लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वाइस सिटी

सूची वाइस सिटी

वाइस सिटी मुख्य रूप से मियामी, फ्लोरिडा पर आधारित है। वाइस सिटी, ग्रैंड थेफ़्ट ऑटो श्रृंखला में मियामी, फ्लोरिडा पर आधारित एक काल्पनिक शहर है। शहर के दो संस्करण, श्रृंखला की अलग-अलग पीढ़ियों में दिखाई गई हैं: ग्रैंड थेफ़्ट ऑटो का प्रस्तुतिकरण भौगोलिक दृष्टि से बिलकुल मियामी जैसा ही है। Grand Theft Auto: Vice City प्रस्तुतिकरण (Grand Theft Auto: Vice City Stories में भी प्रस्तुत) दो प्रमुख द्वीपों से संघटित है, जिनके बीच तीन और छोटे द्वीप हैं। वाइस सिटी का यह प्रस्तुतिकरण, मियामी के 1980 के दशक की संस्कृति से महत्वपूर्ण प्रेरणा प्राप्त करता है। फ्लोरिडा कीज़ स्थित वाइस सिटी में उपोष्णकटिबंधीय या लगभग उष्णकटिबंधीय जलवायु सहित, वर्ष भर धूप और कभी-कभी तेज हवा और वर्षा का भी आनंद मिलता है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी और ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी स्टोरीज़ में यह सुझाव दिया गया है कि मियामी की भांति शहर को तूफ़ान का जोखिम है; वाइस सिटी में शीघ्र ही जनता के लिए पुलों को बंद कर दिया जाता है, चूंकि शहर की ओर हरमियोन तूफ़ान के बढ़ने की आशंका है। इसी तरह वाइस सिटी स्टोरीज़ में भी माना जाता है कि गोर्डी तूफ़ान शहर की ओर बढ़ रहा है। .

2 संबंधों: मियामी, ग्रैण्ड थैफ्ट ऑटो (शृंखला)

मियामी

मियामी (या) दक्षिण-पूर्वी फ्लोरिडा में अटलांटिक तट पर स्थित एक प्रमुख शहर है। मियामी, फ्लोरिडा में सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत मियामी-डेड काउंटी की काउंटी सीट है। यह एक प्रमुख शहर है और दक्षिण फ्लोरिडा महानगरीय क्षेत्र का केंद्र है, जिसकी आबादी 2008 में 5,414,712 थी, जो रैंकिंग में अमेरिका की 7वीं सबसे बड़ी आबादी है। वर्ष 2000 की जनगणना में, मियामी का शहरीकृत क्षेत्र (जनगणना ब्यूरो द्वारा परिभाषित के अनुसार) अमेरिका का 5वाँ सबसे अधिक आबादी वाला शहरीकृत क्षेत्र था, जिसकी आबादी 4,919,036 थी। 2008 में, मियामी शहरीकृत क्षेत्र की जनसंख्या बढकर 5,232,342 हो गयी थी और यह न्युयॉर्क सिटी, लॉस एंजिल्स और शिकागो के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहरीकृत क्षेत्र बन गया था। वित्त, वाणिज्य, संस्कृति, मीडिया, फैशन, शिक्षा, फिल्म, प्रिंट मीडिया, मनोरंजन, कला और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में इसके विशेष महत्व के कारण मियामी एक सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शहर है। अमेरिका के प्रवेशद्वार के रूप में पहचाना जानेवाला, मियामी मनोरंजन, शिक्षा, मीडिया, संगीत, फैशन, फिल्म, संस्कृति, प्रिंट मीडिया और प्रदर्शन कला का एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र है। डाउनटाउन मियामी संयुक्त राज्य अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय बैंकों का सबसे बड़ा जमावड़ा होने के साथ-साथ अनेकों व्यावसायिक मुख्यालयों और टेलीविजन स्टूडियो का प्रमुख केंद्र भी है। इसके अतिरिक्त, महानगर के नाम पर बना बंदरगाह, पोर्ट ऑफ मियामी यात्रियों के आवागमन और क्रूज लाइंस, दोनों की दृष्टि से दुनिया का सबसे व्यस्त क्रूज शिप यात्री बंदरगाह है। .

नई!!: वाइस सिटी और मियामी · और देखें »

ग्रैण्ड थैफ्ट ऑटो (शृंखला)

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) एक वीडियो गेम है, जिसे पहले डेव जोन्स द्वारा तैयार किया गया था, बाद में डैन हाउसर और सैम हाउसर ने इसे विकसित किया, इस गेम के डिजाइनर ज़ैचारी क्लार्क हैं, लेकिन इसे मुख्य रूप से रॉकस्टार नॉर्थ (पूर्व का DMA डिजाइन) ने विकसित किया और रॉकस्टार गेम श्रृंखला के रूप में रिलीज़ किया। इस गेमप्ले में एक्शन, एडवेंचर, ड्राइविंग और कभी-कभी रोल प्लेइंग, चालबाज़ी और रेसिंग जैसी खासियतें भी हैं, इस गेम के कुछ विषय वयस्क और हिंसक प्रकृति के होने के कारण यह विवादास्पद बन गया। यह श्रृंखला विभिन्न मुख्य पात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड के आपराधिक गिरोहों के जरिए ऊपर उठना चाहते है, हालांकि हरेक खेल में उनके उद्देश्य अलग-अलग होते है। आम तौर पर विपक्षी ऐसे चरित्र के है जो सरदार या उनके संगठन के साथ विश्वासघात करते हैं या उनकी प्रगति में अड़चन डालते हैं। इस श्रृंखला में ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV की शुरुआत होने से लेकर अब तक इसके नौ स्टैंड-अलोन गेम्स, दो विस्तार पैक नवीनतम किस्त के साथ रिलीज़ किया जा रहा है। माइकल मैडसेन, बर्ट रेनॉल्ड्स, डेनिस होप्पर, गैरी बसी, सामुएल एल जैक्सन, क्रिस पेन्न, जेम्स वुड्स, जो पॅनटोलिअनो, फ्रैंक विन्सेन्ट, रॉबर्ट लोग्जिया, केली माक्लाचलन, पीटर फोंडा, रे लिओट्टा जैसे प्रमुख फ़िल्मी चरित्र इस श्रृंखला की अलग-अलग किश्तों में हैं। इस श्रृंखला का नाम और इसके गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो से निकले हैं, गाड़ियों की चोरी के सन्दर्भ में इस शब्दावली का उपयोग होता है। .

नई!!: वाइस सिटी और ग्रैण्ड थैफ्ट ऑटो (शृंखला) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »