लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वर्ग (जीवविज्ञान)

सूची वर्ग (जीवविज्ञान)

गण आते हैं वर्ग (अंग्रेज़ी: class, क्लास) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। आधुनिक जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में यह श्रेणी गणों (ओर्डरों) से ऊपर और संघों (फ़ायलमों) के नीचे आती है, यानि एक वर्ग में बहुत से गण होते हैं और बहुत से वर्गों को एक फ़ायलम में संगठित किया जाता है। ध्यान दें कि हर जीववैज्ञानिक वर्ग में बहुत सी भिन्न जीवों की जातियाँ-प्रजातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

24 संबंधों: चौपाये, टार्डीग्रेड, एकिडना, एक्डीसोज़ोआ, थेरिया, धानीप्राणी, निडारिया, नौटिलस, पर्सिफ़ोर्मेज़, पायनालेज़, मिरियापोडा, मेरोस्टोमाटा, समुद्रफेनी, समुद्री मकड़ी, संघ (जीवविज्ञान), ज़िफ़ोसुरा, जगत (जीवविज्ञान), जेलीफ़िश, वर्ग (जीवविज्ञान), वंश (जीवविज्ञान), गण (जीवविज्ञान), कुल (जीवविज्ञान), केलीसेराटा, उभयचर

चौपाये

चौपाये (Tetrapod) या चतुरपाद उन प्राणियों का महावर्ग है जो पृथ्वी पर चार पैरों पर चलने वाले सर्वप्रथम कशेरुकी (यानि रीढ़-वाले) प्राणियों के वंशज हैं। इसमें सारे वर्तमान और विलुप्त उभयचर (ऐम्फ़िबियन), सरीसृप (रेप्टाइल), स्तनधारी (मैमल), पक्षी और कुछ विलुप्त मछलियाँ शामिल हैं। यह सभी आज से लगभग ३९ करोड़ वर्ष पूर्व पृथ्वी के डिवोनी कल्प में उत्पन्न हुई कुछ समुद्री लोब-फ़िन मछलियों से क्रम-विकसित हुए थे। चौपाये सब से पहले कब समुद्र से निकल कर ज़मीन पर फैलने लगे, इस बात को लेकर अनुसंधान व बहस जीवाश्मशास्त्रियों में जारी है। हालांकि वर्तमान में अधिकतर चौपाई जातियाँ धरती पर रहती हैं, पृथ्वी की पहली चौपाई जातियाँ सभी समुद्री थीं। उभयचर अभी-भी अर्ध-जलीय जीवन व्यतीत करते हैं और उनका आरम्भ पूर्णतः जल में रहने वाले मछली-रूपी बच्चें से होता है। लगभग ३४ करोड़ वर्ष पूर्व ऐम्नीओट (Amniotes) उत्पन्न हुये, जिनके शिशुओं का पोषण अंडों में या मादा के गर्भ में होता है। इन ऐम्नीओटों के वंशजों ने पानी में अंडे छोड़ने-वाले उभयचरों की अधिकतर जातियों को विलुप्त कर दिया हालांकि कुछ वर्तमान में भी अस्तित्व में हैं। आगे चलकर यह ऐम्नीओट भी दो मुख्य शाखाओं में बंट गये। एक शाखा में छिपकलियाँ, डायनासोर, पक्षी और उनके सम्बन्धी उत्पन्न हुए, जबकि दूसरी शाखा में स्तनधारी और उनके अब-विलुप्त सम्बन्धी विकसित हुए। जहाँ मछलियों में क्रम-विकास से चार-पाऊँ बनकर चौपाये बने थे, वहीं सर्प जैसे कुछ चौपायों में क्रम-विकास से ही यह पाऊँ ग़ायब हो गये। कुछ ऐसे भी चौपाये थे जो वापस समुद्री जीवन में चले गये, जिनमें ह्वेल शामिल है। फिर-भी जीववैज्ञानिक दृष्टि से चौपायों के सभी वंशज चौपाये ही समझे जाते हैं, चाहें उनके पाँव हो या नहीं और चाहे वे समुद्र में रहें या धरती पर। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और चौपाये · और देखें »

टार्डीग्रेड

टार्डीग्रेड (Tardigrade) एक जल में रहने वाला आठ-टाँगों वाला सूक्ष्मप्राणी है। इन्हें सन् 1773 में योहन गेट्ज़ा नामक जीववैज्ञानिक ने पाया था। टार्डीग्रेड पृथ्वी पर पर्वतों से लेकर गहरे महासागरों तक और वर्षावनों से लेकर अंटार्कटिका तक लगभग हर जगह रहते हैं। टार्डीग्रेड पृथ्वी का सबसे प्रत्यास्थी (तरह-तरह की परिस्थितियाँ झेल सकने वाला) प्राणी है। यह 1 केल्विन (−272 °सेंटीग्रेड) से लेकर 420 केल्विन (150 °सेंटीग्रेड) का तापमान और महासागरों की सबसे गहरी गर्तो में मौजूद दबाव से छह गुना अधिक दबाव झेल सकते हैं। मानवों की तुलना में यह सैंकड़ों गुना अधिक विकिरण (रेडियेशन) में जीवित रह सकते हैं और अंतरिक्ष के व्योम में भी कुछ काल तक ज़िन्दा रहते हैं। यह 30 वर्षों से अधिक बिना कुछ खाए-पिए रह सकते हैं और धीरे-धीरे लगभग पूरी शारीरिक क्रियाएँ रोक लेते हैं और उनमें सूखकर केवल 3% जल की मात्रा रह जाती है। इसके बाद जल व आहार प्राप्त होने पर यह फिर क्रियशील हो जाते हैं और शिशु जन सकते हैं। फिर भी औपचारिक रूप से इन्हें चरमपसंदी नहीं माना जाता क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में यह जितनी अधिक देर रहें इनकी मृत्यु होने की सम्भावना उतनी ही अधिक होती है जबकि सच्चे चरमपसंदी जीव अलग-अलग उन चरम-परिस्थितियों में पनपते हैं जिनके लिए वे क्रमविकास (एवोल्यूशन) की दृष्टि से अनुकूल हों। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और टार्डीग्रेड · और देखें »

एकिडना

एकिडना (Echidna) ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी में रहने वाले मोनोट्रीम गण के प्राणी हैं। इनकी चार ज्ञात जातियाँ हैं, और इनके अलावा केवल एक प्लैटीपुस की जाति ही मोनोट्रीम गण की पाँच अस्तित्ववान जातियाँ हैं। पूरे स्तनधारी वर्ग में केवल यह पाँच ही हैं जो अण्डे देते हैं। चारों एकिडना जातियाँ टैकीग्लोसिडाए (Tachyglossidae) नामक कुल में सम्मिलित हैं। क्रमविकास (इवोल्यूशन) की दृष्टि से एकिडना की उत्पत्ति लगभग २ से ५ करोड़ वर्ष पूर्व एक प्लैटीपुस-जैसी पूर्वज जाति से हुई। वह जाति तो जलीय थी लेकिन एकिडना जातियों में भूमि पर जीवन बसर करने के लिए अनुकूलन विकसित हो गया। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और एकिडना · और देखें »

एक्डीसोज़ोआ

एक्डीसोज़ोआ (Ecdysozoa) प्रोटोस्टोम प्राणियों की एक श्रेणी है जिसमें आर्थ्रोपोडा (कीट, केलीसेराटा, क्रस्टेशिया, मिरियापोडा), नेमाटोडा (सूत्रकृमि) और कई अन्य छोटे जीववैज्ञानिक संघ शामिल हैं। इस श्रेणी को सन् 1997 में कई प्राणियों के राइबोसोम आर एन ए के अनुवांशिक अध्ययन में मिली समानताओं के आधार पर प्रस्तावित करा गया था। सन् 2008 में हुई एक जाँच में यह साबित हो गया कि यह एक क्लेड है, यानि इसकी सभी सदस्य जातियाँ अतिप्राचीन काल में एक ही सांझी पूर्वज जाति से क्रमविकसित हुई हैं। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और एक्डीसोज़ोआ · और देखें »

थेरिया

थेरिया (Theria) स्तनधारी प्राणियों का एक उपवर्ग है। इसमें गर्भ में शिशु विकसित करने वाला युथेरिया क्लेड (Eutheria) और धानीप्राणी (मार्सूपियल) सम्मिलित करने वाला मेटाथेरिया क्लेड (Metatheria) दोनों शमिल हैं। ध्यान दें कि प्लैटीपुस जैसे अण्डे देने वाले स्तनधारी थेरिया में नहीं बल्कि एक भिन्न मोनोट्रीम नामक समूह में आते हैं। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और थेरिया · और देखें »

धानीप्राणी

धानीप्राणी या मारसूपियल​ (Marsupial) स्तनधारी जानवरों की एक वर्ग है जो अपने शिशुओं को अपने पेट के पास बनी हुई एक धानी (थैली) में रखकर चलते हैं। यह ज़्यादातर पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर​) में पाए जाते हैं। जाने-माने धानीप्राणियों में कंगारू, कोआला, पॉस्सम, वोम्बैट​ और तास्मानियाई डेविल​ शामिल हैं। धानिप्राणी के नवजात शिशु अन्य स्तनधारियों के नवजात बच्चों की तुलना में बहुत अविकसित होते हैं और पैदा होने के बाद यह काफ़ी समय (कई हफ़्तों या महीनों तक) अपनी माता की धानी में ही रहकर विकसित होते हैं।, Laurie Triefeldt, pp.

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और धानीप्राणी · और देखें »

निडारिया

निडारिया (Cnidaria) १०,००० जीववैज्ञानिक जातियों से भी अधिक सदस्यों वाला प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक संघ है जो समुद्री व मीठे जलाश्यों में मिलते हैं, हालांकि इनमें से अधिकतर समुद्रवासी हैं। यह अपनी निडोसाइट नामक विशेष कोशिकाओं के लिये जाने जाते हैं जो सुई जैसी विषैली वस्तुएँ विस्फोटक रूप से छोड़कर अन्य प्राणियों का शिकार करते हैं। इनके शरीर का अधिकांश भाग मीसोग्लीया (mesoglea) नामक अवलेह (जेली) जैसी सामग्री का बना होता है जो एक पतली त्वचा के अन्दर बन्द होता है। इनके शरीरों में व्यासीय सममिति (radial symmetry) दिखती है और एक मुख होता है जिसके इर्द-गिर्द निडोसाइट कोशिकाएँ धारण किये हुए टेन्टेकल होते हैं। जेलीमछली सबसे अधिक पहचानी जाने वाली निडारिया संघ की श्रेणी है। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और निडारिया · और देखें »

नौटिलस

नौटिलस (Nautilus) नौटिलिडाए जीववैज्ञानिक गण के समुद्री प्राणी होते हैं। ओक्टोपस, स्क्विड और समुद्रफेनी के साथ नौटिलस शीर्षपाद (सेफ़ैलोपोड) जीववैज्ञानिक वर्ग के सदस्य हैं। इन की दो गणों में कुल मिलाकर छह जीववैज्ञानिक जातियाँ अस्तित्व में है, हालांकि इन की अन्य जातियाँ भी हुआ करती थी जो अब विलुप्त हो चुकी हैं। इनके विषेश शंख आसानी से पहचाने जा सकते हैं और नौटिलस करोड़ों वर्षों से पृथ्वी के समुद्रों में बिना बदले रह रहे हैं। इस कारणवश इन्हें कभी-कभी 'जीवित जीवाश्म' (living fossils) भी कहा जाता है। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और नौटिलस · और देखें »

पर्सिफ़ोर्मेज़

पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes) कशेरुकी जन्तुओं (रीढ़ की हड्डी वाले) का सबसे बड़ा जीववैज्ञानिक गण है जिसमें लगभग ४०% हड्डीदार मछलियाँ आती हैं। लातिनी भाषा में 'पर्सिफ़ोर्मेज़' का मतलब 'पर्च-जैसी' होता है। यह मछलियाँ किरण-फ़िन मछलियों के जीववैज्ञानिक वर्ग का भाग हैं और इसमें लगभग सभी जलीय वातावरणों में मिलने वाली लगभग १०,००० मछलियों की जातियाँ आती हैं। पर्सिफ़ोर्मेज़ मछलियों के आकार में भी किसी भी अन्य कशेरुकी गण से अधिक विवधता है: कुछ जातियाँ केवल ७ मिलीमीटर और कुछ १६ फ़ुट (५ मीटर​) तक लम्बी होती हैं।, Thomas Scott, pp.

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और पर्सिफ़ोर्मेज़ · और देखें »

पायनालेज़

पायनालेज़ (Pinales) वृक्षों का वह जीववैज्ञानिक गण है जिसमें वह सारे कोणधारी (कोनिफ़ेरस​) पेड़ आते हैं जो इस समय विश्व में अस्तित्व में हैं। इस गण को पहले 'कोनिफ़ेरालेज़​' (Coniferales) कहा जाता था। जीववैज्ञानिक वर्गीकरण की दृष्टि से पायनालेज़ 'पिनोप्सिडा' (Pinopsida) जीववैज्ञानिक वर्ग का हिस्सा है जो आगे 'पिनोफ़ाईटा' (Pinophyta) या 'कोणधारी' विभाग में आता है। पायनालेज़ की सबसे बड़ी पहचान यह है कि यह वृक्ष और पौधे प्रजनन के लिए कोण (शंकु) बनाते हैं। हालांकि सभी जीवित कोणधारी पायनालेज़ के गण में आते हैं, कुछ अतिप्राचीन कोणधारियों के जीवाश्म (फ़ोसिल) मिले हैं जो इस गण में नहीं थे।, Australian Heritage Council, pp.

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और पायनालेज़ · और देखें »

मिरियापोडा

मिरियापोडा (Myriapoda) एक प्राणी उपसंघ है जो आर्थ्रोपोडा संघ का एक मुख्य उपविभाग है। इसमें सहस्त्रपाद व गोजर सहित लगभग १३,००० जातियाँ सम्मिलित हैं। लातीनी भाषा में "मिरियापोडा" का अर्थ "बहुत पैर" है और इसकी सदस्य जातियों के ७५० से लेकर दस से कम टांगें होती है। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और मिरियापोडा · और देखें »

मेरोस्टोमाटा

मेरोस्टोमाटा (Merostomata) केलीसेराटा संघ के आर्थ्रोपोड प्राणियों का एक वर्ग है जिसमें ज़िफ़ोसुरा (अश्वनाल केंकड़ा) और विलुप्त युरिप्टेरिडा (समुद्री बिच्छु) के दो गण आते हैं। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और मेरोस्टोमाटा · और देखें »

समुद्रफेनी

समुद्रफेनी (Cuttlefish) सेपाइडा जीववैज्ञानिक गण के समुद्री प्राणी होते हैं। ओक्टोपस, स्क्विड और नौटिलस के साथ समुद्रफेनियाँ शीर्षपाद (सेफ़ैलोपोड) जीववैज्ञानिक वर्ग के सदस्य हैं। समुद्रफेनियों की यह विषेशता है कि उनका शंख उनके शरीर के बाहर होने कि बजाये उनके शरीर के अंदर होता है। ऐरागोनाइट से बना यह भीतरी शंख खोखला होता है और समुद्रफेनी के शरीर को ढांचा प्रदान करने के साथ-साथ इसमें गैस भरकर समुद्रफेनी सहजता से समुद्र में ऊपर-नीचे की गहराईयों में जाने में सक्षम है। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और समुद्रफेनी · और देखें »

समुद्री मकड़ी

समुद्री मकड़ी (Sea spider), जो जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में पिक्नोगोनीडा (Pycnogonida) नामक वर्ग है, समुद्र में रहने वाले आर्थ्रोपोड प्राणियों का एक समूह है। इसकी लगभग 1300 जीववैज्ञानिक जातियाँ ज्ञात हैं। यह सार्वत्रिक रूप से लगभग हर सागर व महासागर में मिलते हैं हालांकि इन्हें विशेष रूप से भारी मात्रा में भूमध्य सागर, कैरिबियाई सागर, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर में मिलते हैं। इनका आकार विविध है और इसमें 1 मिलिमीटर से लेकर गहरे पानी में बसने वाली 90 सेंटीमीटर से भी बड़ी जातियाँ मिलती हैं। अधिकतर जातियों का आकार छोटा होता है और वे कम गहराई वाले पानी में रहती हैं। अपने नाम के बावजूद यह वास्तविक मकड़ी से भिन्न है और न ही यह अरैकनिड की श्रेणी में आती है, हालांकि केलीसेराटा संघ होने के कारण यह अन्य आर्थ्रोपोडों (जैसे कि कीट और क्रस्टेशियाई) की तुलना में मकड़ियों से अधिक क़रीबी सम्बन्ध रखती हैं। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और समुद्री मकड़ी · और देखें »

संघ (जीवविज्ञान)

वर्ग आते हैं संघ (अंग्रेज़ी: phylum, फ़ायलम) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। आधुनिक जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में यह श्रेणी वर्गों (क्लासों) से ऊपर और जगत (किंगडम) के नीचे आता है, यानि एक संघ में बहुत से वर्ग होते हैं और बहुत से संघों को एक जीववैज्ञानिक जगत में संगठित किया जाता है। ध्यान दें कि हर जीववैज्ञानिक संघ में बहुत सी भिन्न जीवों की जातियाँ-प्रजातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और संघ (जीवविज्ञान) · और देखें »

ज़िफ़ोसुरा

ज़िफ़ोसुरा (Xiphosura) केलीसेराटा संघ के मेरोस्टोमाटा वर्ग में आर्थ्रोपोड प्राणियों का एक गण है। इसकी अधिकांश जातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं लेकिन लिम्युलिडाए कुल में चार जातियाँ अभी-भी अस्तित्व में हैं। इन अस्तित्ववान जातियों में से एक अश्वनाल केंकड़ा है, जिसमें करोड़ों वर्षों से कोई परिवर्तन न होने के कारण उसे एक जीवित जीवाश्म समझा जाता है। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और ज़िफ़ोसुरा · और देखें »

जगत (जीवविज्ञान)

संघ शामिल होते हैं जगत (अंग्रेज़ी: kingdom, किंगडम) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक ऊँची श्रेणी होती है। आधुनिक जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में यह श्रेणी संघों (फ़ायलमों) से ऊपर आती है, यानि एक जगत में बहुत से संघ होते हैं और बहुत से संघों को एक जीववैज्ञानिक जगत में संगठित किया जाता है।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और जगत (जीवविज्ञान) · और देखें »

जेलीफ़िश

जेलीफ़िश या जेली या समुद्री जेली या मेड्युसोज़ोआ, या गिजगिजिया नाइडेरिया संघ का मुक्त-तैराक़ सदस्य है। जेलीफ़िश के कई अलग रूप हैं जो स्काइफ़ोज़ोआ (200 से अधिक प्रजातियां), स्टॉरोज़ोआ (लगभग 50 प्रजातियां), क्यूबोज़ोआ (लगभग 20 प्रजातियां) और हाइड्रोज़ोआ (लगभग 1000-1500 प्रजातियाँ जिसमें जेलीफ़िश और कई अनेक शामिल हैं) सहित विभिन्न नाइडेरियाई वर्गों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन समूहों में जेलीफ़िश को, क्रमशः, स्काइफ़ोमेड्युसे, स्टॉरोमेड्युसे, क्यूबोमेड्युसे और हाइड्रोमेड्युसे भी कहा जाता है। सभी जेलीफ़िश उपसंघ मेड्युसोज़ोआ में सन्निहित हैं। मेड्युसा जेलीफ़िश के लिए एक और शब्द है और इसलिए जीवन-चक्र के वयस्क चरण के लिए विशेष रूप से प्रयुक्त होता है। जेलीफ़िश हर समुद्र में, सतह से समुद्र की गहराई तक पाए जाते हैं। कुछ हाइड्रोज़ोआई जेलीफ़िश, या हाइड्रोमेड्युसे ताज़ा पानी में भी पाए जाते हैं; मीठे पानी की प्रजातियां व्यास में एक इंच (25 मि.मी.), बेरंग होती हैं और डंक नहीं मारती हैं। ऑरेलिया जैसे कई सुविख्यात जेलीफ़िश, स्काइफ़ोमेड्युसे हैं। ये बड़े, अक्सर रंगीन जेलीफ़िश हैं, जो विश्व भर में सामान्यतः तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। अपने व्यापक अर्थ में, शब्द जेलीफ़िश आम तौर पर संघ टीनोफ़ोरा के सदस्यों को निर्दिष्ट करता है। हालांकि नाइडेरियन जेलीफ़िश से कोई निकट संबंध नहीं है, टीनोफ़ोर मुक्त-तैराक़ प्लैंक्टोनिक मांसभक्षी हैं, जो सामान्यतः पारदर्शी या पारभासी और विश्व के सभी महासागरों के उथले से गहरे भागों में मौजूद होते हैं। शेर अयाल जेलीफ़िश सर्वाधिक विख्यात जेलीफ़िश हैं और विवादास्पद तौर पर दुनिया का सबसे लंबा जानवर है। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और जेलीफ़िश · और देखें »

वर्ग (जीवविज्ञान)

गण आते हैं वर्ग (अंग्रेज़ी: class, क्लास) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। आधुनिक जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में यह श्रेणी गणों (ओर्डरों) से ऊपर और संघों (फ़ायलमों) के नीचे आती है, यानि एक वर्ग में बहुत से गण होते हैं और बहुत से वर्गों को एक फ़ायलम में संगठित किया जाता है। ध्यान दें कि हर जीववैज्ञानिक वर्ग में बहुत सी भिन्न जीवों की जातियाँ-प्रजातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और वर्ग (जीवविज्ञान) · और देखें »

वंश (जीवविज्ञान)

एक कूबड़ वाला ड्रोमेडरी ऊँट और दो कूबड़ो वाला बैक्ट्रियाई ऊँट दो बिलकुल अलग जातियाँ (स्पीशीज़) हैं लेकिन दोनों कैमेलस​ (Camelus) वंश में आती हैं जातियाँ आती हैं वंश (लैटिन: genus, जीनस; बहुवाची: genera, जेनेरा) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक वंश में एक-दूसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों की जातियाँ आती हैं। ध्यान दें कि वंश वर्गीकरण के लिए मानकों को सख्ती से संहिताबद्ध नहीं किया गया है और इसलिए अलग अलग वर्गीकरण कर्ता वंशानुसार विभिन्न वर्गीकरण प्रस्तुत करते हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और वंश (जीवविज्ञान) · और देखें »

गण (जीवविज्ञान)

कुल आते हैं गण (अंग्रेज़ी: order, ऑर्डर; लातिनी: ordo, ओर्दो) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक गण में एक-दुसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों के कुल आते हैं। ध्यान दें कि हर जीववैज्ञानिक कुल में बहुत सी भिन्न जीवों की जातियाँ-प्रजातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और गण (जीवविज्ञान) · और देखें »

कुल (जीवविज्ञान)

वंश आते हैं कुल (अंग्रेज़ी: family, फ़ैमिली; लातिनी: familia, फ़ामिलिया) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में प्राणियों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक कुल में एक-दुसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों के वंश आते हैं। ध्यान दें कि हर प्राणी वंश में बहुत-सी भिन्न प्राणियों की जातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और कुल (जीवविज्ञान) · और देखें »

केलीसेराटा

केलीसेराटा (Chelicerata) एक प्राणी उपसंघ है जो आर्थ्रोपोडा संघ का एक मुख्य उपविभाग है। इसमें अश्वनाल केकड़ा, समुद्री मकड़ी और अष्टपाद (मसलन बिच्छु और मकड़ी) शामिल हैं। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और केलीसेराटा · और देखें »

उभयचर

उभयचर वर्ग (Amphibia / एंफ़िबिया) पृष्ठवंशीय प्राणियों का एक बहुत महत्वपूर्ण वर्ग है जो जीववैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार मत्स्य और सरीसृप वर्गों के बीच की श्रेणी में आता है। इस वर्ग के कुछ जंतु सदा जल पर तथा कुछ जल और थल दोनों पर रहते हैं। ये अनियततापी जंतु हैं। इस वर्ग में ३००० जाति पाए जाते हैं। शरीर पर शल्क, बाल या पंख नहीं होते हैं, परंतु इनकी त्वचा अधिक ग्रंथिमय होने के कारण चिकनी होती है। मेंढक इस वर्ग का एक प्रमुख प्राणि है। यह पृष्ठवंशियों का प्रथम वर्ग है, जिसने जल के बाहर रहने का प्रयास किया था। फलस्वरूप नई परिस्थितियों के अनुकूल इनकी रचना में प्रधानतया तीन प्रकार के अंतर हुए- (१) इनका शारीरिक ढाँचा जल में तैरने के अतिरिक्त थल पर भी रहने के योग्य हुआ। (२) क्लोम दरारों के स्थान पर फेफड़ों का उत्पादन हुआ तथा रक्तपरिवहन में भी संबंधित परिवर्तन हुए। (३) ज्ञानेंद्रियों में यथायोग्य परिवर्तन हुए, जिससे ये प्राणी जल तथा थल दोनों परिस्थितियों का ज्ञान कर सकें। .

नई!!: वर्ग (जीवविज्ञान) और उभयचर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जीववैज्ञानिक वर्ग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »