लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लाभ निरपेक्ष संस्था

सूची लाभ निरपेक्ष संस्था

लाभ निरपेक्ष संगठन (लानिसं) ऐसे संगठनों को कहते हैं जो अपने अतिरिक्त धन को शेयरधारकों या मालिकों में नहीं बांटते बल्कि इसका उपयोग अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये करते हैं। धर्मार्थ संस्थाएं, मजदूर यूनियन एवं सार्वजनिक कला संगठन इसके अन्तर्गत आते हैं। अधिकांश देशों में लाभ निरपेक्ष संगठनों को आयकर एवं सम्पत्ति कर से मुक्त रखा गया है। .

15 संबंधों: टिफ़नी बराड़, डिस्कवरी संस्थान, द प्लैनेटरी सोसाइटी, माडेलिका, म्यूचुअल यूएफओ नेटवर्क, लक्ष्मीरानी माझी, सरस्वती विद्या मंदिर, बोकारो, संयुक्त राज्य ओलम्पिक समिति, जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट, विचारक समूह, विज्ञान भारती, ओपेनमॉडेलिका, क्रिएटिव कॉमन्स, अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध, .भारत

टिफ़नी बराड़

टिफ़नी बराड़ (जन्म 1988) एक भारतीय सामुदायिक सेवा कार्यकर्ता है, जो बचपन से ही अंधी है। वह एक गैर-लाभकारी संगठन तिर्गामया फाउंडेशन की संस्थापक हैं, जिसका लक्ष्य मिशन सफल और हमवार अस्तित्व के लिए आवश्यक कौशल हासिल करने के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों में अंधा लोगों कीहायता करना है। .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और टिफ़नी बराड़ · और देखें »

डिस्कवरी संस्थान

thumb डिस्कवरी संस्थान अमेरिका के सीऐटल नगर में स्थित एक लाभ निरपेक्ष प्रबुद्ध मंडल है जो मुख्य रूप से छद्म वैज्ञानिक मान्यता इंटेलिजेंट डिज़ाइन की वकालत करने के लिए जाना जाता है। श्रेणी:छद्म विज्ञान.

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और डिस्कवरी संस्थान · और देखें »

द प्लैनेटरी सोसाइटी

द प्लैनेटरी सोसाइटी (The Planetary Society, अर्थ: ग्रहीय समिति) एक अमेरिकी, ग़ैर-सरकारी, ग़ैर-मुनाफ़ाकारी संस्था है जिसका सदस्य कोई भी बन सकता है। यह खगोलशास्त्र, ग्रहीय विज्ञान, और खोज, और इन से सम्बन्धित जन-शिक्षा और राजनैतिक पक्ष-पैरवी के कामों में जुटी हुई है। इसकी स्थापना सन् १९८० में कार्ल सेगन, ब्रूस मर्रे और लुइस फ़्रीडमन ने की थी और सन् २०१५ में इसके १०० देशों से ४०,००० सदस्य थे। द प्लैनेटरी सोसाइटी का लक्ष्य सौर मंडल में खोजकार्य, पृथ्वी-समीप वस्तुओं की खोज व छानबीन और ग़ैर-सांसारिक जीवों की खोज है। .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और द प्लैनेटरी सोसाइटी · और देखें »

माडेलिका

माडेलिका (Modelica) एक ऑब्जेक्ट-ओरिएण्टेड मॉडलिंग भाषा है जो जटिल तन्त्रों की मॉडलिंग के लिये प्रयुक्त होती है। मॉडलिका एक ऑब्जेक्ट-ओरिएण्टेड, डिक्लेरेटिव, बहु-डोमेनी भाषा है। उदाहरण के लिये, यदि किसी तन्त्र में यांत्रिक, वैद्युत, इलेक्ट्रानिक, हाइड्रालिक, तापीय, नियन्त्रण, विद्युत ऊर्जा आदि घटक हों तो उसे मॉडेलिका के द्वारा मॉडल करके उसका विश्लेषण कर सकते हैं। यह भाषा मॉडेलिका एसोसियेशन द्वारा विकसित है जो एक लाभ-निरपेक्ष (नॉन-प्रॉफिट) संस्था है। मॉडेलिका एसोसियेशन निःशुल्क मॉडेलिका स्टैण्डर्ड लाइब्रेरी का विकास भी करता है जिसमें विभिन्न प्रकार के १३६० मॉडल तथा १२८० फलन हैं। .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और माडेलिका · और देखें »

म्यूचुअल यूएफओ नेटवर्क

म्यूचुअल यूएफओ नेटवर्क (MUFON मुफोन), यह कथित परग्रही यानों (उड़न तश्तरी) के दृष्टव्यों के खोजबीन करने वाली अमेरिकी लाभ निरपेक्ष संस्था है। यह इस विषय में खोज तथा जाँच करने वाले कुछ सबसे पुराने संगठनों में से एक है। .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और म्यूचुअल यूएफओ नेटवर्क · और देखें »

लक्ष्मीरानी माझी

लक्ष्मीरानी माझी (जन्म 26 जनवरी 1989 में Bagula, Ghatshila, झारखंड) से चितरंजन, आसनसोल है एक भारतीय महिला दाएँ हाथ के रिकर्व तीरंदाज.

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और लक्ष्मीरानी माझी · और देखें »

सरस्वती विद्या मंदिर, बोकारो

सरस्वती विद्या मंदिर, बोकारो इस्पात नगर में मई १९९४ में स्थापित हुआ था। इस से पहले यह सरस्वती शिशु मंदिर, बोकारो के नाम से सन् १९६७ में स्थापित हुआ था। यह एक अंग्रेज़ी-माध्यम सह-शिक्षा विद्यालय है जो नई दिल्ली, भारत में केन्द्रित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साथ जुड़ा हुआ है। इसका संचालन नई दिल्ली की विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान करती है, जो एक लाभ निरपेक्ष संस्था है। शिव कुमार सिंह इसके प्रथम प्राध्यापक थे और वर्तमान में राजा राम शर्मा हैं। विद्यालय परिक्षाओं में और खेल व संस्कृति के मैदानों में सफलता के लिये जाना जाता है। .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और सरस्वती विद्या मंदिर, बोकारो · और देखें »

संयुक्त राज्य ओलम्पिक समिति

संयुक्त राज्य ओलम्पिक समिति (United States Olympic Committee) (USOC – यूएसओसी) एक लाभ निरपेक्ष संस्था हैं जो की संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति व राष्ट्रीय पारालम्पिक समिति की तरह कार्य करती हैं। श्रेणी:राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति.

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और संयुक्त राज्य ओलम्पिक समिति · और देखें »

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट (Gibraltar Heritage Trust) एक लाभ निरपेक्ष धर्मार्थ संस्था है जिसको संविधि द्वारा 1 मई 1989 में स्थापित किया गया था। संस्था का उद्देश्य औबेरियन प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर सांस्कृतिक प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा संरक्षित करना है। .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट · और देखें »

विचारक समूह

विचारक समूह या थिंक टैंक उस संस्था को कहते हैं जो सामाजिक नीति, राजनैतिक रणनीति, अर्थनीति, सैन्य नीति, प्रौद्योगिकी और संस्कृति जैसे विषयों पर गम्भीर व्यावहारिक चिन्तन करतीं हैं। इन्हें अनुसंधान संस्थान या नीति संस्थान भी कहते हैं। अधिकांश थिंक टैंक प्रायः लाभ-निरपेक्ष संस्थाएँ होतीं हैं और इन संस्थानों को यूएसए आदि देशों में कर से छूट भी दी जाती है। कुछ अन्य विचारक समूहों को सरकारें फण्ड देतीं हैं, कुछ को बड़े व्यवसाय फण्ड देते हें, कुछ को ऐडवोकेसी समूह पैसे देते हैं। .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और विचारक समूह · और देखें »

विज्ञान भारती

विज्ञान भारती, (या, 'विभा') भारत की एक अशासकीय संस्था है जो भारत में स्वदेशी विज्ञान के विकास के लिए एक जीवंत आंदोलन के रूप में परिकल्पित है। इसकी संस्थापना सन् १९९२ में जबलपुर में हुई थी। इसका ध्येयवाक्य (मोट्टो) है - 'अविद्यया मृत्युं तीर्वा विद्ययामृतमश्नुते'। (अर्थ: अविद्या द्वारा मृत्यु को पार करते हुए विद्या द्वारा अमरता को प्राप्त होता है।) .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और विज्ञान भारती · और देखें »

ओपेनमॉडेलिका

ओपेनमॉडेलिका (OpenModelica), मॉडेलिका प्रोग्रामिंग भाषा पर आधारित मुक्त स्रोत मॉडलन एवं सिमुलेशन प्रोग्राम है। इसका विकास 'ओपेन सोर्स मॉडेलिका कांसोर्शियम' (OSMC) नामक लाभनिरपेक्ष संस्था करती है। यह प्रोग्राम मैटलैब (MATLAB) की तरह अनेकों क्षेत्रों (जैसे इलेक्ट्रानिक्स, चुम्बकत्व, यांत्रिकी, तापीय, जैवरसायन, नियन्त्रण आदि) की समस्याओं का मॉडल करके उसका सिमुलेशन करने में सक्षम है। .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और ओपेनमॉडेलिका · और देखें »

क्रिएटिव कॉमन्स

क्रिएटिव कॉमन्स का प्रतीक चिह्न क्रिएटिव कॉमन्स (Creative Commons (CC)) एक लाभनिरपेक्ष संस्था (non-profit) है जो ऐसे सर्जनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने का कार्य करती है जिनका उपयोग करते हुए दूसरे लोग नियमपूर्वक उसे आगे बढ़ा सकें। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के माउण्टेन व्यू में स्थित है। इस संस्था ने जनता के निःशुल्क उपयोग के लिए 'क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेन्स' नामक बहुत से कापीराइट लाइसेंस जारी किए हैं। .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और क्रिएटिव कॉमन्स · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध

राष्ट्र महल (Palace of Nations): जेनेवा स्थित इस भवन में २०१२ में ही दस हाजार से अधिक अन्तरसरकारी बैठकें हुईं। जेनेवा में विश्व की सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान हैं। अंतरराष्ट्रीय संबंध (IR) विभिन्न देशों के बीच संबंधों का अध्ययन है, साथ ही साथ सम्प्रभु राज्यों, अंतर-सरकारी संगठनों (IGOs), अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठनों (INGOs), गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) की भूमिका का भी अध्ययन है। अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध को कभी-कभी 'अन्तरराष्ट्रीय अध्ययन' (इंटरनेशनल स्टडीज (IS)) के रूप में भी जाना जाता है, हालांकि दोनों शब्द पूरी तरह से पर्याय नहीं हैं। .

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध · और देखें »

.भारत

.in (वर्तमान में.भारत भी) भारत का इंटरनेट का शीर्ष-स्तर डोमेन (सी॰सी॰टी॰ऍल॰डी॰) देश कोड है। डोमेन का संचालन आईएनरजिस्ट्री द्वारा नेशनल इंटरनेट एक्साचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) के प्राधिकरण के अन्तर्गत होता है। आइएनरजिस्ट्री को भारत सरकार द्वारा नियत किया गया। वर्ष २००५ तक,.in डोमेन की उदारीकृत नीति के तहत,.in के द्वितीय स्तर के असीमित पंजीकरण किये जा सकते हैं। पहले से निर्धारित एवं उपलब्ध क्षेत्रों में भी असीमित पंजीकरण अनुमत हैं.

नई!!: लाभ निरपेक्ष संस्था और .भारत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लाभ-निरपेक्ष संस्था, लाभनिरपेक्ष संस्था, ग़ैर-मुनाफ़ाकारी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »