लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा

सूची वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा (संक्षिप्त रूप में OUATIMD) 2013 की भारतीय क्राइम गैंगस्टर फ़िल्म है जिसका निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। इस फ़िल्म की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर हैं। यह 2010 में प्रदर्शित फ़िल्म वंस अपॉन ए टाईम इन मुम्बई की उत्तरकृत्ति है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान ख़ान हैं एवं सोनाली बेंद्रे सहायक कलाकार की भूमिका में हैं। .

5 संबंधों: फटा पोस्टर निकला हीरो, बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म), सीआईडी (धारावाहिक), सीआईडी के पात्रों की सूची, अक्षय कुमार की फ़िल्में

फटा पोस्टर निकला हीरो

फटा पोस्टर निकला हीरो २०१३ की बॉलीवुड की एक्शन हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स के रमेश तौरानी हैं और राजकुमार सन्तोषी फ़िल्म निर्माता हैं, जिन्होंने घायल (1990), अंदाज़ अपना अपना (1994), ख़ाकी (2004) और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी (2009) जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कार्य किया है। फ़िल्म 20 सितम्बर 2013 को जारी की गयी। .

नई!!: वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा और फटा पोस्टर निकला हीरो · और देखें »

बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म)

बॉस एंथनी डीसूजा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की एक एक्शन मसाला फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्माण कैप गुड फ़िल्म्स और अश्विन वर्दी प्रोडक्शन ने किया है और अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हयाद्री और रॉनित रॉय अभिनीत है। यह स्पष्ट रूप से मलयाली फ़िल्म पोकरी राजा का पुनर्निमाण है जिसमें मामूट्टी, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रिया सरन ने अभिनय किया है। बॉस फ़िल्म का ट्रैलर अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा के साथ 14 अगस्त 2013 को जारी किया गया, जो एक दिन बाद जारी की गई। फ़िल्म का ट्रैलर यूट्यूब पर 27 अगस्त 2013 को जारी किया गया एवं फ़िल्म 16 अक्टूबर 2013 को जारी की गई। .

नई!!: वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा और बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) · और देखें »

सीआईडी (धारावाहिक)

सीआईडी सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला हिन्दी भाषा का एक धारावाहिक है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला धारावाहिक होने का श्रेय प्राप्त है। अपराध व जासूसी शैली पर आधारित इस धारावाहिक में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसके सर्जक, निर्देशक और लेखक बृजेन्द्र पाल सिंह हैं। इसका निर्माण फायरवर्क्स नामक कंपनी ने किया है जिसके संस्थापक बृजेन्द्र पाल सिंह और प्रदीप उपूर हैं। २१ जनवरी १९९८ से शुरु होकर यह धारावाहिक अब तक लगातार चल रहा है। इसका प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात १० बजे होता है। इसका पुनः प्रसारण सोनी पल चैनल पर रात ९ बजे होता है जिसमें इसके पुराने प्रकरण दिखाये जाते हैं। इस धारावाहिक ने २१ जनवरी २०१८ को अपने प्रसारण के २० वर्ष पूर्ण किये और २१वें वर्ष में प्रवेश किया। इससे पहले, २७ सितम्बर २०१३ को इस धारावाहिक ने अपनी १०००वीं कड़ी पूरी की। इस धारावाहिक को कई अन्य भाषाओं में भी भाषांतरित किया गया है। .

नई!!: वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा और सीआईडी (धारावाहिक) · और देखें »

सीआईडी के पात्रों की सूची

सीआईडी के पात्रों की सूची में १९९८ से अब तक के सभी सीआईडी (धारावाहिक) के पात्रो की सूची। (बाएँ से दायें) दया शेट्टी, अंशा सयद, जानवी छेड़ा, शिवाजी सतम, आदित्य श्रीवास्तव (बाएँ से दायें) श्रद्धा मूसले, अंशा सयद, ऋषिकेश पांडे, शिवाजी सतम, नरेंद्र गुप्ता, जानवी छेड़ा, अजय नागरथ .

नई!!: वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा और सीआईडी के पात्रों की सूची · और देखें »

अक्षय कुमार की फ़िल्में

अक्षय कुमार (जन्म ९ सितम्बर १९६७ को राजीव हरि ओम भाटिया) भारतीय अभिनेता फ़िल्म निर्माता और युद्ध कला का कलाकार हैं। उन्होंने अब तक १२५ से भी अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। उन्हें कई बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों के लिए नामित किया गया और ३ बार उन्होंने ये पुरस्कार जीता। १९९० के दशक में जब उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा तो शुरुआत में केवल एक्शन फ़िल्मों में अभिनय करते थे और उन्हें सामान्यतः "खिलाड़ी शृंखला" जिसमें खिलाड़ी (1992), मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी (1997), इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999) और खिलाड़ी ४२० (2000), खिलाड़ी ७८६ (2012), शामिल हैं, सहित अन्य एक्शन फ़िल्मों जैसे वक्त हमारा है (1993), मोहरा (1994), एलान (1994), सुहाग (1994), सपूत (1996), अंगारे (1998), कीमत (1998) और संघर्ष (1999) में उनके अभिनय के लिए जाना जाता था। बाद में उन्होंने नाटकीय, रोमांस और हास्य अभिनयों में भी ख्याति प्राप्त की। उन्होंने रूमानी फ़िल्मों जैसे ये दिल्लगी (1994), दिल तो पागल है (1997), धड़कन (2000), हमको दीवाना कर गये (2006), जानेमन (2006) और नमस्ते लंदन (2007) आदि में अपनी प्रस्तुति से शोहरत प्राप्त की और इसी प्रकार नाटकीय फ़िल्मों जैसे जानवर (1999), दोस्ती (2005), वक़्त (2005) और पटियाला हाउस (2011) में भी प्रसिद्धि प्राप्त की। उन्होंने अपने हास्य फ़िल्मों हेरा फेरी (2000), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005), भूल भुलैया (2007), सिंह इज़ किंग (2008) और हाउसफुल २ (2012) में अपनी हास्य भूमिका से प्रशंसा प्राप्त की। उनकी सफलता में २००७ में तब चार चाँद लग गये जब उन्होंने लगातार चार वाणिज्यिक रूप से सफल फ़िल्में दी। २०१२ में उनकी सफलता में हाउसफुल २ (2012) और रावड़ी राठौर (2012) दोनों फ़िल्मों में ₹ 100 करोड़ (यूएस$18.2 मिलियन) और इसी तरह ओ माय गॉड जिसके वो निर्माता भी हैं, आदि फ़िल्में शामिल है। इसी तरह उन्होंने खिलाड़ी शृंखला की आठवीं फ़िल्म खिलाड़ी ७८६ भी बॉक्स-ऑफ़िस पर सफल रही। .

नई!!: वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा और अक्षय कुमार की फ़िल्में · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »