लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लैन्थनम

सूची लैन्थनम

एक भौतिक तत्त्व है। श्रेणी:रासायनिक तत्व श्रेणी:लैन्थनाइड.

5 संबंधों: थोरियम, मोनाज़ाइट, रासायनिक तत्व, लैन्थनम ऑक्साइड, समूह ३ तत्व

थोरियम

'''मोनाजाइट''' नामक खनिज थोरियम का प्रमुख स्रोत है। यह एक विरल मृदा एवं थोरियम फॉस्फेट है। थोरियम (Thorium) आवर्त सारणी के ऐक्टिनाइड श्रेणी (actinide series) का प्रथम तत्व है। पहले यह चतुर्थ अंतर्वर्ती समूह (fourth transition group) का अंतिम तत्व माना जाता था, परंतु अब यह ज्ञात है कि जिस प्रकार लैथेनम (La) तत्व के पश्चात् 14 तत्वों की लैथेनाइड शृंखला (lanthanide series) प्रांरभ होती है, उसी प्रकार ऐक्टिनियम (Ac) के पश्चात् 14 तत्वों की दूसरी शृंखला आरंभ होती है, जिसे एक्टिनाइड शृंखला कहते हैं। थोरियम के अयस्क में केवल एक समस्थानिक(द्रव्यमान संख्या 232) पाया जाता है, जो इसका सबसे स्थिर समस्थानिक (अर्ध जीवन अवधि 1.4 x 1010 वर्ष) है। परंतु यूरेनियम, रेडियम तथा ऐक्टिनियम अयस्कों में इसके कुछ समस्थानिक सदैव वर्तमान रहते हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ 227, 228, 230, 231 तथा 234 हैं। इनके अतिरिक्त 224, 225, 226, 229 एवं 233 द्रव्यमान वाले समस्थानिक कृत्रिम उपायों द्वारा निर्मित हुए हैं। थोरियम धातु की खोज 1828 ई में बर्ज़ीलियस ने थोराइट अयस्क में की थी। यद्यपि इसके अनेक अयस्क ज्ञात हैं, परंतु मोनेज़ाइट (monazite) इसका सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हैं, जिसमें थोरियम तथा अन्य विरल मृदाओं के फॉस्फेट रहते हैं। संसार में मोनेज़ाइट का सबसे बड़ा भंडार भारत के केरल राज्य में हैं। बिहार प्रदेश में भी थोरियम अयस्क की उपस्थिति ज्ञात हुई है। इनके अतिरिक्त मोनेज़ाइट अमरीका, आस्ट्रलिया, ब्राज़िल और मलाया में भी प्राप्त है। मौनेज़ाइट को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल की प्रक्रिया कर आंशिक क्षारीय विलयन मिलाने से थोरियम फॉस्फेट का अवक्षेप बनता है। इसको सल्फ्यूरिक या हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में घुला कर फिर फॉस्फेट अवक्षिप्त करते हैं। इस क्रिया को दोहराने पर थोरियम का शुद्ध फॉस्फेट मिलता है। थोरियम क्लोराइड को सोडियम के साथ निर्वात में गरम करने से थोरियम धातु मिलती है। थोरियम आयोडाइड (Th I4) के वाष्प को गरम टंग्स्टन तंतु (filament) पर प्रवाहित करने से, या थोरियम ऑक्साइड (ThO2) पर कैल्सियम की प्रक्रिया द्वारा भी, थोरियम धातु प्राप्त हो सकती है। थोरियम का निष्कर्षण .

नई!!: लैन्थनम और थोरियम · और देखें »

मोनाज़ाइट

माडागास्कर में मिले सीरियम-युक्त मोनाज़ाइट के डले मोनाज़ाइट (Monazite) एक लाल-ख़ाकी रंग का फास्फेट खनिज है जिसमें दुर्लभ मृदा तत्व (रेर अर्थ एलिमेन्ट) पाये जाते हैं। यह अक्सर छोटे क्रिस्टलों में पाया जाता है जो किसी रेत, मिट्टी या अन्य पत्थरों के बीछ बिखरे हुये होते हैं। मोनाज़ाइट थोरियम, लैन्थनम और सीरियम तत्वों को उपलब्ध करने के लिये महत्वपूर्ण खनिज हैं। इसमें कुछ मात्रा में युरेनियम भी मौजूद होता है। थोरियम और युरेनियम बहुत रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) हैं और उनके अल्फा क्षय से मोनाज़ाइट में हीलियम गैस भी पैदा हो जाती है जो मोनाज़ाइट को गरम कर के निकाली जा सकती है। मोनाज़ाइट-युक्त रेत भारत, माडागास्कर व दक्षिण अफ़्रीका में बहुत मात्रा में पाई जाती है। .

नई!!: लैन्थनम और मोनाज़ाइट · और देखें »

रासायनिक तत्व

रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी रासायनिक तत्व (या केवल तत्व) ऐसे उन शुद्ध पदार्थों को कहते हैं जो केवल एक ही तरह के परमाणुओं से बने होते हैं। या जो ऐसे परमाणुओं से बने होते हैं जिनके नाभिक में समान संख्या में प्रोटॉन होते हैं। सभी रासायनिक पदार्थ तत्वों से ही मिलकर बने होते हैं। हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, आक्सीजन, तथा सिलिकॉन आदि कुछ तत्व हैं। सन २००७ तक कुल ११७ तत्व खोजे या पाये जा चुके हैं जिसमें से ९४ तत्व धरती पर प्राकृतिक रूप से विद्यमान हैं। कृत्रिम नाभिकीय अभिक्रियाओं के परिणामस्वरूप उच्च परमाणु क्रमांक वाले तत्व समय-समय पर खोजे जाते रहे हैं। .

नई!!: लैन्थनम और रासायनिक तत्व · और देखें »

लैन्थनम ऑक्साइड

लैन्थनम ऑक्साइड (Lanthanum oxide, रासायनिक सूत्र: La2O3) एक अकार्बनिक यौगिक (इनोरगैनिक कम्पाउंड) है जिसमें लैन्थनम और ऑक्सीजन तत्व शामिल हैं। इसे कई लौहविद्युत और प्रकाशिकी प्रयोगों में लगाया जाता है। दिखने में यह एक श्वेत रंग का पाऊडर है। .

नई!!: लैन्थनम और लैन्थनम ऑक्साइड · और देखें »

समूह ३ तत्व

समूह ३ तत्व (Group 3 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में स्कैण्डियम (Sc) और इत्रियम (Y) हमेशा शामिल किये जाते हैं लेकिन इसके अन्य सदस्यों को लेकर रसायनशास्त्रियों में मतभेद है। कुछ के अनुसार इसमें इन दोनों के अलावा केवल लैन्थनम (La) और एक्टिनियम (Ac); .

नई!!: लैन्थनम और समूह ३ तत्व · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

La, लाञ्थनम, लैथेनम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »