लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लिंबू भाषा

सूची लिंबू भाषा

लिंबू भाषा एक किरांत भाषा है। यह भाषा नेपाल के पूर्वी पहाडी क्षेत्र और भारत के सिक्किम और उत्तरी पश्चिम बंगाल मै प्रयोजन होता है। यह भाषा सिरिजंगा लिपि मे लिखी जाती है। यह भाषा नेपाल और भारत मै बसने वाले लिंबू जाति का मौलिक भाषा है। .

9 संबंधों: झापा जिला, नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य, भारत में संकटग्रस्त भाषाओं की सूची, भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश, लिम्बू, सिक्किम, हिमालयाई भाषा परियोजना, जन्नू, आठवीं अनुसूची

झापा जिला

झापा जिल्ला नेपाल के पूर्वांचल विकास क्षेत्र के मेची अंचल में स्थित एक अत्याधिक उर्वर एवं घना वस्ती समेटा हुआ जिल्ला हैं। इस जिल्ला का क्षेत्रफल १६०६ बर्ग कि॰मी॰ और जनसंख्या ८ लाख से ज्यादा हैं। इस जिल्ला के पूर्व और दक्षिण में भारत, उत्तर में इलाम, पश्चिम में मोरंग जिल्ला हैं। मानव बिकास सूचकांक में झापा जिल्ला तिसरे स्थानमे है।ईश जिल्लेमे ७ नगरपालिका और ३७ गा बि स है।जिल्लामे ७ निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: लिंबू भाषा और झापा जिला · और देखें »

नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य

नेपाल में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं, जैसे किराँती, गुरुंग, तामंग, मगर, नेवारी, गोरखाली आदि। काठमांडो उपत्यका में सदा से बसी हुई नेवार जाति, जो प्रागैतिहासिक गंधर्वों और प्राचीन युग के लिच्छवियों की आधुनिक प्रतिनिधि मानी जा सकती है, अपनी भाषा को नेपाल भाषा कहती रही है जिसे बोलनेबालों की संख्या उपत्यका में लगभग 65 प्रतिशत है। नेपाली, तथा अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित समाचार पत्रों के ही समान नेवारी भाषा के दैनिक पत्र का भी प्रकाशन होता है, तथापि आज नेपाल की सर्वमान्य राष्ट्रभाषा नेपाली ही है जिसे पहले परवतिया "गोरखाली" या खस-कुरा (खस (संस्कृत: कश्यप; कुराउ, संस्कृत: काकली) भी कहते थे। .

नई!!: लिंबू भाषा और नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य · और देखें »

भारत में संकटग्रस्त भाषाओं की सूची

एक लुप्तप्राय भाषा वह भाषा है जिसके कुछ ही जीवित वक्ता(बोलने वाले) हैं व जो उपयोग से बाहर होने की कगार पर है। अगर इनमें से कोई भाषा अपने सभी मूल वक्ताओं को खो देती हैं, तो ये एक विलुप्त भाषा बन जायेगी। यूनेस्को 'सुरक्षित' (खतरे में नहीं) और "विलुप्त" के बीच भाषाओं के चार स्तरों को परिभाषित करता है.

नई!!: लिंबू भाषा और भारत में संकटग्रस्त भाषाओं की सूची · और देखें »

भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश

भारत राज्यों का एक संघ है। इसमें उन्तीस राज्य और सात केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुनः जिलों और अन्य क्षेत्रों में बांटे गए हैं।.

नई!!: लिंबू भाषा और भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश · और देखें »

लिम्बू

लिम्बू जनजाति, तिब्बती मूल की एक जनजाति है जो दक्षिण तिब्बत, पूर्वी नेपाल, बर्मा, भूटान और भारतीय राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल (विशेषकर: दार्जिलिंग, कलिमपोंग और जलपाईगुड़ी जिले), सिक्किम, असमऔर नागालैंड की मूल निवासी है। .

नई!!: लिंबू भाषा और लिम्बू · और देखें »

सिक्किम

(या, सिखिम) भारत पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएँ हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है। सिक्किम नाम ग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्यायों के चलते तथा भारत से विलय के जनमत के कारण १९७५ में एक जनमत-संग्रह के अनुसार भारत में विलीन हो गया। उसी जनमत संग्रह के पश्चात राजतन्त्र का अन्त तथा भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के ढाचें में प्रजातन्त्र का उदय हुआ। सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है। अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी चको प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है। साफ सुथरा होना, प्राकृतिक सुंदरता पुची एवं राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। .

नई!!: लिंबू भाषा और सिक्किम · और देखें »

हिमालयाई भाषा परियोजना

हिमालय पर्वत। हिमालयाई भाषा परियोजना 1993 में शुरू हुई। यह लीडेन विश्वविद्यालय का सामूहिक शोध प्रयास है। इसका लक्ष्य कम जानी पहचानी भाषाओं और लुप्तप्राय भाषाओं पर शोध करना है जो हिमालय क्षेत्र से जुड़ी हैं। यह भाषाएँ नेपाल, चीन, भूटान और भारत में पाई जाती हैं। शोध समूह के सदस्य कई महीने या वर्ष लगातार भाषा के मूल वक्ताओं के साथ में अनुसंधान में बिताते हैं। इस परियोजना के निर्देशक जॉर्ज़ वैन ड्रिएम (George van Driem) हैं। अन्य उच्च अधिकारी मार्क तुरीन (Mark Turin) और जेरोएन विएडेनहॉफ़ (Jeroen Wiedenhof) हैं। परियोजना के अन्तरगत स्नात्क क्षत्रों को भर्ती किया जाता है ताकि कम जानी-पहचानी भाषाओं को पी०एच० डी के शोध का विषय बनाया जा सके। हिमालयाई भाषा परियोजना को भूटान सरकार द्वारा अधिकृत किया गया था ताकि जोंगखा भाषा के लिए एक रोमन लिपि का मानक तय्यार किया जा सके। .

नई!!: लिंबू भाषा और हिमालयाई भाषा परियोजना · और देखें »

जन्नू

जन्नू (Jannu) या कुम्भकर्ण (Kumbhakarna), जिसे लिम्बू भाषा में फोक्तंग लुंगमा (Phoktanglungma) कहते हैं, हिमालय का एक पर्वत है। यह कंचनजंघा से पश्चिम में पूर्वी नेपाल में स्थित है। यह विश्व का 32वाँ सर्वोच्च पर्वत है। किरात समुदाय में इस पर्वत को पवित्र माना जाता है। .

नई!!: लिंबू भाषा और जन्नू · और देखें »

आठवीं अनुसूची

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है। इस अनुसूची में २२ भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है। इनमें से १४ भाषाओं को संविधान में शामिल किया गया था। सन १९६७ में, सिन्धी भाषा को अनुसूची में जोड़ा गया। इसके बाद, कोंकणी भाषा, मणिपुरी भाषा, और नेपाली भाषा को १९९२ में जोड़ा गया। हाल में २००४ में बोड़ो भाषा, डोगरी भाषा, मैथिली भाषा, और संथाली भाषा शामिल किए गए। .

नई!!: लिंबू भाषा और आठवीं अनुसूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लिम्बू भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »