लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वालीबॉल

सूची वालीबॉल

वालीबॉल का खेल वालीबॉल एक खेल है। इसकेे मैदान की लंबाई १८ मीटर एवं चौड़ाई ९ मीटर होती है। लंबाई में इसको दो बराबर बराबर भागों में बाँट दिया जाता है। तत्पश्चात्‌ दो इंच (५ सेंमी.) चौड़ाई की रेखा से इस मैदान की सीमारेखा बना दी जाती है। किसी भी प्रकार की रुकावट मैदान के चारों तरफ, तीन मीटर तक और ऊँचाई में ७ मीटर तक, नहीं होनी चाहिए। मध्य रेखा के समांतर दोनों तरफ उससे तीन मीटर की दूरी पर आक्रामक रेखा खींच दी जाती है। मैदान के पीछे की रेखा के साथ, बगल की रेखा से दोनों तरफ, क्रीड़ाक्षेत्र की ओर तीन मीटर की दूरी पर, मैदान के बाहर पीछे की ओर एक रेखा खींच दी जाती है। इसे सेवाक्षेत्र (Service area) कहते हैं। मैदान के बीचों बीच ९.५ मीटर लंबाई की एवं १ मीटर चौड़ाई की साथ ही १० सेंमी.

21 संबंधों: एशियाई खेल, ध्यानचंद पुरस्कार, निविया स्पोर्ट्स, नेया सलमिस फमगुस्टा एफ.सी., पी॰वी॰ सिंधु, बास्केटबॉल, मध्य प्रदेश, मिनियापोलिस, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बीदसर, श्री कल्याण महाविद्यालय, सीकर, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय, नवलगढ़, वांग यिहान, विक्टोरिया स्टेडियम, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में वॉलीबॉल, इन्दिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, हल्द्वानी, अय्यासामी धरुण, 1958 एशियाई खेल, 1990 एशियाई खेल, 2014 एशियाई खेल

एशियाई खेल

एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं। इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं, जिस परम्परा का शुभारम्भ १९५१ में हुआ था। प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने १९८२ में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की। १५वें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच दोहा, कतर में आयोजित हुए थे। सोलहवें एशियाई खेलों का आयिजन १२ नवंबर से २७ नवंबर, २०१० के बीच किया गया, जिनकी मेज़बानी ग्वांगझोउ, चीन ने की। १७वें एशियाई खेलों का आयोजन २०१४ में दक्षिण कोरिया के इंचेयान में होगा। .

नई!!: वालीबॉल और एशियाई खेल · और देखें »

ध्यानचंद पुरस्कार

१९३६ में ध्यानचंद सिंह ध्यानचंद पुरस्कार, भारत का सर्वोत्त्म खेल पुरस्कार है जो किसी खिलाडी के जीवन भर के कार्य को गौरवान्वित करता है। आधिकारिक रूप से इसका नाम खेलों में जीवनगौरव ध्यानचंद पुरस्कार है। इस पुरस्कार का नाम भारत के प्रसिद्ध मैदानी हॉकी के खिलाडी ध्यानचंद सिंह (१९०५-१९७९) के नाम पर रखा गया है। खेल एवं युवा मंत्रालय सन् २००२ से ये पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान करता है। प्राप्तकर्ताओं का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है और उनके सक्रिय खेल कार्यकाल के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद दोनों के लिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार में एक प्रतिमा, प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक और ५ लाख का नकद पुरस्कार शामिल है। .

नई!!: वालीबॉल और ध्यानचंद पुरस्कार · और देखें »

निविया स्पोर्ट्स

निवीया स्पोर्ट्स, फ्री विल स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर के तहत जालंधर, पंजाब में स्थित एक भारतीय खेल उपकरण निर्माता है।  यह फर्म फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस आदि खेल के लिए जूते, परिधान, उपकरण और सामान बनाती है। यह भारत में कई राष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए भागीदारी की है।.

नई!!: वालीबॉल और निविया स्पोर्ट्स · और देखें »

नेया सलमिस फमगुस्टा एफ.सी.

नेया सलमिस फमगुस्टा फुटबॉल क्लब (Νέα Σαλαμίνα Αμμοχώστου) एक पेशेवर फुटबॉल क्लब हैं जो फमगुस्टा, साइप्रस में आधारित हैं। क्लब अस्थायी रूप से लरनाका में स्थित है। नेया सलमिस की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियाँ उसकी साइप्रट कप और 1990 में साइप्रस एफए शील्ड (सुपर कप) की जीत हैं। साइप्रट प्रथम श्रेणी में इसकी उच्चतम रैंकिंग तीसरा स्थान है। यह क्लब 50 से अधिक साइप्रट प्रथम श्रेणी सत्रों में खेला है, इस श्रेणी में इस क्लब की सातवीं रैंकिंग। क्लब ने 1990 में यूरोपीय प्रतियोगिता में पहली बार भाग लिया था यूईएफए कप विनर्स कप में और 1995, 1997 और 2000 को यूईएफए इंटरटोटो कप में। टीम नेया सलमिस फमगुस्टा खेल क्लब का हिस्सा है, जो 1948 में स्थापित किया गया था; इस जनक क्लब का एक पुरूषों का वॉलीबॉल क्लब भी हैं। .

नई!!: वालीबॉल और नेया सलमिस फमगुस्टा एफ.सी. · और देखें »

पी॰वी॰ सिंधु

पुसरला वेंकट सिंधु (तेलुगु:పూసర్ల వెంకట సింధు, जन्म: 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है। .

नई!!: वालीबॉल और पी॰वी॰ सिंधु · और देखें »

बास्केटबॉल

बास्केटबॉल एक टीम खेल है, जिसमें 5 सक्रिय खिलाड़ी वाली दो टीमें होती हैं, जो एक दूसरे के खिलाफ़ एक 10 फुट (3,048 मीटर) ऊंचे घेरे (गोल) में, संगठित नियमों के तहत एक गेंद डाल कर अंक अर्जित करने की कोशिश करती हैं। बास्केटबॉल, विश्व के सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से देखे जाने वाले खेलों में से एक है। ---------------------------------- गेंद को ऊपर से टोकरी के आर-पार फेंक कर (शूटिंग) अंक बनाए जाते हैं; खेल के अंत में अधिक अंकों वाली टीम जीत जाती है। गेंद को कोर्ट में उछालते हुए (ड्रिब्लिंग) या साथियों के बीच आदान-प्रदान करके आगे बढ़ाया जाता है। बाधित शारीरिक संपर्क (फाउल) को दंडित किया जाता है और गेंद को कैसे संभाला जाए इस पर पाबंदियां हैं (उल्लंघन).

नई!!: वालीबॉल और बास्केटबॉल · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: वालीबॉल और मध्य प्रदेश · और देखें »

मिनियापोलिस

मिनियापोलिस "झीलों का शहर" और "मिलों का शहर" के रूप में उपनाम सहित हेन्नेपिन काउंटी का काउंटी सीट है, जो अमेरिकी राज्य मिनेसोटा का सबसे बड़ा शहर और अमेरिका का 47वां बड़ा शहर है। इसके नाम का श्रेय शहर के पहले स्कूल टीचर को दिया जाता है, जिन्होंने पानी के लिए डकोटा शब्द mni को, तथा शहर के लिए ग्रीक शब्द polis को जोड़ा.

नई!!: वालीबॉल और मिनियापोलिस · और देखें »

राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बीदसर

राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बीदसर भारत के राजस्थान राज्य के सीकर जिले में स्थित एक माध्यमिक विद्यालय है, जो हिंदी माध्यम में संचलित है। .

नई!!: वालीबॉल और राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बीदसर · और देखें »

श्री कल्याण महाविद्यालय, सीकर

श्री कल्याण महाविद्यालय, (Shri Kalyan Government PG College) संक्षेप में एस.

नई!!: वालीबॉल और श्री कल्याण महाविद्यालय, सीकर · और देखें »

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय

लेलैंड स्टैनफोर्ड जूनियर विश्वविद्यालय, जिसे सामान्यतः स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय या स्टैनफोर्ड के रूप में संदर्भित किया जाता है, एक निजी अनुसंधान विश्वविद्यालय है, जो स्टैनफोर्ड, केलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका, में स्थित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1891 में कैलिफोर्निया के रेलरोड व्यवसायी लेलैंड स्टैनफोर्ड द्वारा की गई जिसका नामकरण उनके मृत बेटे के नाम पर किया गया.

नई!!: वालीबॉल और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, यह भी के रूप में खांदेरी क्रिकेट स्टेडियम (शेर की मांद में जाना जाता है, क्योंकि नई आईपीएल टीम यहाँ पर आधारित) के एक क्रिकेट स्टेडियम में है राजकोट, भारत। यह गुजरात का पहला सौर ऊर्जा संचालित स्टेडियम है। .

नई!!: वालीबॉल और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम · और देखें »

सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय, नवलगढ़

सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय मुख्य परिसर का भवन सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय, (Seth Gyaniram Bansidhar Podar College) संक्षेप में पोदार कॉलेज, नवलगढ़, झुँझुनू में स्थित निजी महाविद्यालय है। यह मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य आदि विषयों में उच्च स्तर की शिक्षा कार्य में संलग्न राजस्थान के अग्रणी संस्थानों में से है। .

नई!!: वालीबॉल और सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय, नवलगढ़ · और देखें »

वांग यिहान

वांग यिहान (Wang Yihan) (जन्म जनवरी 18, 1988 शंघाई) चीन की एक पेशेवर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भूतपूर्व महिला एकल विश्व विजेता भी हैं। वांग ने अपने बैडमिंटन सफर की शुरुआत मात्र ९ वर्ष की उम्र में अपने प्रशिक्षक वांग पेंग्रेन की देखरेख में शुरु की। उन्हें चीन की कनिष्ठ टीम के लिए २००४ में चुना गया और २००६ में वरिष्ठ टीम में चुने जाने के बाद वह विश्व बैडमिंटन पटल पर छा गयीं। अक्टूबर २००९ तक वह शीर्ष महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी बन चुकी थीं। वर्तमान में वह पूर्व ओलम्पिक स्वर्ण विजेता झांग निंग से प्रशिक्षण ले रही हैं। .

नई!!: वालीबॉल और वांग यिहान · और देखें »

विक्टोरिया स्टेडियम

विक्टोरिया स्टेडियम (Victoria Stadium), या विक्टोरिया मैदान, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित बहु-प्रयोजन खेल का मैदान है। मैदान में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगताओं का आयोजन होता है, इनमें मुख्यतः क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स की प्रतिस्पर्धाएँ। जिब्राल्टर के कुछ विद्यालय भी अपने खेल दिवस का आयोजन इसी मैदान में करते हैं। पाँच हजार की क्षमता वाला यह मैदान बेसाइड सड़क के समीप स्थित है। विक्टोरिया स्टेडियम जिब्राल्टर का सबसे प्रमुख और आधुनिक खेल का मैदान है तथा इसका स्वामित्व जिब्राल्टर की सरकार के पास है। यहाँ जिब्राल्टर सरकार के खेल से जुड़े विभिन्न विभागो के कार्यालय भी मौजूद हैं। इनमें शामिल हैं: जिब्राल्टर गवर्मेंट स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, जिब्राल्टर स्पोर्ट्स एण्ड लेज़र अथोरिटी और जिब्राल्टर स्पोर्ट्स एडवाइज़री काउंसिल। स्टेडियम में विभिन्न खेलों से जुड़ी कई आधुनिक सुविधाएँ उप्लब्ध हैं, जैसे: बहु-प्रयोजन खेल हॉल जहाँ बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, नैटबॉल, हैंडबॉल, पाँच-एक-तरफ़ फुटबॉल, टेनिस, कराटे, जुडो तथा अन्य मार्शल आर्ट आदि खेल खेले जा सकते हैं; स्क्वैश कोर्ट; फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट के लिए कृत्रिम टर्फ; फुटबॉल अभ्यास पिच; एथलेटिक्स ट्रेक और लंबी कूद पिट; क्रिकेट नैट अभ्यास केन्द, आदि हैं। .

नई!!: वालीबॉल और विक्टोरिया स्टेडियम · और देखें »

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में वॉलीबॉल

वॉलीबॉल 1964 के बाद से लगातार पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक कार्यक्रम का हिस्सा रहे हैं। ब्राज़ील, संयुक्त राज्य अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ, पुरुषों की टूर्नामेंट से कई स्वर्ण पदक जीतने वाली एकमात्र टीम हैं। पुरुषों की ओलंपिक वॉलीबॉल टूर्नामेंट के शेष पांच संस्करणों में जापान, पोलैंड, नीदरलैंड, रूस और निरंतर यूगोस्लाविया सहित एक अलग देश द्वारा जीत हासिल की गई। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की वॉलीबॉल में स्वर्ण पदक समान रूप से वितरित किए जाते हैं; महिला ओलंपिक वॉलीबॉल टूर्नामेंट के चौदह संस्करण केवल पांच विभिन्न देशों: ब्राजील, क्यूबा, ​​चीन, जापान और पूर्व सोवियत संघ द्वारा जीता गया था। .

नई!!: वालीबॉल और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में वॉलीबॉल · और देखें »

इन्दिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, हल्द्वानी

इन्दिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी नगर में स्थित एक निर्माणाधीन बहुउद्देशीय स्टेडियम है। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी के नाम पर स्थापित इस स्टेडियम का निर्माण २०१५-१६ में ३८वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए करवाया गया था। २५,००० लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम का उद्घाटन १८ दिसंबर २०१६ को उत्तराखण्ड के तत्कालीन मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने किया था। यह स्टेडियम ७० एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें क्रिकेट और फुटबॉल के मैदान, ८०० मीटर दौड़ के लिए एक ट्रैक, एक हॉकी फील्ड, बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग और स्विमिंग पूल भी हैं। .

नई!!: वालीबॉल और इन्दिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, हल्द्वानी · और देखें »

अय्यासामी धरुण

अय्यासामी धरुण (Ayyasamy Dharun) (जन्म ३१ दिसम्बर १९९६) एक भारतीय एथलीट है जो ४०० मीटर और ४०० मीटर हर्डल इवेंट के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने २०१६ में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित किये गए ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में क़्वालीफाई किया। .

नई!!: वालीबॉल और अय्यासामी धरुण · और देखें »

1958 एशियाई खेल

तीसरे एशियाई खेल २४ मई से १ जून, १९५८ को टोक्यो, जापान में आयोजित किए गए थे। २० एशियाई देशों के १,८२० खिलाड़ियों ने इन खेलों की तेरह स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रथमोप्रवेश खेल थे, फ़ील्ड हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस और वॉलीबॉल। इन खेलों के आयोजन के बाद टोक्यों ने १९६४ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी भी की। .

नई!!: वालीबॉल और 1958 एशियाई खेल · और देखें »

1990 एशियाई खेल

ग्यारहवें एशियाई खेल २२ सितंबर से ७ अक्टूबर, १९९० के बीच बीजिंग, चीन में आयोजित किए गए थे। चीन में आयोजित होने वाली यह प्रथम विशाल-स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता थी। कुल ३७ एशियाई देहों से ६,१२२ खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया और २९ क्रीड़ाओं में प्रतिद्वन्दिता की। पहली बार सम्मिलित किए गए खेल थे सॉफ़्टबॉल, सेपक टाक्रौ, वूशू, कबड्डी और नौकायन। .

नई!!: वालीबॉल और 1990 एशियाई खेल · और देखें »

2014 एशियाई खेल

सत्रहवें एशियाई खेल २०१४ में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में १७ सितम्बर २०१४ से ४ अक्टूबर २०१४ के मध्य आयोजित किए गए। .

नई!!: वालीबॉल और 2014 एशियाई खेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वॉलीबॉल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »