लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लियोनिद ब्रेझ़नेव

सूची लियोनिद ब्रेझ़नेव

लियोनिद ब्रेझ़नेव लियोनिद ईलिच ब्रेझ़नेव (रूसी: Леонид Ильич Брежнев, 'झ़' के लिए उच्चारण सहायता), (19 दिसम्बर 1906 - 10 नवम्बर 1982) सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय समिति के भूतपूर्व महासचिव थे और सन् 1964 से सन् 1982 में अपनी मृत्यु तक सोवियत संघ के प्रमुख शासक थे। उनका अठाराह साल का शासनकाल जोसेफ स्टालिन के अलावा किसी भी अन्य सोवियत शासक से लम्बा था। इस काल में उन्होने एक ओर सोवियत संघ को सैन्य रूप से बहुत शक्तिशाली बनाया और उसका विश्व-स्तर पर प्रभाव बहुत बढ़ाया, लेकिन दूसरी ओर सोवियत संघ की आर्थिक स्थिति काफ़ी मंदा हो गयी। इस आर्थिक कमज़ोरी को सोवियत संघ के सन् 1991 में ख़त्म होकर टूट जाने का एक मुख्य कारण बताया जाता है। .

3 संबंधों: निकिता ख़्रुश्चेव, युक्रेन, इसिक कुल प्रांत

निकिता ख़्रुश्चेव

निकिता ख़्रुश्चेव​ निकिता सरगेयेविच ख़्रुश्चेव​ (रूसी: Никита Сергеевич Хрущёв, अंग्रेज़ी: Nikita Sergeyevich Khrushchev, जन्म: १५ अप्रैल १८९४, देहांत:११ सितम्बर १९७१) शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता थे। १९५३ से १९६४ में वह सोवियत साम्यवादी पार्टी के प्रथम सचिव रहे और फिर १९५८ से १९६४ तक सोवियत संघ के प्रधान मंत्री रहे। उनके काल में भूतपूर्व सोवियत तानाशाह जोसेफ़ स्टालिन की कुछ नीतियाँ हटाई गई, राजनैतिक और आर्थिक मामलों कुछ खुलापन लाया गया और सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ावा दिया गया।, John Maxwell, pp.

नई!!: लियोनिद ब्रेझ़नेव और निकिता ख़्रुश्चेव · और देखें »

युक्रेन

युक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है। देश की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे बड़ा शहर भी कीव है। युक्रेन का आधुनिक इतिहास 9वीं शताब्दी से शुरू होता है, जब कीवियन रुस के नाम से एक बड़ा और शक्तिशाली राज्य बनकर यह खड़ा हुआ, लेकिन 12 वीं शताब्दी में यह महान उत्तरी लड़ाई के बाद क्षेत्रीय शक्तियों में विभाजित हो गया। 19वीं शताब्दी में इसका बड़ा हिस्सा रूसी साम्राज्य का और बाकी का हिस्सा आस्ट्रो-हंगेरियन नियंत्रण में आ गया। बीच के कुछ सालों के उथल-पुथल के बाद 1922 में सोवियत संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बना। 1945 में यूक्रेनियाई एसएसआर संयुक्त राष्ट्रसंघ का सह-संस्थापक सदस्य बना। सोवियत संघ के विघटन के बाद युक्रेन फिर से स्वतंत्र देश बना। .

नई!!: लियोनिद ब्रेझ़नेव और युक्रेन · और देखें »

इसिक कुल प्रांत

सूर्यास्त के वक़्त इसिक कुल झील इसिक कुल प्रांत (किरगिज़: Ысык-Көл областы, अंग्रेज़ी: Issyk Kul Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का पूर्वतम प्रांत है। इस प्रांत राजधानी काराकोल शहर है। इसिक कुल प्रांत का नाम प्रसिद्ध इसिक कुल झील पर पड़ा है। इस प्रांत की सीमाएँ काज़ाख़स्तान से और चीन के शिनजियांग प्रांत से लगती हैं। .

नई!!: लियोनिद ब्रेझ़नेव और इसिक कुल प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लियोनिद ब्रेझनेव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »