लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लालकुआँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

सूची लालकुआँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

लालकुआँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। नैनीताल जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। यह क्षेत्र साल 2008 के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश से अस्तित्व में आया। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 90,260 मतदाता थे। .

6 संबंधों: पंतनगर, प्रगतिशील जनतान्त्रिक मोर्चा (उत्तराखण्ड), उत्तराखण्ड विधानसभा, उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२, उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१७, उत्तराखण्ड के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची

पंतनगर

पंतनगर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद में स्थित एक नगर है। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा पंतनगर विमानक्षेत्र यहां ही स्थित हैं। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, गोविन्द बल्लभ पन्त के नाम पर ही इस नगर का नाम पंतनगर रखा गया है। .

नई!!: लालकुआँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड और पंतनगर · और देखें »

प्रगतिशील जनतान्त्रिक मोर्चा (उत्तराखण्ड)

प्रगतिशील जनतान्त्रिक मोर्चा (प्रजमो) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में एक राजनीतिक मोर्चा है। इसकी स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी जिसमें राज्य की दो प्रमुख क्षेत्रीय शक्तियाँ, बहुजन समाज पार्टी, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एवं निर्दलीय विधायक सम्मिलित हैं। वर्तमान में प्रजमो भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का अंग है। .

नई!!: लालकुआँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड और प्रगतिशील जनतान्त्रिक मोर्चा (उत्तराखण्ड) · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा

उत्तराखण्ड विधानसभा भारत के उत्तराखण्ड राज्य की विधानसभा को कहते है। यह विधानसभा एकविधाई है और इसमें कुल विधायक संख्या ७० है तथा एक सदस्य नामांकित होता है जो आंग्ल-भारतीय होना चाहिए। उत्तराखण्ड विधान सभा भवन राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है। २०१७ में हुए चुनावों के बाद वर्तमान विधानसभा में ५७ विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल है। .

नई!!: लालकुआँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड विधानसभा · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२ भारत के उत्तराखण्ड राज्य में वर्ष २०१२ में हुआ तीसरा विधानसभा चुनाव है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड में वर्ष २००२ और २००७ में विधानसभा चुनाव हुए थे। २०१२ के विधानसभा चुनाव ३० जनवरी २०१२ को एक चरण वाले चुनाव में सम्पन्न हुए थे। २०१२ विधानसभा चुनाव उत्तराखण्ड की ७० विधानसभा सीटों पर ७८८ प्रत्याशियों द्वारा लड़े गए थे। इस विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखण्ड में कुल ९,८०६ मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान का समय प्रातः आठ बजे से लेकर सायं पाँच बजे तक का था और इस दौरान राज्य में कुल ६३ लाख ७८ हज़ार २९२ लोगों ने मतदान किया जो कुल मतदाताओं की संख्या का लगभग ६७% था। .

नई!!: लालकुआँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२ · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१७

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१७ १५ फ़रवरी २०१७ को एकमात्र चरण में आयोजित हुआ। इसके परिणाम ११ मार्च २०१७ को घोषित हुए। .

नई!!: लालकुआँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१७ · और देखें »

उत्तराखण्ड के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची

2008 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद, उत्तराखण्ड विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची निम्नलिखित है। .

नई!!: लालकुआँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »