लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लमजुंग जिला

सूची लमजुंग जिला

लमजुंग जिला (नेपाली भाषा:लमजुंग जिल्ला) नेपाल के गंडकी अंचल का एक जिला। इस जिला का मुख्यालय बेंसीसहर है। .

10 संबंधों: तनहुँ जिला, नेपाल के प्रदेश, नेपाल के जिले, पुँवर थापा, प्रदेश संख्या ४, मनसिरी हिमाल, योल्मो लोग, हिमालचुली, गंडकी अंचल, अप्रैल 2015 नेपाल भूकम्प

तनहुँ जिला

तनहुँ जिला नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र के गण्डकी अंचल में स्थित एक अत्याधिक उर्वर एवं घना वस्ती वाली जिला हैं। इस जिला की क्षेत्रफल १५४६ बर्ग कि॰मी॰ और जनसंख्या करिव ४ लाख हैं। इस जिला के पूर्व में चितवन और गोरखा उत्तर में कास्की और लमजुंग पश्चिम में स्यांजा दक्षिण में पाल्पा और नवलपरासी जिलाएं हैं। इस जिले का केन्द्र दमाैली (डमाैली) है, जाे मादी नदी के तटपर अवस्थित है। इसी जिले के चुँदी रम्घा ग्राम में १८१४ जुलाइ १० में नेपाली भाषा के अादिकवि भानुभक्त अाचार्यका जन्म हुअा था। .

नई!!: लमजुंग जिला और तनहुँ जिला · और देखें »

नेपाल के प्रदेश

20 सितंबर 2015 के अनुसार नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों (प्रदेशों) में विभाजित किया गया है। संविधान की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है। .

नई!!: लमजुंग जिला और नेपाल के प्रदेश · और देखें »

नेपाल के जिले

२० सितम्बर २०१५ को जारी हुए नए संविधान के अनुसार नेपाल को ७ प्रदेशों (प्रान्तों) में बांटा गया है। सभी प्रदेशों के जिलों को मिलाकर फिलहाल ७५ जिले हैं। ३ नए जिले बनाये जा सकते हैं। नेपाल में जिले (नेपाली:जिल्ला) द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं, जो प्रदेशों में विभाजित हैं। नेपाल में अब ७८ जिले हैं जो ७ प्रदेशों में व्यवस्थित हैं। प्रत्येक जिला जिला समन्वय समिति के अधीन प्रशासित हैं। स्थानीय तह निर्वाचन ऐन ०७३ के अनुसार अब गाउँपालिका (ग्रामपालिका) और नगरपालिका में निर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख, वार्ड अध्यक्ष और सदस्य सभी जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख के उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो सकते हैं। जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख और उपप्रमुख चुने जाने के लिए मतदान करने का अधिकार सिर्फ ग्रामपालिका और नगरपालिका के प्रमुख और उपप्रमुख को होगा नियम में ऐसी व्यवस्था रखी गई है। जिले नगरपालिका और ग्रामपालिका (गाउँपालिका) में विभाजित हैं। पूरे नेपाल में ७४४ ग्रामपालिका और नगरपालिका हैं। .

नई!!: लमजुंग जिला और नेपाल के जिले · और देखें »

पुँवर थापा

पुँवर थापा नेपाली खस क्षेत्रीके एक कुलघरान हैं। पुँवर थापाएँ अपने कुलकी उत्पत्ति भारतके राजस्थानके पारमार (पुँवर) राजपूतसे होनेकी दाबी करते हैं। https://thehimalayantimes.com/kathmandu/plea-to-declare-bhakti-thapa-a-martyr/ यस कुलके गोत्र हैं। सरदार भक्ति थापा लमजुंग जिलाके कुलीन पुँवर थापा क्षत्री थे। वो नेपाली (गोरखाली) सेनाके सरदार थे। सार्क महासचिव अर्जुन बहादुर थापा सरदार भक्ति थापाके आठ्वे वंशज हैं। .

नई!!: लमजुंग जिला और पुँवर थापा · और देखें »

प्रदेश संख्या ४

प्रदेश 4 नेपाल के नये संविधान जो 20 सिंतबर 2015 को लागू हुआ के द्वारा स्थापित एक प्रदेश है जिसका अभी प्रदेश विधानसभा द्वारा नामांकन होना बाकी है। इस प्रदेश में 11 जिले हैं.

नई!!: लमजुंग जिला और प्रदेश संख्या ४ · और देखें »

मनसिरी हिमाल

मनसिरी हिमाल (Mansiri Himal), जो मनास्लु हिमाल (Manaslu Himal) और गोरखा हिमाल भी कहलाता है, मध्योत्तर नेपाल में स्थित हिमालय का एक छोटा लेकिन ऊँचा भाग है। .

नई!!: लमजुंग जिला और मनसिरी हिमाल · और देखें »

योल्मो लोग

योल्मो लोगों को कर रहे हैं एक स्वदेशी लोगों के पूर्वी हिमालय क्षेत्रहै। वे खुद को देखें के रूप में "Yolmowa" या "Hyolmopa", और natively में रहते हैं हेलम्बू और Melamchi घाटियों (पर स्थित 43.4 किलोमीटर/27 मील की दूरी पर और 44.1 किलोमीटर/27.4 मील के उत्तर के लिए काठमांडू क्रमशः) और आसपास के क्षेत्रों के पूर्वोत्तर नेपाल.

नई!!: लमजुंग जिला और योल्मो लोग · और देखें »

हिमालचुली

हिमालचुली, जिसे दो शब्दों में हिमाल चुली भी लिखा जाता है, नेपाल में हिमालय के मनसिरी हिमाल भाग में स्थित एक पर्वत है। यह विश्व का १८वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है और मनास्लू के बाद मनसिरी हिमाल का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। हिमालचुली के तीन मुख्य शिखर हैं: पूर्वी (७८९३ मीटर), पश्चिमी (७५४० मीटर) और उत्तरी (७३७१ मीटर)। .

नई!!: लमजुंग जिला और हिमालचुली · और देखें »

गंडकी अंचल

गण्डकी अंचल Gandaki Zone नेपाल के madhya पश्चिमी भाग में स्थित है। नेपाल में प्रान्त को अंचल की संज्ञा दी गई है। गंडकी अंचल के पूर्व में बागमती, दक्षिण में नारायणी व लुम्बिनी तथा पश्चिम में धवलागिरी अंचल व उत्तर में चिनका स्वसासीत क्षेत्र तिब्बत स्थित है। इस अंचल में अति सुन्दर पोखरा उपत्यका है। उत्तर में हिमालय की अति सुन्दर चोटीयाँ माछापुर्छ, अन्नपूर्णा, गणेश हिमाल तथा हिमचुली लगायत हैं। इस प्रान्त में कास्की,लमजुंग, तनहऊ, गोरखा, स्यांगजा व मनांग जिले हैं। अंचल के अन्य प्रमुख स्थल हैं- पोखरा, गोरखा, ब्यास नगर (दमोली), पुतली बजार (स्यांगजा), वालीगं, लेखनाथ नगर, चामे, बेसींसहर, खैरहनीटार, अँवुखैरनी, मनकामना तथा बन्दीपुर। श्रेणी:नेपाल के पूर्व शासन प्रणाली श्रेणी:पश्चिमांचल विकास क्षेत्र.

नई!!: लमजुंग जिला और गंडकी अंचल · और देखें »

अप्रैल 2015 नेपाल भूकम्प

2015 नेपाल भूकम्प क्षणिक परिमाण परिमाप पर 7.8 या 8.1 तीव्रता का भूकम्प था जो 25 अप्रैल 2015 सुबह 11:56 स्थानीय समय में घटित हुआ था। भूकम्प का अधिकेन्द्र लामजुंग, नेपाल से 38 कि॰मी॰ दूर था। भूकम्प के अधिकेन्द्र की गहराई लगभग 15 कि॰मी॰ नीचे थी। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। भूकंप में कई महत्वपूर्ण प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर व अन्य इमारतें भी नष्ट हुईं हैं। 1934 के बाद पहली बार नेपाल में इतना प्रचंड तीव्रता वाला भूकम्प आया है जिससे 8000 से अधिक मौते हुई हैं और 2000 से अधिक घायल हुए हैं। भूकंप के झटके चीन, भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी महसूस किये गये। नेपाल के साथ-साथ चीन, भारत और बांग्लादेश में भी लगभग 250 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। भूकम्प की वजह से एवरेस्ट पर्वत पर हिमस्खलन आ गया जिससे 17 पर्वतारोहियों के मृत्यु हो गई। काठमांडू घाटी में यूनेस्को विश्व धरोहर समेत कई प्राचीन एतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुचाँ है। 18वीं सदी में निर्मित धरहरा मीनार पूरी तरह से नष्ट हो गयी, अकेले इस मीनार के मलबे से 200 से ज्यादा शव निकाले गये। भूकम्प के बाद के झटके 12 मई 2015 तक भारत, नेपाल, चीन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान व पडोसी देशों में महसूस किये जाते रहे। .

नई!!: लमजुंग जिला और अप्रैल 2015 नेपाल भूकम्प · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »