लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लोकटक झील

सूची लोकटक झील

लोकटक झील भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित मणिपुर राज्य की एक झील है। यह अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिये प्रसिद्ध है, जिन्हें "कुंदी" कहा जाता है। झील का कुल क्षेत्रफल लगभग २८० वर्ग किमी है। झील पर सबसे बड़ा तैरता द्वीप "केयबुल लामजाओ" कहलाता है और इसका क्षेत्रफल ४० वर्ग किमी है। यह संगइ हिरण का अंतिम घर है जो एक विलुप्तप्राय जाति है। इस फुमदी को केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भारत सरकार ने एक संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है और यह विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है। लोकताक झील मणिपुर के लिये बहुत आर्थिक व सांस्कृतिक महत्व रखती है। इसका जल विद्युत उत्पादन, पीने और सिंचाई के लिये प्रयोग होता है। इसमें मछलियाँ भी पकड़ी जाती हैं। .

5 संबंधों: भारत की झीलों की सूची, मणिपुर, मैराङ, संगइ, आर्द्रभूमि

भारत की झीलों की सूची

यहां भारत की प्रमुख झीलों की सूची दी जा रही है। .

नई!!: लोकटक झील और भारत की झीलों की सूची · और देखें »

मणिपुर

मणिपुर भारत का एक राज्य है। इसकी राजधानी है इंफाल। मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम; और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है। यहां के मूल निवासी मेइती जनजाति के लोग हैं, जो यहां के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यह भाषा १९९२ में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई है और इस प्रकार इसे एक राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है। यहां के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं। मणिपुरी को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाता है। .

नई!!: लोकटक झील और मणिपुर · और देखें »

मैराङ

मैराङ (Moirang) भारत के मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जनपद का एक नगर है। यह विष्णुपुर जनपद का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है। यह नगर मणिपुर की राजधानी इम्फाल के दक्षिण में ४७ किमी की दूरी पर स्थित है। मैरङ की लोकटक झील एशिया की सबसे बड़ी अलवण जल वाली झील है। श्रेणी:मणिपुर के नगर.

नई!!: लोकटक झील और मैराङ · और देखें »

संगइ

संगइ या Eld's deer या Sangai (Rucervus eldii eldii) भारत के मणिपुर राज्य का राज्य प्रतीक और एक संकटग्रस्त प्रजाति का हिरन है। यह केवल मणिपुर के केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में ही पाया जाता है। इसकी तीन नस्लें इस प्रकार हैं:-.

नई!!: लोकटक झील और संगइ · और देखें »

आर्द्रभूमि

संयुक्त राज्य के फोरिडा का इवरग्लैडस, सबसे बड़ा आर्द्रभूमि पानी से संतृप्त (सचुरेटेड) भूभाग को आर्द्रभूमि (wetland) कहते हैं। कई भूभाग वर्षभर आर्द्र रहते हैं और अन्य कुछ विशेष मौसम में। जैवविविधता की दृष्टि से आर्द्रभूमियाँ अंत्यंत संवेदनशील होती हैं। विशेष प्रकार की वनस्पतियाँ ही आर्द्रभूमि पर उगने और फलने-फूलने के लिये अनुकूलित होती हैम्। ईरान के रामसर शहर में १९७१ में पारित एक अभिसमय (convention) के अनुसार आर्द्रभूमि ऐसा स्थान है जहाँ वर्ष में आठ माह पानी भरा रहता है। रामसर अभिसमय के अन्तर्गत वैश्विक स्तर पर वर्तमान में कुल १९२९ से अधिक आर्द्रभूमियाँ हैं।.

नई!!: लोकटक झील और आर्द्रभूमि · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लोकताक झील

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »