लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लांग मार्च 5

सूची लांग मार्च 5

लांग मार्च 5 (Long March 5 या Changzheng-5) चीन का भारी कक्षीय प्रक्षेपण यान रॉकेट है। इसका विकास चीन अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी अकादमी द्वारा किया गया है। यह चीन का पहला ऐसा राकेट है। जिसमे नए तरह का तरल ईधन का प्रयोग किया गया है। वर्तमान में, दो लांग मार्च 5 वाहन को अलग अलग अभियानों के लिए बनाया जा रहा है। लांग मार्च 5 पृथ्वी की निचली कक्षा में 25000 किलोग्राम तथा भू-स्थिर स्थानान्तरण कक्षा में 14000 किलोग्राम तक लांच कर सकता है। यह अमेरिका के डेल्टा IV हैवी की टक्कर का एक भारी कक्षीय प्रक्षेपण यान रॉकेट है। यह अमेरिका और चीन के रॉकेट के बीच संतुलन का कार्य भी करेगा। इसकी प्रथम उड़ान 3 नवंबर 2016, 12:43 यूटीसी को हैनान द्वीप के वेनचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से हुई। जो सफल रही। .

6 संबंधों: चांग ई-5, चांग ई-6, फाल्कन हैवी, लांग मार्च (रॉकेट परिवार), लांग मार्च 6, 2020 चीनी मंगल मिशन

चांग ई-5

चांग ई-5 (Chang'e 5) वर्तमान में विकास के अंतर्गत एक मानव रहित चीनी चंद्र अन्वेषण मिशन है। जो 2017 तक चंद्रमा पर लैंड होने की उम्मीद है। चांग ई-5 चीन का पहला नमूना वापसी मिशन होगा। यह चंद्र मिट्टी और चट्टान के कम से कम 2 किलोग्राम नमूने पृथ्वी पर लौटाकर लेकर आएगा। अपने पूर्ववर्तियों की तरह, यह अंतरिक्ष यान चीनी चंद्र देवी के नाम पर है। .

नई!!: लांग मार्च 5 और चांग ई-5 · और देखें »

चांग ई-6

चांग ई-6 (Chang'e 6) वर्तमान में विकास के अंतर्गत एक मानव रहित चीनी चंद्र अन्वेषण मिशन है। जो 2020 के बाद चंद्रमा पर लैंड होने की उम्मीद है। चांग ई-6 चीन का दूसरा नमूना वापसी मिशन होगा। अपने पूर्ववर्तियों की तरह, यह अंतरिक्ष यान चीनी चंद्र देवी के नाम पर है। .

नई!!: लांग मार्च 5 और चांग ई-6 · और देखें »

फाल्कन हैवी

फाल्कन हैवी (Falcon Heavy) आंशिक रूप से पुन: प्रयोज्य हैवी लिफ्ट लॉन्च वाहन है जिसे स्पेसएक्स द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया है। यह फाल्कन 9 के आधार पर बनाया गया है। इसकी पृथ्वी की निचली कक्षा मे भार ले जाने की क्षमता 63,800 किलोग्राम (140,700 पाउंड) हैं। फाल्कन हैवी सैटर्न 5, एनेर्ग्य और एन1 (रॉकेट) के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ी क्षमता वाला रॉकेट है और 2018 में संचलित सबसे शक्तिशाली रॉकेट बनाया गया था। स्पेसएक्स ने 6 फरवरी, 2018 को 3:45 बजे ईएसटी (20:45 यूटीसी) पर फाल्कन हेवी का पहला प्रक्षेपण किया। रॉकेट स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क की एक टेस्ला रोडस्टर कार को एक डमी पेलोड के रूप में लेकर गया था।.

नई!!: लांग मार्च 5 और फाल्कन हैवी · और देखें »

लांग मार्च (रॉकेट परिवार)

लांग मार्च रॉकेट या चंग्ज़्हेंग रॉकेट (Long March Rocket or Changzheng Rocket) चीन की सरकार के द्वारा संचालित एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम का एक रॉकेट परिवार है। इसका विकास और डिजाइन चीन अकादमी प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी में किया गया। रॉकेट का नाम चीनी कम्युनिस्ट इतिहास के लांग मार्च की घटना के बाद नामित किया गया। .

नई!!: लांग मार्च 5 और लांग मार्च (रॉकेट परिवार) · और देखें »

लांग मार्च 6

लांग मार्च 6 या चांग झेंग 6 (Long March 6 or Chang Zheng 6) एक चीनी तरल ईंधन वाला वाहक रॉकेट है जिसे चीन एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कार्पोरेशन और शंघाई अकादमी ऑफ स्पेसफलाईट टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है। रॉकेट को 2000 के दशक में विकसित किया गया था, और 2015 में लांग मार्च 6 ने अपनी पहली उड़ान की थी। यह चीन की नई पीढ़ी के रॉकेट परिवार में से एक है। लांग मार्च 6 को एक हल्की क्षमता, "उच्च गति प्रतिक्रिया" के रॉकेट के लिए डिजाइन किया गया था। इसे लांग मार्च 5 और लांग मार्च 7 के आधार पर बनाया जा रहा है। यह सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा में कम से कम 1,000 किलोग्राम (2,200 पॉण्ड) पेलोड ले जाने में सक्षम है। लांग मार्च 6 का प्रथम चरण लांग मार्च 5 रॉकेट के लिए विकसित किए जाने वाले बूस्टर रॉकेट से प्राप्त हुआ था। इसे एक वाईएफ-100 इंजन द्वारा संचालित किया जाता है, जो कि रॉकेट ईंधन और ऑक्सीडिसर के रूप में केरोसीन और तरल ऑक्सीज़न को जलाने से 1,340 किलोन्यूटन या 300,000 पौंड बल का उत्पादन करता है। सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा के लिए 4 टन के पेलोड ले जाने वाले बूस्टर संस्कारण का विकास अभी जारी है। .

नई!!: लांग मार्च 5 और लांग मार्च 6 · और देखें »

2020 चीनी मंगल मिशन

2020 चीनी मंगल मिशन (2020 Chinese Mars Mission) एक चीनी मंगल ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर परियोजना है। इसे राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित किया जायेगा। मिशन को जुलाई या अगस्त 2020 में लांग मार्च 5 से लांच करने की योजना बनाई गयी है। .

नई!!: लांग मार्च 5 और 2020 चीनी मंगल मिशन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »