लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लान्झू

सूची लान्झू

लान्झू शहर का एक दृश्य लान्झू (चीनी: 兰州, अंग्रेज़ी: Lanzhou) चीन के गांसू प्रान्त की राजधानी और उस प्रांत का सबसे बड़ा शहर है। इसकी जनसँख्या सन् 2008 में लगभग 33 लाख मापी गयी थी। इस नगर के उत्तर और दक्षिण में पहाड़ स्थित हैं और शहर ह्वांगहो नदी के किनारे बसा हुआ है। गर्मियों में यहाँ का तापमान आम तौर पर 30°सेंटीग्रेड से कम ही रहता है और सर्दियों में -10°सेंटीग्रेड तक गिर जाता है। इतनी सर्दी के बावजूद यहाँ पर मौसम इतना शुष्क है कि बर्फ़ बहुत कम पड़ती है। .

5 संबंधों: चिलियन पर्वत शृंखला, दूझे​, हेशी गलियारा, वेई नदी (चीन), गांसू

चिलियन पर्वत शृंखला

चिलियन पर्वत शृंखला चिलियन पर्वत शृंखला (祁连山, चिलियन शान; Qilian Mountains) या नान शान (南山, Nan Shan) कुनलुन पर्वत शृंखला की एक उत्तरी शाखा है जो जनवादी गणराज्य चीन की वर्तमान चिंगहई और गांसू प्रान्तों के बीच की सरहद पर स्थित है। यह तिब्बत के पठार की उत्तरी सीमा भी है। यह दुनहुआंग शहर के दक्षिण से शुरू होकर ८०० किमी दक्षिण-पूर्व को चलती है जहां यह हेशी गलियारे की दक्षिणी सरहद भी बनती हैं। .

नई!!: लान्झू और चिलियन पर्वत शृंखला · और देखें »

दूझे​

दूझे​ चीनी भाषा में जनवादी गणतंत्र चीन से छपने वाली सामान्य दिलचस्पी की एक पत्रिका है। यह चीन में सबसे ज़्यादा बिकने वाली पत्रिका है और इसमें नए लेख, अन्य पत्रिकाओं से लिए गए लेख, लघु कहानियाँ, पुस्तकों के अंश, लतीफ़े, इत्यादि छापे जाते हैं। इसका प्रकाशन १९८१ में लान्झू शहर में शुरू हुआ था और इसे 'गांसू जन प्रेस' छापती है। .

नई!!: लान्झू और दूझे​ · और देखें »

हेशी गलियारा

इस नक़्शे में चीन का आधुनिक गांसू प्रांत लाल रंग में है; इस प्रांत के मध्य और पश्चिमी हिस्से ऐतिहासिक हेशी गलियारे के हिस्से थे हेशी गलियारा या गांसू गलियारा (चीनी: 河西走廊, हेशी ज़ोऊलांग; अंग्रेजी: Hexi Corridor) आधुनिक चीन के गांसू प्रांत में स्थित एक ऐतिहासिक मार्ग है जो उत्तरी रेशम मार्ग में उत्तरी चीन को तारिम द्रोणी और मध्य एशिया से जोड़ता था। इस मार्ग के दक्षिण में बहुत ऊँचा और वीरान तिब्बत का पठार है और इसके उत्तर में गोबी रेगिस्तान और फिर मंगोलिया के इस क्षेत्र के शुष्क पहाड़ हैं। इस गलियारे में एक के बाद एक नख़लिस्तानों (ओएसिस) की कड़ियाँ मिलती हैं जहाँ छोटे-छोटे क़स्बे हुआ करते थे। यहाँ से गुज़रते व्यापारी और अन्य यात्री इन जगहों पर अपने और अपने घोड़े-ऊँटों के लिए दाना-पानी प्राप्त करते थे और ठहर भी सकते थे।, David Leffman, Simon Lewis, Jeremy Atiyah, Mark South, Penguin, 2008, ISBN 978-1-84353-872-1,...

नई!!: लान्झू और हेशी गलियारा · और देखें »

वेई नदी (चीन)

वेई नदी का जलसम्भर क्षेत्र पश्चिमी झोऊ राजवंश (१०५०-७७१ ईपू) के ज़माने में चीनी आबादियाँ - इसमें वेई के किनारे लोगों के बसेरे साफ़ दिखते हैं वेई नदी या वेई हो (渭河, वेई हो; We River) चीन के गांसू और शान्शी प्रान्तों में बहने वाली ८१८ की लम्बी एक नदी है जो प्रसिद्ध पीली नदी (ह्वांग हो) की सबे बड़ी उपनदी भी है। वेई नदी का स्रोत गांसू प्रांत के वेईयुआन ज़िले (Weiyuan) में है - दरसल चीनी भाषा में 'वेई युआन' का मतलब ही 'वेई का स्रोत' है। वेई नदी का कुल जलसम्भर क्षेत्रफल १,३५,००० वर्ग किमी है। इसकी मुख्य उपनदियाँ लुओ नदी, जिंग नदी और चिशुई नदी हैं।, Tetsuya Kusuda, World Scientific, 2010, ISBN 978-981-4280-95-2,...

नई!!: लान्झू और वेई नदी (चीन) · और देखें »

गांसू

गांसू (चीनी: 甘肃) उत्तर-पश्चिमी चीन में स्थित एक प्रान्त है। इसका नाम उईग़ुर भाषा के "कांग" (अर्थ: विस्तृत) और "सू" (अर्थ: पानी) शब्दों से उत्पन्न हुआ है। गांसू की राजधानी लानझू शहर है जो इस प्रांत के दक्षिणपूर्व में स्थित है। इस प्रांत की आबादी 2009 में 2.6 करोड़ थी (लगभग हरियाणा के बराबर) और इसका क्षेत्रफल लगभग 454,000 वर्ग किमी है (लगभग उत्तर प्रदेश का दुगना)। यहाँ पर हुई समुदाय के बहुत से लोग रहते हैं, जो नस्ल के तो चीनी हैं लेकिन इस्लाम के अनुयायी हैं। गांसू के दक्षिण-पश्चिमी भाग में बहुत से तिब्बती लोग भी रहते हैं। .

नई!!: लान्झू और गांसू · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लानझू

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »