लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लोकेश चंद्र

सूची लोकेश चंद्र

प्रो. लोकेश चन्द्र लोकेश चंद्र (जन्म: १९२७) वेद, बौद्ध धर्म तथा भारतीय कला के प्रमुख विद्वान हैं। सम्प्रति वे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष हैं। वे भारतीय संस्कृति की अन्तरराष्ट्रीय अकादमी के भी निदेशक हैं। वे राज्य सभा के सदस्य रहे हैं तथा भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा सन २००६ में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। लोकेश चन्द्र, महान भाषाशास्त्री एवं कोशकार डॉ रघुवीर के सुपुत्र हैं। .

2 संबंधों: रघु वीर, २००६ में पद्म भूषण धारक

रघु वीर

आचार्य रघुवीर (३०, दिसम्बर १९०२ - १४ मई १९६३) महान भाषाविद, प्रख्यात विद्वान्‌, राजनीतिक नेता तथा भारतीय धरोहर के मनीषी थे। आप महान्‌ कोशकार, शब्दशास्त्री तथा भारतीय संस्कृति के उन्नायक थे। एक ओर आपने कोशों की रचना कर राष्ट्रभाषा हिंदी का शब्दभण्डार संपन्न किया, तो दूसरी ओर विश्व में विशेषतः एशिया में फैली हुई भारतीय संस्कृति की खोज कर उसका संग्रह एवं संरक्षण किया। राजनीतिक नेता के रूप में आपकी दूरदर्शिता, निर्भीकता और स्पष्टवादिता कभी विस्मृत नहीं की जा सकती। वे भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे। दो बार (१९५२ व १९५८) राज्य सभा के लिये चुने गये। नेहरू की आत्मघाती चीन-नीति से खिन्न होकर जन संघ के साथ चले गये। भारतीय संस्कृति को जगत्गुरू के पद पर आसीन करने के लिये उन्होने विश्व के अनेक देशों का भ्रमण किया तथा अनेक प्राचीन ग्रन्थों को एकत्रित किया। उन्होने ४ लाख शब्दों वाला अंग्रेजी-हिन्दी तकनीकी शब्दकोश के निर्माण का महान कार्य भी किया। भारतीय साहित्य, संस्कृति और राजनीति के क्षेत्र में आपकी देन विशिष्ट एवं उल्लेखनीय है। भारत के आर्थिक विकास के संबंध में भी आपने पुस्तकें लिखी हैं और उनमें यह मत प्रतिपादित किया है कि वस्तु को केंद्र मानकर कार्य आरंभ किया जाना चाहिए। .

नई!!: लोकेश चंद्र और रघु वीर · और देखें »

२००६ में पद्म भूषण धारक

श्रेणी:पद्म भूषण.

नई!!: लोकेश चंद्र और २००६ में पद्म भूषण धारक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »