लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लाहौल और स्पीति जिला

सूची लाहौल और स्पीति जिला

लाहौल और स्पीति भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय केलांग है। हिमाचल प्रदेश के दो पूर्व जिलों लाहौल और स्पीति के विलयोपरांत, अब लाहौल और स्पीति एक जिला है। विलय के पूर्व लाहौल का मुख्यालय करदंग और स्पीति का मुख्यालय दनकर था। क्षेत्रफल - 12210 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 33224 (2001 जनगणना) साक्षरता - 73.1% एस.टी.डी (STD) कोड - 91-01900 जिलाधिकारी - (सितम्बर 2006 में) समुद्र तल से ऊंचाई - 10050 फुट अक्षांश - उत्तर देशांतर - पूर्व .

16 संबंधों: चनाब नदी, ताबो, तिब्बती बौद्ध धर्म, पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान, पीर पंजाल पर्वतमाला, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, लाहौल और स्पीति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, शिंगो ला, स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2012, हिमाचल प्रदेश के जिले, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची, गुगे, किब्बर ग्राम, केलांग

चनाब नदी

चिनाब नदी या चंद्रभागा नदी भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिला में दो नदियों चंद्र नदी एवं भागा नदी के संगम से बनी है। यह आगे जम्मू व कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान में सिंधु नदी से जाकर मिलती है। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और चनाब नदी · और देखें »

ताबो

ताबो हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्‍पीति जिला में स्थित एक छोटा सा शहर है। यह शहर स्‍पीति नदी के तट पर बसा हुआ है। ता‍बो समुद्र तल से 3050 मीटर की ऊंचाई पर रेककौंग पियो तथा काजा सड़क के बीच स्थित है। यह शहर एक प्रसिद्ध बौद्ध मठ ताबो गोम्‍पा के चारो तरफ बसा हुआ है। यह मठ हिमालय क्षेत्र का दूसरा सबसे महत्‍वपूर्ण मठ माना जाता है। स्‍थानीय लोगों के अनुसार इस मठ का निर्माण 996 ई. में हुआ था। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और ताबो · और देखें »

तिब्बती बौद्ध धर्म

तिब्बती बौद्ध धर्म बौद्ध धर्म की महायान शाखा की एक उपशाखा है जो तिब्बत, मंगोलिया, भूटान, उत्तर नेपाल, उत्तर भारत के लद्दाख़, अरुणाचल प्रदेश, लाहौल व स्पीति ज़िले और सिक्किम क्षेत्रों, रूस के कालमिकिया, तूवा और बुर्यातिया क्षेत्रों और पूर्वोत्तरी चीन में प्रचलित है।An alternative term, "lamaism", and was used to distinguish Tibetan Buddhism from other buddhism.

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और तिब्बती बौद्ध धर्म · और देखें »

पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान

पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान भारत के हिमाचल प्रदेश के स्पीति क्षेत्र में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह लाहौल और स्पीति जिले में, स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान में स्थित है। यह १९८७ में एक उद्यान घोषित किया गया था। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

पीर पंजाल पर्वतमाला

पीर पंजाल पर्वतमाला (Pir Panjal Range) हिमालय की एक पर्वतमाला है जो भारत के हिमाचल प्रदेश व जम्मू और कश्मीर राज्यों और पाक-अधिकृत कश्मीर में चलती है। हिमालय में धौलाधार और पीर पंजाल शृंख्लाओं की ओर ऊँचाई बढ़ने लगती है और पीर पंजाल निचले हिमालय की सर्वोच्च शृंख्ला है। सतलुज नदी के किनारे यह हिमालय के मुख्य भाग से अलग होकर अपने एक तरफ़ ब्यास और रावी नदियाँ और दूसरी तरफ़ चेनाब नदी रखकर चलने लगती है। पश्चिम में आगे जाकर उत्तरी पाकिस्तानी पंजाब और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा की पहाड़ी गलियाँ इसी पीर पंजाल शृंख्ला का अंतिम कम-ऊँचाई वाला भाग है। इसी में उत्तरी पंजाब का मरी हिल-स्टेशन स्थित है। पाक-अधिकृत कश्मीर के बाग़ ज़िले में गंगा चोटी पीर पंजाल शृंख्ला का एक प्रसिद्ध ३,०४४ मीटर (९,९८७ फ़ुट) ऊँचा पर्वत व पर्यटन-स्थल है। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और पीर पंजाल पर्वतमाला · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

लाहौल और स्पीति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

लाहौल और स्पीति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। लाहौल और स्पीति जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 22,344 मतदाता थे। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और लाहौल और स्पीति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

शिंगो ला

शिंगो ला (Shingo La) या शिंगु ला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत में स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर राज्यों की सीमा पर स्थित है और ज़ंस्कार की पदुम बस्ती को लाहौल की दारचा बस्ती से जोड़ता है। दर्रे से २० मीटर नीचे एक छोटा तालाब है। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और शिंगो ला · और देखें »

स्पीति घाटी

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक घाटी है।.

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और स्पीति घाटी · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2012

नवम्बर २०१२ मे हिमाचल प्रदेश की हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए हुआ चुनाव था। कांग्रेस ने इस चुनाव में जीत हासिल की। ६८ सीटो में से ३६ सीट जीत कर कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई। चुनाव के परिणामों की घोषणा 20 दिसम्बर 2012 को की गई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 सीटों हेतु मतदान हुआ। कांग्रेस ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 26 सीटों पर जीत मिली, जबकि निर्दलीय 5 सीटों पर और हिमाचल लोकहित कांग्रेस 1 सीट पर विजयी रही। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। पांच बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 78 वर्षीय वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण सीट पर जीत दर्ज की। वीरभद्र सिंह ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के ईश्वर रोहल को 20 हजार मतों से पराजित किया। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस के नरिन्दर ठाकुर को 9500 मतों से पराजित किया। प्रेम कुमार धूमल के मंत्रिमंडल के चार सहयोगी नरिन्दर बरागटा, खिमी राम, कृष्ण कुमार और रोमेश धवला चुनाव हार गए, जबकि प्रेम कुमार धूमल के मंत्रिमंडल सहयोगी गुलाब सिंह, मोहिन्दर सिंह, जयराम ठाकुर, रविन्दर सिंह रवि, सरवीन चौधरी और ईश्वर दास धीमान चुनाव जीते। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2012 · और देखें »

हिमाचल प्रदेश के जिले

left श्रेणी:हिमाचल प्रदेश श्रेणी:हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित सूचियाँ.

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और हिमाचल प्रदेश के जिले · और देखें »

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची

निम्नलिखित 2008 विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची है। वर्तमान में, 17 निर्वाचन क्षेत्र में अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और 3 निर्वाचन क्षेत्रों अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची · और देखें »

गुगे

गुगे (तिब्बती: གུ་གེ་རྒྱལ་རབས) पश्चिमी तिब्बत का एक प्राचीन राज्य था जो १०वीं शताब्दी ईसवी के बाद अपने चरम पर पहुँचा। अपने सबसे बड़े विस्तार में इसका राज भारत के कुछ इलाक़ों तक पहुँच गया, जिनमें हिमाचल प्रदेश का स्पीति क्षेत्र और ऊपरी किन्नौर ज़िला, तथा जम्मू व कश्मीर की ज़ंस्कार घाटी शामिल थे। इसका केन्द्र तिब्बत के न्गारी विभाग के आधुनिक ज़ान्दा ज़िले में था। इसकी राजधानी त्सापरंग थी, जिसके खंडहर अवशेष आज भी खड़े हैं। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और गुगे · और देखें »

किब्बर ग्राम

किब्बर ग्राम। किब्बर ग्राम हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र स्पीति घाटी में स्थित है, जिसे शीत-मरुस्थल के नाम से भी जाना जाता है। यह समुद्र तल से ४,८५० मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर बहुत से बौद्ध मठ हैं। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और किब्बर ग्राम · और देखें »

केलांग

केलांग भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले का जिला मुख्यालय है। .

नई!!: लाहौल और स्पीति जिला और केलांग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लाहौल एवं स्पीति, लाहौल एवं स्पीति जिला, लाहौल व स्पीति ज़िले, लाहौल स्‍पीति जिला, लाहौल और स्पीति जिले, लाहौल और स्पीती जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »