४ को वाल्टेयर – हैदराबाद एक्सप्रेस के रूप में पेश की गई थी। इसकी वर्तमान ट्रेन संख्या १२७२७ और १२७२८ है। इस ट्रेन के लिए अत्यंत उच्च मांग और विशेष रूप से वातानुकूलित डिब्बो की इसकी मांग के लिए ट्रेन ने एक सम्पूर्ण वातानुकूलित गरीब रथ का उद्घाटन किया और दूरन्तो की शुरुआत कीІ दो नई ट्रेनो के बावजूद गोदावरी एक्सप्रेस की मांग इतनी अधिक है कि कभी कभी अनारक्षित डिब्बा एक अतिरिक्त क्लासिक स्लीपर या तीसरी श्रेणी के डिब्बे के साथ बदल दिया जाता है। ट्रेन दोनो शहरो के बीच सबसे अच्छा तरीका माना जाता है और दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा बहुत अच्छे तरीके से संभाला जाता है। इस ट्रेन को भुवनेश्वर तक विस्तारित करने के प्रस्तावो का दोनो यात्रियो और नेताओ द्वारा द्रढतासे विरोध किया गया था क्योंकि पहले विशाखा एक्सप्रेस नाम की अन्य ट्रेन को शहर की ओर विस्तरित किया गया था जिससे उसकी यात्रा का समय काफी बढ गया था। गोदावरी एक्सप्रेस राज्य की राजधानी हैदराबाद को आंध्रप्रदेश में चार तटीय जिल्लो के शहरो से जोडने के उद्देश्य से कार्य करती है। ट्रेन विशाखापट्टनम जिले में चार स्टेशन पर, पूर्वी गोदावरी जिले में छह स्टेशनो पर, पश्चिमी गोदावरी जिले में तीन स्टेशनो पर और कृष्णा जिले में विजयवाडा में रूकती है। .

नई!!: विजयवाड़ा और गोदावरी एक्स्प्रेस २७२७ · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश

आन्ध्र प्रदेश ఆంధ్ర ప్రదేశ్(अनुवाद: आन्ध्र का प्रांत), संक्षिप्त आं.प्र., भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। हैदराबाद केवल दस साल के लिये राजधानी रहेगी, तब तक अमरावती शहर को राजधानी का रूप दे दिया जायेगा। आन्ध्र प्रदेश 12°41' तथा 22°उ॰ अक्षांश और 77° तथा 84°40'पू॰ देशांतर रेखांश के बीच है और उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहाँ की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियाँ, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰)) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है। ऐतिहासिक दृष्टि से राज्य में शामिल क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र विषय के रूप में जाना जाता था। आन्ध्र राज्य से आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया। फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी। तेलंगाना राज्य में दस जिले तथा शेष आन्ध्र प्रदेश (सीमांन्ध्र) में 13 जिले होंगे। दस साल तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी होगी। नया राज्य सीमांन्ध्र दो-तीन महीने में अस्तित्व में आजाएगा अब लोकसभा/राज्यसभा का 25/12सिट आन्ध्र में और लोकसभा/राज्यसभा17/8 सिट तेलंगाना में होगा। इसी माह आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लागू हो गया जो कि राज्य के बटवारे तक लागू रहेगा। .

नई!!: विजयवाड़ा और आन्ध्र प्रदेश · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश विधान सभा

आंध्र प्रदेश विधान सभा भारत के राज्य आंध्र प्रदेश का संरचना विधान सभा का निम्न सदन है। 2014 तक आंध्र प्रदेश की विधान सभा में 175 विधायक शामिल हैं, जिनकी अवधि 5 वर्ष है। विधानसभा की संरचना द्विसदनीय है और 3 सत्रों अर्थात बजट, मानसून और शीतकालीन सत्र आयोजित किए जाते हैं। आंध्र प्रदेश के विधान सभा ने 2016 के राज्य बजट सत्रों से अमरावती में अंतरिम विधायी विधानसभा भवन में मंथन शुरू किया। नई इमारत में उन्नत है स्वचालित भाषण अनुवाद की सुविधा, स्वत: वोट रिकॉर्डिंग सिस्टम। यह आन्ध्र प्रदेश के शहर विजयवाडा के निकट राजधानी अमरावती में है। .

नई!!: विजयवाड़ा और आन्ध्र प्रदेश विधान सभा · और देखें »

आयशा मीरान बलात्कार मामला

आयशा मिरान (उर्दू: عائشہ میراں) के बलात्कार और हत्या का आपराधिक मामला विजयवाड़ा में 2007 में हुआ था। इस मामले को प्रमुख रूप से भारत भर के समाचारपत्रों और टेलीवीज़न चैनल लम्बे समय तक जनता के सामने लाते रहे और यह मामला कई चर्चाओं का हिस्सा भी बना रहा। .

नई!!: विजयवाड़ा और आयशा मीरान बलात्कार मामला · और देखें »

आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम

आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (या एपीएसआरटीसी) भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में सरकारी स्वामित्व वाली सड़क परिवहन निगम है। इसका मुख्यालय विजयवाड़ा के पंडित नेहरू बस स्टेशन में आरटीसी हाउस के एनटीआर प्रशासनिक ब्लॉक में स्थित है। .

नई!!: विजयवाड़ा और आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम · और देखें »

आंध्र प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कालेजों की सूची

आंध्र प्रदेश में विश्वविद्यालयों और कालेजों की सूची आंध्र प्रदेश में विश्वविद्यालयों की व्यवस्था केंद्रीय, राज्य, मानित, स्वयंवत्त और प्राइवेट विश्वविद्यालयों के रूप में देखी जासकती है.

नई!!: विजयवाड़ा और आंध्र प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कालेजों की सूची · और देखें »

कालाहस्ती मंदिर

श्रीकालाहस्ती आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुपति शहर के पास स्थित श्रीकालहस्ती नामक कस्बे में एक शिव मंदिर है। ये मंदिर पेन्नार नदी की शाखा स्वर्णामुखी नदी के तट पर बसा है और कालहस्ती के नाम से भी जाना जाता है।.

नई!!: विजयवाड़ा और कालाहस्ती मंदिर · और देखें »

किंगफिशर रेड

किंगफिशर रेड, पहले सिम्प्लीफ्लै डेक्कन और उसके पहले एयर डेक्कन के नाम से जाना जाता है। इस्का मुख्यालय मुंबई, भारत में किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा चलाए जा रहा एक कम लागत ब्रांड था। उड़ान में पठन सामग्री विशेष रूप से किंगफिशर रेड के लिए मुद्रित, सिने ब्लिट्ज पत्रिका के एक विशेष संस्करण के लिए सीमित था। २८ सितंबर २०११ को किंगफिशर रेड के अध्यक्ष, विजय माल्या ने यह घोषणा की कि कंपनी जल्द ही किंगफिशर रेड के संचालन को रोक रही है क्योंकि कम कीमत के संचालन में से उन्के कारोबार में कोई लाभ नहीं है। .

नई!!: विजयवाड़ा और किंगफिशर रेड · और देखें »

कुचिपुड़ी, कृष्णा जिला

कुचिपुड़ी भारत के आन्ध्रप्रदेश राज्य के कृष्णा जिले में स्थित एक गाँव है। इस गाँव के आन्ध्रप्रदेश की राजधानी परिक्षेत्र में शामिल होने की संभावना है, जब यह राजधानी परिक्षेत्र निर्मित होगा। .

नई!!: विजयवाड़ा और कुचिपुड़ी, कृष्णा जिला · और देखें »

कृष्णा नदी

विजयवाड़ा में बहती कृष्णा कृष्णा भारत में बहनेवाली एक नदी है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है। इसकी लम्बाई प्रायः 1290 किलोमीटर है। यह दक्षिण-पूर्व में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। कृष्णा नदी की उपनदियों में प्रमुख हैं: तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मूसी और भीमा.

नई!!: विजयवाड़ा और कृष्णा नदी · और देखें »

केन्द्रीय उपकरण अभिकल्पन संस्थान

केन्द्रीय उपकरण अभिकल्पन संस्थान (Central Institute of Tool Design) उपकरण इंजीनियरी में विशिष्ट शिक्षण प्रोग्राम चलाने वाला एशिया का प्रमुख संस्थान है। इसका मुख्य संस्थान हैदराबाद में स्थित है। इसके अन्य दो कैम्पस क्रमशः विजयवाड़ा एवं चेन्नै में स्थित हैं। .

नई!!: विजयवाड़ा और केन्द्रीय उपकरण अभिकल्पन संस्थान · और देखें »

केरला एक्सप्रेस

केरल एक्सप्रेस ट्रेन केरल एक्सप्रेस त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली के मार्ग केरल एक्सप्रेस नई दिल्ली और त्रिवेंद्रम सेंट्रल के बीच भारतीय रेल द्वारा एक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है। यह राजधानी और शताब्दी को छोड़कर अपने मार्ग में लगभग हर ट्रेन को ओवर्टेक करती है और इसीलिये यह किन्ग ओफ ओवर्टेक्स के नाम से मशहूर है। यह त्रिवेंद्रम से नई दिल्ली तक चलती है और ३,०३६ किलोमीटर की दूरी तय करती हुई एक दैनिक ट्रेन है। ५९ किमी/घंटा की औसत गति से ४० स्टोप पर रुक्कर रवाना हो जाती है। यह भारत में सबसे लंबे समय तक चलती हुई ​​दैनिक सुपरफास्ट ट्रेन है और नई दिल्ली और तिरुवनंतपुरम सेंट्रल के बीच सबसे लंबे समय तक सन्चालन वालि बिजली इंजन ट्रैन का रिकॉर्ड बनाया है। नई दिल्ली से त्रिवेंद्रम तक १२६२६ नंबर वाली ट्रेन को आवंटित किया है, जबकि ट्रेन त्रिवेंद्रम से नई दिल्ली के मार्ग के लिए नंबर १२६२६ वाली ट्रेन को आवंटित किया गया है। यह २४ डिब्बों वाली ७ एसी कोच (२ दो टीयर एसी, ५ थ्री टीयर एसी), १२ स्लीपर कोच, ४ सामान्य कोच और एक पेंट्री कार वालि ट्रेन है। यह ट्रेन आमतौर पर इरोड शेड की वैप ४ से खींचा जाता है और ११० किमी प्रति घंटे की गति से ऊपर इस्की रफ्तार है। .

नई!!: विजयवाड़ा और केरला एक्सप्रेस · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2016-17

2016-2017 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीज़न सितंबर 2016 से अप्रैल 2017 तक का था। इस अवधि के दौरान 41 टेस्ट मैचों, 87 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे), 43 ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय (टी20ई), 4 प्रथम श्रेणी मैचों, 16 लिस्ट ए मैचों, 41 महिला वनडे इंटरनेशनल (डब्ल्यूवनडे) और 15 महिला टी-20 इंटरनेशनल (डब्ल्यूटी20ई) खेला गया इस सीजन में हुई 41 टेस्ट मैचों में से 3 दिन / रात टेस्ट मैचों का मैच रहा। सीज़न पाकिस्तान के साथ शुरू हुआ टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग, ऑस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय रैंकिंग की अगुआई की, न्यूजीलैंड ने ट्वेंटी -20 रैंकिंग की अगुवाई की और ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने महिला रैंकिंग की अगुवाई की। पुरुषों का पूर्ण सदस्य क्रिकेट न्यूजीलैंड के भारत दौरे के साथ शुरू हुआ। भारत ने टेस्ट श्रृंखला में न्यूजीलैंड पर 3-0 की जीत के साथ भारत को पहले टेस्ट रैंकिंग में स्थानांतरित किया। भारत के 500 वें टेस्ट मैच में श्रृंखला के पहले टेस्ट के साथ इस दौरे में भारतीय क्रिकेट में कई मील का पत्थर भी दिखाई दिए, श्रृंखला का दूसरा टेस्ट भारत में भारत का 250 वां टेस्ट रहा, और भारत का 900 वां वनडे पहला ओडीआई था। इस सीज़न में उल्लेखनीय हाइलाइट में बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत इंग्लैंड पर 1-1, और दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरे टेस्ट सीरीज की जीत से बनी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे के विवाद से पीड़ित होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गेंद पर छेड़छाड़ के साथ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फफ डु प्लेसिस का आरोप लगाया। न्यूजीलैंड ने 1985 से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ जीत ली है। भारत ने 2008 के बाद पहली बार एंथनी डी मेलो ट्राफी के लिए चुनाव लड़े इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित चैपल-हैडली ट्राफी के दसवें संस्करण, ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीता था, और न्यूजीलैंड में आयोजित ग्यारहवें संस्करण, न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीता था। बांग्लादेश ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत में खेला, जिसने 208 रन से जीत हासिल की। एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था, जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला थी जिसमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज भी शामिल थे, जो श्रीलंका ने जीता था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्वेंटी-20 श्रृंखला 2-1 से जीता जब श्रीलंका की पहली श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी प्रारूप में हुई। दक्षिण अफ्रीका ने बारह बार लगातार एकदिवसीय जीत दर्ज की जिसमें घर पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के सफेदी शामिल थे। सीज़न की अंतिम टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी। पुरुषों के सहयोगी और सहबद्ध क्रिकेट में, इंटरकांटिनेंटल कप के तीन मैचों और विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप के छह मैचों का आयोजन होना था। इन मैचों के परिणाम अब तक पापुआ न्यू गिनी को विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप में पहली जगह और इंटरकांटिनेंटल कप में चौथे स्थान पर देखने को मिला है। अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय टूर और टूर्नामेंट भी शीर्ष सहयोगियों और सहयोगी देशों में शामिल थे: यूएई बनाम ओमान, हांगकांग बनाम पापुआ न्यू गिनी, अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2017 डेजर्ट टी 20 चैलेंज, और 2016-17 संयुक्त अरब अमीरात त्रि-राष्ट्र श्रृंखला। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश (2-1 से हारने) के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला भी खेली, और आयरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेले, दोनों को गंवा दिया। इसके अलावा, 2019 क्रिकेट विश्व कप की योग्यता प्रक्रिया में एक और कदम संयुक्त राज्य अमेरिका और ओमान को विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन 3 में पदोन्नत किए जाने के साथ पूरा किया गया था। इस सीज़न में 2014-16 आईसीसी महिला चैंपियनशिप का समापन हुआ, जिसमें अंतिम सात श्रृंखला (6 और 7 राउंड से मैच) की अवधि इस अवधि में निर्धारित की गई थी। इन मैचों के समापन पर, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें थे, और इसलिए 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए सीधी योग्यता प्राप्त की। बांग्लादेश, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, थाईलैंड, पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड के साथ, नीचे चार टीमों (भारत, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका) को महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2017 में रखा गया है। कुछ विवाद था, हालांकि, जैसा कि भारत और पाकिस्तान के बीच की श्रृंखला इस समय की अवधि में निर्धारित होना था, लेकिन श्रृंखला आगे नहीं बढ़ी थी। नतीजतन, आईसीसी तकनीकी समिति ने यह फैसला सुनाया कि भारत की महिला टीम ने सभी मैचों को जब्त कर लिया है, पाकिस्तान को दिए जाने वाले अंक, प्रभावी रूप से भारत को नीचे चार में भेज दिया। इस सीजन के दौरान 2016 महिला ट्वेंटी-20 एशिया कप भी खेला गया था, भारत ने लगातार छठा खिताब जीता था। भारत और बांग्लादेश के बीच टूर्नामेंट के सलामी बल्लेबाज ने इतिहास को देखा, बांग्लादेश को 54 रनों तक पहुंचाया गया, जो कि महिला ट्वेंटी -20 इंटरनेशनल में सबसे कम है। हालांकि, यह रिकॉर्ड केवल चार दिनों तक खड़ा था, जैसा कि बाद में टूर्नामेंट में था, बांग्लादेश ने 44 रन पर पाकिस्तान को आउट कर दिया था। .

नई!!: विजयवाड़ा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2016-17 · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विजयवाडा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »